Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

करोड़पति बनकर रिटायर होना है तो कहां कर सकते हैं निवेश? क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति

करोड़पति बनकर रिटायर होना है तो कहां कर सकते हैं निवेश? क्या होनी चाहिए आपकी रणनीति

बिजनेस
नई दिल्ली मैंने अपने बेटे को सुझाव दिया है कि रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए वह म्यूचुअल फंड में निवेश करें। वह म्युचुअल फंड में कम से कम 20,000 रुपए प्रतिमाह आराम से निवेश कर सकता है। साथ ही, कृपया सुझाव दें कि क्या उन्हें इस उद्देश्य के लिए डेट फंडों में निवेश करना चाहिए। इन फंड में कर सकते हैं निवेशएक एसेट क्लास के रूप में इक्विटी लंबी अवधि में मुद्रास्फीति के साथ-साथ निश्चित आय साधनों दोनों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इसलिए, मैं आपके बेटे को अपने रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दूंगा, न कि डेट फंड में। वह अपने मासिक निवेश योग्य सरप्लस को एसआईपी के माध्यम से समान रूप से सीधे योजनाओं में वितरित कर सकता है- एचडीएफसी इंडेक्स सेंसेक्स फंड; मिराए एसेट लार्ज कैप फंड या एक्सिस ब्लूचिप, एक्सिस मिडकैप फंड या पीजीआईएम इंडिया मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड और...
एक ऑर्डर से इस शेयर में हुई तगड़ी खरीदारी, 390 रुपए के पार गया भाव

एक ऑर्डर से इस शेयर में हुई तगड़ी खरीदारी, 390 रुपए के पार गया भाव

बिजनेस
नई दिल्ली किसी भी कंपनी के शेयर भाव में तेजी और गिरावट के लिए एक खबर ही काफी है। कंपनी से जुड़ी खबर को निवेशक अपने हिसाब से समझते हैं और शेयर की खरीदारी या बिकवाली शुरू कर देते हैं। कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (केपीटीएल) के उदाहरण को ही देख लें तो कंपनी के शेयर में अचानक खरीदारी बढ़ गई है।   क्या है वजह: दरअसल, कल्पतरु पावर ने कहा है कि उसे 3,276 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए आशय-पत्र मिला है। कंपनी ने कहा कि आशय-पत्र 700 किलोमीटर लंबी एचवीडीसी ऊर्जा पारेषण लाइन की परियोजना के लिए मिला है जिसमें इसकी डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति और निर्माण शामिल है। कंपनी के मुताबिक इस परियोजना की अनुमानित लागत 3,276 करोड़ रुपये है।...
चुनावी नतीजों से गदगद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 55 हजार अंक के पार, निफ्टी भी गुलजार

चुनावी नतीजों से गदगद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 55 हजार अंक के पार, निफ्टी भी गुलजार

बिजनेस
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, ये तस्वीर अब साफ हो चुकी है। इस बार के चुनाव में बीजेपी को भारी बढ़त से भारतीय शेयर बाजार रिकवरी के ट्रैक पर दौड़ पड़ा है। यही वजह है कि सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 1.50 फीसदी या 817 अंक मजबूत होकर बंद हुआ।  कारोबार के अंत में सेंसेक्स 55,465 अंक के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 250 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 16,595 अंक के स्तर पर ठहरा। आपको बता दें कि लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सबसे अधिक बढ़ोतरी एचयूएल में रही। एचयूएल का शेयर भाव 5 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ। वहीं, टाटा स्टील में भी 4 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। इसके अलावा, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक के शेयर भी 3 फीसदी से ज्...
अब एक और बैंक ने दी खुशखबरी! बढ़ाई FD की ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा फायदा

अब एक और बैंक ने दी खुशखबरी! बढ़ाई FD की ब्याज दरें, ग्राहकों को मिलेगा पहले से ज्यादा फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली  निजी क्षेत्र के लेंडर कोटक महिंद्रा बैंक ने अलग-अलग टेन्योर के लिए फिक्स्ड डिपाॅजिट (FD) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। ये ब्याज दरें घरेलू, एनआरओ और एनआरई सभी ग्राहकों के लिए हैं। नई ब्याज दरें आज यानी 9 मार्च, 2022 से प्रभावी हैं। ये दरें 2 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होंगी।  क्या है नई दरेंKotak Mahindra Bank ने 365 से 389 दिन में मैच्योर होने वाली FD को बढ़ाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे पहले बैंक इस अवधि पर 4.9 फीसदी इंटरेस्ट दे रहा था। वहीं, बैंक ने अब क्रमशः 7 से 30 दिनों, 31 से 90 दिनों और 91 से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 2.5 प्रतिशत, 2.75 प्रतिशत और 3 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज देने का फैसला लिया है।   बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 3% से लेकर 5.8% तक की ब्याज दर की पेशकश क...
BSNL जैसी सरकारी कंपनी और संस्थाओं की जमीनें बेचेगी सरकार, नई कंपनी करेगी ये काम

BSNL जैसी सरकारी कंपनी और संस्थाओं की जमीनें बेचेगी सरकार, नई कंपनी करेगी ये काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (CPSEs) हों या सरकारी एजेंसियां, इनकी खाली पड़ी जमीन, भवन या संपत्तियों को बेचकर सरकार पैसे जुटाएगी। इस काम के लिए केंद्र सरकार ने एक कंपनी का भी गठन कर दिया है। इस कंपनी का नाम है-राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी)। इस कंपनी पर पूरी तरह से सरकार का मालिकाना हक होगा। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में पहली बार इस तरह से संपत्तियों की बिक्री का प्रस्ताव रखा गया था। इसी कड़ी में सरकार ने अब कंपनी का गठन किया है। आर्थिक सर्वे में था जिक्र: इस साल आम बजट से एक दिन पहले पेश आर्थिक सर्वे में राष्ट्रीय भूमि मौद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) के गठन का जिक्र किया गया था। सर्वे में बताया गया था कि एनएलएमसी के पास केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की 3,400 एकड़ जमीन और अन्य एसेट की बिक्री के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। एमटीएनएल, बीएसएनएल, बीपीसीएल...
राॅकेट बनेगा टाटा ग्रुप का ये शेयर, 3300 के पार जाएगा बिग बुल का सबसे पसंदीदा स्टॉक

