Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान की 8 छात्राओं की घर वापसी, जयपुर एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल मंत्री ने किया रिसीव

राजस्थान की 8 छात्राओं की घर वापसी, जयपुर एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल मंत्री ने किया रिसीव

जयपुर
जयपुर यूक्रेन से राजस्थान की 8 छात्राएं अपने घर लौट आई है। ये सभी छात्राएं 10.30 की फ्लाइट से मुंबई से जयपुर पहुंचीं। जयपुर एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विका मंत्री ममता भूपेश ने रिसीव किया। ममता भूपेश ने छात्राओं से कुशलक्षेम पूछी। सभी छात्राओं ने सकुशल लौटने पर गहलोत सरकार के प्रयासों की सराहना की। सभी छात्राओं ने यूक्रेन की युद्धग्रस्त परिस्थितियों में राजस्थान के स्टूडेंट्स को सुरक्षित जयपुर लाने के लिए सीएम अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया। छात्राओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। छात्राओं का कहना था कि हर समय रूसी सेना के आने की सूचना से डर एवं दहशत के माहौल में रहते थे। राजस्थान के कई छात्र फंसे हुए है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें भी जल्द से जल्द स्वदेश लाएगी।  मेडिकल की पढ़ाई के लिए गई थी सभी छात्राएं यूक्रेन सभी छात्राएं मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गई ...
दो बूंद जिंदगी के…पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू, चिकित्सा मंत्री ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

दो बूंद जिंदगी के…पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू, चिकित्सा मंत्री ने प्रदेशवासियों से की ये अपील

जयपुर
जयपुर राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने रविवार को पोलियो दिवस के मौके पर अपने राजकीय आवास से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर व उनको चॉकलेट खिलाकर अभियान की शुरुआत की। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। उन्हें कहा प्रदेश भर में शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश भर में 54 हजार 627 पोलियो बूथ स्थापित किये गये हैं। इसके अलावा 2 हजार 215 ट्रांजिट टीम और 3 हजार 381 मोबाइल टीम बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आज बूथ पर और छूटे हुए बच्चों को अगले 2 दिवस स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। छूटे गए बच्चों को घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा राजस्थान में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत आज पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। प...
टीचर्स बोले-क्लास में इंस्टा चलाते हैं, बच्चों ने कहा-पढ़ाते वक्त गाना सुनते हैं गुरुजी, हुआ यह एक्शन

टीचर्स बोले-क्लास में इंस्टा चलाते हैं, बच्चों ने कहा-पढ़ाते वक्त गाना सुनते हैं गुरुजी, हुआ यह एक्शन

जयपुर
उदयपुर स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में यह विवाद इतना बढ़ा कि प्रिंसिपल ने सात बच्चों को सस्पेंड कर दिया। इन बच्चों पर आरोप है कि वह क्लास के दौरान इंस्टाग्राम चलाते हैं। इसके अलावा टीचर्स से झगड़ा करने और स्कूल में फर्नीचर तोड़ने की भी शिकायत है। वहीं बच्चों का कहना है कि स्कूल टीचर्स क्लास लेने आते हैं कि ईयरफोन लगाकर गाना सुनते रहते हैं। पूरी क्लास को करते हैं डिस्टर्बयह मामला राजस्थान के राजसमंद जिले में खमनोर तहसील स्थित सरकारी हाईस्कूल का है। स्कूल के हेड मास्टर भवानी शंकर पालीवाल ने 24 फरवरी को एक लिखित आदेश जारी करते हुए कक्षा 10 के 7 छात्रों को स्कूल से दस दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर ने बताया कि बच्चे बार-बार डिसिप्लिन बिगाड़ रहे थे। सभी छात्र 10वीं क्लास के हैं। 24 मार्च से इनकी परीक्षाएं हैं। ...
CM गहलोत आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, गहलोत के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी अटकलों का बाजार हुआ गर्म

CM गहलोत आज सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, गहलोत के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी अटकलों का बाजार हुआ गर्म

