Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

2 रुपये से कम का शेयर, लाख रुपये लगाने वालों को बनाया करोड़पति

2 रुपये से कम का शेयर, लाख रुपये लगाने वालों को बनाया करोड़पति

बिजनेस
नई दिल्ली पेनी स्टॉक्स का रिटर्न देने के मामले में जबर्दस्त रिकॉर्ड है। कई पेनी स्टॉक्स ऐसे रहे हैं, जिनमें सिर्फ लाख रुपये लगाने वाले लोगों को करोड़ों का फायदा हुआ है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक इंडो काउंट इंडस्ट्रीज (Indo Count Industries) का है। एक समय यह शेयर 2 रुपये से कम का था और अब 170 रुपये के पार पहुंच गया है। इंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 10 साल से कम में 13,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है।  1 लाख रुपये के बन गए 1.3 करोड़ रुपयेइंडो काउंट इंडस्ट्रीज के शेयर 16 मार्च 2012 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.26 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 25 फरवरी 2022 को बीएसई में 174.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने 10 साल से कम में निवेशकों को 13,800 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 16 मार्च 2012 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए...
SBI कस्टमर्स ध्यान दें! 7 घंटे तक नहीं कर सकेंगे इस सर्विस का इस्तेमाल, बैंक ने दी सूचना 

SBI कस्टमर्स ध्यान दें! 7 घंटे तक नहीं कर सकेंगे इस सर्विस का इस्तेमाल, बैंक ने दी सूचना 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। SBI ने अपने सभी ग्राहकों के लिए एक सूचना जारी की है। SBI ने कहा कि आज रात से कल सुबह तक बैंक का पोर्टल https://crcf.sbi.co.in बंद रहेगा। बता दें कि SBI का यह पोर्टल शिकायत/रिक्वेस्ट/इन्कवायरी डालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।  SBI ने किया ट्वीट बैंक ने शुक्रवार की रात को एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा कि उसका पोर्टल https://crcf.sbi.co.in पोर्टल निर्धारित मेंटिनेंस एक्टिविटी के चलते 26 फरवरी की रात 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 6 बजे तक काम नहीं करेगा। ...
3 रुपये 71 पैसे के इस शेयर ने 1 लाख को बना दिया 6.53 करोड़, अब जाएगा 2600 तक, एक्सपर्ट हैं बुलिश 

3 रुपये 71 पैसे के इस शेयर ने 1 लाख को बना दिया 6.53 करोड़, अब जाएगा 2600 तक, एक्सपर्ट हैं बुलिश 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप शेयर बाजार से पैसे कमाने की तमन्ना रखते हैं तो आपमें धैर्य जरूर होना चाहिए। शेयर बाजार के जो निवेशक 'खरीदें, बेचें और भूल जाएं' की नीति को मानते हैं, उन्हें इससे लंबी अवधि में मोटा फायदा (stock return) हो सकता है। एसआरएफ के शेयर (SRF shares) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। यह मल्टीबैगर रासायनिक स्टॉक (Chemical stock) ने अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। 20 साल में इस शेयर ने 65,000 से ज्यादा का रिटर्न दिया है।  3.71 से 2424.50 पर पहुंचा स्टॉकपिछले 20 वर्षों में, एसआरएफ शेयर की कीमत 3.71 (22 फरवरी 2002 को एनएसई पर बंद कीमत) से बढ़कर 2,424.50 के स्तर पर पहुंच गई है, इस दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 65,250 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।...
जल्द ही 14 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान 

जल्द ही 14 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों को हो रहा नुकसान 

बिजनेस
नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हो सकता है। दरअसल, यूक्रेन टेंशन से कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 105 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचा है। बावजूद घरेलू मार्केट में पिछले तीन महीने से ईंधन के रेट स्थिर हैं। इसके चलते तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।  इस बात की जानकारी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की आर्थिक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी को देखते हुए डीजल और पेट्रोल की कीमतों में 7-14 रुपये की बढ़ोतरी होनी चाहिए थी, जो कि नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूरोप में बढ़ते भू-राजनीतिक टेंशन से इस वित्तीय वर्ष में भारत को कम से कम 1 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा। रिपोर्ट में क्या कहा गया?रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा वैट ढांचे के आधार पर ब्रेंट क्रूड की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल से 110 ...
6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए Good News, ईपीएफ क्लेम के लिए ई-नॉमिनेशन की बाध्यता खत्म

