Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

बीएसएनएल की करीब 3 घंटे बाधित रही सेवाएं

बीएसएनएल की करीब 3 घंटे बाधित रही सेवाएं

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आप जिस नम्बर से सम्पर्क करना चाहते हैें वह अभी नेटवर्क क्षेत्र से बहार है। यहीं सदेश आज सुबह करीब तीन घंटे तक भारत संचार निगम लिमिटेड के नम्बरों पर सम्पर्क करने वाले अन्य नेटवर्क के उपभोक्ताओं को सुनने को मिला। कारण था बीएसएनएल का सर्वर ठप होना। सर्वर के ठप होने के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस अवधि के दौरान काफी परेशानी हुई।वहीं आॅनलाइन लेनदेन नहीं होने से भी लोग खासा परेशान दिखे। जानकारी अनुसार यह फाल्ट जवाहरनगर एक्सचेंज में आया। नेटवर्क में आई गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं ने किसी तरह इसकी शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद बीएसएनल के कर्मचारियों ने जवाहरनगर एक्सचेंज में जाकर केबल को बदलने का काम शुरू किया। जब तक यह काम पूरा नहीं हुआ उपभोक्ता परेशान होते रहे। बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई।इस कारण कई जगह काम क...
एसी इकनॉमी कोच में नहीं मिलेंगे कम्बल, तकिए

एसी इकनॉमी कोच में नहीं मिलेंगे कम्बल, तकिए

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। कोरोना काल के बाद मार्च माह में रेलवे द्वारा गाड़ियों में फिर से शुरू की गई कम्बल और तकिए आदि देने की व्यवस्था में एक आदेश जारी कर परिवर्तन किया है। इस आदेश के तहत एसी इकनॉमी कोच में यह व्यवस्था को बन्द कर दिया गया है। ऐसे में इस कॉच में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब यात्रा के दौरान अपने स्तर पर कम्बल/बैंकलेट की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों का किराया कम है। ऐसे में इन कोचों में यात्रियों को मुफ्त बेड रोल और कंबल नहीं मिलेंगे। रेलवे बोर्ड के निदेशक सुमन कुमार तोती द्वारा आदेश में लिखा है कि एलएचबी कोच की इस श्रेणी में इन कोचों में नियंत्रित तापमान पाया गया है। ऐसे में इनके कोचों में कंबल और चादर की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि निर्णय लिया गया है कि इनके यात्रियों को यह सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी। जानकारी ...
शनिवार को पकड़े कुत्ते, सोमवार को बिना नसबन्दी के छोड़े, लोगों ने जताया विरोध

शनिवार को पकड़े कुत्ते, सोमवार को बिना नसबन्दी के छोड़े, लोगों ने जताया विरोध

श्री गंगानगर
नसबन्दी और निगरानी पर उठने लगे सवाल, अधिकारियों ने साधी चुप्पीश्रीगंगानगर। नगरपरिषद द्वारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च करने के दावे किए जा रहे है। परन्तु जिस फर्म को इनकी नसबन्दी करने का जिम्मा सौंपा गया है। उस फर्म के लोगों द्वारा नसबन्दी किए बिना ही कुत्तों को शहर में छोड़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद संबंधित ठेकेदार फर्म, नगरपरिषद के श्वान शाला प्रभारी और अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी करने के दावों पर सवाल खड़ने होने लगे हैं। साथ ही पार्षदों ने इसमें बड़े घालमेल का भी अंदेशा जताया है। कुत्तों को पकड़ कर बिना नसबन्दी के शहर में फिर से छोड़ने की ऐसा ही एक घटना सोमवार को सुखवन्त सिनेमा के पास सामने आई। मामले के अनुसार सोमवार सुबह सुखवंत पैलेस के पीछे कुत्तों को पकड़ने वाली पहुंची। जैसे ही गाड़ी में आए लोगों ने गाड़ी की खिड़की खोल कुत्तों को छोड़ने की तैया...
लोग बोले साहब शाम होते ही लगता है हम युक्रेन में रह रहे

