Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

अपहरण और हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:खेत की रखवाली कर रहे युवक की लाठियों से पीट-पीटकर कर दिया था मर्डर

अपहरण और हत्या के 3 आरोपी गिरफ्तार:खेत की रखवाली कर रहे युवक की लाठियों से पीट-पीटकर कर दिया था मर्डर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. जिले की समेजा थाना पुलिस ने तीन दिन पहले खेत की रखवाली कर रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों आरोपियों से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई ने तेरह मार्च को समेजा थाने में मामला दर्ज करवाया था। खेत में रखवाली करते को उठा ले गए थे आरोपी अनूपगढ़ के बांडा इलाके के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र गणेश नाथ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दुलीचंद उर्फ निक्कू सरसों के खेत में रखवाली कर रहा था। इसी दौरान आरोपी चार केएसएम बांडा का रहने वाला कल्याणराम (40) पुत्र माडूराम और रायसिंहनगर के गांव उन्नीस एनपी का रहने वाला विनोद कुमार (35) पुत्र शंकरलाल उसे मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए। रमेश के पड़ोसी धर्मपाल ने इसकी सूचना रमेश को दी। रमे...
डॉक्टरों ने रखी हड़ताल:राइट टू हेल्थ में संशोधनों से नहीं हैं सहमत, बोले कल से करेंगे सरकारी योजनाओं का बहिष्कार

डॉक्टरों ने रखी हड़ताल:राइट टू हेल्थ में संशोधनों से नहीं हैं सहमत, बोले कल से करेंगे सरकारी योजनाओं का बहिष्कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. राइट टू हेल्थ में संशोधनों से असहमत प्राइवेट डॉक्टर्स ने गुरुवार को आउटडोर में जांच बंद रखी। इन लोगों का कहना है कि राइट टू हेल्थ में सरकार ने डॉक्टर्स की मांग पर कुछ संशोधन किए हैं लेकिन पूरी तरह से डॉक्टर्स की डिमांड को पूरा नहीं करते हैं। डॉक्टर्स जिस तरह के संशोधन चाहते थे वे नहीं किए गए हैं। जो संशोधन किए गए हैं, वे केवल दिखावा करने के लिए हैं। इससे डॉक्टर्स को नुकसान की आशंका है।रोगी हुए निराशइस बीच गुरुवार को प्राइवेट डॉक्टर्स की हड़ताल से रोगी परेशान हुए। प्राइवेट हॉस्पिटल्स में पहुंचे रोगियों ने इलाज नहीं होने पर सरकारी अस्पतालों का रुख किया। सरकारी अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ी। श्रीगंगानगर के ही नहीं पंजाब से आए रोगियों को भी इस हड़ताल से जबर्दस्त परेशानी हुई।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.सुभाष राजोतिया ने बताया कि आरटीएच में जो भी संशोधन किए गए हैं, व...
किसानों को जमीनों का मालिकाना हक देने की मांग:धारा 6ए से प्रभावित किसानों ने स्थाई समाधान की मांग की

किसानों को जमीनों का मालिकाना हक देने की मांग:धारा 6ए से प्रभावित किसानों ने स्थाई समाधान की मांग की

श्री गंगानगर
अनूपगढ. अनूपगढ़ में धारा 6 ए से प्रभावित किसानों का एक शिष्टमंडल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा से मिला और उन्हें अपनी समस्या से अवगत करवाते हुए समाधान का आग्रह किया। किसानों ने जिला प्रमुख से जमीनों के प्रकरण के निस्तारण के लिए और सभी किसानों को उनका मालिकाना हक देने की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की। जिस पर जिला प्रमुख इंदौरा ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही मुख्यमंत्री से समय लेकर शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलाया जाएगा और सभी किसानों को मालिकाना हक दिलाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर अनूपगढ़ पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गोपाल डागला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भजनलाल कमरा, जसविंदर सिंह संधू, मोहनलाल गोदारा, किसान नेता प्रकाश सिंह जोसन सहित अन्य किसान भी मौजूद रहे।...
हंगाामे के बीच 183 करोड़ का बजट पारित:पार्षदों ने किया हंगामा, बिजली, सफाई के मुद्दों पर बोले, किससे करे गुहार

