Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सात ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार

सात ग्राम हेरोइन बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। एक युवक मादक पदार्थ हेरोइन (स्मैक) की तस्करी करते तलवाड़ा झील पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने युवक के कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मादक एवं नशीले पदार्थांे की धरपकड़ के लिए चलाए रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत तलवाड़ा झील थाना प्रभारी नवदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम रोही सिलवाला कलां में जीजीआर माइनर के दक्षिण दिशा के कच्चा पटड़ा पर पहुंची तो वहां से जा रहे एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। शक होने पर पुलिस टीम ने युवक को रूकवा तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर मौके से सतपाल सिंह उर्फ पालू (20) पुत्र तारासिंह रायसिख निवासी वार्ड नम्बर 1, सिलवाला कलां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिल...
रातोंरात चौक हटाने का मामला

रातोंरात चौक हटाने का मामला

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सर्वसमाज के लोगों की बैठक, बोले- चौराहे के एकतरफ चौक बनाने की अनुमति दे प्रशासन पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल सहित सर्वसमाज के लोग रहे बैठक में मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में अबोहर बाइपास रोड पर स्थित ग्रेफ चौराहे पर बिना अनुमति बनाए गए संविधान चौक को प्रशासन की ओर से रातोंरात हटवा देने से खड़ा हुआ विवाद गर्मा गया है। इस मसले को लेकर बुधवार को जंक्शन के अम्बेडकर भवन में सर्वसमाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि जिला प्रशासन से मुलाकात कर यह मांग की जाएगी कि चौराहे के बीच की बजाय साइड में संविधान चौक का निर्माण करने की अनुमति दी जाए। पूर्व सांसद भरतराम मेघवाल ने कहा कि संविधान पूरे देश में लागू है। पूरे देश को संविधान की जरूरत है। सर्वसमाज के लोगों ने पहल करते हुए जिला मुख्यालय पर संविधान चौक बनाने की अच्छी...
स्पिनिंग मिल शुरू करने की मांग

स्पिनिंग मिल शुरू करने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कांग्रेस नेता हरदीप सिंह चहल ने हनुमानगढ़ की स्पिनिंग मिल के मजदूरों को समायोजित करने व स्पिनिंग मिल को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन जयपुर सचिवालय में मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सौंपा। इस दौरान चहल ने मुख्य सचिव को स्पिनिंग मिल के मजदूरों की सूची भी सौंपी। हरदीप सिंह चहल ने बताया कि स्पिनफेड में गुलाबपुरा, गंगापुर व हनुमानगढ़ की जनता की ओर से आंदोलन व संघर्ष करने के बाद पूर्ववर्ती वसुंधरा सरकार के साथ समझौते के तहत समायोजन का करार हुआ परन्तु आज भी मजदूर फिक्स वेतन 8000 रुपए पर दूर-दराज अभियोजन में काम कर रहे हैं। गुलाबपुरा व गंगापुर मिल श्रमिकों को नियमित कर समायोजित कर दिया गया परन्तु हनुमानगढ़ के 135 मजदूर अभी तक समायोजन से वंचित हैं। विडम्बना यह भी है कि अशोक गहलोत जैसे संवेदनशील मुख्यमंत्री होने के बावजूद लगभग ढाई वर्ष सरकार में अभी...
संतरी को धक्का देकर अस्थाई जेल से भागा शातिर अपराधी गिरफ्तार

संतरी को धक्का देकर अस्थाई जेल से भागा शातिर अपराधी गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की धानमंडी स्थित किसान भवन में बनाई गई अस्थाई जेल से संतरी को धक्का देकर 1 अगस्त की रात्रि को फरार हुए चोरी और नकबजनी के शातिर अपराधी को जंक्शन पुलिस ने नोहर उप कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ सैन्दिया (21) पुत्र रामेश्वर निवासी गांव कोहला पीएस हनुमानगढ़ टाउन हाल 9 चक एएम पीएस रावतसर को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। इस संबंध में दर्ज मामले की जांच कर रहे एएसआई दलीपसिंह ने बताया कि पीलीबंगा पुलिस ने 28 जुलाई को दुपहिया वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार किया था। साथ ही तीन बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया था। इनकी निशानदेही पर चोरीशुदा कुल 25 मोटर साइकिल बरामद की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ सैन्द...
लगातार दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

लगातार दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

हनुमानगढ़
आंदोलन के तहत 25-26 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक देंगे धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वेतन-पेन्शन तथा एक माह के सेवानिवृत्ति परिलाभों का हर माह के पहले कार्य दिवस को भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन विरोध-प्रदर्शन किया। जंक्शन स्थित रोडवेज डिपो में कर्मचारियों ने एक घंटे तक प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि सरकार और रोडवेज प्रबंधन ने मांगों को पूरा नहीं किया तो आगामी दिनों में आंदोलन और तेज होगा। राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जारी आंदोलन के चौथे चरण के दूसरे दिन प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारी नेताओं का कहना था कि राज्य सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय के हालात पैदा करने के लिए रोडवेज कर्मचारियों को मजबूर न करे। अगर सरकार जल्द नहीं चेती तो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के स...
सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने को लिए सैम्पल

सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने को लिए सैम्पल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से शहर में करवाए जा रहे निर्माण कार्यांे में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने पर उसकी गुणवत्ता की जांचने के लिए सैम्पल लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के निदेर्शानुसार परिषद अधिकारियों की ओर से बुधवार को जंक्शन में जिला कलक्ट्रेट के सरकारी आवास के सामने व जिला परिषद से राजीव गांधी स्टेडियम की तरफ निर्मित डामर सड़क की गुणवत्त जांचने के लिए सैम्पल लिए गए। इन सैम्पलों को प्रयोगशाला में जांच करवाने के लिए भेजा जाएगा। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता प्रेम नायक ने बताया कि जिला कलक्ट्रेट के सरकारी आवास के सामने से राजीव गांधी स्टेडियम व जिला परिषद की तरफ हाल ही में नगर परिषद की ओर से करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से डामर सड़कों का निर्माण करवाया गया है। नगर परिषद सभापति के निर्देश हैं कि शहर में जह...
18 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, बिक्री के 70 हजार बरामद

18 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार, बिक्री के 70 हजार बरामद

Uncategorized, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने कल देर रात रावतसर और तलवाड़ा थाना क्षेत्रों में दो तस्करों को काबू कर 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एक तस्कर से 7 ग्राम हेरोइन के साथ बिक्री के लगभग 70 हजार रुपए भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति जैन के अनुसार रावतसर थाना क्षेत्र में नोहर सेक्टर की डीएसटी टीम ने कल देर रात कार्रवाई करते हुए शहबाज खान (23) को काबू किया,जिसके कब्जे से 7 ग्राम स्मैक और बिक्री के लगभग 70 हजार रुपए बरामद हुए। अन्य सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत बुरहानपुर के चक 12आरडब्ल्यूडी निवासी शहबाज खान ने लगभग 10 दिन पहले रावतसर में एक मकान किराए पर लिया था। वह रावतसर क्षेत्र के नशेड़ियों को तब से हेरोइन को बेचने लगा । डीएसटी टीम में हवलदार प्रवीण, भजनसिंह, रोशनलाल जोराराम, राजपाल और सुभाषचंद्र ने शहबाज के बारे में सारी जानकारियां जुटाईं। कल रात पुख्ता सूचना मिलने पर उसे काबू कर लिया...
इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त, दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गोगामेड़ी पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मादक पदार्थांे व नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार जारी है। इसी कड़ी में जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने रविवार रात जिला विशेष दल के सहयोग के सहयोग से कार्रवाई करते हुए इनोवा कार से 6 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन की ओर से मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत गोगामेड़ी पुलिस थाना के प्रभारी एसआई बिशन सहाय के नेतृत्व में पुलिस टीम रविवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने जिला विशेष दल की सूचना पर रोही...
हाईमास्ट लाइट का सभापति ने किया लोकार्पण

हाईमास्ट लाइट का सभापति ने किया लोकार्पण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद बोर्ड की ओर से शहर के विकास व सौंदर्यकरण के लिए जगह-जगह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य पूरा होने पर लोकार्पण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद की ओर से टाउन में ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह महताब सिंह के बाहर लगाई गई हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण रविवार रात नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खिचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, पार्षद असलम अली टाक, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतलाल जिन्दल, गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार बाबा जोगासिंह, समित गर्ग ने किया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर परिषद सभापति को कुछ समस्याओं के बारे में अवगत करवाया गया। सभापति बंसल ने तुरन्त प्रभाव से उनका निस्तारण करवाने की बात कही। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि शहर ...
वार्ड 56 में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू

वार्ड 56 में सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू

हनुमानगढ़
सभापति बोले- विकास कार्यांे में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहींहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 56 में सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारम्भ सोमवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां व पार्षद विकास रांगेरा ने किया। इस सड़क का निर्माण 27.50 लाख रुपए की लागत से हो रहा है। इस मौके पर सभापति बंसल ने कहा कि उन्हें यह पद जनता ने शहर का विकास करवाने के विश्वास पर दिया है और उनके विश्वास को कायम रखते हुए बिना किसी भेदभाव के शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहर में करवाए जा रहे विकास कार्यांे में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है। गुणवत्ता की जांच करने के लिए तकनीकी अधिकारियों की अलग-अलग जिम्मेवारी लगाई गई है जो औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यांे में कहीं भी गुण...