Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

एक्ट्रेस के साथ ड्रग्स चैट ने बढ़ाई आर्यन खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

एक्ट्रेस के साथ ड्रग्स चैट ने बढ़ाई आर्यन खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

मनोरंजन
शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान को 3 अक्टूबर को 7 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही आर्यन के वकील उसे जमानत दिलाने के लिए लगातार कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं लेकिन 16 दिन में चौथी बार आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई है।  क्या एक्ट्रेस के साथ मिली चैट को आर्यन के खिलाफ इस्तेमाल किया गया?एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान और बॉलीवुड की एक उभरती हुई एक्ट्रेस के बीच चैट का पर्दाफाश किया। इस चैट में आर्यन और उस एक्ट्रेस के बाच ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है। इसे एजेंसी ने सबूत के तौर पर अदालत में पेश किया है ताकि आर्यन की हिरासत को कुछ और वक्त के लिए बढ़ाने की मांग की जा सके। ...
जेल में ही रहेगा आर्यन खान, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका

जेल में ही रहेगा आर्यन खान, अब बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर होगी जमानत याचिका

मनोरंजन
मुंबई क्रूज डग्स पार्टी मामले में आर्यन खान (Aryan Khan Bail) की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। पिछली सुनवाई के दौरान एनसीबी ने कोर्ट से कहा था कि आर्यन खान 20 साल की उम्र से ही ड्रग का सेवन कर रहा है। एनसीबी का कहना था कि आर्यन के इंटरनेशनल ड्रग पेडलर्स संग कनेक्शन हैं। शाहरुख खान के फैंस कोर्ट के बाहर जमा हो गए हैं और आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं।...
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत खारिज: डायरेक्टर संजय गुप्ता ने गिरफ्तारी को बताया ‘संदिग्ध’, कहा- उसके पास नहीं थी ड्रग्स

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत खारिज: डायरेक्टर संजय गुप्ता ने गिरफ्तारी को बताया ‘संदिग्ध’, कहा- उसके पास नहीं थी ड्रग्स

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है। उन्हें क्रूज ड्रग्स मामले में बुधवार को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। यह लगातार चौथी बार है, जब आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज हो गई है। मुंबई के सेशन कोर्ट ने आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी है और अब उन्हें जेल में ही रहना होगा। स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इस तरह से एक बार फिर से शाहरुख और गौरी खान की चिंताएं बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि आर्यन खान के वकील अब मुंबई हार्टकोर्ट का रुख कर सकते हैं। इससे पहले कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर फैसला पांच दिन के लिए सुरक्षित रखा था। वहीं, दूसरी तरफ इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज हस्तियां शाहरुख खान के समर्थन में उतर आये हैं। फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने भी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की...
शिल्पा शेट्टी ने मुझे धमकाते हुए कहा-अगर राज कुंद्रा के यौन शोषण की खबरें लीक हुईं तो…

शिल्पा शेट्टी ने मुझे धमकाते हुए कहा-अगर राज कुंद्रा के यौन शोषण की खबरें लीक हुईं तो…

मनोरंजन
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा किया है। इसके एक दिन बाद ही शर्लिन ने शिल्पा पर धमकाने का आरोप लगा दिया है। शर्लिन का कहना है कि शिल्पा ने उन्हें फोन कर धमकाया और केस वापस लेने को कहा। शर्लिन ने सोशल मीडिया के जरिए शिल्पा और राज पर उन्हें धमकाने और अंडरवर्ल्ड की धमकी देने का आरोप लगाया है। शर्लिन ने अपने ट्वीट में लिखा- राज कुंद्रा और शर्लिन चोपड़ा की काम करने की प्रक्रिया- 19 अप्रैल 2021 को राज कुंद्रा ने ना सिर्फ मुझे मेरे घर पर आकर अंडरवर्ल्ड की धमकी दी बल्कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी मुझे फोन कर कहा- अगर राज क्रुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण की खबरें बाहर आईं तो वे मेरे खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगी।...
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रिपोर्टर का रोल, डेट्स ना मिलने पर एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को आलिया भट्ट की फिल्म में ऑफर हुआ था रिपोर्टर का रोल, डेट्स ना मिलने पर एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
संजयलीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 की शुरुआती में सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में आलिया भट्ट माफिया क्वीन गंगुबाई के किरदार में हैं और अजय देवगन फिल्म में करीम लाला का कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी नाम जुड़ने वाला था, हालांकि नवाज का शेड्यल मैच ना होने पर बात नहीं बन सकी। इस बात का खुलासा खुद नवाज ने किया है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स और नवाजुद्दीन दोनों ही साथ करने में दिलचस्पी दिखा रहे थे, हालांकि एक्टर की डेट्स ना मिलने पर बात बनते हुए रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को गंगुबाई काठियावाड़ी फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल ऑफर किया गया था और दोनों पक्ष इस पर राजी थे, लेकिन डेट्स के चलते बात नहीं बन सकी।...
लोगों को सर्जरी कराना बंद कर देना चाहिए, फिर प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बात करनी चाहिए

