Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

प्रतियोगिता में विजेता रही बेटियों का स्वागत

प्रतियोगिता में विजेता रही बेटियों का स्वागत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17-19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग) के 17 व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में टाउन के व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीमें विजेता रही। गांव नंदराम की ढाणी की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम ने फाइनल में नगराना की टीम को 58-8 से व 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की टीम ने भादरा को 30-20 के अन्तर से हराकर विजेता की ट्रॉफी जीती। गुरुवार को विजेता टीमों के खिलाड़ियों का व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वागत व सम्मान किया गया।...
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मेजबान हनुमानगढ़ का दबदबा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव नंदराम की ढाणी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चल रही 26वीं जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्रा) का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाबी महासभा जिलाध्यक्ष साधासिंह खोसा, विशिष्ट अतिथि श्याम पांडे, विकास अग्रवाल, गुलजारी लाल नोखवाल, बलराम, राजेंद्र जोशी, रामस्वरूप खटोड़ व भगवानाराम पीगोरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधान संजीव निनानिया की। समापन समारोह में अतिथियों की ओर से प्रतियोगिता में विजेता-उपविजेता व तृतीय स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया गया।...
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, 500 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य पर निशाना

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, 500 खिलाड़ी साधेंगे लक्ष्य पर निशाना

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
समारोह में बोले जिला कलक्टर- राज्य सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेल और खिलाड़ियों को आउट आॅफ टर्न नियुक्ति देकर खेलों को दे रही बढ़ावाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय जूनियर और सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021-22 का शुभारंभ गुरूवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में समारोह पूर्वक हुआ।जिला तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, विधायक प्रतिनिधि भूपेंद्र चौधरी, पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि दयाराम जाखड़, जूडो एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष तरुण विजय, सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई, जिला युवा अधिकारी मधु यादव, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढावा देने के लिए ग्रामी...
छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक महाराजका और गुरुनानक बालिका स्कूल की टीमें विजेता रहीं

छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में चक महाराजका और गुरुनानक बालिका स्कूल की टीमें विजेता रहीं

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर । 65 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग)का आयोजन पुरानी आबादी में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (नंबर 2) के तत्वावधान में किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबलों में क्रमश: 16 और 9 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के संयोजक और विद्यालय नंबर 2 के प्रधानाचार्य पवन सेतिया ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक महाराज का विजेता,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 6-एलपीएम उपविजेता तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चक 8- केएनडी की टीमें तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में गुरुनानक बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीगंगानगर विजेता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताखरांवाली उपविजेता और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ठुकराना की टीम तीसरे स्थान पर रही। आज समापन...
T20 World Cup: डिकॉक बोले- ‘शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं’, इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला

T20 World Cup: डिकॉक बोले- ‘शेष मैचों के लिए उपलब्ध हूं’, इस वजह के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेले थे मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शारजाह दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने टी-20 विश्व कप में बाकी मैचों के लिए खुद को उपलब्ध बताया है। 26 अक्तूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट नहीं करने की वजह से उन्हें बाहर बैठना पड़ा था। मैच से बाहर होने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि डिकॉक अब शायद ही विश्व कप में खेलें। लेकिन उन्होंने अपने बयान से साफ कर दिया कि वह शेष मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनके इस बयान को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने आज जारी किया है। 30 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका की टीम श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी। ...
न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा रोहित-राहुल से पार पाना

न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगा रोहित-राहुल से पार पाना

स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले को देखते हुए जमकर तैयारी कर रही है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली 10 विकेट की हार से टीम इंडिया के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। 31 अक्तूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। भारत को सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो उसे इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। अगर, इस मैच में टीम इंडिया हारी तो फिर समझिए उसके हाथ से विश्व कप फिसल जाएगा। कीवियों के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में रोहित शर्मा और केएल राहुल पर टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी होगी। यह दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए थे। आंकड़ों की बात करें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित और राहुल ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ...
ऑस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका की चुनौती

ऑस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका की चुनौती

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। श्रीलंकाई टीम 2014 में विश्व चैंपियन रह चुकी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अपने पहले खिताब की तलाश में है। दोनों ही टीमों ने सुपर 12 के अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की है और ऐसे में दोनों का आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। हालांकि क्वालीफ़ायर से होकर सुपर 12 में पहुंची श्रीलंकाई टीम ने अब तक टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले जीते हैं। टीम की स्पिन गेंदबाजी और साथ में कुछ बल्लेबाजों का फॉर्म श्रीलंका का मजबूत पक्ष है जबकि ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी खासकर शीर्ष क्रम चिंता का सबब बना हुआ है।...
तैराक नटराज और कुशाग्र ने लगातार दूसरे दिन भी बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

तैराक नटराज और कुशाग्र ने लगातार दूसरे दिन भी बनाए नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
बंगलुरू शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराज और दिल्ली के कुशाग्र रावत ने सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए। पंजाब की चाहत अरोड़ा ने भी रिकॉर्ड बनाया। नटराज ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में 49.94 सेकंड का समय निकाला और दिन में हीट के 50.17 सेकंड के समय को बेहतर किया। उन्होंने वीरधवल खाडे (50.53 सेकंड, 2012 पुणे) का नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। कुशाग्र ने 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 8:09.47 सेकंड के समय के साथ 2019 में 8:08.32 सेकंड से बनाए अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। ...
IND vs NZ: 2003 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से पार नहीं पा सका भारत

IND vs NZ: 2003 के बाद आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से पार नहीं पा सका भारत

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 विश्व कप में भारत को अब सुपर-12 राउंड के अपने अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करना है। हालांकि, भारत के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड है। 2003 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है।  दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और इसमें से चार में कीवी टीम ने भारत को शिकस्त दी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। यह बेनतीजा वाला मैच 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज के दौरान हुआ। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दोनों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।...
बार्सिलोना ने हेड कोच रोनाल्ड कोमैन को किया बर्खास्त

बार्सिलोना ने हेड कोच रोनाल्ड कोमैन को किया बर्खास्त

स्पोर्ट्स
बार्सिलोना ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन और हार के बाद मुख्य कोच रोनाल्ड कोमैन को पद से बर्खास्त कर दिया। क्लब ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि क्लब के अध्यक्ष जोआन लापोर्टा ने उन्हें रायो वालेकानो के खिलाफ हार के बाद इस निर्णय के बारे में सूचित किया। कोमैन आज टीम को अलविदा कहेंगे। लियोनेल मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के तीन महीने बाद कोमैन के हटाने का फैसला किया गया। क्योंकि टीम काफी समय से संघर्ष कर रही थी। ...