Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

करौली हिंसा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बरसे राज्यवर्धन, राजस्थान में धर्म विशेष के खिलाफ इस्तेमाल हो रही धारा 144

करौली हिंसा: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर बरसे राज्यवर्धन, राजस्थान में धर्म विशेष के खिलाफ इस्तेमाल हो रही धारा 144

जयपुर
जयपुर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बुधवार को करौली हिंसा मामले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार धारा 144 लगाकर धर्मविशेष के खिलाफ काम रह रही है।  भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राठौड़ ने कहा, 'मैं खुद फौजी हूं और मैं नहीं मान सकता कि करौली मामले का पूर्व अंदेशा राजस्थान पुलिस को नहीं था। इस मामले की जानकारी पुलिस को थी, लेकिन कांग्रेस की राजनीति के कारण करौली हिंसा की घटना हुई।' भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें दौसा-करौली सीमा पर करौली जाने से रोका गया, लेकिन जनता तक सच्चाई पहुंचाने व दोषियों को सजा दिलवाने के लिए भाजपा लगातार प्रयास करती रहेगी।  आज जयपुर आएंगे बीएल संतोष राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत पिछले ढाई साल में 80 करोड़ से ज्यादा परिवारों के प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो राशन स...
करौली हिंसा: राज्यपाल कलराज मिश्र ने DGP एमएल लाठर को बुलाया राजभवन, DGP को निष्पक्ष जांच करने के दिए निर्देश

करौली हिंसा: राज्यपाल कलराज मिश्र ने DGP एमएल लाठर को बुलाया राजभवन, DGP को निष्पक्ष जांच करने के दिए निर्देश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में करौली हिंसा मामले में कांग्रेस-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने डीजीपी एमएल लाठर को राजभवन तलब कर लिया। डीजीपी एमएल लाठर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने कलराज मिश्र ने डीजीपी एमएल लाठर को करौली हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच करने करने के निर्देश दिए है। राज्यपाल ने निर्देश दिया दिया दोषियों को पकड़ा जाए और निर्दोष को फंसाया नहीं जाए। डीजीपी एमएल लाठर राजभवन में करीब 20 मिनट रहे। इस दौरान डीजीपी ने राज्यपाल को करौली हिंसा मामले में अब तक हुई कार्यवाही के बारे में अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल के हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली पर पथराव की घटना से दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे।  करौली में आज 4 घंटे की ढील करौली में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है। करौली में आज चार घंटे की ढील दी गई। भाजपा की न्याय यात्रा के मद्देनजर आज ढील का दायरा कर द...
बांसवाड़ा के शराबी की सनक: सोडा पिलाने से किया इनकार तो पिकअप पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, यूं बची ड्राइवर और मासूम की जान

बांसवाड़ा के शराबी की सनक: सोडा पिलाने से किया इनकार तो पिकअप पर पेट्रोल डाल लगा दी आग, यूं बची ड्राइवर और मासूम की जान

जयपुर
बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में एक शराबी की अजीब सनक का मामला सामने आया है। इसमें दो लोगों की जान भी जा सकती थी। शराबी युवक झूमता हुआ पिकअप गाड़ी के पास आया और ड्राइवर से सोडा पिलाने को कहा। ड्राइवर ने इनकार किया तो शराबी ने अपने हाथ में मौजूद पेट्रोल से भरी बोतल से पिकअप पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। ड्राइवर संभलता, उससे पहले गाड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर निकला और अपनी भतीजी को भी सुरक्षित बाहर निकाला। घटना बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी सीआई दिलीप सिंह चारण ने बताया कि डोकर गांव में कपूरचंद्र पटेल के यहां चल रहे शादी समारोह में डूंगरपुर से बारात आई हुई थी। बारात के साथ पियोला थाना कुआं (डूंगरपुर) निवासी लक्ष्मण पिकअप लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ आया था। वह अपनी भतीजी के साथ पिकअप में ही बैठा था। इसी दौरान डोकर गांव का रहन...
कांग्रेस नेता की दबंगई, ड्राइवर पर बरसाए डंडे, केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने गांधी परिवार पर बोला हमला

