Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

कर्नाटक ज्वेलरी एसोसिएशन व आर्ट ऑफ ज्वेलरी द्वारा राजीव अरोड़ा सम्मानित

कर्नाटक ज्वेलरी एसोसिएशन व आर्ट ऑफ ज्वेलरी द्वारा राजीव अरोड़ा सम्मानित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बैंगलुरू में आयोजित साउथ ज्वेलरी शो में इंडीयन बुलियन जूलरी एसोसियेशन राजस्थान के सलाहकार मंडल के अध्यक्ष व राजस्थान लघु उद्योग निगम (राजसिको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा को उनकी सेवाओं के लिए कर्नाटक ज्वेलरी एसोसिएशन व आर्ट ऑफ ज्वेलरी द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग हर कन्नड़ परिवार के पास सोने के पारंपरिक आभूषण मौजूद हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि इस राज्य के लोग अभी भी अपनी संस्कृति और इतिहास से अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं।कर्नाटक के संस्कृति में सोने के आभूषणों के की जड़े बहुत गहरी हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में इसे पहनने से लेकर खास मौकों पर उपहार में देने तक, सोने के आभूषण इस राज्य के लोगों के जीवन का एक बेमिसाल हिस्सा हैं।...
श्रीगंगानगर की ऋजुल शर्मा सहित 20 और विद्यार्थी सकुशल वतन पहुंचे

श्रीगंगानगर की ऋजुल शर्मा सहित 20 और विद्यार्थी सकुशल वतन पहुंचे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। हिंडन एयरबेस पर स्लोवाकिया व पोलेंड से आज सुबह आई दो फ्लाइट से राजस्थान के 20 औथ विद्यार्थी सकुशल वतन पहुंचे। इन विद्यार्थियों में जयपुर के हंसराजसिंह, प्रमोद,सीकर के शारदा, मोहम्मद शायद, योगेश पूनिया, रोहित शर्मा, अभिषेक, सौरव प्रधान, खिलजी मोहम्मद,नागौर के प्रदीप, चुरू शुभकरण, हनुमानगढ़ सुमित रासेरा, जालोर के आयुषी विश्नोई, भावना विश्नोई, पाली महेंद्र, श्रीगंगानगर ऋजुल शर्मा, झुंझुनू वीरेंद्र,बूंदी आशुतोष और भीलवाड़ा हर्षिल जीनगर शामिल हैं। से पहले कल शुक्रवार देर शाम तक पांच उड़ाने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची।इन उड़ानों में आए राजस्थान के 33 विद्यार्थियों को एयरपोर्ट पर बने राजस्थान सरकार के हेल्प डेस्क पर रिसीव किया गया। दिल्ली में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव और आवासीय आयुक्त कार्यालय के गगनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को किया रिसीव। धीरज श्रीवास्तव ने बताया हिंडन...
फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन रद्द किया गया

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन रद्द किया गया

श्री गंगानगर
प्रधानमंत्री सहित अनेक हस्तियां इस शक्ति प्रदर्शन को कल देखने आने वाली थीश्रीगंगानगर। पोकरण फायरिंग रेंज में 7 मार्च से आयोजित होने वाले वायुसेना के अब तक के सबसे बड़े फायर पॉवर डेमोन्स्ट्रेशन ैवायु शक्ति 2022' को फुल ड्रेस रिहर्सल करने के बाद वर्तमान परिस्थितियों के कारण रद्व कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई जानी मानी हस्तियां आने वाली थी तथा कई फ्रेण्डली देशों के डेलीगेट्स आने वाले थे। सूत्रों के अनुसार रूस यूक्रेन युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस आयोजन को रद्द कर दिया गया। इस आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी। वायु सेना द्वारा इसकी बड़े स्तर पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी की जा रही थी। इस बार का यह वायु शक्ति युद्धाभ्यास आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किया जाना था।पो...
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग तेज, नसीम, मंजू , ज्योति और रुक्क्षमणि का नाम चर्चा में

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लॉबिंग तेज, नसीम, मंजू , ज्योति और रुक्क्षमणि का नाम चर्चा में

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। एक माह से रिक्त चल रहे प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल महिला नेताओं ने जयपुर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग तेज कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं के साथ साथ सचिन पायलट कैम्प से जुड़ी महिला नेताओं ने भी अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। शीघ्र ही प्रदेश महिला कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज ने राज्य महिला आयोग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद रेहाना रियाज ने विगत 10 फरवरी को इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से अध्यक्ष का पद रिक्त चल रहा है।विश्वस्त सूत्रों की माने तो राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस पद के लिए 4 प्रमुख चेहरे दौड़ में शामिल हैं, जो लगातार जयपुर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग करने में जुटे हुए हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री और जायल से विधायक मंजू मेघवाल, पूर्व मंत्री न...
सब्जी से लदी पिकअप लूट वारदात का आरोपी दो अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार, तीन तलवारें बरामद

सब्जी से लदी पिकअप लूट वारदात का आरोपी दो अन्य आरोपियों सहित गिरफ्तार, तीन तलवारें बरामद

श्री गंगानगर
अबोहर पुलिस को भी वांछित हैं यह अपराधीश्रीगंगानगर। चूनावढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का जिले के हर क्षेत्र के तीन युवकों को अवैध रूप से तलवारे रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों में गुरप्रीतसिंह उर्फ कालू (29) पुत्र बख्शीशसिंह निवासी सराभानगर अबोहर, मनदीपसिंह (20) पुत्र कश्मीरसिंह निवासी फाजिल्का और दिलबागसिंह (30) पुत्र गज्जनसिंह निवासी बल्लुआना अबोहर,जिला फाजिल्का (पंजाब) शामिल हैं। कल देर शाम को चूनावढ के पास ही इन तीनों युवकों को संदिग्ध हालात में तलवारों सहित गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनमें दिलबागसिंह 6 अप्रैल 2021 को घमूडवाली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर गांव मांझूवास के पा...
दोस्त की शादी में आए गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, चार युवक घायल

