ट्रक-कैंटर में भिड़ंत, 3 की मौत
श्रीगंगानगर
गंगानगर में ट्रक और कैंटर की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दोनों वाहनों के ड्राइवर और ट्रक का क्लीनर शामिल है। हादसा कोहरे के कारण सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे- 62 पर गांव पालीवाला में गुरुवार सुबह हुआ। हादसे के बाद सुबह 8 से 8:30 बजे तक जाम लग गया। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से पिचक गए। दोनों वाहनों ड्राइवर और ट्रक का क्लीनर केबिन में फंस गए। लोगों की मदद से पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। कैंटर ड्राइवर का शव केबिन काटकर निकाला गया।
सूरतगढ़ में नेशनल हाईवे- 62 पर गांव पालीवाला के पास हादसे के बाद पलटा टैंकर।
ट्रक में चावल व कैंटर में टायर थेपंजाब से चावल से लदा ट्रक सुबह श्रीगंगानगर से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा था। पालीवाला के नजदीक श्रीगंगानगर की तरफ आ रहे टायरों से भरे कैंटर से...