6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के लिए Good News, ईपीएफ क्लेम के लिए ई-नॉमिनेशन की बाध्यता खत्म

बिजनेस
कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सीबीटी सदस्यों की मांग पर ईपीएफ अंशधारकों को राहत दी है। अब कोविड और बीमारी एडवांस के क्लेम में ई-नॉमिनेशन की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। ईपीएफ सदस्य ऐसे एडवांस के लिए ऑनलाइन क्लेम फॉर्म भरने के साथ ही ईपीएफ पासबुक भी डाउनलोड कर सकेंगे। ई-नॉमिनेशन की बाध्यता के चलते ईपीएफ सदस्यों के क्लेम निस्तारण बंद कर दिए गए थे। हजारों सदस्य नॉमिनी के नाम और जन्मतिथि में अंतर होने के कारण ई-नॉमिनेशन भी नहीं कर पा रहे थे। आधार कार्ड और रिकॉर्ड में अंतर होने के कारण करेक्शन रिजेक्ट हो रहे थे। करेक्शन होने के बाद ही सदस्यों का ई-नॉमिनेशन स्वीकार हो रहा था। सीबीटी सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया कि ई-नॉमिनेशन में सदस्यों से नियुक्ति पत्र मांगा जा रहा था। उसमें और आधार में नाम के जरा से अंतर से भी फाइल रद हो रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते ईपीएफओ ने...
Air India के नए सीईओ इल्कर आयसी का ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ आया सामने, टाटा ग्रुप को तैयार करना होगा प्लान B?

Air India के नए सीईओ इल्कर आयसी का ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ आया सामने, टाटा ग्रुप को तैयार करना होगा प्लान B?

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा संस (Tata sons) के बोर्ड ने हाल ही में फैसला लिया कि एयर इंडिया के नए एमडी-सीईओ इल्कर आयसी (Ilker Ayci) होंगे। वो अपना पदभार 1 अप्रैल  2022 से संभालेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि इल्कर आयसी की नियुक्ति खतरे में पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इल्कर आयसी का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ गया है। दरअसल, आयसी को तुर्की के राष्ट्रपति रसेप तईप एर्दोगन के करीबी माना जाता है और एर्दोगन का पाकिस्तान के साथ गहरा संबंध है। वे कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह बेहद संवेदनशील मामला हो गया है और टाटा ग्रुप (Tata Group) के लिए भी।  यह मामला केवल औपचारिक नहीं इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, इस घटनाक्रम से जुड़े टॉप लेवल के अधिकारियों ने ईटी को बताया कि तुर्की के  इल्कर आयसी को एयर इंडिया के सीईओ के रूप में नियुक्ति की परमिशन के लिए टा...
SBI के 45 करोड़ ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आता है इस तरह का मेल या मैसेज तो बैंक से तुरंत करें संपर्क

SBI के 45 करोड़ ग्राहक ध्यान दें! अगर आपके पास भी आता है इस तरह का मेल या मैसेज तो बैंक से तुरंत करें संपर्क

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद काम की खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने लगभग 45 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना दी है।  बैंक ने अपने ग्राहकों को फिशिंग यानी फ्रॉड (Fishing or fraud) से बचने की अपील की है। बैंक ने इसके लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।  ग्राहक यहां करें शिकायत फिशिंग ई-मेल, टेक्स्ट मैसेज के साथ-साथ साइबर अपराधियों द्वारा ग्राहकों भेजी जाने वाली वेबसाइटों के लिए एक सामान्य शब्द है। यह शब्द इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि ऐसा लगता है कि वे प्रसिद्ध और विश्वसनीय व्यवसायों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों से व्यक्तिगत, वित्तीय और संवेदनशील जानकारी एकत्र करने के इरादे से आए हैं। एसबीआई के नाम का उपयोग करने वाले एक संदिग्ध ईमेल की रिपोर्ट करने के लिए आप report.phishing@sbi.co.in पर लिख सकते हैं।...
रूस के निशाने पर यूक्रेन के सबसे रईस अरबपति! बिगड़े माहौल में झेल रहे बड़ा नुकसान

