Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

1179 दिन, 26 राज्य, 30121 किलोमीटर का सफर… कुछ ऐसी थी ग्रीनमैन की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी यात्रा

1179 दिन, 26 राज्य, 30121 किलोमीटर का सफर… कुछ ऐसी थी ग्रीनमैन की पर्यावरण संरक्षण की अनूठी यात्रा

जयपुर
बाड़मेर साल 2019 में 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर से साइकिल पर शुरू हुई एक यात्रा 20 अप्रैल 2022 को जयपुर के अमर जवान ज्योति सर्किल पर पूरी हुई। यह सफर रहा कुल 3 साल 2 महीने 24 दिन यानी 1179 दिनों का। इस सफर के दौरान 20 राज्य और 6 केन्द्रशासित प्रदेशों के 467 जिले से होते हुए 30121.6 किलोमीटर तक चली। यह एक अनूठी यात्रा थी और इसका मकसद भी अनूठा था। इस यात्रा के माध्यम से पर्यायवरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अपनी इस यात्रा में इस अनूठे पर्यावरणविद ने करीब 94100 पौधे भी रोपें। यह अनूठी यात्रा थी ग्रीनमैन के नाम से मशहूर बाड़मेर की लंगेरा ग्राम पंचायत के नरपतसिंह राजपुरोहित की। विश्व की सबसे लम्बी साइकिल यात्राग्रीनमैन नरपतसिंह ने बताया कि 26 राज्यों से घूमते हुए तीस हजार किलोमीटर की यात्रा कर जब वह अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव जयपुर पहुंचे तो सैकड़ो लोग उनके स्वागत के लिए खड़े थे। ग्र...
मीणा या मीना: UPSC ने माना जो मीणा है, वो ST Category में Eligible नहीं है,  हिम्मत सिंह बोले- BJP सांसद चुप क्यों है? 

मीणा या मीना: UPSC ने माना जो मीणा है, वो ST Category में Eligible नहीं है,  हिम्मत सिंह बोले- BJP सांसद चुप क्यों है? 

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मीणा या मीना का मामला एक बार सुर्खियों में है। यूपीएससी (UPSC) के प्रवर्तन अधिकारी/ अकाउंट अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन में केवल मीना सरनेम वाले अभ्यर्थियों को ही एसटी कैटेगेरी के लिए माना है। यूपीएससी की भर्ती विज्ञप्ति में बिंदु संख्या 5 में स्पष्ट लिखा है, जो मीणा है, वो ST में Category Eligible नहीं है। इसमें #Mina जाति वाले अभ्यर्थियों को अनुसूचित जनजाति मानकर आरक्षण के लाभ के लिये योग्य माना गया है, जबकि #Meena सरनेम वाले अभ्यर्थियों को योग्य नहीं माना गया है।  हिम्मत सिंह बोले- अब सांसद जसकौर चुप क्यों है?   यूपीएससी (UPSC) के विज्ञापन से राजस्थान की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिल शुरू हो गया है। किसान नेता हिम्मत सिंह गुर्जर ने दौसा सांसद जसकौर मीणा निशाना साधा है। किसान नेता  हिम्मत सिंह गुर्जर ने ट्वीट कर लिखा- अब सा...
अगले दो दिनों तक सियासत का केंद्र रहेगा मेवाड़, सीएम अशोक गहलोत को करारा जवाब देने की तैयारी में भाजपा

अगले दो दिनों तक सियासत का केंद्र रहेगा मेवाड़, सीएम अशोक गहलोत को करारा जवाब देने की तैयारी में भाजपा

जयपुर
उदयपुर। जनजाति बाहुल्य क्षेत्र उदयपुर अगले दो दिनों तक सियासत के केंद्र में रहेगा। भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार उदयपुर संभाग का दौरा कर रहे हैं। यहां से उठने वाले सियासी बयान राज्य की सत्ता को लेकर चर्चा में रहते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को ही उदयपुर पहुंचने वाले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस के अन्य नेताओं का अगले एक-दो दिनों में उदयपुर आने का प्रोग्राम है। दरअसल भाजपा के दोनों कद्दावर नेता उदयपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को उदयपुर में किए जाने का भी एक खास मकसद है। उदयपुर संभाग के 15 विधानसभा क्षेत्र जनजाति के लिए आरक्षित हैं। दूसरी वजह यह है कि इस समय कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा भी उदयपुर संभाग में चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन दिन पहले ...
राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, पाकिस्तान से आए तेज तूफान ने जैसलमेर में मचाई तबाही