लोग बोले साहब शाम होते ही लगता है हम युक्रेन में रह रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर के नजदीक चक 6 जैड में साढे 4 करोड़ रुपए की लागत से कचरा संग्रहण केन्द्र पर लगाए जाने वाले प्लांट का विरोध तेज हो गया है। इसके विरोध में करीब एक दर्जन कॉलोनियों के बाशिन्दों ने सोमवार को कलक्टर और आयुक्त के समक्ष रोष प्रकट किया। कलक्टर से मुलाकात कर नगरपरिषद पहुंचे करीब पांच दर्जन लोगों ने आयुक्त से कहा कि कचरा संग्रहण केन्द्र व इसके आस-पास हालात काफी खराब है। रात के समय यहां आए दिन होने वाली आगजनी को देखकर लगता है जैसे भारत में नहीं युक्रेन में रह रहे हो और हमें आग ने घेर रखा हो।लोगों का कहना था कि पहले नेतेवाला में यह प्लांट लगाना था। परन्तु गांव के लोगों के विरोध के कारण इसे रोक दिया गया। यहां के लोगों द्वारा नेतेवाला की तरह विरोध नहीं किया इसलिए यह प्लांट यहां लगाया जा रहा है परन्तु ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।लोगों ने कहा कि अगर 20 तारीख तक 6 जैड में चल रह...
दूूषित पानी पर अंकुश लगाकर शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जाए

दूूषित पानी पर अंकुश लगाकर शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जाए

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिला कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पंजाब से राजस्थान की नहरों में आ रहे दूषित व कैमिकलयुक्त जानलेवा पानी पर अंकुश लगाने तथा जिलेवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है।इस शिष्टमंडल में किशनलाल मील, रमेश गर्ग, पवन बतरा, राधेश्याम बंसल, निश्चय जनवेजा, नरेन्द्र चौधरी, जसवंत गोयल, मुकेश तलूजा, नीरज ठकराल आदि शामिल थे।तरसेम गुप्ता के अनुसार ज्ञापन में कहा गया है कि गत कुछ वर्षों से श्रीगंगानगर जिले की जीवनदायिनी नहरों में पंजाब की फैक्टरियों का कैमिकलयुक्त जहरीला काला पानी तथा सीवरेज का बदबूदार पानी आ रहा है।इससे इलाके में कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनेक लोग बीमारियों की चपेट में आकर अकाल मृत्यु का शिकार हो रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग घातक बीमारियों से पीड़...
महिलाओं के ग्रुप बनाकर लोन के नाम पर ठगी

महिलाओं के ग्रुप बनाकर लोन के नाम पर ठगी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके में महिलाओं के ग्रुप बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें आरोपियों ने पहले एक हैंडीकैप्ट बेरोजगार को नौकरी देने के नाम पर जाल में फंसाया। उसे हर महीने करीब तेरह हजार रुपए तनख्वाह और कुछ अन्य लाभ देने की बात कही। उसे काम पर रख उससे आसपास के ग्रामीण अंचल की महिलाओं के ग्रुप बनाने के लिए कहा गया। जब उस हैडीकैप्ट व्यक्ति ने महिलाओं के ग्रुप बना लिए तो उन्हें हर महिला से 2310 रुपए बीमा और अन्य खर्च के नाम पर लेने और उसके बाद हर महिला को 55 हजार का लोन देने की बात कही। ठगी के शिकार हुए व्यक्ति ने इलाके की कई महिलाओं से प्रत्येक से 2310 रुपए लेकर एक लाख 68 हजार 630 रुपए कंपनी में जमा करवा दिए तो आरोपी रातो रात कंपनी को ताला लगाकर फरार हो गए।...
जेल में किया हवन, लगाया भंडारा

