BJP MP किरोड़ीलाल जयपुर में धरने पर बैठे, गहलोत सरकार से की ये मांग
जयपुर
राजस्थान में भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर धरने पर बैठ गए है। किरोड़ीलाल डीडवाना गैंगरेप पीड़िता के परिजनों के साथ जयपुर में एसएमएस अस्पताल के सामने धरने पर बैठ गए। किरोड़ीलाल ने गहलोत सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। किरोड़ी लाल ने गहलोत सरकार से मांग की है कि गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले प्रभावशाली लोगों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए।
किरोड़ी को मिला उपनेता प्रतिपक्ष का साथ
उल्लेखनीय है कि नागौर जिले के डीडवाना कस्बे में एक दलित महिला से गैंगरेप के बाद मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ीलाल धरने पर बैठे हैं। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के सामने धरने पर बैठे किरोड़ी लाल मीणा को इस बार विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठ...