जयपुर
जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के दिल्ली दौरे के बाद सीएम गहलोत अशोक गहलोत आज 27 फरवरी को दिल्ली जाएंगे। सीएम रविवार सुबह 8 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 9 बजे दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है। सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात। सीएग गहलोत के अचानक दिल्ली यात्रा का कारण स्थानीय कार्यक्रम बताया गया है। कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह भी नहीं बताया गया है कि सीएम वापस कब आएंगे। लेकिन माना जा रहा है कि सीएम आज शाम तक जयपुर लौट आएंगे। पुरानी पेंशन बहाली को देशभर में भुनाना चाहती है कांग्रेस माना जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट फेरबदल-2 पर चर्चा हो सकती है।  एक चर्चा यह भी पुरानी पेंशन स्कीम को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर मंथन हो सकता है। गुजरात चुनाव से पहले पार्टी पुरानी पेंशन स्कीम के म...
बेकाबू ट्रेलर नदी में गिरा, ड्राइवर की बची जान, मेडिकल टेस्ट में निकली शराब पीने की बात

बेकाबू ट्रेलर नदी में गिरा, ड्राइवर की बची जान, मेडिकल टेस्ट में निकली शराब पीने की बात

जयपुर
भरतपुर राजस्थान में धौलपुर के सैपऊ कस्बे में एक तेज रफ्तार ट्रेलर के बेकाबू होकर पार्वती नदी में गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में ट्रेलर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रेलर को नदी से बाहर निकलवाया।  की गई कानूनी कार्रवाई बताया गया कि हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और उसका सहयोगी बाल-बाल बच गए। हालांकि ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रेलर ड्राइवर का मेडिकल करवाया है। जांच रिपोर्ट में शराब का सेवन पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।  ट्रेलर का बैलेंस बिगड़ने से नदी में गिराथाना प्रभारी परमजीत पटेल ने बताया कि ट्रेलर ड्राइवर डब्लू निवासी मठ महुआ खेड़ा बीती रात फिरोजाबाद से ट्रेलर लेकर सरमथुरा खदानों में पत्थर भरने जा रहा था। देर रात सैपऊ कस्बे में ट्रेलर श्मशान की दीवार तोड़ते हुए पा...
भाजपा ऐसे बनाती है राहुल के बयान का मजाक, एक्सपर्ट्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया

भाजपा ऐसे बनाती है राहुल के बयान का मजाक, एक्सपर्ट्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर राहुल गांधी ने कभी नहीं कहा कि मशीन में आलू डालो, सोना निकलेगा। यह भाजपा का दुष्प्रचार है। भाजपा और आएसएस वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्लिप को बदलते हैं। उनके भाषण को इस तरह से परोसते हैं जो मजाकिया बन जाए। अब आपको यह समझना होगा कि भाजपा कैसे राहुल गांधी की क्लिप बदलती है और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती थी। यह बात कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बाहर से आई तीन सदस्यीय टीम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाई। कार्यकर्ताओें को दिखाई राहुल गांधी की क्लिप्सप्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के उन तमाम भाषणों की क्लिपें दिखाई गयी, जिन्हें तोड़-मरोड़ कर मजाकिया अंदाज में पेश किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी एक गंभीर नेता है, लेकिन भाजपा और आएसएस के लोग राहुल गांधी की क्लिप को ऐसे बदलते हैं। उनके भाषण को इस तरह से परोसते है...
युद्ध में फंसे राजस्थानियों को बड़ी राहत, घर वापसी तक का खर्चा उठाएगी गहलोत सरकार, CM गहलोत ने कही ये बड़ी बात

युद्ध में फंसे राजस्थानियों को बड़ी राहत, घर वापसी तक का खर्चा उठाएगी गहलोत सरकार, CM गहलोत ने कही ये बड़ी बात

जयपुर
जयपुर राजस्थान की गहलोत से यूक्रेन में फंसे राजस्थानियों की मदद के लिए आगे आ है। गहलोत सरकार यूक्रेन सेस घर वापसी तक का खर्चा उठाएगी।  गहलोत सरकार निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण करेगी। साथ में दिल्ली, मुंबई तथा अन्य एयरपोर्टस पर आने वाले राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने की सुविधा राज्य सरकार कराएगी। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव को निर्देश जारी किए है। उल्लेखनीय है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला करने की वजह से विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करने गए यूक्रेन में राजस्थानी छात्र फंसे हुए है।  राजस्थान फाउंडेशन को- ओर्डिनेट करेगा सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच बने युद्ध के हालात के दौरान विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद निजी खर्च से वतन वापस आने वाले राजस्थानियों के टिकट की राशि का पुनर्भरण ...
महाराणा प्रताप पर दिया था विवादित बयान, कांग्रेस नेता डोटासरा को दिखाए काले झंडे; रीट अभ्यर्थी भी थे शामिल

