Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी बांग्लादेश की टीम, ‘डबल्यूटीसी’ के तहत खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी बांग्लादेश की टीम, ‘डबल्यूटीसी’ के तहत खेली जाएगी टेस्ट सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंगले साल जनवरी में बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज 2021-2023 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। बांग्लादेश की टीम दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दौरे से पहले बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के तहत टी-20 और टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसका आगाज 19 नवंबर से होने जा रहा है।  बीसीबी ने दी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने जारी बयान में कहा, बांग्लादेश की टीम टौरंगा और क्राइस्टचर्च में होने वाले टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दिसंबर के अंत में न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट मैच एक जनवरी से टौरंगा में खेला जाएगा। जबिक, दूसरा मुकाबला 9 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। ...
टी-20 विश्वकप की हार का असर: इंग्लैंड की तरह ‘रोटेशन पॉलिसी’ अपनाने के लिए बीसीसीआई तैयार

टी-20 विश्वकप की हार का असर: इंग्लैंड की तरह ‘रोटेशन पॉलिसी’ अपनाने के लिए बीसीसीआई तैयार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी-20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम की करारी हार के बाद बीसीआई भी इंग्लैंड की तरह रोटेशन पॉलिसी अपना सकता है। इससे खिलाड़ियों को समय पर आराम मिलेगा और उन्हें थकान नहीं महसूस होगी। इस वर्ल्डकप के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बायो बबल से होने वाली थकान का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी खिलाड़ियों को आराम देने पर जोर डाला था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी इंग्लैंड की तरह रोटेशन पॉलिसी अपनाने पर विचार कर रहा है।  17 नवंबर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसी सीरीज से बीसीसीआई रोटेशन पॉलिसी शुरु कर रहा है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार अब हर सीरीज में किसी न किसी अहम खिलाड़ी को आराम दिया जाएगा। खासकर जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, उन्हें तय समय पर...
अफरीदी की कोहली को सलाह: बल्लेबाज के रूप में बड़ी सफलता पाना चाहते हैं विराट

अफरीदी की कोहली को सलाह: बल्लेबाज के रूप में बड़ी सफलता पाना चाहते हैं विराट

स्पोर्ट्स
कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने देश के लिए एक बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। शाहिद अफरीद का यह बयान उस समय आया है जब 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। टी-20 विश्व कप से पहले विराट ने कहा था कि टूर्नामेंट के बाद इस फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। ...
मिताली-धवन समेत कई खिलाड़ी इस अंदाज में नजर आए, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

मिताली-धवन समेत कई खिलाड़ी इस अंदाज में नजर आए, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। 
इनकार: कोरोना वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं क्रिकेटर मुरली विजय

इनकार: कोरोना वैक्सीन लगवाने को तैयार नहीं क्रिकेटर मुरली विजय

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय घरेलू टूर्नामेंट में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। वह डोमेस्टिक क्रिकेट में तमिलानाडु की टीम से खेलते हैं। इस बार उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया। अब मुरली विजय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कोरोना वैक्सीन लेने से इनकार कर दिया है। मुरली को टीम में जगह नहीं मिलने की असल वजह वही हैं। बीसीसीआई ने कोरोना से बचाव के लिए घरेलू क्रिकेट में भाग लेना वाले सभी खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य किया है। खबरों के मुताबिक, वह बायो-बबल में जाना नहीं चाहते हैं। ...
राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत

राष्ट्रपति कोविंद 62 खिलाड़ियों को कर रहे हैं सम्मानित, नीरज चोपड़ा से हुई शुरुआत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया।
हरियाणा के 12 वीरों का सम्मान: नीरज चोपड़ा समेत चार को खेल रत्न और आठ को अर्जुन अवॉर्ड

हरियाणा के 12 वीरों का सम्मान: नीरज चोपड़ा समेत चार को खेल रत्न और आठ को अर्जुन अवॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और आठ खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। यह आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित हो रहा है। इसमें से अकेले सोनीपत के छह खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्डटोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़, पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, योगेश कथूरिया, पहलवान दीपक पूनिया, निशानेबाज सिंहराज अधाना, हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक और सुमित कुमार, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर...
ऋद्धिमान की जगह भरत को किया जा सकता है शामिल, बन सकते हैं टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर

ऋद्धिमान की जगह भरत को किया जा सकता है शामिल, बन सकते हैं टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस महीने तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। वहीं, टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी टीम का एलान नहीं किया है। अगले कुछ दिनों में इसकी भी घोषणा हो जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि पहले टेस्ट में विराट को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह रोहित शर्मा ही कप्तानी करेंगे। वहीं, दूसरे टेस्ट से विराट वापसी करेंगे और तब वह कमान संभालेंगे।  साहा को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता हैइस टेस्ट सीरीज को लेकर बीसीसीआई और भी कई बड़े बदलाव कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह केएस भरत को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत पहली पसंद होंगे। इसके बाद टीम साहा को मौका दे रही थी। वहीं, भरत रिजर्व के तौर प...
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एरॉन फिंच ने कहा- शाहीन अफरीदी से मिलेगी कड़ी चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने एरॉन फिंच ने कहा- शाहीन अफरीदी से मिलेगी कड़ी चुनौती

स्पोर्ट्स
दुबई संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2021 में दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर (गुरुवार) को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दुबई में होने वाले इस मैच में ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगा कंगारू कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि अगर टीम को जीतना है तो शरुआत ओवरों में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चाल से बचना होगा, तभी ऑस्ट्रेलिया के जीतने के चांस बन सकते हैं। ...
रवि शास्त्री के समर्थन में उतरे बाबर आजम, कहा- बायो-बबल में रहकर लगातार खेलना आसान नहीं

रवि शास्त्री के समर्थन में उतरे बाबर आजम, कहा- बायो-बबल में रहकर लगातार खेलना आसान नहीं

स्पोर्ट्स
अबू धाबी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने मंगलवार को टीम इंडिया के निवर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री के उस बात का समर्थन किया कि बायो-बबल में रहकर लगातार खेलना खिलाड़ियों के लिए आसान नही है। क्योंकि इससे वे परेशान और असहज हो सकते हैं। टी-20 विश्व कप में नामीबिया के खिलाफ विश्व कप मैच के बाद हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लगातार छह महीने बायो-बबल में रहने और खेलने से खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से थक गए। विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया को आईपीएल के बाद और वर्ल्ड कप से पहले ब्रेक की जरूरत थी। साल 2012 के बाद भारतीय टीम पहली बार आईसीसी इवेंट के सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई। ...