Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

‘थ्री मंकी’ की स्टारकास्टिंग:’मनी हाइस्ट’ की हिंदी रीमेक फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन रामपाल

‘थ्री मंकी’ की स्टारकास्टिंग:’मनी हाइस्ट’ की हिंदी रीमेक फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन रामपाल

मनोरंजन
फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर फिल्ममेकर की जोड़ी अब्बास-मस्तान जल्द ही ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट की कहानी पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू की जाने वाली है, जिसके लिए कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है। अब ताजा खबरें हैं कि एक्टर अर्जुन रामपाल, नेटफ्लिक्स की सीरीज के पॉपुलर किरदार प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म मेकर से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला से बातचीत में कहा, अर्जुन रामपाल को मनी हाइस्ट में प्रोफेसर के किरदार के लिए लिया जा रहा है। जबकि मुस्तफा (अब्बास के बेटे) और दो अन्य एक्टर अन्य ठगों की भूमिका में होंगे। तीनों ही ठगों को प्रोफेसर के साथ अलग तरीके से पेश किया जाएगा।...
रैप-अप पार्टी:कंगना रनोट विवादों के बीच ‘तेजस’ की रैप-अप पार्टी में पहुंचीं

रैप-अप पार्टी:कंगना रनोट विवादों के बीच ‘तेजस’ की रैप-अप पार्टी में पहुंचीं

मनोरंजन
एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों 2014 में मिली आजादी वाले अपने बयान पर विवादों में घिरी हुई हैं। इस बीच कंगना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म की रैप-अप पार्टी से अपनी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कर दी है। कंगना इस वीडियो में डांस करते नजर आ रही हैं। इस पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अपने आजादी वाले बयान से विवादों में घिरने के बाद भी कंगना को कोई फर्क नहीं पड़ता है। कंगना रनोट ने रैप-अप पार्टी के अपने लुक की कुछ फोटोज शेयर कर लिखा, "हमारे प्यारे प्रोड्यूसर ने 'तेजस' की रैप-अप पार्टी दी है। दूसरे फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इन कैप्शन को बनाते समय मेरे पास हमेशा शब्दों की कमी होती है...कृपया सुझाव दें...।" तीसरे फोटो शेयर कर कंगना ने लिखा, "मेरे सिर में एक गाना बज रहा है ... मेरे महबूब तुझे...
आजादी पर कंगना के बिगड़े बोल:महात्मा गांधी के पड़पौते तुषार गांधी ने कहा- कंगना नफरत और असहिष्णुता की एजेंट हैं

आजादी पर कंगना के बिगड़े बोल:महात्मा गांधी के पड़पौते तुषार गांधी ने कहा- कंगना नफरत और असहिष्णुता की एजेंट हैं

मनोरंजन
कंगना रनोट के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। देश को सच्ची आजादी साल 2014 मे मिली यह बताकर कंगना विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उनसे पद्मश्री वापस लेने की मांग चल रही हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग #KanganaRanautDeshdrohi टॉप ट्रेंडिंग में बना हुआ है। इन सब के बीच अब महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कंगना के बयान को पूरी तरह से गलत करार दिया है। वहीं महात्मा गांधी के पड़पौत्र तुषार गांधी ने उन्हें नफरत का एजेंट बताया है।...
अनुष्का का हाल-ए-दिल:अनुष्का शर्मा बोलीं-‘महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के बाद अच्छा दिखने का दबाव होता है

अनुष्का का हाल-ए-दिल:अनुष्का शर्मा बोलीं-‘महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के बाद अच्छा दिखने का दबाव होता है

मनोरंजन
अनुष्का शर्मा इसी साल 11 जनवरी को पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली शारीरिक बदलावों पर बात की है। अनुष्का ने कहा, डिलिवरी से एक हफ्ते पहले, मैं अपनी दोस्त को बता रही थी कि मैं इस बात को लेकर इतनी डरी हुई थी कि महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के बाद अच्छा दिखने का कितना दबाव होता है। मैं सोचती थी कि क्या मुझे अपनी बॉडी से नफरत हो जाएगी? मेरी बॉडी पहले जैसी नहीं थी जैसी हुआ करती थी। मेरी बॉडी पहले की तरह टोंड नहीं थी, मैं अब भी उस दिशा में काम कर रही हूं क्योंकि मैं फिट दिखना चाहती हूं लेकिन अब मैं पहले से ज्यादा जैसी हूं, उसमें कंफर्टेबल हूं। मैं उस दौर से ज्यादा कंफर्टेबल हूं जब मेरे पास परफेक्ट बॉडी हुआ करती थी।...
खराब सिबिल स्कोर के कारण लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में हो सकती है परेशानी