कांग्रेस नेता की दबंगई, ड्राइवर पर बरसाए डंडे, केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने गांधी परिवार पर बोला हमला

जयपुर
जयपुर श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना इलाके में एक छुटभैया कांग्रेस नेता ने गाड़ी टच करने वाले  चालक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। चालक की गलती यह थी कि कांग्रेसी नेता अशोक राॅयल की कार से उसकी कार जरा सी टच कर गई। इससे कांग्रेस नेता का पारा आसमान पर चढ़ गया और डंडे से चालक की पिटाई कर दी। घटना 11 अप्रैल 2022 (सोमवार)  की बताई जा रही है। मामला रायसिंहनगर के 11TK रेलवे फाटक के करीब का है। कार हल्की सी टकराने पर खो दिया आपा  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फाटक बंद होने की वजह से वाहनों की कतार लग गई। इसी दौरान फाटक पर खड़ी कांग्रेस नेता की कार में पीछे से आई कार हल्की सी टकरा गई। इसके बाद कार सवार कांग्रेस नेता का पारा आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने आव देखा न ताव झट से डंडा उठा अपना गुस्सा कमजोर ड्राइवर पर उतार दिया। उसको ताबड़तोड़ मारने  लगे। इस बीच चालक नेता जी से माफ...
करौली हिंसा के पीड़ितों से मिलकर बोले तेजस्वी सूर्या- लालू का जंगल राज सुना था, लेकिन गहलोत का जंगलराज वास्तविक रूप में देख रहे हैं

करौली हिंसा के पीड़ितों से मिलकर बोले तेजस्वी सूर्या- लालू का जंगल राज सुना था, लेकिन गहलोत का जंगलराज वास्तविक रूप में देख रहे हैं

जयपुर
जयपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि बिहार में लालू प्रसाद यादव का जंगलराज सुना था लेकिन आज राजस्थान में अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रूप में देख रहे हैं। सूर्या ने जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करौली हिंसा के घायलों एवं एक हमले में घायल एईएन हर्षादिपति से मिलने के बाद मीडिया से यह बात कही। सूर्या ने कहा कि लालू के जंगलराज के बारे सुना था पर आज अशोक गहलोत का जंगलराज वास्तविक रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, 'करौली में जो हिंसा हुई थी उनके पीड़ितों की हालत इतनी बुरी है कि 20-30 साल के नौजवानों का अभी उनके सामने पूरा जीवन हैं, वे अभी बेड पर है। यह तुष्टिकरण की राजनीति का प्रतिफल है।' उन्होंने बताया कि हर्षादिपति से बात करने पर पता चला कि उन्हें अत्यंत अमानवीय तरीके से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने पीटा और अभी त...
भाजपा की न्याय यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या; करौली हिंसा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

भाजपा की न्याय यात्रा में शामिल होंगे तेजस्वी सूर्या; करौली हिंसा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान में हुई करौली हिंसा के बाद बुधवार को भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचेगी। इस न्याय यात्रा में बेंगलुरु से भाजपा सांसद व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता और नेता पहले हिंडौन सिटी में एकत्रित होंगे जहां से काफिले के साथ करौली के लिए रवाना होंगे। दूसरी ओर भाजपा की न्याय यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त किया गया है। इसके अलावा करौली जिला प्रशासन ने 50 भाजपा नेताओं को पाबंद नोटिस भेजा है। हिंसा पीड़ितों से मिलेंगे भाजपा नेता भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ न्याय यात्रा के दौरान करौली हिंसा के पीड़ितों से मिलेंगे उनके हाल जानेंगे। हालांकि ...
CM गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, CM बोले- आखिर राजस्थान के साथ केन्द्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है?

CM गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, CM बोले- आखिर राजस्थान के साथ केन्द्र सरकार भेदभाव क्यों कर रही है?

