Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल से शुरू होंगे आवेदन

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान में लेवल-1 और लेवल-2 शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। इस परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ओर से किया जा रहा है। रीट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर शुरू होगी। रीट 2022 के लिए आवेदन की आखिरी 18 मई 2022 निर्धारित की गई है। राज्य स्तरीय इस परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को होने को प्रस्तावित है। रीट पेपर -1 (Level 2) की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और रीट पेपर-2 (Level 1) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम  5.30 बजे तक होगी। रीट परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी रीट लेवल -1 और लेवल -2 का पेपर का सिलेबस यहां दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।...
राजस्थान के सिरोही में रहस्यमय बीमारी से पांच दिन में सात बच्चों ने गंवाई जान, जांच में जुटी मेडिकल टीम

राजस्थान के सिरोही में रहस्यमय बीमारी से पांच दिन में सात बच्चों ने गंवाई जान, जांच में जुटी मेडिकल टीम

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सिरोही में पिछले पांच दिनों में रहस्यमय बीमारी से सात बच्चों की मौत हो चुकी है। इस घटना ने प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं। यह मौतें 9 से 13 अप्रैल के बीच हुई हैं। इन बच्चों बुखार, ऐंठन, डायरिया और उल्टी की शिकायत थी। वहीं सात में से दो बच्चे बस्तियों के रहने वाले थे।  बच्चा उठा, पानी मांगा और उल्टी करने लगासंयुक्त निदेशक जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि मरने वाले बच्चों की उम्र 2 से 14 साल के बीच थी और यह सभी अलग-अलग परिवार से थे। उन्होंने बताया कि हम मौतों की वजह का पता लगाने में जुटे हैं। लेकिन अनुमान है कि इसके पीछे वायरल बीमारी हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहाकि ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी दावा नहीं किया जा सकता। संयुक्त निदेशक के मुताबिक सभी मौतें एक दिन के भीतर हुई हैं। अपने पांच साल के बच्चे को खोने वाली एक महिला ने बताया कि उसका बेटा सुबह पांच ...
CM गहलोत के घेराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने SMS अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को बैड पर मिलेगी मुफ्त दवाईयां

CM गहलोत के घेराव के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने SMS अस्पताल का किया निरीक्षण, बोले- मरीजों को बैड पर मिलेगी मुफ्त दवाईयां

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के घेराव के बाद  स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने आज राज्य के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस का दौरा कर पूरे स्टाॅफ का क्लास ले ली। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों को दवाएं और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदकर बैड पर ही उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से मिली शिकायत के बाद दो वार्ड ब्याय को भी गिरफ्तार करवा दिया।  इन पर मरीजों से रुपये वसूली करने के आरोप थे। मंत्री ने सभी अधिकारियों और डाॅक्टर्स को निर्देश दिए कि जो दवाइयां डाॅक्टर लिखे उसे वार्ड के अंदर मरीज तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। सरकार की ओर से 969 से ज्यादा दवाईयां फ्री उपलब्ध करवाई जा रही है। ...
जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में बोलेरो के ट्रक से टकराने पर छह लोगों की मौत

जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में बोलेरो के ट्रक से टकराने पर छह लोगों की मौत

जयपुर
जोधपुर (वार्ता) राजस्थान में जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र में बोलेरो के ट्रक से टकराने पर दो महिलाओं एवं एक बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार चूरू जिले के ये लोग जोधपुर जिले में बाड़मेर रोड पर स्थित अपनी कुलदेवी नागाणा राय माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे कि गुरुवार देर रात बिलाड़ा थाना क्षेत्र में झुड़ली फांटा के पास उनकी बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चुरू जिले के राजगढ़ क्षेत्र में ख्याली गांव निवासी उदयप्रताप सिंह, मंजू कंवर, प्रवीण सिंह, मधु कंवर, चैन सिंह और छह वर्षीय दर्पण कंवर की मृत्यु हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को जोधपुर भेज दिया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में हुए सड़क ...
भाजपा नेता तेजस्वी सूर्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में राजस्थान सरकार, की थी सीएम अशोक गहलोत की औरंगजेब से तुलना

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में राजस्थान सरकार, की थी सीएम अशोक गहलोत की औरंगजेब से तुलना

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भरतपुर। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या बुधवार को न्याय यात्रा को लेकर करौली पहुंचे थे। करौली में पत्रकारों से बात करते हुए सूर्या ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना औरंगजेब से की थी। अब राजस्थान कांग्रेस तेजस्वी पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। गुरुवार को सूर्या के बयान पर पलटवार करते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने कहा कि ऐसे उलूल-जुलूल बयान देने वाले तेजस्वी सूर्या के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  यह बोले सुभाष गर्गराज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग गुरुवार को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत करने भरतपुर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि करौली में भाजपा के नेता जा रहे हैं और वहां शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने म...
राजस्थान:  BJP-RSS से विचारधारा की लड़ाई, हम चाहते हैं कि कभी खत्म न हो- बोले  CM अशोक गहलोत 

