ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीता मैच, भारत की सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल
नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 18वें मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से मात दी। इसी जीत के साथ कंगारुओं ने अपना विजयी क्रम जारी रखा। ऑस्ट्रेलिया की यह इस टूर्नामेंट में लगातार 5वीं जीत है, अभी तक कोई भी टीम उन्हें हरा नहीं पाई है। भारत द्वारा मिले 278 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने मेग लेनिंग के 97 और एलिसा हीली के 72 रनों के दम पर 3 गेंदें शेष रहते जीत लिया। इस हार के साथ भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। यह 5वें मैच में भारत की तीसरी हार है। भारत ने अभी तक पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो ही मुकाबले जीते हैं। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने सात विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। भारत की ओर से कप्तान मिताली राज (68), यास्तिका भाटिया (59) और हरमनप्रीत ...








