Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

हनुमानगढ़ : 348, श्रीगंगानगर में 104 पॉजिटिव मिले

हनुमानगढ़ : 348, श्रीगंगानगर में 104 पॉजिटिव मिले

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़/श्रीगंगानगर। नए साल के पहले माह में जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह रोजाना आ रही सैम्पल की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में जिले में कोरोना अनियंत्रित होता दिख रहा है। बड़े-बुजुर्गांे के साथ तीसरी लहर में बच्चे भी काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को आई 12 जनवरी को लिए गए 2136 सैम्पलों की रिपोर्ट में जिले में मिले कोरोना संक्रमण के 348 नए पॉजिटिव रोगियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।वहीं श्रीगंगानगर जिले में 104 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हनुमानगढ़ में एक सैम्पल की रिपीट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जबकि 1695 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 71 के रिपीट फ्रेश सैम्पल मांगे गए हैं।...
बिना गड़बड़ होगा गांवों का विकास : मील

बिना गड़बड़ होगा गांवों का विकास : मील

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजसूरतगढ़। पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान हजारीराम मील ने भव्य समारोह में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, सरकार का पूरा पैसा पंचायतों में विकास कार्य पर लगाया जाएगा। कहीं भी कोई गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी। कमीशन का खेल अब नहीं चलेगा और विकास का पूरा पैसा विकास पर ही खर्च किया जाएगा। लोगों ने हमें काम करने की जिम्मेदारी दी है। सभी पंचायतों में बिना भेदभाव के विकास करवाया जाएगा। चुनाव के बाद जीतने वाले सभी पंचायत समिति सदस्य परिवार के सम्मानित सदस्य हैं व हर सदस्य की भावना का सम्मान करते हुए कार्य करवाए जाएंगे।...
विधायक ने किया ओपन जिम का लोकार्पण

विधायक ने किया ओपन जिम का लोकार्पण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। वार्ड नं. 49 में श्रीराम वाटिका व संजीवनी वाटिका में ओपन एयर जिम की स्थापना की गई है। इसका लोकार्पण विधायक राजकुमार गौड़ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगानगर में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन का स्वास्थ्य अच्छा रहे, वे निरोगी हों इस बात को लेकर पार्कों का सौंदर्यकरण व ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। आमजन को शुद्ध हवा व अच्छा वातावरण मिले, इसे लेकर पार्कों का विकास किया जा रहा है, वहीं पर कई पार्कों में ओपन एयर जिम स्थापित किये गये हैं, जिससे मोहल्ले के नागरिक जिम का लाभ उठा सकेंगे। श्रीगंगानगर में निर्माण व विकास कार्य तेज गति से किये जा रहे हैं। अभी श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ और राजकीय लॉ कॉलेज से लेकर तीन पुली तक सड़क का निर्माण प्रारंभ किया गया है। एसएससी से लेकर गंगनहर तक रोड लाइट का उद्घाटन किया गया। गंगानगर में मेडिकल कॉलेज, कृष...
मकर संक्रान्ति पर खुब हुआ दानपुण्य

मकर संक्रान्ति पर खुब हुआ दानपुण्य

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्नान, दान और श्रद्धा का पर्व मकर संक्रांति धूमधान से मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन की शुरूआत से ही शहर में धार्मिक प्रवृति के लोग पूजा पाठ के साथ दान पुण्य करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अपने परिवार के लोगों के साथ शहर की विभिन्न गोशालाओं में पहुंचे और यहां पशुओं को चारा इत्यादि डाला। शहर भर में दिन भर अलग-अलग स्थानों पर पकौड़ों,खीर, दूध, मुंगफली, रेवड़ी सहित अन्य खाद्य पदार्थाें के लंगर लगाए गए। कई लोगों ने शहर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पास पहुंच उन्हे गर्म वस्त्र और मुंगफली इत्यादी बांटी। कुछ दम्पतियों ने तो मोटरसाइकल पर ही घुमकर इस तरह की सामग्री का वितरण किया।...
आमजन को कार्य करवाने में परेशानी नहीं आयेगी

आमजन को कार्य करवाने में परेशानी नहीं आयेगी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पंचायत समिति के प्रधान सुरेन्द्रपाल सिंह ने शुक्रवार को एक सादे कार्यक्रम में कार्यभार ग्रहण किया। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत उन्होंने कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि पंचायत समिति में आमजन को काम करवाने में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हर ग्राम पंचायत में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे।इस मौके पर विधायक राजकुमार गौड़, विधायक जगदीश जांगिड़, उप प्रधान बृजमोहन यादव, डायरेक्टर, पंचायत समिति के बीडीओ जितेंन्द्र खुराना,कांग्रेस नेता अशोक चांडक व स्टाफ मौजूद रहा।...
श्रीगंगानगर में योग प्रशिक्षकों ने किए सूर्य नमस्कार

श्रीगंगानगर में योग प्रशिक्षकों ने किए सूर्य नमस्कार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राष्ट्र वंदना 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुरुआत शहर के एसएसके पार्टी सेंटर में हुई। कोरोना गाइड लाइन के चलते इसमें संख्या काफी कम रखी गई लेकिन मौजूद लोगों को अपने-अपने इलाकों में लोगों को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान सेवा समिति, यज्ञ समिति और नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फैडरेशन संगठन की ओर से किया गया।...
जेल कैंपस में मिट्‌टी में दबे मिले मोबाइल

