Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदनाएं व्यक्त की

श्रद्धांजलि सभा में शोक संवेदनाएं व्यक्त की

श्री गंगानगर
फकीरवाली (सीमा सन्देश)। पदमपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी भोजराज जैन की माता स्व. गोदावरी जैन के निमित्त रखी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गत दिनों हुआ। इसमें फकीरवाली से भाजपा नेता रूपराम घोड़ेलासहित गंगूवाला, 50, 49, 53 आरबी प्रितपाल सिंह संधू, पूर्व सरपंच राजवीर सिंह, 50 आरबी बलविन्द्र सिंह बराड़, कुलविन्द्र सिंह बराड़, राजपाल सिंह बराड, बबलू बराड़, गंगुवाला जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष जसकर्ण सिंह सहित एडीएम श्रीगंगानगर, काका नरेन्द्र रूबी कुन्नर, फूलचंद मिगलानी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी व उनके पुत्र समनदीपसिंह सहित इलाके के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की। गिरधारी लाल जैन व भोजराज जैन ने सभी का आभार जताया। वक्ताओं ने रिछपाल जैन सहित जैन परिवार की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत किये गये कार्यों की सराहना की।...
सहनशीलता के अभाव से दरक रहे रिश्ते

सहनशीलता के अभाव से दरक रहे रिश्ते

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश @ जितेन्द्र शर्माश्रीगंगानगर। विवाह दो इंसानों को नहीं बल्कि दो परिवारों और संस्कारों को जोड़ता है। आज उसी विवाह के विच्छेद (शादी टूटने) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी सब्जी में नमक कम डालने, मोबाइल पर काफी देर तक बात करने या छुप-छुप कर बात करने, गांव की जगह शहर में रहने की इच्छा या घूमने के लिए बाजार नहीं ले जाने जैसी छोटी-छोटी बातों का इतना बड़ा बतंगड़ बन जाता है कि जो लोग अग्नि को साक्षी मान सात-जन्म साथ निभाने का वचन देते हैं; वह साथ जल्दी ही छूट जाता है।इसके विपरीत सात जन्म तो छोड़ सात घंटे भी साथ रहने का तैयार नहीं होते। वर्तमान में मायके वाले अपनी बेटी के लगातार संपर्क में रहते हैं। दिनभर बेटी का फोन मायके वालों को करने के बाद पति-पत्नी के बीच बढ़ते हस्तेक्षप के कारण भी रिश्ते दरक रहे हैं। आए दिन इस तरह के मामलों से दो चार होने वाले अधिवक्ता, पुलिस अधिकारियों सहित काउंसलिंग ...
भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भाजपा का स्थानीय दिवस बुधवार को जिला भाजपा ने हर्षोल्लास से मनाया। मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नवनिर्मित कार्यालय में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने ध्वजारोहण किया। कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इसके बाद एक वाहन रैली का आयोजन सुखाड़िया शॉपिंग सेंटर स्थित जिला कार्यालय (जुबिन अस्पताल) तक किया गया। इस रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ व प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यालय में सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए गए उद्बोधन को सुना। जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की 42 वर्ष की तपस्या है। भाजपा कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और बलिदान के बल पर ही आज भाजपा का यह विशाल रूप हमें देखने को मिल रहा है। ...
मिट्टी के गुबार से आमजन परेशान

मिट्टी के गुबार से आमजन परेशान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। शिव चौक से लेकर नाथावाला होते हुए लालगढ़ तक बनने वाली इस रोड की एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। इसका कार्य अभी 5-7 किमी तक ही पूरा हुआ और आमजन ने एक तरफ यातायात अधिक रहने के कारण नव निर्मित रोड पर आवागमन शुरू कर दिया। ऐसे में यहां पड़ी मिट्टी के कारण दुकानदारों, पैदल चलने वालों व दुपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। शिव चौक से अंध विद्यालय तक इन नवनिर्मित रोड पर आवागमन शुरू होने से मिट्टी के गुबारों के कारण लोगों का यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस मिट्टी की धूल के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। वहीं आवागमन वाली रोड पर जाम लगने से स्थिति ओर भी विकट हो जाती है। यहां से निकलने वाले लोगों को अब चर्म, खांसी, एलर्जी व अस्थमा जैसी बीमारियां होने का डर सताने लगा है। क्षेत्र के लोगों ने यहां पडी मिट्टी को हटाने की मांग की है त...
अफीम व चिट्टे सहित चार गिरफ्तार

अफीम व चिट्टे सहित चार गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मुकलावा, सादुलशहर और केसरीसिंहपुर में पुलिस की छापेमारीश्रीगंगानगर/ केसरीसिंहपुर (सीमा संदेश)। पुलिस ने संभाग में एक अप्रेल 2022 से आॅपरेशन फ्लश आउट चलाया है। इसके अंतर्गत एक युवक अफीम सहित पकड़ा गया। इस युवक पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार मुकलावा एसएचओ मलकीत सिंह इलाके में बस अड्डे के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान 15 एनपी बस अड्डे पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसकी तलाशी लेने पर मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले में बीकानेर नया थाना क्षेत्र के बंगला नगर निवासी विक्रम पुत्र गोरधन जाट को 550 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। उक्त मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाने के लिए आगामी अनुसंधान समेजाकोठी एसएचओ करतार सिंह के सुपुर्द किया गया है। इस कार्रवाई में एसएचओ सहित हवलदार विजय कुमार, सिपाही रवींद्रप...
स्मृति में जल मंदिर का किया लोकार्पण