रूस के निशाने पर यूक्रेन के सबसे रईस अरबपति! बिगड़े माहौल में झेल रहे बड़ा नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े जंग के माहौल में यूक्रेन के सबसे रईस अरबपति रिनत अख्मेतोव (Rinat Akhmetov) को बड़ा नुकसान हो रहा है। बीते कुछ दिनों से रिनत अख्मेतोव के स्वामित्व वाली पावर कंपनी डीटीईके एनर्जी के प्लांट पर "लगातार गोलाबारी" हो रही है। कंपनी का दावा है कि इस वजह से आसपास के इलाकों में बिजली संकट खड़ा हो गया है।  दौलत में गिरावट: वहीं, इस संकट के बीच रिनत अख्मेतोव की दौलत में भी गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक रिनत अख्मेतोव की दौलत 9.76 बिलियन डॉलर है। साल दर साल से तुलना करें तो 1.91 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। वहीं, एक दिन पहले के मुकाबले नेटवर्थ में 633 मिलियन डॉलर की कमी आई है।...
खुशखबरी! रेलवे ने लॉन्च की नई सर्विस, अब फटाफट कर सकेंगे तत्काल टिकट की बुकिंग, चेक करें प्रोसेस

खुशखबरी! रेलवे ने लॉन्च की नई सर्विस, अब फटाफट कर सकेंगे तत्काल टिकट की बुकिंग, चेक करें प्रोसेस

बिजनेस
नई दिल्ली रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खासकर उन यात्रियों के लिए जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है और तत्काल टिकट नहीं मिल पाता है। ऐेसे में भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए एक ऐप लांच कर दिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ने तत्काल टिकट के लिए कन्फर्म टिकट ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से यात्री अपने घर बैठे आराम से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।  टिकट कैंसिल पर कोई रिफंड नहींIRCTC के अनुसार, तत्काल टिकट पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं और यात्रियों को संबंधित ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले टिकट बुक करना होगा। AC ट्रेन टिकटों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नाॅन-एसी ट्रेन टिकटों के लिए 11:00 बजे शुरू होती है। हालांकि, रेलवे के नियम के मुताबिक अगर आप टिकट बुकिंग के बाद किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते हैं तो आपको...
नमकीन बनाने वाली बीकाजी लेकर आ रही IPO, निवेशकों को दांव लगाने का मौका

नमकीन बनाने वाली बीकाजी लेकर आ रही IPO, निवेशकों को दांव लगाने का मौका

बिजनेस
नई दिल्ली नमकीन की वजह से फेमस हो चुकी बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल भी शेयर बाजार में लिस्टेड होने की तैयारी में है। दरअसल, बीकाजी ने प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिए फंड जुटाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किया है। सेबी के पास दायर रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, बीकाजी फूड्स की आईपीओ में लगभग 2.93 करोड़ शेयर बेचने की योजना है। यह बिक्री के लिए एक शुद्ध प्रस्ताव होगा। इसका मतलब है कि मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों के शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। DRHP के मुताबिक बीकाजी के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल और दीपक अग्रवाल 25-25 लाख शेयर बेचेंगे। वहीं, इंडिया 2020 महाराजा (पीई फर्म लाइटहाउस) 1.21 करोड़ शेयर बेचेगी। इसके अलावा आईआईएफएल स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड 1.1 करोड़ शेयर और एवेंडस फ्यूचर लीडर्स फंड 12 लाख शेयर बेचने की तैयारी में है।...