राजस्थान में बड़ी धोखाधड़ी: पटवारी परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूले 32 लाख रुपए
श्रीगंगानगर
राजस्थान में पटवारी परीक्षा पास कराने के नाम से चार अभ्यर्थियों से 32 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। मामला बीते साल अक्टूबर का है और यह अभ्यर्थी हनुमानगढ़ जिले के हैं। पुलिस के अनुसार जिले में भादरा थाना क्षेत्र के कलाना निवासी विक्रम जाट ने इस संबंध में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें जैलदार बाजीगर और श्रवण पर 32 लाख 24 हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
रिजल्ट आया तो किसी का नहीं हुआ चयनदर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि जैलदार बाजीगर ने उससे और उसके दोस्तों मनोज, भवानीशंकर और बजरंग को पटवार परीक्षा में पास करवा देने का झांसा देकर 40 लाख रुपए मांगे। इसमें से 32 लाख 24 हजार उसे अदा कर दिए गए। बीते 25 जनवरी को पटवारी परीक्षा का परिणाम आया तो उनमें से कोई भी पास नहीं हुआ। इससे पहले 13 नवंबर को 20 हजार रुपए श्रवण को दे ...








