Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

रंगोली ​​​​​​​बनाकर भारतीय नववर्ष का किया स्वागत

रंगोली ​​​​​​​बनाकर भारतीय नववर्ष का किया स्वागत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में भारतीय नववर्ष का स्वागत चौक चौराहे को सजाकर किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों सुखाड़िया सर्किल, महाराजा गंगा सिंह चौक, खींची चौक और अग्रसेन नगर चौक पर रंगोली बनाई गई। चौक के आस-पास स्कूल स्टूडेंट्स ने विशेष व्यवस्था की। स्टूडेंट्स इन चौक चौराहों के आस-पास सुबह से ही रंगोली बनाने में जुट गए थे। सुबह नौ बजे तक शानदार रंगोली बना दी गई। चौक पर विशेष सजावट की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नववर्ष समारोह समिति और संस्कार भारती ने मिलकर किया। पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेशमहाराजा अग्रसेन चौक पर हुए आयोजन में एन्वायरमेंट सेफ्टी का संदेश दिया गया। एक फलेक्स बोर्ड भी लगाया गया। इस पर एन्वायरमेंट को सेफ रखने की शपथ लिखी गई और आने-जाने वाले लोगों से इस पर हस्ताक्षर करवाए। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को पानी की परेशानी नहीं हो, इसके लिए परिंडों का भी वितरण किया गया।...
स्कूल काटेगा नशा करने वालों का चालान:

स्कूल काटेगा नशा करने वालों का चालान:

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ हेल्थ डिपार्टमेंट ने मुहिम शुरू की है। सौ दिन का प्लान भी तैयार किया गया है। विभाग ने स्कूल संचालकों को भी नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑथोराइज्ड कर दिया है। पहले ही तरह पुलिस की कार्रवाई भी जारी रहेगी। श्रीगंगानगर स्वास्थ्य भवन में आज सीएमएचओ डॉ.गिरधारी लाल मेहरड़ा ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए सौ दिन का प्लान तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य नशे पर रोक लगाना है। इस मुहिम में स्कूल संचालकों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में सामान्यत: स्कूलों के आस-पास नशा बिकता है। इसकी चपेट में स्टूडेंट ज्यादा आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल के आस-पास नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल के एचएम को ही ऑथोराइज्ड कर दिया गया है। अब स्कूल संचालक ऐसे नशीली पदार्थ बेचने वालों का चालान कर सकता है। इसके लिए दो-द...
आईडीपी के नेता बोले- गौतम बुद्ध नगर में दे घर

आईडीपी के नेता बोले- गौतम बुद्ध नगर में दे घर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर बेघरों को मकान के लिए इंटरनेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ( आईडीपी ) का आंदोलन शनिवार को भी कलेक्ट्रेट पर जारी रहा। संगठन के सदस्य कलेक्ट्रेट पर पिछले कई दिन से डेरा डाले हुए हैं। कलेक्ट्रेट के सामने चारपाइयों पर बिस्तर लगाकर बैठते और आराम फरमाते नजर आते हैं। दिन में धूप होने पर चारपाइयों को छाया में करके बैठ जाते हैं। रात को भी सड़क पर ही सोते हैं। आईडीपी के नेता राजेश भारत ने बताया कि बेघरों को गौतम बुद्ध नगर में जगह अलॉट करने सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। प्रशासन ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन अब तक गौतम बुद्ध नगर में जगह देने का आश्वासन नहीं मिला हैं। उनका कहना है कि प्रशासन इस मुद्दे पर अब तक कुछ भी नहीं बोला है। मुख्य मांग बेघरों को मकान की जगह देने की है। इसके लिए वे किश्तों में रुपए देने को भी तैयार हैं।...
रवि लोहिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

रवि लोहिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रवि लोहिया को मानव अधिकार संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भूषण के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रतिराम ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। लोहिया भारतीय मेघवाल युवा संघ के प्रदेशमंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।
श्रमिकों को पुन: मिलेगा रोजगार

श्रमिकों को पुन: मिलेगा रोजगार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पंचायत कालियां में मनरेगा योजना के तहत बेरोजगार श्रमिकों को पुन: काम पर बुलाने के आदेश सीईओ ने जारी किए हैं। इस बाबत डायरेक्टर रणजीत मट्टू ने गत दिनों वीडीओ को 1400 श्रमिकों के प्रपत्र-6 भरकर जमा करवाए थे। मट्टू ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च को जिला कलेक्टर रूक्मिणी रियार को इस बारे में अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला परिषद के सीइओ को इन श्रमिकों को काम पर बुलाने के आदेश दिये। मट्टू ने बताया कि सभी श्रमिक काम नहीं मिलने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में सभी श्रमिकों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। डायरेक्टर व श्रमिकों ने जिला कलक्टर का आभार जताया।...
गौशाला में हरे चारे की सेवा

गौशाला में हरे चारे की सेवा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लॉयन क्लब श्रीगंगानगर विश्वास के गौ सेवा प्रोजेक्ट (1 से 31 मार्च सवामणि) के 31वें दिन कुण्डलावाला गांव की गौशाला में 17 क्विंटल हरा चारा की सेवा की गई। आज की सेवा लॉयन पवन महादेव,डॉ नैनी मय्यर,डॉ भरत मय्यर के द्वारा की गयी। इस अवसर पर रीजनल चेयरमैननरेंद्र चांगिया, रीजनल सचिव सतपाल गुप्ता, अमित मय्यर, डॉ शैलेंद्र साहू,जागीरचन्द फरमा, वरिष्ठ लायन विनोद सेठी,चंद्रमोहन शर्मा,एमपी सिंह, पदम जी, परविंदर लूना, मनोज मिड्ढा, पूरनचंद शर्मा, संजय सोनी, कुलदीप मय्यर, सुरिंदर मान, रिंकू बजाज, प्रवीण कौशल, लक्ष्मीनारायन सोनी, अमनप्रदीप सिंह काहलों निन्नी आदि उपस्थित थे। क्लब अध्यक्ष अमित मय्यर, डॉ. शैलेंद्र साहू ने सभी क्लब से आये हुए लायन सदस्यों का धन्यवाद दिया।...
गंगनहर की बंदी में पंजाब करवायेगा 45 आरडी से खखां तक सफाई, आज निकालेंगे 11 शॉर्ट टर्म टेंडर