हंगाामे के बीच 183 करोड़ का बजट पारित:पार्षदों ने किया हंगामा, बिजली, सफाई के मुद्दों पर बोले, किससे करे गुहार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. करीब एक साल के अंतराल से हुई नगर परिषद की बजट बैठक में हंगामे के बीच 183 करोड़ का बजट पारित कर दिया गया। बैठक में आयुक्त विश्वाास गोदारा के पिछले वर्ष के आय स्रोत और खर्चों के बारे में जानकारी देने के दौरान कई बार हंगामे हुए। सत्तापक्ष के पार्षदों ने भी अपने वार्ड के बिजली के खंभों पर लाइटें नहीं लगने सहित कई मुद्दे उठाए।उनका कहना था कि कई वार्डों में काम ही नहीं हो रहे हैं। नगर परिषद के आय के स्रोतों को लेकर भी पार्षदों ने खूब हंगामा किया। देर तक हंगामे के बीच आयुक्त विश्वास गोदारा आय और व्यय की जानकारी देते रहे। करीब दो घंटे तक थोड़ी-थोड़ी देर के अंतराल से पार्षद उलझते रहे। कई बार उन्होंने सभापति को संबोधित करते हुए बात रखी तो कई बार वे आपस में ही उलझ पड़े। संबोधित करती सभापति करुणा चांडक। जिसकी समस्या वो ही बोलेजब पार्षद ऋतु धवन ने बिजली की समस्या उठाई तो कुछ पार्...
खेत में काम कर रहे युवक की हत्या:हमलावरों ने अपने घर ले जाकर मारा, महिला से बात करने का आरोप

खेत में काम कर रहे युवक की हत्या:हमलावरों ने अपने घर ले जाकर मारा, महिला से बात करने का आरोप

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. खेत में काम कर रहे युवक की सोमवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक हमलावरों के परिवार की एक महिला से फोन पर बात करता था। इससे आरोपी नाराज थे। सोमवार रात खेत में काम करने के दौरान वे लोग उसे उठाकर ले गए और पास ही स्थित अपने घर ले जाकर हत्या कर दी। अनूपगढ़ के बांडा निवासी रमेश कुमार पुत्र गणेशनाथ ने मामला दर्ज करवाया है। रमेश कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई दुलीचंद उर्फ निक्कू गांव सोलह एसजेएम में खेत में लगी सरसों की रखवाली करने गया था। इस दौरान गांव चौदह एसजेएम का कल्याणराम और विनोद उसे उठाकर अपने चौदह एसजेएम स्थित घर ले गए। पीट-पीटकर हत्या कर दी। दुलीचंद के पड़ोसी धर्मपाल पुत्र बृजलाल ने इसकी सूचना रमेश कुमार को दी। इस पर रमेश और धर्मपाल गांव चौदह एसजेएम पहुंचे जहां दुलीचंद घायल हालत में पड़ा था। इस पर वे उसे समेजा अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे श्रीगंगानग...
शीतला माता की आराधना के साथ मनाया बास्योड़ा ​​​​​​​:रात को घरों में बनाया पकवान, सुबह मंदिर जाकर लगाया भोग

शीतला माता की आराधना के साथ मनाया बास्योड़ा ​​​​​​​:रात को घरों में बनाया पकवान, सुबह मंदिर जाकर लगाया भोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शीतला माता की आराधना का पर्व बास्योड़ा सोमवार को मनाया गया। इस पर्व को लेकर रविवार को तैयारियां जोरों पर रही। घरों में पकवान बनाए गए। इन पकवानों का भोग शीतला माता को लगाया गया। रात को बनाए पकवानों का भोग शीतला माता को लगाने के लिए सुबह शीतला माता के मंदिरों में लोग पहुंचे। शहर के ई ब्लॉक के शीतला माता मंदिर, अग्रसेन नगर के शीतला माता मंदिर, हाउसिंग बोर्ड में शीतला माता के स्थान, पुरानी आबादी में ताराचंद वाटिका के पास स्थित शीतला माता के स्थान पर लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे। ई ब्लॉक के शीतला माता वाटिका स्थित मंदिर में सुबह करीब साढ़े पांच बजे से लोग पहुंचने लगे थे। यहां वाटिका में बने मंदिर में आसपास के लोगों ने विशेष व्यवस्थाएं करवाई। माता के स्थान को सजाया गया। यहां कतार में लगकर लोगों ने माता को पकवानों का भोग लगाया। ये पकवान पास ही रखे एक बर्तन में जमा किए गए। यहां प्रस...
रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक:30 मार्च के आयोजन को लेकर कार्यालय का किया उद्घाटन, डोर-टू-डोर संपर्क करने का किया आह्वान