स्मृति में जल मंदिर का किया लोकार्पण

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जलमंदिर सेवा समिति (रजि.) द्वारा भगतसिंह चौक स्थित अग्निशमन केन्द्र के बाहर जल मंदिर का निर्माण करवाकर लोकार्पण किया गया। समिति के माननीय कोषाध्यक्ष हरीश उपनेजा, उनके पुत्रों विवेक उपनेजा व सन्नी उपनेजा ने स्व. श्रीमती वर्षा उपनेजा की याद में जलमंदिर का निर्माण करवाया है। नगर परिषद सभापति करुणा, अशोक चांडक, पूर्व सभापति अजय चांडक ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रेम चुघ, फायर आॅफिसर गौतमलाल, महेश पेड़ीवाल, विनोद सेठी, समीर फुटेला, आशीष वधवा, ओमप्रकाश उपनेजा, मोहनलाल उपनेजा, संदीप उपनेजा आदि उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राज सेतिया द्वारा राहगीरों को स्वच्छ व शीतल जल नि:शुल्क उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से समिति की स्थापना दो वर्ष पूर्व की थी, उसी कड़ी में यह दूसरा जलमंदिर है। समिति के सचिव चन्द्र मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, डॉ.विष्णु पुरोहित व निदेशक ए.पी.सि...
वृद्धाश्रम में 8 एयर कूलर भेंट

वृद्धाश्रम में 8 एयर कूलर भेंट

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब मारवाड़ द्वारा गर्मी के मद्देनजर महावीर इंटरनैशनल के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 8 एयर कूलर भेंट किए गए। सचिव रोटे. जगनंदन सिंह ने बताया कि वृद्धजनों से उनके अनुभव तथा उनके जीवन के प्रेरक संस्मरणों को भी सुना गया। वृद्धजनों की अन्य जरूरतों को भी यथासम्भव पूर्ण करने का विश्वास दिलाया गया। वृद्धजनों ने भयंकर गर्मी में एयर कूलर भेंट करने पर क्लब को साधुवाद दिया। अध्यक्ष श्याम कांडा, एड. दीपक जैन, जगनंदन सिंह, एड. अशोक कटारिया, नवीन बंसल, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. प्रेम बजाज, रामकुमार ढाका, जितेन्द्र मिड्ढा सहित क्लब पदाधिकारी, सदस्य व वृद्धजन एवं वृद्धाश्रम स्टाफ आदि उपस्थित थे। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष वीरेन्द्र बैद ने इस सेवा कार्य के लिए रोटरी क्लब मारवाड़ को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किया।...
‘लेखक से मिलिए’ में आज कासिम बीकानेरी

‘लेखक से मिलिए’ में आज कासिम बीकानेरी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सृजन सेवा संस्थान के मासिक कार्यक्रम ‘लेखक से मिलिए’ में रविवार 3 अप्रैल को बीकानेर से वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी आएंगे। अनेक संस्थाओं से पुरस्कृत कासिम अपने अलग अंदाज की शायरी के लिए पहचाने जाते हैं। सृजन अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया ‘ताइर’ ने बताया कि जवाहरनगर सेक्टर दो एवं तीन में स्थित महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में सुबह 10:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु पुरोहित करेंगे। विशिष्ट अतिथि परविंदर लूणा होंगे।...
अब चिकित्सालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी होंगे तंबाकू मुक्त

अब चिकित्सालय व आंगनबाड़ी केंद्र भी होंगे तंबाकू मुक्त

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अप्रेल माह में विशेष कदम उठाए जाएंगे। सभी स्कूलों को तंबाकू मुक्त संस्थान घोषित करने के साथ ही उनके आस-पास के 100 गज के दायरे को तंबाकू मुक्त किया जाएगा। सरकारी कार्यालयों में तंबाकू उत्पाद का सेवन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के पास तंबाकू उत्पाद मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। ये जानकारी सीएमएचओ डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा ने पत्रकार वार्ता में दी। जिला तंबाकू प्रभारी अजय सिंह शेखावत एवं सीओआईईसी विनोद बिश्रोई मौजूद रहे।डॉ. मेहरड़ा ने बताया कि राज्य सरकार तंबाकू मुक्त राजस्थान बनाने के लिए प्रयासरत है और इसी उद्ेश्य को लेकर एनएचएम एमडी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों पर जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान च...
चेटीचंड महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

चेटीचंड महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पूज्य सिंधी पंचायत तथा चेटीचंड मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 60वां चेटीचंड महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सचिव किशन जियानी ने बताया कि विनोबा बस्ती स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 8.15 बजे झण्डारोहण किया गया एवं प्रात: 9.15 बजे महाआरती की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने ईष्टदेव झूलेलालजी के जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सिंधी युवा संगठन ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा के मंदिर प्रांगण पहुंचने के पश्चात श्रद्धालुओं को अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया। भव्य भक्ति संध्या में बहराना मंडली द्वारा झूलेलाल की महिमा का गुणगान किया गया।पूज्य सिंधी पंचायत, चेटीचंड मेला समिति, सिंधी युवा संगठन, झूलेलाल बहराणा मण्डली, झूलेल...