Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

आईसीएआई ब्रांच के चुनाव 25 को, 400 सीए करेंगे मतदान

आईसीएआई ब्रांच के चुनाव 25 को, 400 सीए करेंगे मतदान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। दी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) ब्रांच श्रीगंगानगर की नई कार्यकारिणी के चुनाव 25 जनवरी को होंगे। सत्र 2022 से 2025 तक गठित होने वाली इस कमेटी के चुनाव को लेकर आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारी सीए विजय भंवर बोरड़ ने बताया कि इन चुनावों को लेकर सीए सदस्यों में खासा उत्साह है।आईसीएआई ब्रांच के वर्तमान अध्यक्ष सीए आशीष गुप्ता ने बताया कि 15 जनवरी को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव अधिकारी बोरड़ ने बताया कि इन दौरान 10 प्रत्याशियों ने आवेदन किया। जिनमें से एक ने आवेदन वापस ले लिया।उन्होंने बताया कि अभी 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। बोरड़ ने बताया कि 21 जनवरी को आवेदनों की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इन बार 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होने के कारण चुनाव होंगे। यह प्रत्याशी कमेटी सदस्य बनने के लिए चुनाव लड रहे हैं। आरओ ने बताया ...
कड़ाके की ठंड के बीच धूप से मिली थोड़ी राहत

कड़ाके की ठंड के बीच धूप से मिली थोड़ी राहत

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। तीन दिन से बादल-बारिश के मौसम से परेशान लोगों को सोमवार धूप को थोड़ी राहत मिली। हालांकि कभी धूप, कभी बादल वाली स्थिति बनी रही। इस बीच, गलनभरी सर्दी से रात के तापमान में गिरावट हुई। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। वहीं, माउंट आबू में बारिश, तूफान और सर्द हवाओं ने तापमान में जबरदस्त बदलाव लाया है। एक ही दिन में रात का पारा 4 डिग्री गिरा। वहीं, अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का उछाल आया। इससे शहर का तापमान शून्य से माइनस 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सभी जगह धूप निकलने से न केवल लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला। बाजारों में लोगों की भीड़ दिखी और शहरों में विजिबिलिटी भी अच्छी रही। किसानों को भी राहत मिली। नमी होने और हवा चलने से जो फसलों के ग्रोथ रुक...
सरपंचों ने कलक्टर व जिला प्रमुख को बताई समस्याएं

सरपंचों ने कलक्टर व जिला प्रमुख को बताई समस्याएं

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सोमवार सुबह जिला सरपंच यूनियन अध्यक्ष मनीष कुलडिया, ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच अजायब सिंह बडिंग धनूर ने जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार, मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी व जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा से मिलकर इलाके की अनेक समस्याओं से अवगत करवाया। कुलडिया व बडिंग ने 15 वें वित्त व प्रधानमंत्री आदर्श योजनाओं में कन्वर्जेंस में कार्य स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान में परेशानी होने व मनरेगा मजदूरों को एप मशीन से हाजरी से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इस मौके पर भादुवाला की सरपंच सोनू सिहाग व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।...
गुमजाल: राधा कृष्णा गौशाला में मंदिर की नींव रखी

गुमजाल: राधा कृष्णा गौशाला में मंदिर की नींव रखी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पंजाब के गांव गुमजाल में राधा कृष्णा गौशाला में नव मंदिर की नींव लॉयन क्लब श्रीगंगानगर विश्वास के एमजेएफ लायन पिंटा मित्तल के द्वारा रखी गयी। इस अवसर पर गुमजाल सरपंच रजत गोदारा, लॉयन क्लब विश्वास के वरिष्ठ एमजेएफ लॉयन डॉ शैलेंद्र साहू, क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन अमित मय्यर, सचिव एडवोकेट लायन अमरिंदर रियाड़, लॉयन प्रवीण कौशल, लॉयन अमनप्रदीप सिंह काहलों निन्नी उपस्थित थे।...
सरकार के विश्वासघात के खिलाफ 31 को करेंगे प्रदर्शन

सरकार के विश्वासघात के खिलाफ 31 को करेंगे प्रदर्शन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। किसानों ने केंद्र सरकार पर विश्वासघात का दोषारोपण करते हुए 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकने का ऐलान किया है। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग एक वर्ष तक निरंतर संघर्ष करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल जिले के किसान संगठनों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अभी तक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)का कानून बनाने के लिए कमेटी नहीं बनाई है। किसान आंदोलन के दौरान देश के अनेक राज्यों में किसानों पर बहुतायत संख्या में मुकदमें दर्ज किए गए, वह भी वापस नहीं लिए गए। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड में एकतरफा जांच का आरोप लगाते हुए किसान संगठनों ने कहा है कि अभी तक प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्य केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा भी नहीं लिया है जबकि उसका बेटा ही इस कांड का मुख्य अभिय...
व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष के आवास पर पूर्व मंत्री का स्वागत

