Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा का चंबल के बीहड़ों में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल

कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा का चंबल के बीहड़ों में हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल

जयपुर
राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा का हवा में हर्ष फायरिंग करने का वीडिया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गहलोत सरकार के पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा अपने समर्थकों के साथ चंबल के बीहड़ों में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जो नदी दिखाई दे रही है वह चंबल नदी बताई जा रही है। यह एरिया मंत्री रमेश मीणा के विधानसभा क्षेत्र सपोटरा में आता है। मंडरायल के आस-पास मंत्री अपने समर्थकों के साथ बंदूक से हवा में हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो रमेश मीणा के मंत्री बनने से पहले का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर हो रहा है वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव हिदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पुराना है या फिर नया इस बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। उल्लेखनीय है जब से भाजपा के पूर्व व...
BJP की गुटबाजी खुलकर सामने आई, पूर्व CM वसुंधरा ने जेपी नड्डा के सम्मेलन से बनाई दूरी

BJP की गुटबाजी खुलकर सामने आई, पूर्व CM वसुंधरा ने जेपी नड्डा के सम्मेलन से बनाई दूरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों का आगाज किया। लेकिन चुनावी तैयारियों से पहले ही जेपी नड्डा के राजस्थान दौरे के दौरान यहां भाजपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने जेपी नड्डा के सम्मेलन से दूरी बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। वसुंधरा राजे विधानसभा चुनाव 2023 में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की जिद पर अड़ी हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाजपा हाईकमान इसके लिए तैयार नहीं है। जेपी नड्डा ने आज 2 अप्रैल को सवाई माधोपुर जिले में एसटी के प्रबुद्धजनों के सम्मेलन में शिरकत की। जानकार वसुंधरा की दूरी के तरह-तरह के मायने निकाल रहे हैं।  वसुंधरा की दूरी की वजह किरोड़ी फैक्टर सम्मेलन से राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की दूरी की चर्चा का विषय बन गई है। पूर्व सीएम वसुंध...
खादी की हनक से खाकी की चमक फीकी पड़ी, कांग्रेस-भाजपा के नेता दे रहे हैं कानून के राज को चुनौती

खादी की हनक से खाकी की चमक फीकी पड़ी, कांग्रेस-भाजपा के नेता दे रहे हैं कानून के राज को चुनौती

जयपुर
राजस्थान में कांग्रेस एवं भाजपा के नेता कानून के राज को चुनौती दे रहे हैं। प्रदेश में कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं हुई खादी की हनक से खाकी की चमक फीकी पड़ गई है। धौलपुर में कांग्रेस के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा पर AEN-JEN से  मारपीट करने का मामला शांत हुआ ही था कि कोटा जिले में भाजपा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने वन विभाग के अधिकारी रवि मीणा को थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल को जेल भेज दिया गया। गोठवाल पर है कि डाक्टर अर्चन शर्मा पर हत्या का केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस पर दबाव डाला गया। सलाखों के पीछे पहुंच गए। प्रदेश में नेताओं की गुंडागर्दी पर सीएम गहलोत भी बेहद सख्त हो गए है। कानून के राज को चुनौती देने वाले नेताओं के सलाखों के पीछे भेज दिया। धौलपुर में  विधायक मलिंगा ने बिजली कर्मी को पीटा धौलपुर जिले में हाल ही में बिजली विभाग के AEN-JEN से...
पूर्वी राजस्थान से BJP की चुनावी तैयारियों का आगाज

पूर्वी राजस्थान से BJP की चुनावी तैयारियों का आगाज

जयपुर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। जेपी नड्डा 2 अप्रैल को सवाईमाधोपुर जिले में एसटी मोर्चे के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राजस्थान प्रभारी महासचिव अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम मे पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी पर संशय है।  विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा पूर्वी राजस्थान चुनावी तैयारियों का आगाज कर रही है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान के 7 जिलों में भाजपा को 39 में से 4 सीटों पर ही जीत मिलीं थीं। राजस्थान में वापसी के लिए भाजपा के रणनीतिकारों का फोकस पूर्वी राजस्थान पर है। शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सवाई माधोपुर भेजकर कांग्रेस के परंपरागक वोट बैंक मीणा समुदाय को साधना चाहता है।  कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला को देंगे श्रद्धाजंलि भाजपा से जुड़े सूत्रो...
रीट परीक्षा का सिलेबस जारी, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी

रीट परीक्षा का सिलेबस जारी, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी

जयपुर
राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने बताया कि अध्यापक लेवल प्रथम एवं लेवल द्धितीय के पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम विवरण यानी सिलेबस जारी कर दिया गया है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने छात्रों से मन लगाकर तैयारी करने का आह्वान किया है। उपेन यादव ने कहा कि सिलेबस बस टाॅपिक वाइज जारी होना चाहिए। विज्ञान और गणित का कठिनाई स्तर ग्रेजुएशन ना हो के 12 वीं तक होना चाहिए।  परीक्षा 300 अंकों की होगी  जारी पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा 300 अंकों की होगी। परीक्षा के लिए एक प्रश्न पत्र होगा। प्रश्न पत्र की समयावधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्पी प्रश्न होंगे।  उत्तरों के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन होगा। प्रत्येक गलत उत्...
गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पंचतत्व में विलीन हुए

गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पंचतत्व में विलीन हुए

जयपुर
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी बैंसला का आज उनके पैतृक गांव मूंडिया में दाह संस्कार कर दिया गया। बैंसला का 31 मार्च को निधन हो गया था। 84 वर्षीय बैंसला काफी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे जयपुर से उनका पार्थिव देह करौली जिले के टोडाभीम उपखंड क्षेत्र के पैतृक गांव मूंडिया के लिए रवाना हुआ था। पार्थिव शरीर करीब 8 स्थानों पर लोगों के अंतिम दर्शनों और श्रद्धांजलि के लिए रखा गया। बैंसला के पुत्र दौलत सिंह बैंसला ने मुखाग्नि दी। बैंसला के अंतिम संस्कार में कई नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जयपुर से अंतिम सफर के लिए निकली थीं बैंसला की शवयात्रा जयपुर से अंतिम सफर पर निकली कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की शवयात्रा कानोता, दौसा, भांडारेज, खेड़ली, दुब्बी कलाई, सिकंदरा, मानपुरा मोड़, बालाजी, पाटोली, पीपलखेड़ा, महुआ, गाजीपुर, खेड़ला, सल...
पूर्व CM वसुंधरा राजे समर्थक पूर्व MLA को जेल, भवानी सिंह राजावत बोले- कांग्रेस की साजिश

पूर्व CM वसुंधरा राजे समर्थक पूर्व MLA को जेल, भवानी सिंह राजावत बोले- कांग्रेस की साजिश

जयपुर
राजस्थान में  वसुंधरा समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को वन विभाग के अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में आज कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने भवानी सिंह राजावत की जमानत अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत और उनके एक समर्थक को सेंट्रल जेल भेजने के आदेश दे दिए। पूर्व विधायक राजावत ने पूरे प्रकरण को कांग्रेस की साजिश बताया है। राजावत और उनके समर्थक को कोर्ट में पेश करने के दौरान काफी संख्या में भीड़ भी एकत्रित हो गई। इस दौरान पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी, एसटीएफ, सीआईडी इंटेलिजेंस के लोग भी मौजूद रहे। राजावत ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने और धक्का देने का भी आरोप लगाया। गिरफ्तारी के बाद से ही अस्पताल में भर्ती थे राजावत दरअसल, इस प्रकरण में गुरुवार देर रात तक पूर्व विधायक राजावत और उनके कार्यकर्ता महावीर सुमन को पुलिस ने प्र...
राजस्थान: राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में खींचतान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गेंद आलाकमान के पाले में डाली

राजस्थान: राज्यसभा चुनाव से पहले गहलोत-पायलट में खींचतान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गेंद आलाकमान के पाले में डाली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
राजस्थान में जुलाई में खाली हो रही राज्यसभा की 4 सीटों के लिए सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में खींचतान चरम पर है। प्रदेश में राज्यसभा के लिए जुलाई महीने में चुनाव होंगे। पायलट चाहते हैं कि उनके एक समर्थक को राज्यसभा भेजा जाए। जबकि सीएम गहलोत इसके पक्ष में नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गेंद कांग्रेस हाईकमान के पाले में डाल दी है। विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के खाते में 3 और 1 सीट भाजपा के खाते में जा सकती है। कांग्रेस और भाजपा में दावेदारों की लंबी फौज है। दावेदारों की दिल्ली दौड़ जारी है। राज्यसभा की चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही प्रदेश कांग्रेस सहम गई है। क्योंकि गहलोत-पायलट गुट फिर आमने-सामने हो गए है। सचिन पायलट बराबरी हिस्सेदारी चाहते हैं। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।  एक सीट के लिए गहलोत-पायलट में खींचतान  सूत्रों के अनुसार राज्यसभा की 3 म...
राजस्थान की राजनीति: पायलट की खामोशी और वसुंधरा राजे की बैचेनी का क्या राज है ?  दोनों ही CM बनने की जिद्द पर अड़े

राजस्थान की राजनीति: पायलट की खामोशी और वसुंधरा राजे की बैचेनी का क्या राज है ?  दोनों ही CM बनने की जिद्द पर अड़े

जयपुर
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की खामोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की बैचेने से राज्य की सियासत में उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। सचिन पायलट की खामोशी आने वाले तूफान का संकेत माना जा रहा है। बागी तेवरों के चलते पिछले साल डिप्टी सीएम के पद से हटाए गए सचिन पायलट दो साल से बिना किसी पद के है। कांग्रेस हाईकमान पायलट की खामोशी को समझ नहीं रहा है। खामोशी में सचिन पायलट की नाराजगी छिपी है। सचिन पायलट की खामोशी कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है। दूसरी तरफ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा में भी कमोबेश कांग्रेस जैसे ही हालात है। भाजपा में  सीएम फेस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत-पूनिया गुट आमने-सामने हैं।  पायलट को एडजस्ट करना बना चुनौती  राजस्थान में साल 2023 में चुनाव होने है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान सचिन ...
राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा करेगी बड़ा खेल, वसुंधरा राजे को केन्द्र में भेजने की तैयारी!

राजस्थान में 2023 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा करेगी बड़ा खेल, वसुंधरा राजे को केन्द्र में भेजने की तैयारी!

जयपुर
राजस्थान में अगले साल चुनाव होने से पहले सूबे में भाजपा किसी नए चेहरे को सामने ला सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया को केंद्र सरकार में शामिल करने पर विचार कर रही है, जिससे राज्य में नए नेतृत्व की राह खुल सके। सूत्रों ने कहा कि हाल ही में राजे की दिल्ली यात्रा इसी को लेकर थी। जानकारी के मुताबिक, अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ एक मजबूत टीम खड़ी करकने के लिए विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश नेतृत्व को पूरी तरह से बदलना चाहती है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा। केन्द्र में वसुंधरा, अंतर्कलह पर लगेगी लगाम!भाजप...