महाराणा प्रताप पर दिया था विवादित बयान, कांग्रेस नेता डोटासरा को दिखाए काले झंडे; रीट अभ्यर्थी भी थे शामिल

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
बाड़मेर महाराणा प्रताप पर विवादित बयान देकर निशाने पर आए  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बाड़मेर जिले में भी काले झंडे दिखाए गए। विभिन्न राजपूत संगठनों ने डोटासरा के काफिले को काले झंडे दिखाने के साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। डोटासरा के विरोध में रीट अभ्यर्थियों के साथ भाजयुमों के कार्यकर्ता भी शामिल थे। डोटासरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे थे। गौरतलब है कि हाल ही में डोटासरा ने महाराणा प्रताप को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके साथ ही रीट परीक्षा को लेकर भी डोटासरा विरोधियों के निशाने पर हैं। ...
45 साल के व्यक्ति में आया बदलाव, जेंडर बदलकर महिला बना, पत्नी ने लिया तलाक

45 साल के व्यक्ति में आया बदलाव, जेंडर बदलकर महिला बना, पत्नी ने लिया तलाक

जयपुर
जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में अनोखा मामला सामने आया है। 45 साल का पति जेंडर बदलकर महिला बन गया। इसके बाद पत्नी से शादी के 21 साल बाद तलाक ले लिया। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। यह दंपती 5 साल से एक-दूसरे से अलग रह रहा है। पति जोधपुर का रहने वाला है। जबकि पत्नी जयपुर की रहने वाली है। पति-पत्नी ने करीब 8 महीने पहले मई 2021 में पारिवारिक न्यायालय में पारस्परिक सहमति से दोनों  के बीच तलाक दिलवाने की अर्जी दायर की थी। अर्जी में कहा गया था कि  उनका विवाह 2001 में हुआ था।  लेकिन वे मार्च 2017 से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। क्योंकि पति के जेंडर सर्जरी कराने के कारण उनके बीच दांपत्य संबंधों की पुन स्थापना खत्म हो गई है। राजधानी जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में यह अनोखा मामला आया है।  कोर्ट ने कहा- दोनों अपना भला-बुरा समझते हैं कोर्ट ने कहा है कि दोनों परिपक्व और वयस्क है। वे अपना भल...
जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन 8 मार्च को, वसुंधरा राजे- सतीश पूनिया कैंप में फिर बढ़ी तकरार

जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन 8 मार्च को, वसुंधरा राजे- सतीश पूनिया कैंप में फिर बढ़ी तकरार

जयपुर
जयपुर राजस्थान में प्रदेश भाजपा की चल रही सियासी गुटबाजी के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है। पूर्व सीएम वसुंधरा गुट इसे बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी का रूप दे रहा है। जन्मदिन के बहाने वसुंधरा राजे अपने विरोधियों को सियासी ताकत का अहसास कराएगी। माना जा रहा है कि वसुंधरा के शक्ति प्रदर्शन से पूनिया कैंप निशाने पर रहेगा। वसुंधरा राजे समर्थक विधायकों एवं पूर्व विधायकों ने 8 मार्च को शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार वसुंधरा राजे बूंदी जिले के केशोरायपाटन में अपना जन्मदिन मनाएगीं। जहां पर भगवान केशवराय के दर्शन वसुंधरा राज्य सिंधिया करेंगी। वसुंधरा राजे का हाड़ौती का दौरा चुनावी दौरा माना जा रहा। वसुंधरा राजे कैंप के विधायकों का कहना है कि इसे चुनावी शंखनाद के तौर पर देखा जाना चाहिए। क्योंकि मिशन 2023 के लिए अब मात्र डेढ़ साल बचे है।  वसुंधरा ...