Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

CM अशोक गहलोत ने पहले चरण के चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, पायलट ने संभाला मोर्चा

CM अशोक गहलोत ने पहले चरण के चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, पायलट ने संभाला मोर्चा

जयपुर
जयपुर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन यूपी चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार से सीएम अशोक गहलोत ने दूरी बना ली है। पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने के बावजूद भी सीएम गहलोत पहले चरण की सीटों के लिए प्रचार करने नहीं गए। वजह कुछ भी रही हो लेकिन बदलते हुए राजनीतिक परिदृश्य में प्रियंका गांधी को पायलट पर सबसे ज्यादा भरोसा है। यूपी में पहले चरण के मतदान 10 फरवरी को होगा। हालांकि गहलोत कैंप का कहना है कि विधानसभा सत्र की वजह से सीएम गहलोत चुनाव प्रचार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। यूपी चुनाव में पायलट ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका गांधी की नजर में सचिन पायलट की अहमियत बढ़ गई है। जाट-गुर्जर वोटरों को साधने की कवायद  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों में गुर्जर और जाट वोटरों को साधने के लिए पायलट को चुनावी समर में उतारकर भाजपा को घेरने की कवायद...
CM गहलोत बोले- पीएम मोदी के दबाव में देश का मीडिया, मूर्ख लोगों ने वसुंधरा को किया गुमराह, जानिए पूरा मामला 

CM गहलोत बोले- पीएम मोदी के दबाव में देश का मीडिया, मूर्ख लोगों ने वसुंधरा को किया गुमराह, जानिए पूरा मामला 

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर सीएम गहलोत ने कहा कि पिछली सरकार में हरदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय को बंद कर दिया गया था। कौन मूर्ख लोग थे जिन्होंने वसुंधरा राजे को गलत सलाह दी थी। विवि को राजस्थान विवि के अंतर्गत मर्ज करवा दिया गया। जहां कोई फैकल्टी नहीं थी। ऐसा कभी होता नहीं है। सरकारें बदलती रहती है। पता नहीं वसुंधरा राजे पर किसका दबाव था। किसी ने वसुंधराजे को गुमराह किया होगा। जिस कारण से विवि को बंद करना पड़ा। उसकी काफी आलोचना हुई थी। सीएम गहलोत ने गुरुवार को हरदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि के भवन का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि विवि के वाइस चांसलर ओम थानवी ने विपरित परिस्थितियों में काम किया है। इंटरेस्ट लेकर खासा कोठी में विवि शुरू करा दिया। मुझे खुशी हो रही है। विश्वविद्यालय के लिए 115 करोड़ रुपय मंजूर कर दिए है। 18 महीने में पहले फेज का काम पूरा हो जाएगा। दूसरे चरण के लिए भी ब...
बाड़मेर में रिश्ते शर्मसार! 4 साल की मासूम के साथ मामा ने किया बलात्कार

बाड़मेर में रिश्ते शर्मसार! 4 साल की मासूम के साथ मामा ने किया बलात्कार

जयपुर
जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में एक चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का शर्मसार करने वाला पहलू यह है कि आरोपी रिश्ते में मासूम का मामा लगता है। घटना कर बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घर के आंगन में खेल रही थी मासूमपुलिस के मुताबिक घटना के समय मासूम की मां किसी काम से घर से बाहर गयी हुई थी, जबकि उसका पिता दूसरे कमरे में था। मासूम घर में खेल रही थी। इस दौरान आरोपी उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर पिता दौड़ा, तब तक आरोपी भाग गया। रिश्ते में दूर का मामा है आरोपीमासूम के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नारायण रिश्ते में उसकी पत्नी का दूर का भाई लगता है। उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ देबावास गए थे और वापसी के दौरान आरोपी न...
राजस्थान: कॉन्टेबल ने की थी रेप की कोशिश, बयान बदलने को पुलिसवालों ने दिया पांच लाख का ऑफर, केस

राजस्थान: कॉन्टेबल ने की थी रेप की कोशिश, बयान बदलने को पुलिसवालों ने दिया पांच लाख का ऑफर, केस

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पीड़िता को बयान बदलने के लिए पुलिसवालों ने ही पांच लाख रुपये ऑफर कर दिए। मामले में बावलवाड़ा थानाधिकारी सकाराम व तीन कांस्टेबलों पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर यह मामला पानरवा थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।...
राजस्थान: इंसान की तरह बोलने वाला तोता गायब, 1 लाख का इनाम, चौराहों पर लगे पोस्टर

राजस्थान: इंसान की तरह बोलने वाला तोता गायब, 1 लाख का इनाम, चौराहों पर लगे पोस्टर

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सीकर जिले में एक डाॅक्टर ने तोता बताओ इनाम पाओ का विज्ञापन निकाला है। दरअसल, डाॅक्टर का इंसान की तरह बोलने वाला एक तोता  गायब हो गया। लापता तोता का पता लगाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। फिलहाल तोता नहीं मिल पाया है। ग्रे कलर का तोता का गायब होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक निजी अस्पताल के संचालक  डाॅक्टर ने यह विज्ञापन निकाला है। एक लाख इनाम पाने को इच्छुक लोग लापता तोता का पता लगाने के लिए जुटे हैं। गुमशुदगी का पोस्टकार्ड भी बनवाया गया है। जिस पर तोते का फोटो लगाया है।...
गहलोत से लेकर पायलट तक, नेताओं से नजदीकियों को लेकर चर्चा में है REET पेपर लीक का आरोपी ठेकेदार भजनलाल