दोस्त की शादी में आए गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत, चार युवक घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नेशनल हाईवे 62 पर सुबह सवेरे दो कारों में भिड़ंतश्रीगंगानगर । हनुमानगढ़ जिले में गोलूवाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 62 पर खूनी चक के समीप आज सुबह सवेरे दो कारों में आमने-सामने की टक्कर हो जाने से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मृत्यु हो गई और चार युवक घायल हो गए। दूल्हे के यह दोस्त कल रात शादी होने के बाद वापस जा रहे थे कि यह भीषण दुर्घटना हो गई। मृतक सॉफ्टवेयर इंजीनियर मसीहा (24) झारखंड का रहने वाला है,जो गुरुग्राम(हरियाणा) की एक कंपनी में जॉब करता था। घायलों में दो युवक पुनीत और रॉकी भी झारखंड के रहने वाले हैं जबकि दो घायल युवक घमूडवाली थाना क्षेत्र के गांव रिडमलसर के निवासी धीरज और नई मंडी घडसाना थाना क्षेत्र में गांव लूणिया निवासी बजरंग हैं। गोलूवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि मृतक युवक के परिवारजन झारखंड से फ्लाइट द्वारा नई दिल्ली पहुंच गए हैं।उनके देर शाम श्रीगंगानगर पहुंचन...
विद्यार्थियों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च

विद्यार्थियों की सहायता के लिए ई पोर्टल लॉन्च

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। यूक्रेन में रहने वाले राज्य भर के विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों की मदद और उन्हें सुरक्षित रूप से भारत लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन सतत रूप से प्रयासरत हैं। इनसे संबंधित समस्त सूचनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-सूचना पोर्टल लॉन्च किया है। राजस्थान के विद्यार्थी अथवा अन्य नागरिक यूक्रेन में रहते हैं और वे भारत लौटना चाहते हैं, तो उनके परिजन इस पोर्टल के ई-इंटीमेशन लिंक पर अपनी समूची जानकारी भरकर इसे अपलोड करें। उन्होंने ऐसे परिजनों से भयभीत नहीं होने की अपील की है और कहा है केंद्र और राज्य सरकार के अलावा राजस्थान फाउंडेशन इनकी मदद के लिए सतत प्रयासरत हैं। राज्य सरकार द्वारा राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव को विदेश मंत्रालय और यूक्रेन दूतावास से समन्वय रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध...
भामाशाह गुरमीत महल का सम्मान

भामाशाह गुरमीत महल का सम्मान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। लॉयन्स क्लब विकास द्वारा फैलोशिप में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भामाशाह लॉयन गुरमीत महल को सम्मानित कया गया। सीएमडी विनोद सेठी ने बताया कि गांव मोरजण्डखारी में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल डॉ. प्रवीण अरोड़ा थीं। बड़ी संख्या में लॉयन सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। सभी ने गुरमीत महल द्वारा शिक्षा, जरूरतमंद कन्याओं की शादी, पीड़ित मानवता की सेवा, पर्यावरण, आधुनिक तकनीक का प्रचार-प्रसार आदि क्षेत्रों में दिए जा रहे योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। लॉयन गुरमीत-राजेन्द्र कौर महल को फूलों का गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पंजाब आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के संचालक डॉ. मोहित अरोड़ा ने लॉयन्स पदाधिकारियों व सदस्यों के सम्मान में स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया।...
स्वस्थ जीवनशैली बारे जानकारी दी

स्वस्थ जीवनशैली बारे जानकारी दी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सेवानिवृत्त राजपत्रित अधिकारी कल्याण समिति की मासिक बैठक सुखाड़िया पार्क स्थित समिति कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सारड़ीवाल की अध्यक्षता में हुई। डॉ. बलदेव सिंह मान मुख्य अतिथि थे। मेदान्ता हॉस्पीटल के यूरोलॉजिस्ट डॉ. रोहिताश चांदोरा ने गुर्दा रोग, मूत्र रोग व विशेष रूप से प्रोस्टेट रोग बाबत विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा बढ़ती आयु के मद्देनजर बीमारियों से बचाव हेतू आवश्यक सावधानियों एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बताया। जन्मदिन वाले सदस्यों में 80 वर्ष पूर्ण करने पर सुरेश चन्द्र अत्री को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। बीएस राणा एवं टीके सेतिया को फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाएं दी गईं। रविवार 13 मार्च को समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। अन्त में समिति सदस्य सतीश चन्द्र सेठी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।...
महाशिवरात्रि पर्व आज, सजे शिवालय

महाशिवरात्रि पर्व आज, सजे शिवालय

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। शहर के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर मंदिरों में रंगीन रोशनी सहित फूलों आदि से विशेष सजावट की गई है। प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ बगीची में में महन्त बाबा कैलाशनाथ के सान्निध्य में मंगलवार को प्रात: पांच बजे भगवान शंकर की आरती के बाद दिनभर भजन कीर्तन व सत्संग कार्यक्रम होगा। रात्रि को चार पहर की विशेष अभिषेक होंगे तथा रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इसी तरह जवाहरनगर स्थित श्री सनातन धर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य पं. श्रीचंद शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन प्रात: चार बजे पारदेश्वर महादेव की विशेष आरती के बाद मंदिर में दिनभर वेदमंत्रों के साथ भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना होगी। रात्रि को चार पहर की पूजा में विशेष द्रव्यों से रूद्राभिषेक होंगे। पं. श्रीचंद शास्त्री ने बताया...