Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान: रेप के 6 दिन बाद जंगल में मिली थी महिला, अस्पताल में हार गईं जिंदगी की जंग; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

राजस्थान: रेप के 6 दिन बाद जंगल में मिली थी महिला, अस्पताल में हार गईं जिंदगी की जंग; 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान में 6 दिनों तक जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद दुष्कर्म की शिकार महिला आखिरकार मौत से हार गई। मामला नागौर जिले का है। जयपुर के एक अस्पताल में पीड़ित महिला का इलाज चल रहा था और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। नागौर के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि गुरुवार की शाम महिला की मौत हो गई है। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को बताया, 'रेस्क्यू करने के बाद महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया था। बदमाशों द्वारा गला घोंटे जाने की वजह से उनके ब्रेन में ऑक्सीजन की कम मात्रा पहुंच पा रही थी।'...
BJP MLA शोभारानी कुशवाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े

BJP MLA शोभारानी कुशवाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने 3 आरोपी पकड़े

जयपुर
जयपुर राजस्थान के धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह और उनके पति बी एल कुशवाह को जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को विधायक को गाली गलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो के बाद कुशवाहा समाज के सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। धौलपुर के एसपी शिवराज मीणा ने बताया कि धमकी देने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार  धौलपुर के जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर धौलपुर विधायक शोभारानी व उनके पति पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को गाली गलौज करते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने तुरंत प्रभाव से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। विशेष टीम का गठन कर धमकी देने...
BJP कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मार्च पर भड़की, पूनिया ने CM गहलोत पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

BJP कोटा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के मार्च पर भड़की, पूनिया ने CM गहलोत पर लगाया तुष्टीकरण का आरोप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान भाजपा प्रदेश इकाई ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) को कोटा में मार्च एवं समारोह आयोजन की अनुमति दिए जाने पर गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि कोटा प्रशासन ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को यूनिटी मार्च निकालने की अनुमति  दे दी है।  पीएएफआई गणतंत्र बचाओं मुहिम के तहत कोटा में समारोह का आयोजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पीएफआई पर प्रतिबंधित लगाने की मांग की है। पूनिया ने कहा कि पीएफआई का मकसद ही अशांति फैलाना है। पूनिया बोले- पीएफआई ब्लैकलिस्ट संगठन राजधानी जयपुर में मीडिया से बातचीत में सतीश पूनिया ने हिजाब को लेकर चल रहे विवाद मामले में कहा कि यह देश संविधान से और स्कूल व संस्थाएं अपने नियम कानून से चलती है। लेकिन कुछ लोग इस देश में अराजकता और ...
राजस्थान: जैसलमेर में स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत, 20 घायल; अस्पताल में इलाज जारी

राजस्थान: जैसलमेर में स्कूल बस पलटने से 2 बच्चों की मौत, 20 घायल; अस्पताल में इलाज जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले के फलसुंड इलाके में गुरुवार को एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा होने से 2 स्कूली बच्चों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं।  घटना की जानकारी मिलने पर फलसूंड पुलिस मौके पर पहुंची है तथा बच्चों को फलसूंड अस्पताल ले जाया गया है, जँहा उनका उपचार जारी है। अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। इस बीच गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया जा रहा है।  तेज गति में बस ने संतुलन खोया बताया जा रहा है कि फलसूंड थाना इलाके के जेतपुरा फांटा के पास गुरुवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस तेज गति से पलट गई। कजोई गांव के पास स्थित एपीजे अब्दुल कलाम पब्लिक स्कूल की मिनी बस फलसूंड से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक जेतपुरा फांटा के पास मोड में संतुलन बिगड़ जाने के कारण बस पलटी खा गई। बस की गति इतनी ...
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर 31 जुलाई तक रेस्मा लागू, CM गहलोत परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले कर्मचारियों पर हुए सख्त

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर 31 जुलाई तक रेस्मा लागू, CM गहलोत परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले कर्मचारियों पर हुए सख्त

जयपुर
जयपुर राजस्थान में गहलोत सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर 31 जुलाई तक रेस्मा लागू कर दिया है। राज्य के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना 31 जुलाई 2022 तक लागू रहेगी।  रेस्मा लागू होने के बाद बोर्ड और इससे जुड़े संबंधित सेवाओ के कर्मचारी व अधिकारी प्रकार की हड़ताल नहीं कर सकेंगे। गहलोत सरकार ने बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। 24 मार्च से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षाएं  राज्य सरकार के इस आदेश के बाद बोर्ड परीक्षा से जुड़े शिक्षक या अन्य कर्मचारी, अधिकारी किसी तरह की कोई हड़ताल नहीं कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है। इन परीक्षाओ में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसे देखते हुए सरकार ने एहतियात के रूप में यह कदम उठाया है।...
कोटा में छात्रा की हत्या के आरोपी टीचर के सिर पर 1 लाख का इनाम, कोचिंग संस्थान का ऐलान; 4 दिनों से है फरार

कोटा में छात्रा की हत्या के आरोपी टीचर के सिर पर 1 लाख का इनाम, कोचिंग संस्थान का ऐलान; 4 दिनों से है फरार

