Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, कल से बारिश का अलर्ट, एक दर्जन जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानिए वजह

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, कल से बारिश का अलर्ट, एक दर्जन जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानिए वजह

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मंगलवार को मौसम ने फिर करवट ली है। कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग केंद्र ने 3 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार 3 फरवरी को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के तहत आने वाले जिलों में बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 4 फऱवरी को भरतपुर, अलवर और सवाई माधोपुर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे। इन जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि पश्चिचमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ...
आर्थिक संकट से जूझ रही गहलोत सरकार कोे मिली संजीवनी, राजस्थान के लिए 49 हजार करोड़ का प्रावधान

आर्थिक संकट से जूझ रही गहलोत सरकार कोे मिली संजीवनी, राजस्थान के लिए 49 हजार करोड़ का प्रावधान

जयपुर
जयपुर वित्तीय संकट से जूझ रही गहलोत सरकार को आम बजट 2022-23 से बड़ी राहत मिली है। मोदी सरकार ने राज्यों के लिए किए जा रहे टैक्स शेयर में राजस्थान के लिए  49, 211 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। केंद्र की ओर से टैक्स शेयर सूची में राजस्थान को यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश के बाद छठे स्थान पर रखा है। इस राशि का आंवटन का कार्य केंद्रीय वित मंत्रालय द्वारा राज्य को किया जाएगा। केंद्र सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के मुकाबले दस फीसदी राशि ज्यादा बढ़ाई है। उल्लेखनीय है कि टैक्स शेयर में राज्यों को केंद्र की ओर से लिए गए कोपरेशेन टैक्स, इनकम टैक्स, वेल्थ टैक्स, सेंट्रल जीएसएटी. कस्टम, यूनियन एक्साइज और सर्विस टैक्स में शेयर मिलता है। सीएम गहलोत अक्सर सार्वजनिक मंचों पर मोदी सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार ने राजस्थान को टैक्स शेयर में छठे स्थान पर रखकर सीएम गहलोत को अपने त...
जयपुर में सोना 280.0 रुपये चढ़ा, चांदी 390.0 रुपये तेज

जयपुर में सोना 280.0 रुपये चढ़ा, चांदी 390.0 रुपये तेज

जयपुर
जयपुर सर्राफा बाजार में 2 फरवरी को सोने की कीमत में तेजी रही। सोना 280.0 रुपये की मजबूती के साथ 49,080.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 1 फरवरी को भाव 48,800.0 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी 390.0 रुपये चढ़ कर 62,790.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 62,400.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है। हॉलमार्किंग कीमती धातु सामग्रियों में उस धातु की आनुपातिक सामग्री का सटीक निर्धारण और आधिकारिक रिकॉर्ड है। हॉलमार्किंग खरीदारों को सोना की असली-नकली पहचान करने में मदद करके उनके हितों की रक्षा करती है। ना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़...
राजस्थान: कांग्रेस संगठन विस्तार पर लगा ग्रहण, गहलोत-पायलट कैंप में फिर बढ़ी दूरियां, जानें वजह

राजस्थान: कांग्रेस संगठन विस्तार पर लगा ग्रहण, गहलोत-पायलट कैंप में फिर बढ़ी दूरियां, जानें वजह

जयपुर
जयपुर मिशन 2023 की तैयारी में जुटी राजस्थान कांग्रेस कमेटी का संगठन विस्तार एक बार टल गया है। वजह यह है कि अब प्रदेश में जिला जिला अध्यक्षों एवं ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति चुनाव के जरिए होगी। मनोनयन नहीं होंगे। संगठन चुनाव के लिए पीआरओ बनाए गए पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया चुनाव के जरि होगी। माना जा रहा है कि  गहलोत एवं पायलट गुट के बीच जारी खींचतान की वजह से पार्टी आलाकमान ने यह फाॅर्मूला निकाला है। राज्य में 29 जिला अध्यक्ष और 400 से अधिक ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। दिसंबर महीने में 13 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं को संगठन विस्तार की उम्मीद जगी थी। लेकिन नियुक्तियों का इंताजार लंबा खिसकता दिखाई दे रहा है।...
राजस्थान लोकसेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने डॉ. जसवंत सिंह राठी

राजस्थान लोकसेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने डॉ. जसवंत सिंह राठी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान लोकसेवा आयोग (आरपीएससी) के सदस्य डॉ जसवंत सिंह राठी को राजस्थान लोक सेवा आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यवाहक अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर डॉ.राठी ने कहा कि आयोग अभ्यर्थियों की आशाओं का केंद्र है। स्थापना से लेकर अभी तक आयोग ने विभिन्न चुनौतियों का सामना करते हुए उतार-चढाव के अनेक पड़ाव पार किए हैं। समय की मांग के अनुरूप आयोग द्वारा परीक्षा पद्धति, पाठ्यक्रम व कार्यप्रणाली में सुधार किया जाता रहा है।...
ठगी: तुम्हारा बेटा किडनैप हो गया है, झूठ बोल बुजुर्ग महिला से उतरवा लिया चांदी का कड़ा