जेल में किया हवन, लगाया भंडारा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर की सेंट्रल जेल के जेलर पर धार्मिक भेदभाव के आरोपों के बाद रविवार को जेल में नवमी के उपलक्ष्य में यज्ञ किया गया तथा भंडारा लगाया गया। जेल में हर वर्ष यह आयोजन होता है लेकिन इस बार जेलर पर आरोपों और विवाद के बाद जेल प्रशासन ने इसके वीडियो जारी किए। इसमें बंदी यज्ञ करते हुए नजर आ रहे हैं। जेल परिसर में बने हैं मंदिर और गुरुद्वाराजेलर मोइनुद्दीन पठान ने बताया कि जेल परिसर में मंदिर और गुरुद्वारा बना हुआ है। किसी को किसी भी तरह से अपनी धार्मिक मान्यताओं को मानने से नहीं रोका गया है। उन्होंने कहा कि नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर में यज्ञ हुआ, आरती की गई तथा भंडारा लगाया गया। जेलर के खिलाफ हुआ था प्रदर्शनउल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले शहर के कुछ लोगों ने जेलर मोइनुद्दीन पठान पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए जेल के बाहर प्रदर्शन किया था। इन लोगों ने जमानत पर छूट कर आए दो बंद...
सीईओ जुनैद ने पंचायत समिति का किया निरीक्षण

सीईओ जुनैद ने पंचायत समिति का किया निरीक्षण

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजसूरतगढ़। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद जुनैद ने पंचायत समिति का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान योजनाओं की प्रगति संतोषजनक पाई गई। सादकवाला व फरीदसर पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी रामप्रताप गोदारा ने सभी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया। कनिष्ठ लिपिक व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने पंचायत वाईस विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पूर्णता प्रमाण पत्र में शिथिलता पाने पर सादकवाला पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी अमित कुमार व प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना की धीमी प्रगति पर फरीदसर ग्राम विकास अधिकारी जयपाल को जिला परिषद से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ ने कहा कि इन योजनाओं में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रधान हजारीराम मील न...
आम सभा में संयुक्त व्यापार मण्डल के कार्यालय भवन निर्माण का निर्णय

आम सभा में संयुक्त व्यापार मण्डल के कार्यालय भवन निर्माण का निर्णय

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। संयुक्त व्यापार मण्डल अपने कार्यालय भवन का निर्माण करेगा। यह निर्णय श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर में अध्यक्ष तरसेम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में सदस्यों के सुझाव पर लिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों के विचार व सुझावों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से कार्यालय भवन के लिए आगामी कार्यवाही का फैसला किया गया। महामंत्री नरेश सेतिया के अनुसार विचार-विमर्श के पश्चात भू-आवंटन एवं भवन निर्माण के लिए समिति का गठन किया गया। शीघ्र ही विधायक राजकुमार गौड़ तथा जिला कलक्टर रुक्मणी रियार सिहाग से मिलकर राज्य सरकार से संयुक्त व्यापार मण्डल को कार्यालय भवन के लिए नि:शुल्क अथवा रियायती दर पर भूमि आवंटित करने की माँग की जाएगी। भूमि आवंटन होते ही तीव्र गति से कार्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा। भू-आवंटन एवं भवन निर्माण समिति का संयोजक विजय मित्तल (सचिव, न्य...
पालिका ईओ ने उठाया कायापलट का बीड़ा

पालिका ईओ ने उठाया कायापलट का बीड़ा

श्री गंगानगर
स्ट्रीट लाइट, सफाई व अतिक्रमण में सुधारगजसिंहपुर (सीमा सन्देश)। नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी अरविन्द खन्ना ने यहां कार्यभार संभालने के बाद से कस्बे में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं में बेहतरीन सुधार हुए हैं। इओ खन्ना को कार्यभार संभाले मात्र दो माह ही हुए हैं। उन्होंने सफाई व्यवस्था में सुधार तो करवाये ही हैं, वहीं लापरवाह सफाई कर्मियों को नोटिस भी जारी किये हैं।ईओ द्वारा कस्बे में सड़कों पर सामान रखकर रास्ते बंद कर देने वाले दुकानदारों व रेहड़ी वालों को चेतावनी देते हुए रेडलाईन खींच कर सीमा रेखा तय की गई है। अब कोई भी दुकानदार सड़कों पर सामान नहीं लगा रहा। गौरव पथ पर अंधेरे का समाचार देखकर नगरपालिका अधिकार क्षेत्र में न होने पर भी 70 एलईडी ठीक करवा दी। नगरपालिका पार्क में रात्रि के समय अंधेरा होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने वहां हाईमास्ट लाइट लगवा दी।ईओ खन्ना ने बताया कि वे जनहित में...