जयपुर
राजस्थान राजस्थान में स्कूली छात्रा की हत्या के आरोपी टीचर का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। रविवार को हुई इस हत्याकांड के बाद से ही छात्रा का टीचर फरार है और पुलिस उसे जमीन-आसमान एक कर तलाश रही है। कोटा से लेकर जयपुर तक आरोपी टीचर गौरव जैन की तलाश लगातार की जा रही है। इधर छात्रा जिस कोचिंग संस्थान में पढ़ती थी अब उस संस्थान ने आरोपी शिक्षक का सुराग देने वाले को इनाम देने का ऐलान कर दिया है। कोचिंग संस्थान की तरफ से कहा गया है कि जो भी टीचर का सुराग देगा उसे 1 लाख रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। बुधवार की शाम को निजी कोचिंग संस्थान में 2 मिनट का मौन रख कर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोचिंग के वाइस प्रेसिडेंट शिव प्रकाश विजय ने कहा कि छात्रा के हत्यारे की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन अपने पूरे प्रयास कर रहा है। आरोपी पर पुलिस ने दस हजार की भी घोषणा की ह...
कोयले की कमी से अंधेरे में डूबने की कगार पर राजस्थान, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने फंसाया पेंच

कोयले की कमी से अंधेरे में डूबने की कगार पर राजस्थान, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने फंसाया पेंच

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोयला संकट गहराता जा रहा है। राज्य में पारसा  ईस्ट एवं  कांटा बेसिन कोल ब्लाक से 8 से 9 रैक प्रतिदिन की आपूर्ति अब बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। राज्य को रोजाना  23 से 25 रैक प्रतिदिन की आवश्यकता है। कोयला संकट के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजस्थान के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का मंगलवार को सीएम भूपेश बघेल से मिलने का कार्यक्रम था। हालांकि, ऊर्जा मंत्री भाटी का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी चुनाव में प्रचार करने के लिए गए है। इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई। बिजली बनाने के लिए कोयला छत्तीसगढ़ से आता है उल्लेखनीय है कि राजस्थान मे बिजली बनाने के लिए कोयला छत्तीसगढ़ से आता है। फिलहाल छत्तीसगढ़ सरकार ने कोयले खनन पर रोक लगा रखी है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान में...
राजस्थान के डुंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; मृतक लड़की के शरीर पर खरोंच के निशान तक नहीं

राजस्थान के डुंगरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटी की मौत; मृतक लड़की के शरीर पर खरोंच के निशान तक नहीं

जयपुर
उदयपुर राजस्थान के डूंगरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार की रात हुए इस सड़क हादसे में स्कूल लेक्चरर, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। यह तीनों बाइक पर सवार थे और कार (इको) ने उन्हें टक्कर मारी। हैरान करने वाली बात यह थी कि आठ साल की बच्ची के शरीर पर कहीं खरोंच के निशान नहीं थे लेकिन उसकी भी मौत हो गई। बाइक चलाने वाले लेक्चरर ने हेलमेट भी पहन रखा था। पुलिस ने तीनों को तत्काल अस्पताल भी पहुंचाया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। चितरी थानाधिकारी गोविंदसिंह ने बताया कि डूंगरपुर-सागवाड़ा रोड पर जोगपुर भैरवजी मंदिर के पास  यह दुर्घटना हुई है। इसमें बाबा की बार पंचायत में फॉफली बोर निवासी लेक्चरर इंदूलाल राणा (45), उनकी पत्नी रेखा (42) ओर बेटी वैभवी (8) की जान चली गई। इंदूलाल वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत स्कूल पीठ में लेक्चरर थे। ये तीनों बाइक से जोगपुर की ओर से आ रहे थे।  बताय...
नौकरीपेशा लोगों के आ रहे अच्छे दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा होगी सैलरी इंक्रीमेंट

नौकरीपेशा लोगों के आ रहे अच्छे दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा होगी सैलरी इंक्रीमेंट

जयपुर, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नौकरीपेशा लोगों के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल भारत में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी के स्तर तक जा सकता है। ये 5 साल का उच्चतम स्तर है।  लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओएन के 26वें वेतन वृद्धि सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2021 में सैलरी इंक्रीमेंट का स्तर 9.3 फीसदी था। बीते साल से 2022 की तुलना करें तो इस साल 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी है। ये जानकारी 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करने वाले स्टडी में मिली है। सैलरी में सबसे ज्यादा इंक्रीमेंट ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल, hitech/IT और ITeS और लाइफ साइंसेज से जुड़े कारोबार में होने की उम्मीद है। BRIC में सबसे अधिक: कोविड महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के बावजूद ये सैलरी इंक्रीमेंट BRIC (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों के बीच सबसे अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार ब्राजील में सैलरी इंक्रीमे...
CM गहलोत ने PM मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर साधा निशाना

CM गहलोत ने PM मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर साधा निशाना

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए अलग से बिजली कंपनी बनाने पर तेजी से काम चल रहा है। सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए राज्य में पहली बार अलग से कृषि बजट ला रही है। सीएम गहलोत ने बुधवार को राजस्थान किसान आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष महादेव सिंह खंडेला के कार्य ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार कृषि बजट को पटल पर रखने वाले हैं।   सीएम गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना  इस मौके पर सीएम ने कहा कि महादेव सिंह खंडेला के राजनीतिक अनुभव का फायदा किसानों को मिलेगा। किसानों की खुशहाली और समद्धि के लिए राज्य सरकार ने तीन वर्ष में एक से बढ़कर काम किए है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय डबल करने का वादा किया था। लेकिन मोदी सरकार दुगुनी आय करने बजाय किसानो...