Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

 1 जुलाई से राजस्थान में प्लास्टिक के कप-प्लेट पर बैन, इन प्लास्टिक उत्पादकों पर भी लगेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना 

 1 जुलाई से राजस्थान में प्लास्टिक के कप-प्लेट पर बैन, इन प्लास्टिक उत्पादकों पर भी लगेगा प्रतिबंध, उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना 

जयपुर
जयपुर राजस्थान को प्रदूषण से बचाने के लिए 1 जुलाई से प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लग जाएगा। पर्यावरण से नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के कप-प्लेट, आइसक्रीम गुब्बारे  में इस्तेमाल होने वाली स्टिक जैसी चीजों पर रोक लग जाएगी। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पूरी तैयारी कर ली है। सीपीसीबी के नोटिस के मुताबिक प्लास्टिक के झंड़ों से लेकर ईयरबड तक कई उत्पादों पर यह नियम लागू होगा। सीपीसीबी के नियम के मुताबिक 1 जुलाई से राजस्थान में ऐसे  किसी सामान का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होगी, जो सिंगल यूज प्लास्टिक की श्रेणी में आते हैं। इन चीजों पर लगेगा प्रतिबंध उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने इक प्लास्टिक को रोक को लेकर अधिसूचना जारी की थी। लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ। जिसके कारण एक बार फिर 1 जुलाई से इस नियम को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। प्लास्टिक स...
राजस्थान हाईकोर्ट: विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना धोखा नहीं, कस्टम अधिकारी को मिली राहत, जानिए पूरा मामला

राजस्थान हाईकोर्ट: विवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना धोखा नहीं, कस्टम अधिकारी को मिली राहत, जानिए पूरा मामला

जयपुर
जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ ने कहा है कि यदि किसी युवती के बीच शारीरिक संबंध कायम होते हैं और इस दौरान यदि युवक विवाह का वादा करता है, लेकिन किसी कारण वे वह विवाह नहीं कर पाता है तो इसे धोखाधड़ी से शारीरिक संबंध बनाने को प्रेरित नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा कि धोखा या कांट्रेक्ट को तोड़ने की मंशा शुरू से ही होनी चाहिए। लेकिन जब सब कुछ सहमति से हो, लेकिन किसी कारण से वादा पूरा ना हो तो इसे धोखा नहीं माना जा सकता। हाईकोर्ट के न्यायाधीश फरजंद अली ने यह टिप्पणी राधाकृष्ण मीणा व अन्य के खिलाफ रेप के आरोप में  दर्ज एफआईआर को रद्द करते हुए की।  लंबे समय चुप रहना गंभीर संदेह कोर्ट ने फैसले में लिखा है कि याचिकाकर्ता ने विवाह से कब इनकार किया। यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन लगता है यह संभवत 2018 में हुआ होगा। इसके बाद भी शिकायतकर्ता युवती का लंबे समय तक चुप रहना और कार्यवाही नहीं ...
स्वदेश लौटे 23 राजस्थानी स्टूडेंट्स, गहलोत सरकार ने की घर वापसी तक निःशुल्क व्यवस्था

स्वदेश लौटे 23 राजस्थानी स्टूडेंट्स, गहलोत सरकार ने की घर वापसी तक निःशुल्क व्यवस्था

जयपुर
जयपुर यूक्रेन में फंसे राजस्थान के 23 और छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट से दिल्ली और मुम्बई एयपोर्ट पर पहुंच गए है। इन में से 9 छात्र दिल्ली तथा 14 छात्र मुम्बई एयपोर्ट पर उतरें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थानी छात्रों को रिसीव करने, होटल में ठहराने तथा सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था करने  के निर्देश दिये थे। राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन से लौटने वाले राजस्थानी नागरिकों और छात्रों की सुविधा के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।  यूक्रेन में फंसे छात्रों के लिए बनाया व्हाट्सएप ग्रुप राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि यूक्रेन में फंसे हुए लोगों की निकासी के लिए राज्य सरकार तथा राजस्थान फाउंडेशन से मदद मांगने वाले व्यक्ति...
BJP MLAs ने  लौटाया गहलोत सरकार का गिफ्ट iphone 13, CM सलाहकार लोढ़ा बोले- 30 लाख के फ्लैट लौटाएंगे ?

BJP MLAs ने  लौटाया गहलोत सरकार का गिफ्ट iphone 13, CM सलाहकार लोढ़ा बोले- 30 लाख के फ्लैट लौटाएंगे ?