जयपुर
जयपुर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर आज राजस्थान कांग्रेस कमेटी की ओर से  13 जिलों में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। ईआरसीपी पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बयान के बाद कांग्रेस ईस्टर्न कैनाल को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस आज सड़कों पर उतरी है। सीएम गहलोत ने कहा कि ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है। उन्होंने कहा कि आज PCC के आह्वान पर अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। प्रधानमंत्री जी आपने 2018 में चुनाव से पूर्व कहा था कि ERCP से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40% जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा परन्तु तीन साल बीत ज...
राजस्थान: बोर्ड परीक्षा, बिजली गुल! मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर स्टूडेंट्स

राजस्थान: बोर्ड परीक्षा, बिजली गुल! मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पढ़ाई करने को मजबूर स्टूडेंट्स

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान में इन दिनों कक्षा 10 और 12 की बोर्ड की परीक्षा चल रही है। परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चे जी जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से बच्चे मोबाइल की टॉर्च के उजाले में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। रात के वक्त बिजली न आने की वजह से बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मोबाइल की टॉर्च के उजाले में क्यों कर रहे हैं पढ़ाई?दरअसल भरतपुर जिले के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में दिन और रात के समय बिजली गुल रहती है। बच्चे दिन के समय तो जैसे-तैसे पढ़ाई कर लेते हैं, मगर रात के समय बिजली नहीं आने से अंधेरा रहता है। इसलिए अपने मोबाइल की टॉर्च जलाकर जितना हो सकता है, परीक्षा की तैयारी में जुट जाते हैं। हालांकि एक तरफ तो बिजली गुल रहने से अंधेरा रहता है, वहीं दूसरी तरफ कूलर-पंखा नहीं चलने से गर्मी से भी जूझना पड़ता है। बिजली सम...
राजस्थान: CM गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर साधा निशाना, पूछा- राजनीति नहीं छोड़ रहे क्या?, जानें पूरा मामला 

राजस्थान: CM गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत पर साधा निशाना, पूछा- राजनीति नहीं छोड़ रहे क्या?, जानें पूरा मामला 

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने कहा कि ये किस काम का मंत्री जो खुद जलशक्ति मंत्री होने के बावजूद अपने प्रदेश के लिए एक योजना भी नहीं ला सका। जोधपुर तो उनका इलाका है। वहां भी राज्य सरकार अपने पैसे से पानी पहुंचा रही है। बीकानेर में पत्रकारों से बात करते हुए सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत से पूछा- राजनीति नहीं छोड़ रहे है क्या?  प्रधानमत्री ने क्या देखकर सिलेक्शन किया है इनका। पानी जैसा विभाग इन्हें दे दिया। राजस्थान के लिए पानी महत्वपूर्ण है। लेकिन कुछ नहीं  किया। शेखावत और सीएम गहलोत में हुआ था ट्वीटर वार दो दिन के बीकानेर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन सुनवाई के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। जब पत्रकारों ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखाव...
करौली हिंसा: पूरा राजस्थान संवेदनशील, 17 जिलों में धारा 144 लागू,  शोभायात्रा-रैली के लिए जिला मजिस्ट्रेट से लेनी होगी अनुमति

करौली हिंसा: पूरा राजस्थान संवेदनशील, 17 जिलों में धारा 144 लागू,  शोभायात्रा-रैली के लिए जिला मजिस्ट्रेट से लेनी होगी अनुमति

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में करौली में नवसंवत्सर की रैली पर पथराव और बवाल के बाद प्रदेश के 17 जिलों में त्योहारों से पहले सीआऱपीसी की धारा 144 लगा दी है। गहलोत सरकार ने धार्मिक आयोजनों को लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी गाइलाइंस के अनुसार धार्मिक त्योहार, जयंती, शोभायात्रा, रैली और प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। गाइडलाइंस के अनुसार पुलिस ही तय करेगी की डीजे पर कौनसा गाना बजेगा। इन जिलों के कलेक्टरों ने अपने आदेश में कहा है कि कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द के मद्देनजर धारा 144 लगाई गई है। रैली, जूलुस और किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के लिए एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।  पुलिस तय करेगी डीजे पर कौनसा गाना बजेगा राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर का कहना है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गानों और धुन को डीजी पर बजाने की अनुमति नहीं होगी। रामनवमी से पहले...