Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

दिशा कंदोई का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिशा कंदोई का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में नोहर निवासी सुनील कंदोई की पुत्री दिशा कंदोई ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले भी दिशा ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की थी। उनकी इस सफलता पर परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उावल भविष्य की कामना की। होनहार दिशा पत्रकार कन्हैया कंदोई की भतीजी हैं। अभिनव एकेडमी की छात्रा है।...
नशीली गोलियों सहित युवक काबू, दो गांजा सप्लायर भी पकड़े

नशीली गोलियों सहित युवक काबू, दो गांजा सप्लायर भी पकड़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. गोलूवाला थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वही एक पुराने मामले की जांच करते हुए दो व्यक्तियों को गांजा सप्लाई करने के आरोप में पकड़ा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि आज बड़े तड़के गांव लोंगवाला के अड्डे पर एक बस से उतरे राजा ओड(50) निवासी डावली राठान को काबू किया गया, जिसके कब्जे से 2340 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि राजा जोधपुर जिले में देचू तथा ओसियां से नशीली गोलियां लाकर नशा करने वालों को बेचता है। वह नशीली गोलियां लेने के लिए ही जोधपुर जिले में गया हुआ था।वह पहले भी कई बार वहां से नशीली गोलियां ला चुका है। थानाधिकारी के अनुसार इस बार उसे सिर्फ 2340 नशीली गोलियां ही मिली।वहां गोलियां सप्लाई करने वाले एक शख्स को एडवांस में राजा ने 40 हजार रुपए देकर आना बताया है।यह शख्स उसे बाद में नशीली गोलियां सप्ल...
नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ में पुलिस ने दो युवकों को अवैध रूप से नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।हनुमानगढ़ जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि गांव उत्तमसिंह वाला के वार्ड नंबर 11 के निवासी चिमनलाल मेघवाल(37) पुत्र पृथ्वीराज और वार्ड नंबर 4 निवासी मांगीलाल (21) पुत्र रायसिंह उर्फ पप्पूराम नायक को गिरफ्तार किया गया है। गोलूवाला थाना के तत्कालीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिशनसहाय ने 7 जुलाई 2020 को खेताराम कुम्हार (36) निवासी कुम्हारांवाली ढाणी थाना सदर हनुमानगढ़ को अवैध रूप से 250 नशीली गोलियां ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। खेताराम ने पूछताछ में चिमनलाल और मांगीलाल से नशीली गोलियां लाना बताया। यह दोनों अब लगभग 1 वर्ष बाद पकड़ में आए हैं पुलिस इनसे नशीली गोलियों के बारे में पूछताछ कर रही है।...
थ्री व्हीलर टेंपो चुराकर भागे युवक को पुलिस ने दबोचा

थ्री व्हीलर टेंपो चुराकर भागे युवक को पुलिस ने दबोचा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. जिले में पल्लू कस्बे में कल रात एक थ्री व्हीलर टेंपो चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने नाकाबंदी कर दबोच लिया पकड़ा गया। यह युवक हरियाणा के सिरसा जिले में रानियां तहसील क्षेत्र के गांव निवासी संदीप (23) पुत्र कालूराम धानक है। थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि कल रात लगभग 8 बजे पवन नायक (27) निवासी धन्नासर ने अपना थ्री व्हीलर टेंपो बस अड्डे के समीप खड़ा किया और सब्जी लेने के लिए चला गया।वापस आया तो टेंपो नहीं मिला। उसके द्वारा सूचना दिए जाने पर मेगा हाईवे पर नाकाबंदी कर दी गई। लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम को हाईवे पर दौड़ाया गया। थाना अधिकारी के अनुसार लगभग आधे घंटे बाद ही केलनिया के पास पुलिस टीम को टेंपो दिखाई दे गया। पीछा करने पर संदीप ने हाईवे छोड़ एक कच्चे रास्ते पर टेंपो को भगा ले जाने की कोशिश की। पुलिस को आते देख कर वह टेंपो छोड़कर पैदल ही टिब्बों की तर...
चोरी के मामले में वांछित काबू