जेल कैंपस में मिट्‌टी में दबे मिले मोबाइल

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है, इसकी एक बानगी बुधवार को सूरतगढ़ सबजेल में नजर आई जब अफसर जेल का इंस्पेक्शन करने पहुंचे। अफसरों ने जेल के अलग-अलग बैरक देखे। बैरकों में एक के बाद एक तीन मोबाइल बरामद हुए। यहीं नहीं एक चार्जर और सिम भी मिले। यानी जेल से कैदी बड़ी आसानी से घर-परिवार में बात कर पा रहे थे और जेल प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी। मिट्‌टी में दबे थे तीनों मोबाइलअब तक यह तो पता नहीं लगा है कि इसे कौनसा कैदी जेल में लेकर आया लेकिन जो कोई भी लाया उसने बड़ी आसानी से इसका उपयोग किया और बाद में पकड़े जाने के डर से जेल में ही छोटा सा गड्‌ढा खोदकर उन्हें इसमें दबा दिया। जेल के इंस्पेक्शन के दौरान ये तीनों मोबाइल मिट्‌टी में दबे मिले। इनमें एक मोबाइल कैदियों के लंगर यानी भोजन के स्थान के पीछे की तरफ, दूसरा मोबाइल वार्ड दो के सामने पेड़ के नीचे दबा मिला वह...
ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर दिहाड़ी मजदूर की मौत:

ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर दिहाड़ी मजदूर की मौत:

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (रायसिंहनगर) जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली पर बनछटियां लेकर अनूपगढ़ की ओर जा रहे दिहाड़ी मजदूर की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। मृतक गांव चौदह एपीडी का रहने वाला था तथा ट्रैक्टर मालिक के साथ बनछटियां लेकर श्रीकरणपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर से गिरकर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर पर थे तीन लोग सवारमृतक भागीदारी गांव चौदह एपीडी के एक खेत में दिहाड़ी मजदूर था। वह सुबह ट्रैक्टर मालिक और एक अन्य के साथ बनछटियां लेकर श्रीकरणपुर की ओर रवाना हुआ था। वह ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। उसके गिरते ही ट्रैक्टर मालिक ने उसे संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे एसएचओहादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटना की...
शूल सी चुभती हवा से बढ़ी सर्दी:सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद पूरा दिन छाए रहे बादल

शूल सी चुभती हवा से बढ़ी सर्दी:सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद पूरा दिन छाए रहे बादल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में गुरुवार को शूल सी चुभती हवा ने सर्दी बढ़ा दी। सुबह हलके कोहरे के बाद मामूली धूप निकली तो सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद बंधी लेकिन कुछ ही देर बाद सूरज बादलों के ओट में छिप गया। इससे पूरे दिन कंपकंपी जैसे हालात बने रहे। ज्यादातर लोग दिन के अधिकांश सामय घरों में ही दुबके रहे। हवा ने बढ़ूाई ठंडकसुबह दिन की शुरुआत के समय तो दिन और रात का तापमान लगभग बराबर था। सुबह साढ़े आठ बजे जहां शहर का तापमान छह डिग्री सेल्सियस था वहीं मिनिमम टेंप्रेचर 5.7 डिग्री सेल्सियस था। यानी दिन में भी रात जैसे ही हालात बने हुए थे। सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक मैक्सिमम टेंप्रेचर 10.4 डिग्री सेल्सियस था वहीं दोपहर ढाई बजे यह बारह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। पूरे दिन में तापमान में बेहद कम वृद्धि ने पूरा दिन सर्दी का असर बनाए रखा। हवा चलने से कंपकंपी के हालात हो गए। अभी और बढ़ेगी सर्दीवेदर एक्सप...
प्रशासन सहित सरकारी कार्यालयों ने नहीं भरे 14.83 करोड़ के बिजली बिल

प्रशासन सहित सरकारी कार्यालयों ने नहीं भरे 14.83 करोड़ के बिजली बिल

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले में उपभोक्ता लंबे समय से नियमित बिजली का उपयोग कर रहे हैं। परन्तु जब बिजली का बिल जमा नहीं होता तो ऐसे उपभोाक्ताओं के कनेक्शन विद्युत निगम द्वारा काटे जा रहे है, लेकिन विद्युत निगम की यह सख्ती सरकारी कार्यालयों पर नहीं चल पाती। इसलिए प्रशासन सहित कई सरकारी विभागों/कार्यालयों पर बिजली बिल के एवज में करोड़ों रुपए बकाया है और इसे लेने में निगम को पसीने आ रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ रही डिस्कॉम की उधारी के चलते अभियंताओं का सर्विस रिकॉर्ड (एसआर) भी बिगाड़ रहा है। ऐसे में अधिकारी किसी ने किसी तरह इन विभागों से वसूली के लिए काम कर रहे है। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सरकारी विभागों में बिजली बिलों के करीब 1483.10 लाख रुपए बकाया हैं। इसमें प्रशासन से लेकर, केन्द्र सरकार के उपक्रम, पीएचईडी, पंचायती राज, पुलिस विभाग, नगर निगम और अन्य सरकारी विभ...