जयपुर
जयपुर राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने गहलोत सरकार के गिफ्ट  Apple iphone 13 को लौटाने का निर्णय लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पूनिया ने ट्वीट किया- नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत सभी विधायकों से चर्चा करने के बाद राज्य सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार को देखते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा दिए गए आईफोन वापस करेंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश होने के बाद बुधवार को विधानसभा में सभी विधायकों को ऐपल आईफोन 13 गिफ्ट किया था।  सीएम सलहाकर संयम लोढ़ा ने भाजपा पर साधा निशाना आईफोन लौटाने पर सीएम गहलोत के सलाहार संयम लोढ़ा ने भाजपा पर निशाना साधा है। संयम लोढ़ा ने ट्वीट कर कहा कि इसी विधानसभा के पहले सत्रों में लैपटाॅप औऱ आईपैड दिए गए थे। वो तो वापस नहीं किए।  30 लाख क...
राजस्थान: जातीय पंचों का प्रपंच! दलित परिवार को गांव से किया बेदखल, 15 लाख का लगाया जुर्माना

राजस्थान: जातीय पंचों का प्रपंच! दलित परिवार को गांव से किया बेदखल, 15 लाख का लगाया जुर्माना

जयपुर
बाड़मेर राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में जातीय पंचों से आहत होकर एक दलित परिवार गांव छोड़ने का मजबूर हो गया है। परिवार का आरोप है कि जातीय पंचों से उन्हें समाज से बहिष्कृत कर उन पर 15 लाख का जुर्माना लगा दिया है। इतना ही नहीं पंचों के दबाव में गांव में उनसे ना कोई बात करता है और ना ही उन्हें कोई सामान देता है, जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें गांव छोड़ना पड़ा और अब पूरा परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है। मामला बाड़मेर जिले के सेड़वा थाने के गौड़ा गांव का है। लड़की के साथ जाने से नाराज है जातीय पंच बताया गया कि गौड़ा गांव निवासी पीड़ित प्रतापाराम भील का बेटा एक लड़की के साथ चला गया था और उससे शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर जातीय पंच नाराज थे। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि पंचों की नाराजगी को देखते हुए उसने लड़की को वापस भेज दिया और अब लड़की की शादी भी दूसरी जगह ...
सतीश पूनिया के काली दुल्हन वाले बयान पर सदन में हंगामा, मंत्री ममता भूपेश ने उठाया मुद्दा

सतीश पूनिया के काली दुल्हन वाले बयान पर सदन में हंगामा, मंत्री ममता भूपेश ने उठाया मुद्दा

जयपुर
जयपुर राजस्थान बजट की तुलना काली दुल्हन से करने के मामला गुरुवार को विधानसभा में जमकर गूंजा। महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने यह मामला उठाया। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की एक टिप्पणी को लेकर गुरुवार को विधानसभा में हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। शून्यकाल में मंत्री ममता भूपेश ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने महिला विरोधी बयान दिया है। उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसको लेकर सत्ता पक्ष की महिला विधायक कूप में आ गईं।   भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने 'रीट की सीबीआई जांच' करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।  हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी।...
राजस्थान में मकान और प्लाॅट खरीदना हुआ सस्ता, सीएम गहलोत की छूट का इस तरह उठा सकते हैं फायदा

राजस्थान में मकान और प्लाॅट खरीदना हुआ सस्ता, सीएम गहलोत की छूट का इस तरह उठा सकते हैं फायदा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मकान और प्लाॅट खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। राज्य में मकान और प्लाॅट खरीदना सस्ता हो गया है। सीएम अशोक गहलोत ने स्टांप ड्यूटी में एक फीसदी की छूट प्रदान की है। इसका लाभ आमजन को मिलेगा। सीएम गहलोत ने बजट घोषणा में स्टांप ड्यूटी में छूट प्रदान करने की घोषणा की है। यदि किसी तरह की संपती अगर आप अपने घर के बुजुर्ग के नाम खरीदते हो तो उस पर भी स्टांप के अलावा रजिस्ट्री फीस में भी राहत दी है। स्टांप ड्यूटी में 1 फीसदी छूट मिलेगी सीएम गहलोत ने स्टांप ड्यूटी को लेकर बजट में कई घोषणाएं की है। गहलोत सरकार ने बेटी-बहू के नाम पर संपती की गिफ्ट डीड करने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को समाप्त कर दिया है। वर्तमान में  इस मामले में स्टांप ड्यूटी 1 फीसदी अधिकतम 1 लाख रुपये ली जाती थी। 100 वर्गगज तक के भूखंड या बने हुए मकान की खरीद पर लोगों को अब स्टांप ड्यूटी में एक फी...
राजस्थान: महिला ने दो बच्चों संग खुद को लगाई आग, पति से झगड़े के बाद उठाया कदम; अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: महिला ने दो बच्चों संग खुद को लगाई आग, पति से झगड़े के बाद उठाया कदम; अस्पताल में भर्ती

