Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

हिन्द स्वराज अपनाओ-सामाजिक सरोकार बढ़ाओ रैली के साथ हुआ अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज

हिन्द स्वराज अपनाओ-सामाजिक सरोकार बढ़ाओ रैली के साथ हुआ अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज

हनुमानगढ़
सभापति-विधायक प्रतिनिधि ने रेलवे स्टेशन परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया रवानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अगस्त क्रांति सप्ताह का आगाज सोमवार को जिला मुख्यालय पर हिन्द स्वराज अपनाओ-सामाजिक सरोकार बढ़ाओ रैली के साथ हो गया। हिंद स्वराज अपनाओ-सामाजिक सरोकार बढ़ाओ रैली को रेलवे स्टेशन परिसर से नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक तरुण विजय व पार्षद मनोज सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सोंकरिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक असीजा, उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रणवीर शर्मा, नायब तहसीलदार दानाराम मीणा, जिला शिक्षा ...
बिना जांचे परखे नकारात्मक रिमार्क लगाने का विरोध

बिना जांचे परखे नकारात्मक रिमार्क लगाने का विरोध

हनुमानगढ़
वाशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने बुलाई विभिन्न संगठनों की बैठकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वाशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने हनुमानगढ़ रेल विकास और समस्याओं के निवारण के लिए सोमवार को विभिन्न संगठनों की बैठक का आयोजन जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव पार्क में किया। बैठक में हनुमानगढ़ वाशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति, हनुमानगढ़ विकास मंच, हनुमानगढ़ रेल विकास संघ पदाधिकारियों ने जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य राजेन्द्र कुमार चौधरी के साथ चर्चा की। बैठक में वाशिंग लाइन निर्माण संघर्ष समिति ने हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर केन्द्रीयकृत कोच केयर कॉम्पलेक्स (वाशिंग लाइन, पिट लाइन) का निर्माण करने, श्रीगंगानगर से बांद्रा के लिए संचालित ट्रेन नम्बर 19708 का समय जन सुविधा एवं जन भावना के अनुरूप करने, श्रीगंगानगर तिलक ब्रिज ट्रेन नम्बर 14727 की स्पीड बढ़ाकर सुबह जल्दी दिल्ली पहुंचाने और ग...
पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर माध्यम पौधरोपण : एसपी

पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर माध्यम पौधरोपण : एसपी

हनुमानगढ़
आदिवासी दिवस पर मानव उत्थान सेवा समिति ने किया पोधारोपणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से जंक्शन में सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के समीप पौधरोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता रामहंस सैनी ने नीम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष रूप से पौधरोपण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आदिवासी लोग जंगलों में रहकर मां की तरह प्रकृति की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का जल, जंगल, जीवन से जो जुड़ाव रहा है उसे और पुख्ता करने का सबसे बड़ा माध्यम पौधरोपण ही है। अधिशाषी अभियंता रामहंस सैनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समिति सदस्य जिस तन्मयता से गत कई वर्षांे से कार्य कर रहे हैं इससे बेहतर प्रयास पर्यावरण ...
शिमला टूर कॉन्टेस्ट में गुनगुन रही विजेता

शिमला टूर कॉन्टेस्ट में गुनगुन रही विजेता

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टॉम एन्ड जेरी कैफे की तरफ से आयोजित शिमला टूर कॉन्टेस्ट में निकाले गए ड्रॉ में गुनगुन विजेता रही। गुनगुन की ओर से शिमला टूर में जाने में विवशता जाहिर करने पर 40 हजार रुपए नकद दिए गए। कैफे संचालक चंदन स्वामी ने गुनगुन को चालीस हजार रुपए नकद देते हुए बधाई दी। चंदन स्वामी ने बताया कि कैफे में आने वाले ग्राहकों के मनोरंजन के लिए विद फेमिली शिमला टूर पर जाने के लिए एक कॉन्टेस्ट शुरू किया गया था जिसका ड्रॉ निकाला गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इसी तरह के कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।...
हत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने घेरा पुलिस थाना

हत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज लोगों ने घेरा पुलिस थाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
शुरू किया बेमियादी धरना, दो दिन में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी आधी रात को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर झूलते मिलने का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के वार्ड नम्बर 47 में आधी रात को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगे पंखे पर बनाए गए फंदे पर झूलता मिलने के संबंध में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व एक अन्य के खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में कार्रवाई न होने से आक्रोशित सोरगर समाज के नागरिकों ने गुरुवार को पूर्व घोषणानुसार टाउन पुलिस थाना का घेराव किया। घेराव-प्रदर्शन कर रहे समाज के नागरिक पुलिस थाना के समक्ष बेमियादी धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन को आत्मदाह करने की चेतावनी दे डाली। धरने पर बैठे लोगों में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। इस मौके पर रविन्द्र बावरी ने कहा कि ...
रोड लाइट का शुभारंभ, जगमग हुआ मार्ग