गंगनहर की बंदी में पंजाब करवायेगा 45 आरडी से खखां तक सफाई, आज निकालेंगे 11 शॉर्ट टर्म टेंडर

श्री गंगानगर
जीकेएस की टीम प्रोजेक्ट मैन के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर से मिला, दिये सफाई के निर्देशश्रीगंगानगर। गंगनहर की बंदी में पंजाब 45 आरडी से लेकर खखां हैड़ तक बीकानेर कैनाल की साफ सफाई का कार्य करवायेगा। इसके लिए मंगलवार से पंजाब का सिंचाई विभाग शॉट टर्म टेंडर निकालेगा। इसके बाद सफाई का कार्य शुरू करवा दिया जायेगा। श्रीगंगानगर के एसई धीरज चावला ने बताया कि इस सम्बंध में पंजाब के अधिकारियों से आज बातचीत हुई है। सफाई का कार्य होने से किसानों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा गंगनहर के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि पूर्व में पंजाब के नहरी विभाग ने बन्दी में सफाई कार्य करवाने में असमर्थता जताई थी, क्योंकि इंदिरा गांधी नहर पर निर्माण कार्य के चलते स्टाफ की कमी है, जिस कारण गंगनहर पर सफाई कार्य नहीं करवा सकते इस कारण हमारी जो प्रस्तावित बन्दी थी एक 1 अप्रैल से लेकर 20 अप...
बेरोजगारी भत्ते के लिए बहाना पड़ रहा पसीना, कम हो रही संख्या

बेरोजगारी भत्ते के लिए बहाना पड़ रहा पसीना, कम हो रही संख्या

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सरकार के बेरोजगारी भत्ते के लिए बेरोजगारों को पसीना बहना पड़ रहा है। इस कारण पूर्व में जो बेरोजगार बेरोजगारी भत्ते के लिए कार्यालय के चक्कर लगाया करते थे। उनकी संख्या में लगातार कमी हो रही है।हालत यह है कि जिन बेरोजगारों को रोजगार कार्यालय द्वारा पंजीकृत करने के बाद इंटेनशिप के लिए भेजा जाता है, उसके आधे युवा ही अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करवा पा रहे। इसके बावजूद जिले में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए कतार इतनी लम्बी है कि वर्तमान में जिन युवाओं ने जनवरी 2021 में इसके लिए आवेदन किया था। उनका नम्बर मार्च 2022 में आया है। ऐसे में जिन युवाओं द्वारा मार्च 2022 में आवेदन किया गया है। उनका नम्बर संभवत: 2023 में आएगा। जानकारी मिली है कि बेरोजगारों में इंटेनशिप नहीं करने की मुख्य कारण भत्ते का देरी से मिलना।सूत्रों के अनुसार योजना को सरकार ने सभी बेरोजगारों को एक बराबर न मा...
प्याज की आड़ में पोस्त की तस्करी, दो गिरफ्तार

प्याज की आड़ में पोस्त की तस्करी, दो गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
89 किलोग्राम मादक पदार्थ सहित ट्रक जब्त, जोधपुर से पंजाब में होना था स्पलाईश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। जिला पुलिस ने जैतसर और मुकलावा थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त व अफीम बरामद की है। एसपी आनंद शर्मा के अनुसार जैतसर एसएचओ विक्रम चौहान ने पहली कार्रवाई की। इसमें जोधपुर जिले के बाप थाना क्षेत्र के गांव कानासर निवासी बुधाराम(33) पुत्र रूघनाथराम और विकास(32) पुत्र सहीराम को गिरफ्तार किया गया। अफसरों ने बताया कि गश्त के दौरान ट्रक चालक पुलिस को देखकर बचने का प्रयास करने लगा। संदिग्धता के चलते पुलिस ने ट्रक रूकवा लिया और तलाशी ली। तलाशी में प्याज की आड़ में छुपाकर रखा हुआ 89 किलो डोडा पोस्त डंठल बरामद हुआ। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उक्त दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल हो रहा ट्रक व पोस्त जब्त कर लिया। प्रथम दृष्टया पूछत...
सृजन सेवा संस्थान सम्मानित

सृजन सेवा संस्थान सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राजस्थान के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से प्रदेश की सात कला व भाषा अकादमियों के सहयोग से कला, साहित्य एवं संस्कृति के विकास में योगदान देने वाली संस्थाओं, कलाकारों एवं साहित्यकारों को ‘संस्कृति संवर्धन सम्मान’ प्रदान किया गया। श्रीगंगानगर के सृजन सेवा संस्थान को राजस्थानी साहित्य एवं संस्कृति की निरंतर गतिविधियों व प्रचार के लिए यह सम्मान दिया गया। संस्थान की ओर से सचिव डॉ. कृष्णकुमार ‘आशु’ ने यह सम्मान ग्रहण किया। जयपुर में झालाना डूंगरी स्थित अकादमी संकुल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बीडी कल्ला एवं प्रमुख शासन सचिव (कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग) गायत्री राठौड़ ने आशु को शॉल ओढ़ाकर, सूत की माला पहना कर एवं सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला, स...