जयपुर
बाड़मेर राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में गुरूवार तड़के पति से नाराज एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। बताया गया कि महिला करीब 80 फीसदी तक जल गयी है। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर महिला और उसके बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीनों को जोधपुर रेफर किया गया। रात को हुआ झगड़ा, सुबह लगाई आग पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि बुधवार देर रात ही महिला का उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुरूवार सुबह विवाहिता ने अपने दोनों बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। विवाहिता की पहचान 25 वर्षीय संगीता के रूप में की गयी है, वहीं उसके दो बच्चों की पहचान 3 वर्षीय दिग्विजय और एक वर्षीय प्रिया के रूप में की गयी। बताया गया कि संगीता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व बाड़मेर निवासी जसवंतसिंह के साथ हुई है। जसवंत सिंह कोर्ट...
राजस्थान बजट की तुलना काली दुल्हन के बयान पर बैकफुट पर पूनिया, बोले- माफी मांगता हूं

राजस्थान बजट की तुलना काली दुल्हन के बयान पर बैकफुट पर पूनिया, बोले- माफी मांगता हूं

जयपुर
जयपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान बजट की तुलना काली दुल्हन से करने के बयान पर माफी मांग ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा कि क्षमा प्रार्थी हूं। अनायास ही मुंह से शब्द निकल गए थे। पूनिया विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस और महिला संगठनों के निशाने पर आ गए थे। मामले पर विवाद बढ़ता देख सतीश पूनिया ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि बुधवार को पेश हुए बजट पर मैं भाजपा का पक्ष रख रहा था।  उस दौरान अनायास ही मेरे मुंह से शब्द निकल गए थे।  उन शब्दों से किसी को बुरा लगा, भावनाएं आहत हुई हो तो मैं विनम्रता से माफी मांगता हूं। पूनिया ने कहा कि वे सामान्य तौर पर इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं।  पूनिया ने बजट पर प्रतिक्रिया के दौरान दिया विवादास्पद बयान उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने 23 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में बजट पेश किया था। बजट के बाद भाजपा प्...
स्कूल में लड़कियों के गाल खींचता और करता गंदी हरकत, माता-पिता की शिकायत के बाद हंगामा; टीचर के खिलाफ जांच के आदेश

स्कूल में लड़कियों के गाल खींचता और करता गंदी हरकत, माता-पिता की शिकायत के बाद हंगामा; टीचर के खिलाफ जांच के आदेश

जयपुर
उदयपुर स्कूल में छात्राओं के साथ गंदी हरकत करने वाले शिक्षक के खिलाफ जब गांव वालों ने हंगामा किया तो शिक्षा विभाग ने तत्काल शिक्षक को वहां से हटाकर दूसरे स्कूल में भेज दिया। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। छात्राओं ने बताया कि यह शिक्षक हर रोज स्कूल में गलत तरीके से उनके हाथ पकड़ता कभी गालों को पकड़कर खींचता था। किसी को बताने या शिकायत करने पर कम नंबर देने की धमकी भी देता था। बच्चियों ने जब अपने माता-पिता से शिकायत की तो गांव वालों ने स्कूल में उसी शिक्षक का घेराव किया, हंगामा किया और शिक्षक को वहां से हटाने की मांग की। यह मामला चित्तौड़गढ़ जिले के एक विद्यालय का है। पुलिस के अनुसार जिन छात्राओं के साथ शिक्षक ने स्कूल में गंदी हरकत की है उसकी उम्र 19, 17 और 11 साल है। शिक्षक का नाम विजेश्वरनाथ योगी है, जो हिस्ट्री पढ़ाता है। इन छात्राओं ने टीचर द्वारा की गई हरकतों...