गहलोत से लेकर पायलट तक, नेताओं से नजदीकियों को लेकर चर्चा में है REET पेपर लीक का आरोपी ठेकेदार भजनलाल

जयपुर
बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले से रीट पेपर लीक प्रकरण में एसओजी की गिरफ्त में आया ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई राजनेताओं से नज़दीकियों के लेकर सुर्खियों में है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर सचिन पायलट और कई मंत्रियों और विधायकों के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।  गौरतलब है कि राजस्थान के बहुचर्चित रीट पेपर लीक मामले में एसओजी ने बुधवार को बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल विश्नोई और अभ्यर्थी सोहनी देवी का गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसओजी ने दो-तीन दिन पहले ही इन्हें हिरासत में लिया था। उसके बाद लगातार पूछताछ की जा रही थी।  बताया गया कि पेपर लीक प्रकरण में गिरफ्तार ठेकेदार भजनलाल कई शिक्षण संस्थाएं संचालित करता है। एसओजी की जांच के दौरान पेपर लीक प्रकरण में उसकी संलिप्तता सामन...
राजस्थान: बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ,आज इन जिलों मे बारिश के प्रबल आसार

राजस्थान: बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन ,आज इन जिलों मे बारिश के प्रबल आसार

जयपुर
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदल दी है। प्रदेश में फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को राजधानी जयपुर में तेज धूप नदारद रही। आसमान में सूरज बादलों की ओट में छिप गया। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने प्रदेश में 3 से 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को जयपुर, भरतपुर औऱ बीकानेर संभाग के तहत आने वाले जिलों में बारिश हो सकती है। उल्लेखनीय है कि गत कई दिनों से मौसम शुष्क होने की वजह से प्रदेशवासियों को गलन भरी ठिठुरन से राहत मिली थी, लेकिन मौसम ने अचानक करवट लेने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर समेत अलवर, भरतपुर, दौसा, टोंक, करौली और सवाईमाधोपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अचानक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 3 से 4 फरवरी तक बारिश के आसार बन गए है।...
राजस्थान: गाड़ी का नहीं सुन पाए हॉर्न, पुलिसवालों ने बच्चों को बेरहमी से सरेराह पीटा

राजस्थान: गाड़ी का नहीं सुन पाए हॉर्न, पुलिसवालों ने बच्चों को बेरहमी से सरेराह पीटा

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में दो छात्रों की पुलिसवालों ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी, क्योंकि उन्होंने पुलिस की गाड़ी का हॉर्न नहीं सुना। जानकारी के मुताबिक, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों छात्र क्रिकेट खेलकर वापस अपने घर लौट रहे थे। दूसरी ओर गाड़ी से कैदियों का मेडिकल कराकर लौट रहे पुलिसवालों ने सड़क पार कर रहे बच्चों को हॉर्न दिया लेकिन बच्चे हॉर्न की आवाज नहीं सुन सके। नाराज होकर पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे और दोनों बच्चों की सड़क पर पटककर लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। ...
CM गहलोत के मंत्री रामलाल जाट को महिला मित्र के सुसाइड मामले में 2011 में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था

CM गहलोत के मंत्री रामलाल जाट को महिला मित्र के सुसाइड मामले में 2011 में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था

जयपुर
जयपुर राजस्व मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रेप में फंसाने का मामला उजागर भले ही हो गया हो लेकिन रामलाला जाट के लिए वर्ष 2011 में एक कथित महिला मित्र की मौत गले की फांस बन गई थी। रामलाल जाट को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। आरोप था कि तत्कालीन भीलवाड़ा चैयरमेर की पत्नी से रामलाल जाट के अंतरंग संबंध थे। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर मंत्री रामलाल जाट का अपनी कथित महिला मित्र से झगड़ा हो गया था। महिला मित्र ने विषाक्त पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। रामलाल जाट हालत बिगड़ने पर खुद महिला मित्र को अस्पताल ले गए थे। लेकिन इलाज के दौरान महिला मित्र की मौत हो गई। ...
CM गहलोत ने वसुंधरा सरकार का फैसला पलटा, 100 करोड़ की बैंक गारंटी को जब्ती से मुक्त कराने का निर्णय

CM गहलोत ने वसुंधरा सरकार का फैसला पलटा, 100 करोड़ की बैंक गारंटी को जब्ती से मुक्त कराने का निर्णय

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर गहलोत सरकार ने पिछली वसुंधारा राजे सरकार का फैसला पलट दिया है। गहलोत सरकार ने बीडी अग्रवाल को 100 करोड़ लौटाने का निर्णय लिया है। गहलोत कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि बीडी अग्रवाल की बैंक गारंटी को जब्ती से मुक्त करने का निर्णय लिया गया है।10 अक्टूबर 2012 को बीडी अग्रवाल श्रीगंगानगर जिले में मेडिकल काॅलेज खोलने के लिए पिछली वसुंधरा राजे सरकार को 100 करोड़ रुपये का चेक देकर सुर्खियों में आए थे। गहलोत सरकार ने श्रीगंगानगर में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए राज्य सरकार को उनके द्वारा दी गई बैंक गारंटी को जब्त नहीं करने का निर्णय लिया है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई। हालांकि, बीडी अग्रवाल इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उद्योगपति, राजनेता एवं दाता बीडी अग्रवाल का 21 सितंबर 2020 को निधन हो गया था।...