खराब सिबिल स्कोर के कारण लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में हो सकती है परेशानी

मनोरंजन
नई दिल्ली अक्‍सर लोग होम लोन, कार लोन या दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन लेते हैं। लेकिन लोन या क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपके सिबिल स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। अच्छा सिबिल स्कोर आपको कम ब्याज पर और आसानी से लोन दिलाने में मदद करता है। ऐसी कई वजह हैं जिनके कारण आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। हम आपको इन कारणों और क्रेडिट स्कोर को कैसे सही किया जा सकता है इस बारे में बता रहे हैं।...
अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ ने चौथे दिन कमाए 102.81 करोड़ रुपए, तान्हाजी के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म

अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ ने चौथे दिन कमाए 102.81 करोड़ रुपए, तान्हाजी के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी लगातार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 26.29 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिसके बाद से ही सूर्यवंशी कोरोनाकाल में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब रिलीज के 4 दिन बाद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 102.81 करोड़ रुपए कमाई करके 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।...
प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग:निक जोनस की दी 2.1 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपनी सबसे खूबसूरत ज्वेलरी

प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग:निक जोनस की दी 2.1 करोड़ की इंगेजमेंट रिंग को प्रियंका चोपड़ा ने बताया अपनी सबसे खूबसूरत ज्वेलरी

मनोरंजन
प्रियंका चोपड़ा ने इंगेजमेंट रिंग को अपनी सबसे खूबसूरत ज्वेलरी करार दिया है। एक इंटरव्यू में प्रियंका से जब पूछा गया कि उन्हें अब तक सबसे अच्छी ज्वेलरी कौन सी मिली है तो उन्होंने कहा , अगर मैं अपनी एंगेजमेंट रिंग का नाम ना लूं तो मेरे पति निक जोनस मुझे मरेंगे। (मज़ाक कर रही हूं)। मैं कहना चाहूंगी कि मेरी इंगेजमेंट रिंग क्योंकि ये मुझे निक ने अचानक दी थी और मैं जो ज्वेलरी पहनती हूं मैं उसे लेकर बहुत सेंटीमेंटल हूं क्योंकि ये मेरी कई खूबसूरत यादों से जुड़ी हुई है। बता दें कि प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत तकरीबन 2.1 करोड़ रुपए है।...
प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई को दी शादी की बधाई, बोलीं-आप एक एब्सोल्यूट विजन हैं

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला यूसुफजई को दी शादी की बधाई, बोलीं-आप एक एब्सोल्यूट विजन हैं

मनोरंजन
पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (24) ने ब्रिटेन में निकाह कर लिया है। मलाला ने असर मलिक नाम के एक शख्स के साथ निकाह किया है। मलाला ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर मलाला यूसुफजई को शादी की बधाई दी है।...
बिग बॉस 15:करोड़ों खर्च करने के बावजूद टीआरपी हासिल करने में फेल हुआ सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 15’

बिग बॉस 15:करोड़ों खर्च करने के बावजूद टीआरपी हासिल करने में फेल हुआ सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 15’

मनोरंजन
जहां बिग बॉस के पिछले सभी सीजन्स टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ते नजर आए हैं वहीं शो के 15वें सीजन की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। शमिता शेट्टी, करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश जैसे बड़े नाम शो से जुड़ने के बावजूद बिग बॉस 15 की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। शो की पॉपुलैरिटी के चलते पिछले सभी सीजन एक्सटेंड किए गए थे, लेकिन खराब टीआरपी के कारण मेकर्स ने ये सीजन फरवरी से पहले ही ऑफएयर करने का फैसला किया है।...
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक:विक्की कौशल ने पहले कर दिया था इस फिल्म को रिजेक्ट, बोले- मैं इससे जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर रहा था

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक:विक्की कौशल ने पहले कर दिया था इस फिल्म को रिजेक्ट, बोले- मैं इससे जुड़ा हुआ महसूस नहीं कर रहा था

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में मेजर विहान शेरगिल के रोल को निभाने के अवसर को लगभग रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वो पहले फिल्म से अपना कनेक्शन नहीं बना पाए थे। बाद में विक्की के पिता ने उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए किया था राजी। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।...