रामनवमी शोभायात्रा समिति की बैठक:30 मार्च के आयोजन को लेकर कार्यालय का किया उद्घाटन, डोर-टू-डोर संपर्क करने का किया आह्वान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ में 30 मार्च को निकाले जाने वाली भव्य रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर आज शहर की पुरानी धानमंडी में रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश कालवा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, समिति के विनोद सारस्वत व प्रेम प्रकाश सिंह राठौड़, अशोका आसेरी ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष विनोद सारस्वत ने पिछले वर्ष हुए कार्यक्रम की आय और व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि इस बार भारत माता की मूर्ति की स्थापना भारत माता चौक पर रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा करवाई जाएगी। शहर की पुरानी धानमंडी में रामनवमी शोभायात्रा समिति के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं समिति के जयप्रकाश सरावगी ने कहा कि समिति द्वारा बहुत ही भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी शहरवासियों को बढ़-चढ़कर सहयोग कर...
गायक कोराला मान चौदह को आएंगे:खालसा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में होंगे शामिल, देंगे गीतों की प्रस्तुतियां

गायक कोराला मान चौदह को आएंगे:खालसा कॉलेज में यूथ फेस्टिवल में होंगे शामिल, देंगे गीतों की प्रस्तुतियां

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर. पंजाबी गायक कोराला मान चौदह मार्च को श्रीगंगानगर आएंगे। वे एसजीएन खालसा कॉलेज कैंपस में होने वाले यूथ फेस्टिवल में भागीदारी करेंगे। कोराला यहां युवाओं की पसंद के गीत पेश करेंगे। उनके आने की जानकारी मिलने के साथ ही कोराला के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का आयोजन एसजीएन खालसा कॉलेज और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज की ओर से किया जा रहा है। कॉलेज कैंपस में पत्रकारों से बातचीत में एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट मनीष मगलानी और एसजीएन खालसा लॉ कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के प्रेजिडेंट अरविंद्रसिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में यूथ फेस्टिवल मनाया जा रहा है। इसमें युवाओं से जुड़े आयोजन होते हैं। इसी क्रम में चौदह मार्च को युवाओं की पसंद पंजाबी गायक कोराला मान प्रस्तुति देंगे। मान सुबह करीब ग्यारह बजे मंच पर पहुंचेंगे। वे पंजाबी गीतों के जरिए युवा...
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ धरने का मामला:धरनास्थल पर किया गया भ्रष्टाचारी भजनों का सत्संग

पालिकाध्यक्ष के खिलाफ धरने का मामला:धरनास्थल पर किया गया भ्रष्टाचारी भजनों का सत्संग

श्री गंगानगर
सूरतगढ़. सूरतगढ़ नगरपालिका के चेयरमेन मास्टर ओमप्रकाश कालवा के खिलाफ सुभाष चौक पर लगाए गए धरने के 46वें दिन आज भ्रष्टाचार संबंधी भजनों का सत्संग किया गया। धरना स्थल पर किसान नेता और पार्षद प्रतिनिधि अमित कल्याणा के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष इंजीनियर बनवारीलाल मेघवाल, नगरपालिका के मौजूदा उपाध्यक्ष सलीम मोहम्मद कुरैशी, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और पार्षद परसराम भाटिया, दुलाराम डूडी, सुगनपूरी, रेवंतराम आदि अनेक जनों ने धरना स्थल पर अध्यक्ष कालवा पर रचित भ्रष्टाचार के भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए प्रदर्शन किया। किसान नेता अमित कल्याणा ने बताया कि पालिका अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश कालवा पर सीवरेज निर्माण कार्य के बदले किए गए करोड़ों रुपए के भुगतान में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिसे लेकर सिटी थाना में पूर्व पालिका अध्यक्ष इंजीनियर बनवारीलाल मेघवाल की ओर से मामला दर्ज करवाया गया था। उनकी...
लूट की योजना बनाते गिरोह का मुखिया गिरफ्तार, चार साथी चकमा देकर फरार

लूट की योजना बनाते गिरोह का मुखिया गिरफ्तार, चार साथी चकमा देकर फरार

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजसूरतगढ़। सिटी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए डकैती की योजना बनाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक युवक को लोडेड पिस्टल व श्रीगंगानगर से चोरी की गई ईको वैन सहित काबू किया है। इसके पास से डकैती की वारदात को अंजाम देने में उपयोग करने के औजार भी बरामद किए गए हैं। सिटी थानाधिकारी कृष्णकुमार ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बड़ोपल रोड से किशनपुरा रोही की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते से असलम खां (33) निवासी गांव अलावडा (अलवर) को गिरफ्तार किया। जबकि इसके चार साथी भागने में कामयाब हो गए। नाकेबंदी के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सूर्यनगर के पास एक वैन में बैठे 5-6 बदमाश लूटपाट व एटीएम तोड़ने की साजिश बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंच कर वैन में बैठे बदमाशों को रोकना चाहा तो वैन में बैठे बदमाश गाड़ी से उतरकर सरसों के खेतों की तरफ भागे गये। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया तो एक ब...