चोरी के मामले में वांछित काबू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने भगौड़ों व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में करीब आठ साल से फरार चल रहे एक युवक को बुधवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार टाउन पुलिस थाना में दर्ज चोरी के मामले में मनजीत (27) पुत्र भोलासिंह मजहबी निवासी गाहडू 2013 से फरार चल रहा था। हैड कांस्टेबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित कांस्टेबल रामनारायण, प्रहलाद व शंकरलाल की टीम ने बुधवार को मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।...
एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सप्लायर गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सप्लायर गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित सप्लायर को टाउन पुलिस ने सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी श्यामलाल बंजारा (40) पुत्र रामसिंह निवासी नीमच के पास किकली, मध्यप्रदेश को न्यायालय में पेश कर रिमांड मंजूर करवाया। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि 17 सितंबर 2018 को तत्कालीन थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्नोई ने शेरगढ़ तिराहा पर नाकाबंदी के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक में भरे प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर पंजाब ले जाया जा रहा 540 किलोग्राम पोस्त व ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही स्कॉर्पियो गाड़ी से 220 ग्राम अफीम बरामद की थी। मौके से स्कॉर्पियो गाड़ी सवार जसकरण सिंह (42) पुत्र दर्शनसिंह मजहबी निवासी जण्डवाला सिखान संगरिया हाल वार्ड 25 संगरिया व ट्रक चालक गुरजीत सिंह (26) पुत्र बलविन्द्र सिंह मजहबी नि...
सफाई कर्मचारी आज से कलक्ट्रेट के समक्ष शुरू करेंगे बेमियादी धरना

सफाई कर्मचारी आज से कलक्ट्रेट के समक्ष शुरू करेंगे बेमियादी धरना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद प्रशासन पर जान-बूझकर मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारी अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों को गुरुवार से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष बेमियादी धरना शुरू करेंगे। इस सम्बंध का ज्ञापन बुधवार को संगठन सदस्यों ने उपखण्ड अधिकारी कपिल यादव को सौंपा। संगठन के प्रदेश सचिव बिहारीलाल अठवाल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गत लम्बे समय से नगर परिषद प्रशासन को काफी बार अवगत करवाया जा चुका है परन्तु नगर परिषद प्रशासन की ओर से उनकी मांगों की अनदेखी करते हुए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। गत सप्ताह संगठन के शिष्टमण्डल के साथ आयुक्त की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया। बिहारीलाल अठवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि समस्याओं का निदान करने के बजाय उल्टा सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद प्रशासन की ओर से ...
बुलेट बाइक चोरी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

बुलेट बाइक चोरी करने के मामले में दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बुलेट मोटर साइकिल चोरी करने के मामले में टाउन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा बुलेट मोटर साइकिल बरामद कर ली। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल राजकुमार सिहाग ने बताया कि गत दिनों जिले की संगरिया पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में हरियाणा के गांव चौटाला निवासी गुरप्रीत सिंह व मदनलाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन्होंने हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र से बुलेट बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। संगरिया पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। अब बुलेट बाइक चोरी के मामले में गुरप्रीत सिंह व मदनलाल को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर बरामदगी की गई है। बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभ...
रेड मरकरी बेचने के नाम पर रुपए छीनने के मामले में दो आरोपी काबू

रेड मरकरी बेचने के नाम पर रुपए छीनने के मामले में दो आरोपी काबू

हनुमानगढ़
अब तक आठ जनों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रेड मरकरी बेचने की बात कह तीन लाख रुपए छीनकर ले जाने के मामले में टाउन पुलिस ने बुधवार को हरियाणा क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस इस मामले में आठ जनों का गिरफ्तार कर चुकी है। छह आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया जा चुका है। जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश चन्द्र ने बताया कि इस मामले में तरसेम सिंह उर्फ सेम पुत्र श्रवण सिंह वाल्मीकि निवासी गांव छान जिला हिसार हरियाणा व राजीव उर्फ बंटी पुत्र जगदीश वाल्मीकि गांव तितरम जिला कैथल हरियाणा को उनके गांवों से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मामले में संदीप सिंह निवासी नाथांवाली थेहड़ी, उसके जीजा रणवीर सिंह उर्फ निक्का, लखवीर सिंह ...
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गैंग का किया पदार्फाश

पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गैंग का किया पदार्फाश

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
तीन बाल अपचारी भी निरुद्ध, पकड़े गए पांच आरोपियों में दो शातिर चोर भी शामिल, घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार भी जब्तपीलीबंगा, हनुमानगढ़, रावतसर तथा श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर, पदमपुर क्षेत्र से चुराई थी बाइकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की पीलीबंगा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा 25 बाइक व एक पिकअप बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही चोरी की वारदातों में संलिप्त तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया है। पकड़े गए पांच आरोपियों में दो शातिर चोर भी शामिल हैं जिन्होंने पिकअप गाड़ी चोरी की थी। इन दोनों से घटना में प्रयुक्त लग्जरी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन जने बाइक चोर गैंग के हैं। निरुद्ध किए गए तीनों बाल अपचारी भी बाइक चोर गैंग से जुड़े हुए हैं। जब...