Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

रामनवमी पर बज रही रामधुन को भरतपुर पुलिस ने कराया बंद, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मिली इजाजत

रामनवमी पर बज रही रामधुन को भरतपुर पुलिस ने कराया बंद, हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मिली इजाजत

जयपुर
भरतपुर राजस्थान के भरतपुर में रामनवमी के त्यौहार पुलिस और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों के बीच विवाद खड़ा हो गया। दरअसल शहर में एक धार्मिक स्थल के पास दुकानों पर बज रही रामध्वनि और भजनों को पुलिस द्वारा बंद करा दिया गया, जिसके बाद हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, शहर में रामधुन और राम भजन बज रहे थे। पास में ही एक मस्जिद भी थी। इसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रामधुन को बंद करा दिया। रामधुन बंद कराने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद काफी देर तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद बना रहा। दरअसल श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तरफ से शहर में शोभायात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया था। शहर के मुख्य बाजार में भगवान राम को लेकर तुलसी...
अभिशाप बना वरदान! खेती की जमीन को तालाबों में बदला, मछली उत्पादन से मेवात इलाके की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल

अभिशाप बना वरदान! खेती की जमीन को तालाबों में बदला, मछली उत्पादन से मेवात इलाके की अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल

जयपुर
जयपुर हरियाणा-राजस्थान के पूर्वी अंचल में विद्यमान गुड़गांव नहर के जल रिसाव से अभिशाप बनी सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन को तालाबों में बदलने से मछली उत्पादन से मेवात इलाके की अर्थव्यवस्था को संबल मिला है।  हरियाणा-राजस्थान के पूर्वी अंचल में विद्यमान गुड़गांव नहर के जल रिसाव से अभिशाप बनी सैकड़ों एकड़ खेती की जमीन को तालाबों में बदलने से मछली उत्पादन की दिल्ली-एनसीआर में खपत से मेवात इलाके की अर्थव्यवस्था को संबल मिला है। इसी के साथ इस रोजगारपरक व्यवसाय के आधुनिकीकरण तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में शुरू हुई महत्वकांक्षी ब्लॉक योजना के तहत भरतपुर जिले में एकीकृत फिशरी सेंटर खोलने की मांग को भी बल मिला है।  करीब तीन दशक पहले खेती की जमीन पर बने तालाबों से मछली उत्पादन कराने में अग्रणी लूपिन फाउंडेशन के तत्कालीन अधिशाषी निदेशक और अब समृद्ध भारत अभियान के संयोजक सीता...
करौली हिंसा: रामनवमी पर कर्फ्यू में आज 4 घंटे की ढील, सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, प्रशासन ने की ये अपील

करौली हिंसा: रामनवमी पर कर्फ्यू में आज 4 घंटे की ढील, सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें, प्रशासन ने की ये अपील

जयपुर
जयपुर राजस्थान के करौली जिले में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने आज रामनवमी के दिन कर्फ्यू में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 घंटे की छूट दी है।  करौली में पथराव, उपद्रव, तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद 2 अप्रैल को कर्फ्यू लगा दिया था। जिले में 10  अप्रैल तक कर्फ्यू एवं नेटबंदी जारी रहेगी। ढील के दौरान सभी तरह की दुकान खोली जाएंगी। हालांकि इस दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक जारी रहेगी। शनिवार को पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने करौली को दौरा किया था।  शनिवार को ही भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए थे। बाद में पुलिस ने किरोड़ी को हिरासत में ले लिया था। धार्मिक त्योहारों के मद्देनजर गहलोत सरकार ने करौली समेत 9 जिलों में धारा 144 लगा रखी है। जांच कमेटी 15 दिन में देगी रिपोर्ट प्रदेश की गहलोत सरकार करौली हिंसा मामले की प्रशासनिक...
BJP MP किरोड़ी लाल से सतीश पूनिया की टीम ने बनाई दूरी