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, पाकिस्तान से आए तेज तूफान ने जैसलमेर में मचाई तबाही

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ आसमान में छाया धूल का गुबार छा गया। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही बीते तीन सप्ताह से चल रहे भीषण गर्मी और उमस के दौर से लोगों को हल्की राहत मिली है। आज अल सुबह से ही करीब एक दर्जन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी के चलते ना सिर्फ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई तो वहीं लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली। बीते दिन जहां दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई तो वहीं बीती रात करीब एक दर्जन जिलों में रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बीती रात 30.6 डिग्री के साथ बांसवाड़ा में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। जैसलमेर में तेज आंधी,  बिजली के खंभे गिरे जैसलमेर में बीती रात पाकिस्तान से आए तेज अंधड़ ने तबाही मचाई है। 60 स...
साल में 5वीं बार गहलोत V/S पायलट:4 बार पायलट-गांधी परिवार की मुलाकात के बाद गहलोत का जुबानी हमला, इस बार वजह ‘आजादी यात्रा’

साल में 5वीं बार गहलोत V/S पायलट:4 बार पायलट-गांधी परिवार की मुलाकात के बाद गहलोत का जुबानी हमला, इस बार वजह ‘आजादी यात्रा’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर 2018 में सरकार बनने के बाद 3 साल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने का दावा और दिखावा किया, लेकिन पिछले एक साल में दोनों के मनभेद और मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। ताजा मामला आजादी यात्रा का है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जयपुर से एक ही प्लेन में उदयपुर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से गुजरात बॉर्डर गए। शुक्रवार सुबह सचिन पायलट जयपुर में थे, लेकिन उन्हें साथ नहीं लिया। इस सियासी शतरंज में दोनों एक-दूसरे पर वार करने का एक भी मौका चूकते नहीं हैं। पायलट बार-बार दिल्ली में राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से मिलकर सियासी शतरंज के इस खेल में गहलोत को शह देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं गहलोत भी अपने बयानों से पायलट को मात देने का प्रयास करते हैं। पायलट भी बयानों के तीर चलाने...
जेल से भागा हत्यारा, अब पकड़े जाने पर यहां रखने की तैयारी

जेल से भागा हत्यारा, अब पकड़े जाने पर यहां रखने की तैयारी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
उदयपुर। रघुवीर को 2013 में अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जेल में बेहतर व्यवहार और नेक चलन को लेकर उसे खुली जेल में शिफ्ट किया गया था। लेकिन उसे खुली हवा जरा भी रास नहीं आई और वो खुली जेल से रफू चक्कर हो गया। राजस्थान के उदयपुर में हत्या के अपराध में सजा काट रहे एक मुजरिम को खुली हवा जरा भी रास नहीं आई। वो खुली जेल से रफू चक्कर हो गया। खुली जेल में दस बंदी रहते हैं, प्रतिदिन शाम को नियमित इनकी गिनती होती है। दो दिन पहले एक बंदी कम मिला। इंतजार किया कि लौट आएगा, नहीं लौटने पर जेल प्रबंधन की ओर से फरार मुजरिम के खिलाफ सूरजपोल थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर ओंकारलाल जोशी ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के अपराध में उम्र कैद की सजा काट रहा मध्यप्रदेश के इसागढ़ अशोक नगर निवासी रघुवीर सहरिया जेल से भाग गया है। रघुवीर को 2013 में अदालत ने उम्र...
उदयपुर में 60 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, जान बचाने को ढाई घंटे तक कुएं में लटका रहा रेस्क्यूकर्मी

उदयपुर में 60 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, जान बचाने को ढाई घंटे तक कुएं में लटका रहा रेस्क्यूकर्मी