राजस्थान:  BJP-RSS से विचारधारा की लड़ाई, हम चाहते हैं कि कभी खत्म न हो- बोले  CM अशोक गहलोत 

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र में विचारधारा की लड़ाई होती है। आरएसएस और भाजपा से हमारी विचारधारा की लड़ाई है। हम चाहते हैं कि ये देश में खत्म न हो। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने महात्मा गांधी की हत्या पर आरएसएस पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरएसएस ने खुद को सांस्कृतिक संगठन बताते हुए राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं शामिल नहीं होने का लिखित में आश्वासन दिया था। आज आरएसएस खुलकर राजनीति कर रहा है। हमारे देश में वसुधैव कुटुंबकम की भावना थी, लेकिन देश में आज संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। शपथ लेकर विपरित काम रहे हैं। गंगाजल हाथ में लेने के बावजूद बदल रहे हैं। आज देश में जो हालात है उसके बावजूद देश अखंड है।  बाबा साहेब ने दिलाया महिलाओं को बराबरी का सम्मान  सीएम गहलोत ने आज बाबा साहेब अंबेडकर की 131 जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित...
उदयपुर में पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत, 16 घायल, CM गहलोत ने जताया दुख

उदयपुर में पिकअप खाई में गिरी, 5 की मौत, 16 घायल, CM गहलोत ने जताया दुख

जयपुर
उदयपुर उदयपुर झाड़ोल मार्ग पर नांदेश्वर घाटे में क्षमता से अिधक सवारियां भरकर जा रही पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। इसमें 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। तेज रफ्तार की वजह से पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। कुछ बच्चे पिकअप की छत पर बैठे हुए थे। घटना बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे की है। तेज रफ्तार में थी पिकअप प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 16 घायल, 4 की हालत गंभीर, कि सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी व सब्जी बेचने वालों को घसीटते हुए ले गई और खाई में जा गिरी। पिकअप में सवार लोग खरपीणा के थे जो कालीवास एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना को देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। नाई थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर घायलो...
‘मुस्लिम लीग की राह चल रही कांग्रेस’, राजस्थान में तेजस्वी सूर्या ने औरंगजेब से की गहलोत की तुलना

‘मुस्लिम लीग की राह चल रही कांग्रेस’, राजस्थान में तेजस्वी सूर्या ने औरंगजेब से की गहलोत की तुलना

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी को 'आधुनिक मुस्लिम लीग' बताया। सूर्या ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार हिंदुओं को बांटने और उन पर अत्याचार का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो राज्य सरकार की इस तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ अंत तक लड़ेगी।  दरअसल तेजस्वी सूर्या और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में करौली जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को करौली-दौसा सीमा पर रोक दिया गया। ये लोग करौली कस्बे में दो अप्रैल को नव संवत्सर के दिन निकाली गई रैली पर पथराव के बाद आगजनी और हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। इस बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता से परेशानी है। गहलोत ने कहा कोई भी व्यक्ति यदि राजस्...
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने PM मोदी पर बोला हमला, बोले- गेहूं क्या PM मोदी का है, जो निर्यात करने की बात करते हैं

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने PM मोदी पर बोला हमला, बोले- गेहूं क्या PM मोदी का है, जो निर्यात करने की बात करते हैं

जयपुर
जयपुर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मलिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहते हुए करोड़ो की रिश्वत आॅफर पर जब सीबीआई  पूछेगी तो मैं उनका नाम बता  दूंगा।   मलिक ने कहा कि जब मैंने यह बात पीएम नरेंद्र मोदी को बताई तो उन्होंने मेरा समर्थन  किया। पीएम ने कहा कि भ्रष्ट्राचार से कोई समझौता नहीं करेंगे। सत्यपाल मलिक ने हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में एक कार्यक्रम में यह बात कही। मलिक ने कहा कि यूपी में भाजपा को बसपा की वजह से जीत मिली है। बसपा ने परदे के पीछे समर्थन दिया। इसकी वजह से भाजपा को जीत मिली। ...
राजस्थान: UDH मंत्री शांति धारीवाल फफक-फफक कर रो पड़े, राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर आए थे सुर्खियों में, जानें मामला 

राजस्थान: UDH मंत्री शांति धारीवाल फफक-फफक कर रो पड़े, राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताकर आए थे सुर्खियों में, जानें मामला 

जयपुर
कोटा राजस्थान विधानसभा में रेप में नंबर 1, यह मर्दों का प्रदेश बोलकर सुर्खियों में आए गहलोत सरकार में नं. 2 की हैसियत रखने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल उस समय भावुक हो गए जब धारीवाल समाज के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान धारीवाल की आंखो से आंसू तक आ गए। दरअसल मंत्री धारीवाल भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के दौरान निकाली गई सामूहिक अहिंसा पद यात्रा के दौरान समाज को संबोधित कर रहे थे। धारीवाल समाज के लोगों को एकजुट करने की बात बोलकर अचानक रो पड़े। धारीवाल के अचानक भावुक होने से समारोह में मौजूद लोग भी हैरान हो गए।...