Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में आज से मुफ्त में इलाज, 50 यूनिट फ्री बिजली और ब्याज मुक्त ऋण, CM गहलोत ने 210 योजनाओं को मंजूरी देकर BJP पर किया पलटवार

राजस्थान में आज से मुफ्त में इलाज, 50 यूनिट फ्री बिजली और ब्याज मुक्त ऋण, CM गहलोत ने 210 योजनाओं को मंजूरी देकर BJP पर किया पलटवार

जयपुर
राजस्थान बजट 2022-23 की घोषणाओं का आज यानी 1 अप्रैल से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सीएम गहलोत ने राज्य बजट की 210 घोषणाओं को गुरुवार को मंजूरी प्रदान कर दी थी। नए वित्त वर्ष में इन घोषणाओं का लाभ जनता को मिलने लग जाएगा। इनमें आज से सभी सरकारी अस्पतालों में आपीडी और आईपीडी  निशुल्क होना भी शामिल है। सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को वित्त वर्ष  2022-23 का बजट पेश किया था। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि विपक्ष के लोग प्रदेशवासियों को गुमराह कर रहे थे कि ये बजट लागू कैसे होगा। बजट 2022-23 की अनुपालना में 210 घोषणाओं को स्वीकृति दी जा चुकी है।  इनमें से कुछ प्रमुख घोषणाएं निम्न है। जिनका लाभ आज 1 अप्रैल से प्रदेशवासियों को मिलेगा। ये बजट ऐसे ही लागू होगा। सीएम गहलोत का भाजपा पर पलटवार उल्लेखनीय है कि घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगा रही थी कि सरकार ने बजट में लच्छेदार घ...
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : पूर्वी राजस्थान की 39 सीटों पर BJP की नजर, कल जेपी नड्डा सवाईमाधोपुर आएंगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 : पूर्वी राजस्थान की 39 सीटों पर BJP की नजर, कल जेपी नड्डा सवाईमाधोपुर आएंगे

जयपुर
राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के दिल्ली दौरे के बाद भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा 2 अप्रैल को सवाईमाधोपुर जिले में एसटी मोर्चे के सम्मेलन में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का पूर्वी राजस्थान पर फोकस है। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्वी राजस्थान की 39 सीटों में से 4 सीटों पर ही जीत मिलीं थीं। सीएम गहलोत बार-बार पूर्वी राजस्थान की जीवनदायनी ईस्टर्न कैनाल परियोजना पर कोई काम शुरू नहीं होने पर भाजपा पर हमलावर है। माना जा रहा है कि जेपी नड्डा कांग्रेस के इस पैतरें का कोई तोड़ लेकर आएंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा 4 सीटों पर  सिमट गई पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर और दौसा जिलें में विधासनभा सीटें है। 2013 में भाजपा ने सबसे ज्...
एक धमाका और खाक में मिल जाता जयपुर; बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे ‘अल सूफा’ के आतंकी

एक धमाका और खाक में मिल जाता जयपुर; बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश में थे ‘अल सूफा’ के आतंकी

जयपुर
राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा कस्बे में 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त करके तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साथ ही पांच अन्य लोगों को हिरासत में लिया है जिनमें से दो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। इस मामले में जब्त वाहन भी मध्य प्रदेश नंबर का है। सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी जयपुर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस एंड एसओजी) अशोक राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मध्य प्रदेश के रतलाम के चरमपंथी अल सूफा संगठन से संबंध हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें आठ अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों से उनके लक्ष्य और उनसे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से बरामद विस्फोटक पदार्थ ...
वसुंधरा समर्थक पूर्व MLA भवानी सिंह राजावत ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कही ये बात

वसुंधरा समर्थक पूर्व MLA भवानी सिंह राजावत ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कही ये बात

जयपुर
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को कोटा पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। राजावत पर वन अधिकारी रवि मीणा को थप्पड़ मारने का आरोप है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर गुरुवार को वन विभाग के कार्यालय गए और हंगामा कर दिया। भवानी सिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता थाने में एकत्रित हो गए। कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजावत और उनके समर्थक महावीर सुमन को नामजद किया है इसके साथ ही 10 से अधिक लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हुआ है। एसपी से मिलने जा रहे हैं राजावत को पुलिसकर्मी ने रोका प्रकरण दर्ज होने के बाद एमपी केसर सिंह शेखावत भी नयापुरा थाने पहुंचे। इसकी जानकारी जब राजावत को लगी तो वह...
कल से सरकारी हॉस्पिटल में हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त

कल से सरकारी हॉस्पिटल में हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के निवासियों के लिए हेल्थ को लेकर बड़ी खबर है। सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्पिटल में 1 अप्रैल से तमाम इलाज और जांचे फ्री करने का आदेश जारी किया है। इस आदेशों के तहत ओपीडी के रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाले 10 रुपए से लेकर 8 हजार रुपए तक शुल्क वाले एमआरआई, सीटी स्कैन, डायलासिस जैसी महंगी जांचों के लिए मरीजों को एक भी रुपए नहीं देना पड़ेगा। प्रमुख शासन सचिव हेल्थ एज्युकेशन और शासन सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट के संयुक्त आदेशों को देखें तो इसका फायदा राजस्थान के ही निवासियों को मिलेगा। राज्य के बाहर यानी दूसरे राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों से जो शुल्क निर्धारित है वह लिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने अभी तक मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा सरकारी हॉस्पिटल में दी जा रही है। इसके अलावा कई जांचे और दवाईयां ऐसी हैं जिनका कुछ शुल्क ...
2 साल बाद फिर शुरू हुए ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम, परीक्षा केंद्रों से बिजली गुल, अंधेरे-गर्मी से परेशान हुए स्टूडेंट्स