ठगी: तुम्हारा बेटा किडनैप हो गया है, झूठ बोल बुजुर्ग महिला से उतरवा लिया चांदी का कड़ा

जयपुर
उदयपुर उदयपुर शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ठगों ने सब्जी बेचने वाली एक बुजुर्ग महिला को झूठा डर दिखाया कि उसका बेटा किडनैप हो गया है। इसके बाद बदमाशों के चंगुल से छुड़ाने के बहाने एक किलो चांदी के कड़े ले भागा। घटना रविवार शाम को शहर के बीचोबीच सबसे व्यस्त देहलीगेट चौराहे पर हुई। बदमाश वृद्धा के कड़े उतरवाने के लिए सुनार की दुकान पर ले गया और 100 रुपए भी वृद्धा से ही दिलवाए। फिर एक जगह वृद्धा को छोड़कर भाग निकला।...
IAS उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव, सीएम गहलोत ने साधे एक साथ कई समीकरण, ब्राह्मण वोट बैंक साधने की कवायद

IAS उषा शर्मा राजस्थान की नई मुख्य सचिव, सीएम गहलोत ने साधे एक साथ कई समीकरण, ब्राह्मण वोट बैंक साधने की कवायद

जयपुर
जयपुर 1985 बैच की आईएएस अधिकारी उषा शर्मा को राजस्थान का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। कार्मिक विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है। सीएम अशोक गहलोत ने उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाकर एक साथ कई समीकरण को साधे हैं। सीएम गहलोत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नारा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' को साकार करने के लिए उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाकर राजस्थान की आधी आबादी को साधने की कवायद की है। उषा शर्मा को मुख्य सचिव बनाने के लिए  विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने तरीके से लाॅबिंग की। ब्राह्मण वोटरों को ध्यान में रखकर सीएम गहलोत ने उषा शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी। राजस्थान में वर्ष 2009 में पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कुशल सिंह की नियुक्ति हुई थी। सीएम अशोक गहलोत के कार्यकाल में ही पहली महिला सचिव की नियुक्ति हुई थी। ...
राजस्थान में छात्रा ने लगाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुहार

राजस्थान में छात्रा ने लगाई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से गुहार

जयपुर
भरतपुर राजस्थान में एक छात्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से एक खास गुहार लगाई है। यह छात्रा सरकारी स्कूल में 11वीं क्लास में एडमिशन के लिए परेशान है। मामला भरतपुर का है। यहां तक कि छात्रा अपनी मांग लेकर डीएम के पास भी पहुंची थी, लेकिन उसे वहां से भी निराश होकर लौटना पड़ा।
राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन को लेकर Imp नोटिस जारी

राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती में नॉर्मलाइजेशन को लेकर Imp नोटिस जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान में स्टेनोग्राफर भर्ती 2018 में नॉर्मलाइजेशन को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। चयन बोर्ड ने सोमवार को नोटिस जारी कर कहा कि शीघ्रलिपिक सीधी भर्ती 2018 के परीक्षा परिणा में नॉर्मलाइजेशन के संबंध में एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई थी जिसकी राय मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाही तय की जाएगी।...
राजस्थान: कल से फिर खुलेंगे स्कूल, बाजार रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे, 1 फरवरी से लागू होंगे ये बदलाव

राजस्थान: कल से फिर खुलेंगे स्कूल, बाजार रात्रि 10 बजे तक खुलेंगे, 1 फरवरी से लागू होंगे ये बदलाव

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइंस 31 जनवरी के प्रभावी हो गई हैं। नई गाइडलाइंस के तहत प्रदेश में 10वीं और 12वीं तक के स्कूल 1 फरवरी से खुलेंगे। जबकि 6 से 9वीं तक की कक्षाएं 10 फरवरी शुरू होंगी। विद्यार्थियों को माता-पिता की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल आने की अनुमति होगी। नई गाइडलाइंस में संडे कर्फ्यू हटा लिया गया है। 1 फरवरी से कोरोना  वैक्सीन की डबल डोज नहीं लगवाने वाले 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को सरकारी-निजी कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नई संशोधित गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर केंद्र सरकार के कानून एवं राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के तहत कार्रवाई की जाएगी।...