BJP MP किरोड़ी लाल से सतीश पूनिया की टीम ने बनाई दूरी

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश भाजपा में गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बाद भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया से दूरी बढ़ने के खबरें सियासी गलियारों में चर्चा बनी हुई है। करौली हिंसा मामले में किरोड़ी लाल गहलोत सरकार को लगातार घेर रहे हैं, लेकिन किरोड़ी को प्रदेश भाजपा का साथ नहीं मिल रहा है। चर्चा है कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कहने पर भाजपा कार्यकर्ता लगातार किरोड़ी लाल के धरना-प्रदर्शन से दूरी बनाए हुए है।  इसी बात को लेकर किरोड़ी लाल प्रदेश भाजपा नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। किरोड़ी ने खुलकर नाराजगी जाहिर नहीं की  हालांकि, किरोड़ी लाल ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सतीश पूनिया ने किरोड़ी लाल को किनारे करना शुरू कर दिया। किरोड़ी को प्रदेश भाजप...
करौली हिंसा: धरने पर बैठे किरोड़ी लाल पुलिस हिरासत में, BJP MP ने लगाए जय श्रीराम के नारे

करौली हिंसा: धरने पर बैठे किरोड़ी लाल पुलिस हिरासत में, BJP MP ने लगाए जय श्रीराम के नारे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में करौली हिंसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को पुलिस ने आज हिरासत में लिया है। आईजी लाॅ एंड आॅर्डर हवा सिंह घुमरिया के निर्देश पर भाजपा सांसद किरोड़ी लाल हिरासत में ले लिए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने किरोड़ी लाल से समझाइश कि लेकिन किरोड़ी लाल ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसके बाद किरोड़ी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। किरोड़ी बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरता हिरासत में लिए जाने के बाद किरोड़ी लाल ने कहा कि मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता।  लोगों के हक और उनकी रक्षा के लिए लड़ना मेरा काम है। अशोक गहलोत जी मुझे नहीं, उन दोषियों को गिरफ्तार करों जिन्होंने श्रीराम के नारे लगाते भक्तों पर पत्थर बरसाएं। आप ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि तुष्टिकरण से वोट मिलते हैं। इससे पहले भाजपा ...
CM गहलोत-शेखावत के बीच आधी रात को ट्वीटर वाॅर, CM ने 7 ट्वीट्स से किया वाॅर, शेखावत का 7 ट्वीट्स से पलटवार

CM गहलोत-शेखावत के बीच आधी रात को ट्वीटर वाॅर, CM ने 7 ट्वीट्स से किया वाॅर, शेखावत का 7 ट्वीट्स से पलटवार

जयपुर
जयपुर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP)पर सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच शुक्रवार को देर रात जमकर ट्वीटर वाॅर चला। दोनों नेता देर रात तक एक-दूसरे पर वार-पलटवार करते रहे। मामला ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने से जुड़ा था। शुक्रवार को जलदाय मंत्री महेश जोशी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच हुआ विवाद आधी रात तक जारी रहा। जोशी के बाद सीएम गहलोत और शेखावत के बीच ट्वीट वाॅर शुरू हो गया। सीएम गहलोत ने करीब 10 बजे एक के बाद एक 7 ट्वीट्स के जरिए जारी अपने बयान में शेखावत को आड़े हाथ लिया। केंद्रीय शेखावत ने भी आधी रात को करीब 12.30 बजे लेकर 1 बजे तक धड़ाधड़ 7 जवाबी ट्वीट्स से सीएम गहलोत पर पलटवार किया। ...
करौली समेत 9 जिलों में धारा 144 लागू, उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में धारा 144 लगाने के हुए आदेश जारी

करौली समेत 9 जिलों में धारा 144 लागू, उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में धारा 144 लगाने के हुए आदेश जारी