राॅकेट बनेगा टाटा ग्रुप का ये शेयर, 3300 के पार जाएगा बिग बुल का सबसे पसंदीदा स्टॉक

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर मार्केट से कमाई के लिए ज्यादातर निवेशक बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दमदार शेयरों पर नजर रखते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group share) टाइटन पर दांव लगा सकते हैं। टाइटन के शेयरों (Titan stock) पर एनालिस्ट मेहरबान हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज कंपनी मैक्वायिरी (Macquarie) से लेकर आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI direct) ने टाइटन के शेयरों पर अपनी  BUY रेटिंग दी है। बता दें कि बता दें कि टाइटन कंपनी का लेटेस्ट रेट (Titan share price) 2,390.05 रुपये है। टाइटन एक लार्ज कैप कंपनी है। यह डायमंड और जूलरी सेक्टर की सक्रिय कंपनी है।   3,350 रुपये तक जाएगा टाइटन का शेयर MACQUARIE ने TITAN पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस 3,350 रुपये रखा है। उनका कहना है कि इसे मार्केट शेयर बढ़ने का...
250 पर्सेंट से ज्यादा का दिया रिटर्न, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

250 पर्सेंट से ज्यादा का दिया रिटर्न, अब 1 के बदले मिलेंगे 10 शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली मल्टीबैगर स्टॉक मौरिया उद्योग (Mauria Udyog) ने पिछले एक साल में 250 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी अब अपने शेयरों को 1:10 के अनुपात में स्प्लिट (Stock Split) करने जा रही है। यानी, मौरिया उद्योग के 1 शेयर रखने वाले इनवेस्टर को कंपनी के 10 शेयर मिलेंगे। कंपनी के शेयर बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4.57 फीसदी की तेजी के साथ 46.90 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। ...
Chemical Stocks से हो सकती है कमाई! इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट की बाॅय रेटिंग

Chemical Stocks से हो सकती है कमाई! इन 3 शेयरों पर एक्सपर्ट की बाॅय रेटिंग

बिजनेस
नई दिल्ली आप स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, इन कंपनियों के शेयरों में तेजी उछाल की संभावना है। घरेलू ब्रोकरेज कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना ​​है कि स्पेशियलिटी केमिकल कंपनियों के फंडामेंटल मजबूत हैं। इससे केमिकल स्टाॅक (chemical stocks) का परर्मेंस बेहतर होगा। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, ज्यादातर कंपनियों के लिए स्पेशियलिटी केमिकल कवरेज में ग्रोथ वॉल्यूम अधिक है।   इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांवइस लिस्ट में सबसे ऊपर आरती स्पेशियलिटी की कंपनी है, जिसके वॉल्यूम लीड ग्रोथ पर है और पूर्व-कोविड स्तर के करीब है। इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस की पसंदीदा स्टॉक पिक में एसआरएफ लिमिटेड (SRF Limited) और विनती ऑर्गेनिक्स हैं। ...
एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, सेबी ने 22 दिन में ही ड्राफ्ट को दी मंजूरी

एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी, सेबी ने 22 दिन में ही ड्राफ्ट को दी मंजूरी

बिजनेस
नई दिल्ली एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। बाजार नियामक संस्था सेबी ने बहुप्रतीक्षित एलआईसी आईपीओ को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक सेबी ने इसके लिए ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। ड्रॉफ्ट दाखिल करने के 22 दिनों के भीतर मंजूरी मिल गई है। इससे पहले सेबी ने किसी आईपीओ को मंजूरी नहीं दी थी। यानी एलआईसी का आईपीओ अब रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते टलने वाला नहीं है। एलआईसी ने फरवरी में मार्केट रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे। ड्रॉफ्ट के मुताबिक एलआईसी के कुल 632 करोड़ शेयर होंगे, इनमें से 31,62,49,885 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव होगा, जिसकी बीमा दिग्गज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शुद्ध निर्गम का कुल 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा, जबकि गैर-संस्थागत खरीदारों के पास उनके लिए आवंटित शेयरों का 15 प्रतिशत ...
गौतम अडानी के नाम पर पहले तो खूब बिके इस कंपनी के शेयर, लेकिन अब स्टाॅक से निकल रहे निवेशक 

गौतम अडानी के नाम पर पहले तो खूब बिके इस कंपनी के शेयर, लेकिन अब स्टाॅक से निकल रहे निवेशक 

बिजनेस
नई दिल्ली पिछले सप्ताह एक खबर आई थी कि मीडिया इंडस्ट्री में गौतम अडानी (Gautam adani) कदम रखने जा रहे हैं। खबर यह थी कि देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani group) ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में कुछ हिस्सेदारी ली है। खबर के अगले ही दिन बीएसई (BSE) लिस्टेड मीडिया कंपनी क्विंट डिजिटल मीडिया (Quint Digital Media Ltd) के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसका असर ये हुआ कि कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग गया। हालांकि, उसके बाद अब कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं। पिछले दो कारोबारी सत्र में इस स्टाॅक में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है।...