लोगों को सर्जरी कराना बंद कर देना चाहिए, फिर प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बात करनी चाहिए

मनोरंजन
एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सेलिब्रिटीज के बारे में खुलकर बात की और फोटोज साझा करने वाले प्लेटफॉर्म पर फिल्टर का उपयोग नहीं करने की बात कही। राधिका ने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों को सर्जरी कराना बंद कर देना चाहिए, और फिर प्राकृतिक सुंदरता के बारे में बात करनी चाहिए।" राधिका हो जातीं हैं मेकअप करते-करते बोर राधिका ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि बिना मेकअप के मेरा चेहरा कैसा दिखता है और इसमें छिपाने के लिए कुछ नहीं है। कभी-कभी मैं सिर्फ मेकअप करते-करते बोर हो जाती हूं, लेकिन ब्रांड भी मुझसे उम्मीद करता है, इसलिए मैं सिर्फ एक फिल्टर लगाती हूं क्योंकि मुझे अपना मेकअप करने की जहमत नहीं उठानी पड़ती।" राधिका ने की सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी पर बात राधिका ने सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी और ट्रोल के बारे में भी खुलकर बात की। इस बारे में वो कहती ...
केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ का ट्रेलर लीक होने के बाद हुआ रिलीज,12 नवंबर को आएगी वेब सीरीज

केके मेनन की ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ का ट्रेलर लीक होने के बाद हुआ रिलीज,12 नवंबर को आएगी वेब सीरीज

मनोरंजन
एक्टर केके मेनन स्टारर वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5- द हिम्मत स्टोरी' का ट्रेलर लीक होने के बाद अब मेकर्स ने ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। केके मेनन ने खुद भी वेब सीरीज का ट्रेलर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर कर कैप्शन में लिखा, "'स्पेशल ऑप्स 1.5' ट्रेलर। हिम्मत सिंह इज बेक। हिम्मत की कहानी जानने के लिए तैयार हो जाइए। 'स्पेशल ऑप्स 1.5' के सभी एपिसोड्स 12 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होंगे।"...
आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के बॉलीवुड 9 साल पूरे, करण जौहर ने की थी आलिया के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी

आलिया, वरुण, सिद्धार्थ के बॉलीवुड 9 साल पूरे, करण जौहर ने की थी आलिया के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी

मनोरंजन
19 अक्टूबर 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर ने आज 9 साल पूरे कर लिए हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। तीनों ही एक्टर अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं, हालांकि करण जौहर ने आलिया के डेब्यू से पहले ही उनकी कामयाबी की भविष्यवाणी कर ली थी। सालों पहले स्टूडेंट ऑफ द ईयर का एक मेकिंग वीडियो सामने आया था, जिसमें करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, यंग आलिया भट्ट पर चर्चा करते नजर आए थे। वीडियो में करण ने कहा था, यहां मुंबई की एक लड़की है जो सीधे स्कूल से आई है, उसकी अप्रोच बहुत वेस्टर्न है जो हिंदी गाने बहारा में दिल खोलकर डांस कर रही थी। आगे करण ने कहा, इस लड़की में कोई बात है जो भारत के लोगों से बहुत कनेक्ट करेगी। इसके आगे मनीष ने कहा, वो एक दिन बहुत बड़ी एक्ट्रेस बनेगी क्योंकि...
कार्तिक-मृणाल की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 19 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘धमाका’

कार्तिक-मृणाल की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, 19 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘धमाका’

मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म धमाका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के फर्स्ट लुक के बाद अब मेकर्स ने इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर दिया है. कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं हूं अर्जुन पाठक जो भी कहूंगा, सच कहूंगा। धमाका।...
सिडनाज के फैंस की रिक्वेस्ट पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने का नाम ‘अधूरा’ से हुआ ‘हैबिट’

सिडनाज के फैंस की रिक्वेस्ट पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने का नाम ‘अधूरा’ से हुआ ‘हैबिट’

मनोरंजन
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। निधन से कुछ समय पहले उन्होंने शहनाज गिल के साथ एक म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग की थी। हालांकि, गाने की शूटिंग अधूरी थी, लेकिन सिद्धार्थ और शहनाज के फैन्स मेकर्स से उनके आखिरी गाने को रिलीज करने का अनुरोध कर रहे थे। अब फैन्स की रिक्वेस्ट पर, सॉन्ग को रिलीज करने का निर्णय लिया है। 17 अक्टूबर को, श्रेया घोषाल, जिन्होंने अर्को प्रावो मुखर्जी द्वारा लिखा गया यह सॉन्ग गाया था, ने सोशल मीडिया पर सॉन्ग का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया। 'हैबिट' होगा सिद्धार्थ के आखिरी सॉन्ग का टाइटल सिद्धार्थ और शहनाज के गाने का टाइटल सबसे पहले 'हैबिट' रखा गया था। लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद मेकर्स ने एक्टर की याद में गाने का टाइटल बदलकर 'अधूरा' कर दिया था। लेकिन गाने का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद सिडनाज के फैंस ने एक्टर के सॉन्ग का नाम वही रखने की अपी...