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक साठ फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिरी गाय को अपनी जान पर खेलकर आपदा प्रबंधन टीम ने जिंदा बाहर निकाला। रेस्क्यू खत्म होने के बाद गांव वालों ने भी आपदा प्रबंधन टीम की हौसला अफजाई की। घटना उदयपुर शहर के पास लियो का गुड़ा गांव की है। रेस्क्यू करीब चार घंटे तक चला। गांववालों के मुताबिक शनिवार शाम अंधेरा होने के बाद गांव के एक जर्जर कुएं में गाय गिर गई। कुएं के अंदर से गाय के चिल्लाने की आवाज आने लगी तो लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। पहले गायवालों ने अपने तरीके से ही गाय को बाहर निकलाने की योजना बनाई, लेकिन कुएं की दीवार जर्जर होने से वे रेस्क्यू शुरू भी नहीं कर सके। इसके बाद गांववालों ने एनिमल एड सोसायटी व आपदा प्रबंधन टीम को सूचना दी। यूं गाय को निकाला कुएं से बाहरमौके पर पहुंची टीम ने अपने उपकरण मंगवाए और ऑपरेशन शुरू किया। एनिमल एड के दीनदयाल गोरा के...
उदयपुर की नाबालिग लड़की को अगवा कर जयपुर में बेचा, इंजीनियर ने खरीदा और किया रेप

उदयपुर की नाबालिग लड़की को अगवा कर जयपुर में बेचा, इंजीनियर ने खरीदा और किया रेप

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर की एक नाबालिग लड़की को लड़की को अगवा कर बेचने और उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की का अपहरण उदयपुर के ऋषभदेव कस्बे से हुआ और उसे जयपुर में अजीतगढ़ में तैनात इंजीनियर (एईएन) को बेच दिया। एईएन नाबालिग को खरीदकर उसके साथ रेप करता रहा। लड़की ने परिवार वालों को फोन कर सूचना दी तो पुलिस की मदद से उसे छुड़ाया गया। इस मामले में एक साल से फरार चल रहे एईएएन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है।...
राजस्थान में वाटर ट्रेन से प्यास बुझाने का जतन, ढोल-नगाड़ों से पाली में हुआ स्वागत

राजस्थान में वाटर ट्रेन से प्यास बुझाने का जतन, ढोल-नगाड़ों से पाली में हुआ स्वागत

जयपुर
जोधपुर। राजस्थान में बढ़ती गर्मी के चलते पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच राजस्थान में रविवार से वाटर ट्रेन से पानी की सप्लाई शुरू हो गई है। जोधपुर से रविवार को पाली के लिए वाटर ट्रेन रवाना हुई। इस ट्रेन से 20 लाख लीटर पानी पाली पहुंचा है। जोधपुर से पाली में वाटर ट्रेन के आने का इतिहास काफी पुराना है। 20 सालों में यह पांचवी बार है, जब वाटर ट्रेन से पानी सप्लाई हो रही है। दरसअल जोधपुर से पाली के लिए वाटर ट्रेन से पानी सप्लाई शुरू से शुरु हो गई। राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर वाटर ट्रेन को पाली के रवाना किया। जोधपुर से वाटर ट्रेन के 40 वैगन से 20 लाख लीटर पानी पाली पहुंचा। पानी की किल्लत झेल रहे पाली में वाटर ट्रैन का ढोल थाली से स्वागत किया गया। पाली जिले के तीन लाख लोगों की प्यास बुझाने के...
प्रेमिका संग घूमने जा रहा था कॉन्स्टेबल पति, पत्नी ने घरवालों संग किया पीछा

प्रेमिका संग घूमने जा रहा था कॉन्स्टेबल पति, पत्नी ने घरवालों संग किया पीछा

जयपुर
भरतपुर जयपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात सुरेंद्र नामक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगे हाथ प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका की जमकर चप्पल व थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी। इस घटना को देख लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच बचाव किया। बाद में दोनों पक्षों में मामला शांत कराया और उनको वहां से अपने-अपने घरों के लिए रवाना किया गया। क्या था मामलादरअसल मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित कृष्णा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र जयपुर पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। लंबे समय से सुरेंद्र का एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुरेंद्र की पत्नी को अपने पति पर काफी समय से शक था। सुरेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन पर कहा था कि वह जयपुर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए अपने दोस्तों के साथ जा रहा है। इसबीच पत्नी ने अपने घरवालों के साथ मि...