2 साल बाद फिर शुरू हुए ऑफलाइन बोर्ड एग्जाम, परीक्षा केंद्रों से बिजली गुल, अंधेरे-गर्मी से परेशान हुए स्टूडेंट्स

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
राजस्थान में गुरुवार को कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई लेकिन परीक्षा केंद्रों से बिजली गायब होने से परीक्षा दे रहे बच्चों को गर्मी और अंधेरे से जूझना पड़ा। कोरोना संकट की वजह से 2 सालों से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा आयोजित नहीं हो पा रही थी। लेकिन इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा ऑफलाइन गुरुवार से शुरू हुई। इस दौरान जमकर अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। राजस्थान में पहले दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ। प्रदेश में करीब 11 लाख बच्चे दसवीं बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। भरतपुर शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ज्यादातर जगह बिजली गुल होने से काफी परेशानी हुई। परीक्षा देने आए बच्चे काफी खुश नजर आए लेकिन जब परीक्षा केंद्रों के अंदर परीक्षा देने लगे तो बिजली नहीं होने से अंधेरे और गर्मी से जूझना पड़ा। बच्चों ने कहा कि हमारी परीक्षा की पूरी तैयारी है मगर अब बिजली नहीं होने से...
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और सचिन पायलट : दोनों गुर्जर नेताओं के खट्टे- मीठे रहे रिश्ते, जब पायलट बोले- मुझे हराने के लिए एक हो गए दोनों किरोड़ी 

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और सचिन पायलट : दोनों गुर्जर नेताओं के खट्टे- मीठे रहे रिश्ते, जब पायलट बोले- मुझे हराने के लिए एक हो गए दोनों किरोड़ी 

जयपुर
राजस्थान की सियासत में गुर्जर समाज के दो बड़े नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के रिश्ते खट्टे-मीठे रहे हैं, लेकिन रिश्तों में कभी तल्खी नहीं आई। वैचारिक दृष्टि से दोनों नेताओं के बीच मतभेद जरूर रहे लेकिन मनभेद कभी नहीं हुए। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान सचिन पायलट ने न केवल दूरी बनाई बल्कि बयान देने से भी परहेज कर लिया। यही बात कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को अखरती रही। कुछ अवसरों को छोड़ दिया जाए तो दोनों नेता एक जाजम पर कभी नहीं बैठे। दोनों नेता एक-दूसरे का करते थे बेहद सम्मान  कर्नल किरोड़ी बैंसला भाजपा के नेता थे जबकि सचिन पायलट कांग्रेस के। वैचारिक मतभेद से इतर दोनों नेता एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते थे। बैंसला जब अस्पताल में भर्ती थे सचिन पायलट मिलने के अस्पताल गए थे। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का आज राजधानी जयपुर मे...
राजस्थान में टेरर माड्यूल का पर्दाफाश, सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, MP से आए 3 संदिग्धों से 12 किलो RDX मिला

राजस्थान में टेरर माड्यूल का पर्दाफाश, सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, MP से आए 3 संदिग्धों से 12 किलो RDX मिला

जयपुर
राजस्थान की जयपुर एटीएस टीम ने राजधानी  जयपुर में सीरियल बम ब्लास्ट करने की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा में जयपुर और चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रतलाम के 3 संदिग्ध को पकड़ लिया है। आरोपियों की कार से बम बनाने की सामग्री, टाइमर और 12 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम जुबैर,  अल्तमस औ सैफुस है। पुलिस के अनुसार बुधवार को नाकाबंदी के दौरान निंबाहेडा पुलिस ने कार से 3 संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनसे टाइमर सहित बम बनाने की सामग्री और आरडीएक्स मिला है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तीनों आरोपियों के पास एमपी नंबर की कार थी।  12 किलो विस्फोटक सामग्री मिली  पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी रतलाम सुफा संगठन से जुड़े है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि विस्फोटक जयपुर की तरफ से लाया गया था। एटीएस के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया ...
गुर्जर आरक्षण के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन: CM गहलोत-पायलट ने जताया दुख, पायलट ने कही यह बड़ी बात

गुर्जर आरक्षण के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन: CM गहलोत-पायलट ने जताया दुख, पायलट ने कही यह बड़ी बात

जयपुर
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मुखिया  के रूप में बैंसला साहब ने MBC वर्ग के आरक्षण के लिए  लंबा संघर्ष किया। MBC  वर्ग  को आज आरक्षण  मिल पाया है तो अगर किसी एक व्यक्ति को श्रेय जाता है तो वह कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ही हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का आज राजधानी जयपुर में निधन हो गया था। वे 84 साल के थे। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बैंसला का अंतिम संस्कार आज टोडाभीम स्थित उनके पैतृक गांव मुंडिया में किया जाएगा। पायलट ने जताया गहरा दुख राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा-  ...
गुर्जर आरक्षण के अगुवा किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, पूर्व CM वसुंधरा और MP किरोड़ी लाल ने जताया दुख

गुर्जर आरक्षण के अगुवा किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, पूर्व CM वसुंधरा और MP किरोड़ी लाल ने जताया दुख

जयपुर
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गुर्जर आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। उल्लेखनीय है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का आज राजधानी जयपुर में निधन हो गया था। वे 84 साल के थे। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बैंसला का अंतिम संस्कार आज टोडाभीम स्थित उनके पैतृक गांव मुंडिया में किया जाएगा।  पूर्व सीएम वसुंधरा ने कहा- कर्नल साहब ने समाज के लिए सघर्ष किया राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा- कर्नल साहब ने सदैव समाज के लिए संघर्ष किया। समाज हित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। ...