रोड लाइट का शुभारंभ, जगमग हुआ मार्ग

हनुमानगढ़
सभापति व विधायक प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से जंक्शन में सार्वजनिक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से गांधीनगर अंडरपास होते हुए संगरिया मार्ग तक स्थापित रोड लाइट का शुभारंभ बुधवार रात्रि को किया गया। इसके साथ ही अंधेरे में रहने वाला यह मार्ग रोशनी से जगमग हो उठा। रोड लाइट का शुभारम्भ नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी ने किया। इस मौके पर नगर परिषद की निर्माण समिति के अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद अंजना जैन, श्याम सुन्दर झंवर, गुरदीप चहल, विकास रांगेरा, नगर परिषद अधिकारी मेघराज, सुमित कुमार, आशु दादरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व शहरवासी मौजूद रहे। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर के विकास के लिए नगर परिषद कटिबद्ध है। इस मार्ग पर लाइटिंग का कार्य होने से अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही शहर के...
सीएमएचओ ने किया आक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया आक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले सरकारी अस्पतालों को आॅक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। इसी के तहत भादरा सीएचसी में बन रहे आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा की ओर से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ भादरा सीएचसी प्रभारी डॉ. जसवंत सहारण भी थे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आॅक्सीजन को लेकर कोई समस्या नहीं रहे, इसलिए कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले आॅक्सीजन प्रबंध करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी के तहत भादरा में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीएचसी भादरा में बन रहे आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट का सिविल वर्क चार-पांच दिन में समाप्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आॅक्सीजन जनरेशन...
एनडीपीएस प्रकरण में फरार इनामी अपराधी दबोचा

एनडीपीएस प्रकरण में फरार इनामी अपराधी दबोचा

हनुमानगढ़
ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा 1 क्विंटल 56 किलोग्राम पोस्त छोड़ भाई सहित हो गया था फरारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एनडीपीएस प्रकरण में दो साल से भी अधिक समय से फरार चल रहे इनामी अपराधी को जंक्शन पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। उसे जिला स्पेशल टीम के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। उसके भाई को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। जंक्शन पुलिस के अनुसार 4 मई 2019 को सदर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी राजाराम लेघा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोही चक 30 एलएलडब्ल्यू से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा 1 क्विंटल 56 किलोग्राम पोस्त बरामद किया था। जबकि आरोपी जयपाल व उसका भाई शिवप्रकाश उर्फ जैना पुत्र मोहनलाल उर्फ पृथ्वीराज जाट निवासी चक 30 एलएलडब्ल्यू, रोही पक्काभादवां मौके से फरार हो गए थे। इस पर दोनों भाइयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जंक्शन पुलिस को सौंपी गई। जांच के द...
जिले में आयोजित हुआ मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस

जिले में आयोजित हुआ मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में गुरुवार को मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, आवश्यक टीके एवं निशुल्क दवाइयां दी गई। उन्हें उचित खान-पान एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। नवजात शिशुओं को भी टीके लगाए गए एवं आवश्यक ड्रॉप्स पिलाई गई। आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि जिले में गुरुवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों, सब सेंटर, पीएचसी और सीएचसी पर मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे) आयोजित किया गया। गर्भवती महिलाओं और जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बवाव के टीके लगाए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एएनसी जांचें भी की गई। इसके अलावा महिलाओं को स्तनपान की भी जानकारी दी गई। जिला स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर मातृ, शिशु स्वास्...
अंक भेजने में पक्षपात एवं भेदभाव करने का आरोप

अंक भेजने में पक्षपात एवं भेदभाव करने का आरोप

हनुमानगढ़
सुधार करवा 12वीं कक्षा का दोबारा परिणाम जाने करवाने की मांग, अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधक को सौंपा ज्ञापनअभिभावक बोले- मानसिक तनाव में बच्चों ने उठाया गलत कदम तो स्कूल प्रशासन व बोर्ड होगा जिम्मेवारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बोर्ड को अंक भेजने में पक्षपात एवं भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कक्षा 12वीं के बच्चों के अभिभावकों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थित विरासत सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने परिणाम में सुधार करवाकर पुन: परिणाम जारी करवाने की मांग की। साथ ही अभिभावकों का कहना था कि होनहार एवं मेहनती होने के बावजूद कम अंक आने के चलते उनके बच्चे मानसिक तनाव में हैं। ऐसे में उन्होंने गलत कदम उठाया तो उसका जिम्मेवार विद्यालय प्रशासन व बोर्ड होगा। विद्यालय प्रबंधक से मिले अभिभावकों ने बताया कि उनके बच्चे विरासत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान वर्ग के कक्षा ...