व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष के आवास पर पूर्व मंत्री का स्वागत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पूर्व मंत्री व वर्तमान हनुमानगढ़ विधायक विनोद चौधरी का सोमवार को संयुक्त व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष हरीओम लुथरा के आवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। चौधरी के साथ कांग्रेस पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों के अलावा हनुमानगढ़ के व्यापार मण्डल के लोग भी मौजूद रहे।
नई गाइडलाइन: शादियों में 100 लोग होंगे, गांवों में नहीं, शहरों में संडे कर्फ्यू

नई गाइडलाइन: शादियों में 100 लोग होंगे, गांवों में नहीं, शहरों में संडे कर्फ्यू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सोमवार से कोरोना की संशोधित गाइडलाइन लागू हो गई है। शादियों में 100 मेहमान शामिल हो सकेंगे। इससे पहले कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने 50 मेहमानों तक की संख्या सीमित कर दी थी। कुछ दिन पहले हुई सीएम की रिव्यू बैठक के बाद संशोधित गाइडलाइन जारी की गई थी। अब शदियों में शहर और गांव दोनों में बराबर लिमिट रहेगी। 100 लोगों की लिमिट में बैंड वालों को अलग रखा गया है। पुरानी गाइडलाइन में ग्रामीण क्षेत्रों में 100, जबकि शहरी क्षेत्रों की शादियों में 50 लोगों की लिमिट थी।...
टांटिया हॉस्पिटल फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ खाली:पंजाब भेजी टीमें भी नहीं जुटा पाई सुराग

टांटिया हॉस्पिटल फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ खाली:पंजाब भेजी टीमें भी नहीं जुटा पाई सुराग

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर के सुखाड़िया मार्ग स्थित टांटिया हॉस्पिटल पर गुरुवार सुबह फायरिंग के मामले में अब तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुबूत नहीं लगा है। हालांकि पुलिस टीमें इस मामले में पंजाब के किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जताते हुए पंजाब के निकटवर्ती गांवों की तरफ भी जांच कर लौटी हैं लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं। पुराने रोगियों का रिकॉर्ड खंगालाऐसे रोगियों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है जो पिछले कुछ समय के दौरान टांटिया हॉस्पिटल में भर्ती रहे हों अथवा इलाज के दौरान किसी रोगी के परिजनों का हॉस्पिटल मैनेजमेंट से विवाद हुआ हो। ऐसे किसी रोगी का भी अब तक पता नहीं चला है। इलाके का प्रमुख अस्पताल होने और यहां हर दिन बड़ी संख्या में पंजाब के रोगी आने के चलते पुलिस को उस इलाके के लोगों का वारदात में हाथ होने की आशंका थी लेकिन वह भी सही साबित नहीं हुई। धमकाने जैसा भी कोई मामला नह...
आधे शहर में वीकेंड कर्फ्यू का असर

आधे शहर में वीकेंड कर्फ्यू का असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर कोरोना के चलते लगातार दूसरे रविवार को हुए वीकेंड कर्फ्यू का असर आधे शहर पर नजर आया। आधे शहर में न तो पुलिसकर्मी दिखे और न ही किसी ने व्हीकल ड्राइवर्स को रोकने की जरूरत समझी। सुखाड़िया सर्किल जैसे व्यस्त चौराहे पर पुलिस की गुमटी खाली थी, सर्किल केआसपास भी कोई पुलिसकर्मी नहीं था। ऐसे में सुखाड़िया नगर की तरफ आने और जाने वाले वाहनों पर किसी की रोकटोक नहीं थी। बस स्टैंड के आसपास के इलाके में पुलिसकर्मी सड़क किनारे मोबाइल पर व्यस्त दिखा वहीं सड़कों पर लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी थी।...
टीचर के अपहरण और मारपीट से गुस्साए शिक्षक : आंदोलन की चेतावनी

टीचर के अपहरण और मारपीट से गुस्साए शिक्षक : आंदोलन की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर) इलाके के गांव लिखमेवाला के एक टीचर के अपहरण और मारपीट मामले में शनिवार को शिक्षक एसडीएम से मिले। उन्होंने कार्रवाई की मांग की तथा कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से आंदोलन की चेतवानी दी। टीचर्स ने इस मामले में एसएचओ से भी मुलाकात की तथा अब तक की प्रोग्रेस की जानकारी ली। एसएचओ से मुलाकात के बाद टीचर सीबीईओ ऑफिस पहुंचे तथा ऑफिस बंद होने कारण मेन गेट पर ज्ञापन चस्पा कर दिया। इससे पहले सुबह टीचर्स कस्बे के गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए और राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के अध्यक्ष देवीसिंह की अध्यक्षता में बैठक की। इन लोगों का कहना था इस तरह के घटनाक्रम से टीचर्स में भय का माहौल है। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यह था मामला गांव लिखमेंवाला के गवर्नमेंट सीनियर सैकंडरी स्कूल के टीचर मनोज कुमार को शुक्रवार को रायसिंहनगर के...