जयपुर
उदयपुर राजस्थान में करौली हिंसा के मद्देनजर सांप्रदायिक तनाव की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है। गहलोत सरकार ने करौली समेत राज्य के 9 जिलों में धारा 144 लगा दी है। करौली के बाद अजमेर, धौलपुर, हनुमानगढ़, सीकर और अलवर में धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए। आज शनिवार कोप्रतापगढ़, डूंगरपुर और उदयपुर में भी धारा 144 लगा दी गई है। डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर के कलेक्टर ने धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। इन सभी जिलों के कलेक्टर ने  कानून व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द के मद्देनजर धारा 144 लगाई है। उदयपुर के कलेक्टर ताराचंद मीणा ने 7 जून 2022 की मध्यरात्रि तक के लिए धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। रामनवमी से पहले लगाई धारा 144 पर भाजपा हमलावर रामनवमी से ठीक पहले लगाई गई धारा 144 पर भाजपा लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर हो रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर निशाना...
करौली हिंसा:  BJP MP किरोड़ी लाल करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे,  किरोड़ी बोले- लोग कर रहे हैं करौली से पलायन

करौली हिंसा:  BJP MP किरोड़ी लाल करौली कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे,  किरोड़ी बोले- लोग कर रहे हैं करौली से पलायन

जयपुर
जयपुर राजस्थान में करौली हिंसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आज करौली कलेक्ट्रेट पर धरन पर बैठ गए है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि लोग करौली से पलायन कर रहे हैं। करौली में हालात बेहद तनावपूर्ण है। गहलोत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर रोक लगाकर गहलोत सरकार समुदाय विशेष को खुश कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद ने शुक्रवार को भी करौली जिला मुख्यालय पर तनावपूर्ण क्षेत्र का दौरा किया थी। किरोड़ी लाल ने आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। किरोड़ी लाल ने पीड़ितों से मुलाकात की थी। 2 अप्रैल को बाइक रैली पर हुआ था पथराव  करौली जिले में 2 अप्रैल को हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली पर पथराव करने से दो समुदायों के बीच हिंसक घटनाएं हो गई थी। तब से ही करौली में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने करौल...
राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस एमएलए बिधूड़ी को घेरा, कहा- पहली बार देखा गाली देने, वसूली करने वाला विधायक

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कांग्रेस एमएलए बिधूड़ी को घेरा, कहा- पहली बार देखा गाली देने, वसूली करने वाला विधायक

जयपुर
चित्तौड़गढ़। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने चित्तौड़गढ़ में बेगूं विधायक राजेंद्र बिधूड़ी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह कैसा विधायक है जो गालियां देता है और लोगों से वसूली करता है। सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। दोषी केवल बिधूड़ी नहीं है बल्कि सरकार है। आपको बता दें कि बिधूड़ी का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें वह भैंसरोडगढ़ एसएचओ संजय गुर्जर के साथ गाली गलौज कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि यह बेगूं विधायक जनप्रतिनिधि भी है या नहीं, इस बात को लेकर भी मुझे शक है। पहली बार देख रहा हूं कि विधायक गालियां देता है। पैसों की वसूली करता है।  उन्होंने कहा कि रावतभाटा के भी कई लोगों ने मुझे बताया कि अतिक्रमण के नाम से किस तरह से लोगों को टॉर्चर किया जा रहा है। एक दुकान को हटवाया जा रहा है और दूसरी को बचाने के...
ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट: CM गहलोत का शेखावत पर पलटवार, CM बोले- ERCP पर अजमेर-जयपुर में बोले थे PM मोदी

ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट: CM गहलोत का शेखावत पर पलटवार, CM बोले- ERCP पर अजमेर-जयपुर में बोले थे PM मोदी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट ( ERCP) पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत पर पलटवार किया है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 जुलाई 2018 को जयपुर की रैली में और 6 अक्टूबर 2018 को अजमेर की रैली में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) से संबधित भाषण दिया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी की ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट पर तकरार हो गई थी। शेखावत बोले थे- राजनीति छोड़ दूंगा महेश जोशी के पीएम मोदी का जिक्र करने पर शेखावत ने कहा कि पीएम मोदी ने अजमेर की रैली में ERCP पर एक शब्द भी नहीं कहा, यदि कहा है तो वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे वरना आप और मुख्यमंत्री जी राजनीति छोड़ देना। सीएम गहलोत ने शुक्रवार देर रात लगातार दो ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री शेख...