Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान:  गहलोत सरकार की नई आबकारी नीति में शराब माफियों पर अंकुश, 5 से अधिक दुकान लेने पर पाबंदी

राजस्थान:  गहलोत सरकार की नई आबकारी नीति में शराब माफियों पर अंकुश, 5 से अधिक दुकान लेने पर पाबंदी

जयपुर
जयपुर गहलोत सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति जारी कर दी है।  नई आबकारी एवं मद्य निषेध नीति के तहत प्रदेश में खुदरा दुकानों की संख्या  7665 रहेगी। अगले 2 वर्ष के लिए आबकारी बंदोबस्त की अवधि  1 अप्रेल 2022 से 31 मार्च 2023-24 तक के लिए मान्य रहेगी। सभी दुकानें कंपोजिट श्रेणी की रहेंगी। नई नीति के तहत देशी मदिरा, बीयर एवं वाइन की आपूर्ति एवं विक्रय हो सकेगा। शनिवार को राज्य के वित्त विभाग ने कैबिनेट से सरकुलेशन के जरिए अनुमोदन कराया। इसके बाद राजस्थान की नई आबकारी एवं मद्य निषेध नीति जारी कर दी गई है। गहलोत सरकार ने वर्ष 2022 के लिए जारी नई आबकारी नीति में शराब माफियाओं पर अंकुश लगाया है। एक व्यक्ति जिले में अधिकतम 2 और प्रदेश भर में 5 शराब की दुकानें ले सकता है। ...
राजस्थान के विधायक प्रताप गमेती भील पर बेटे संग बंधक बनाकर महिला से रेप का आरोप

राजस्थान के विधायक प्रताप गमेती भील पर बेटे संग बंधक बनाकर महिला से रेप का आरोप

जयपुर
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर संभाग से गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती (भील) के खिलाफ एक महिला ने दोबारा होटल में बंधक बनाकर रखने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। सुखेर थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसके 11 वर्षीय बेटे को होटल में बंधक बनाकर मारपीट की गई और दुष्कर्म किया गया। महिला ने विधायक पर योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। सुखेर थाना पुलिस ने जांच के लिए मामला सीआईडी (सीबी) को भेज दिया है। बता दें कि गमेती भारतीय जनता पार्टी से विधायक हैं।...
गहलोत-पायलट विधायकों को पढ़ाएंगे एकजुटता का पाठ, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी दूर करने की कवायद

गहलोत-पायलट विधायकों को पढ़ाएंगे एकजुटता का पाठ, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी दूर करने की कवायद

जयपुर
जयपुर कांग्रेस का 3 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप 6 से 8 फरवरी तक राजधानी जयपुर में होने जा रहा है। ट्रेनिंग कैंप में विधायकों को सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे। विधानसभा में भाजपा को हमलों का किस प्रकार से जवाब देना है उसका भी पाठ पढ़ाया जाएगा। ट्रेनिंग कैंप में प्रदेश प्रभारी अजय माकन का भी संबोधन होगा। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र में भाजपा के हमलों का जवाब देने के लिए  कांग्रेस विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि पहले भी सियासी संकट के समय विधायकों एकजुटता दिखाने के नाम पर एक होटल में रखा गया था। इसके बाद राज्यसभा चुनाव के समय पर पर भी विधायकों की बाड़ाबंदी की गई थी। बताया जाता है कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में विधायकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा।...
राजस्थान: 6 और 7 फरवरी को कांग्रेस विधायकों का ट्रेनिंग कैंप, गहलोत-पायलट बैठेंगे एक जाजम पर

राजस्थान: 6 और 7 फरवरी को कांग्रेस विधायकों का ट्रेनिंग कैंप, गहलोत-पायलट बैठेंगे एक जाजम पर

जयपुर
जयपुर सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर एक ही जाजम पर बैठेंगे। कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। राजधानी जयपुर में 6 और 7 फरवरी को विधायकों की ट्रेनिंग होगी। ट्रेनिंग कैंप को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म है। पूर्व में गहलोत और पायलट कैंप के विधायक एक-दूसरे को खूब खरी-खरी सुना चुके हैं। गहलोत कैबिनेट के फेरबदल के बाद यह पहला मौका होगा जब गहलोत और पायलट कैंप के विधायक एक-दूसरे को सुनाने की मुद्रा में नहीं होंगे। ट्रेनिंग कैंप में कांग्रेस के सभी विधायक शामिल होंगे। ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन भी जयपुर आ रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं का संबोधन होगा। लेकिन सभी की नजरें सीएम गहलोत और पायलट पर रहेगी। सीएम गहलोत और सचिन पायलट एक साथ पार्टी के कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए है। ...
राजस्थान के अजमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे आधा दर्जन लोग

राजस्थान के अजमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे आधा दर्जन लोग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर राजस्थान के अजमेर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान तीन मंजिला बिल्डिंग के अचानक गिर जाने से आधा दर्जन लोग दब गए। अजमेर के केकड़ी कस्बे में हुए हादसे में एक युवक के मौत की भी सूचना मिल रही है। वहीं प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुटा हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक केकड़ी कस्बे के अजमेर रोड पर स्थित बिल्डिंग में काम चल रहा था। दो मंजिला इमारत खड़ी होने के बाद तीसरी मंजिल के लिए आरसीसी का काम किया जा रहा था। उसी समय नीचे से अचानक बीम टूट गई और पूरी तीन मंजिला इमारत नीचे आ गई। हादसे में छह लोग दबे थे। इसमें से प्रशासन ने अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक एक युवक मलबे में दबा हुआ था। उसे निकालने के लिए प्रयास जारी थे। बताया गया है कि यह मंजिल किसी मुन्ना नाम के शख्स की है। वह खुद भी हादसे में...
राजस्थान: BJP अध्यक्ष पूनिया के शाम का भोजन नहीं करने के बयान पर कांग्रेस का तंज, PCC चीफ बोले- उम्र भर भूखा रहना पड़ेगा

राजस्थान: BJP अध्यक्ष पूनिया के शाम का भोजन नहीं करने के बयान पर कांग्रेस का तंज, PCC चीफ बोले- उम्र भर भूखा रहना पड़ेगा

जयपुर
जयपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के राजस्थान में भाजपा की सरकार नहीं बनने तक रात्रिकालीन भोजन नहीं करने के मामले पर राज्य की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सतीश पूनिया के गहलोत सरकार को सत्ता से उखाड़ने के बयान पर तंज कसा है। पीसीसी कार्यालय में डोटासरा ने प्रेस वार्ता में कहा कि गोडसे समर्थक फौज के कारण सतीश पूनिया को उम्रभर भूखा रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय  है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरुवार को कहा था कि राजस्थान में जब तक भाजपा सत्ता में नहीं आ जाती, तब तक न पगड़ी पहनेंगे और न ही डिनर करेंगे। पीसीसी चीफ डोटासरा ने पूनिया के बयान के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला है। ...
रीट पेपर लीक मामला: फेसबुक लाइव में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर पेपर बेचने के आरोप लगाने वाला शिक्षक निलंबित

रीट पेपर लीक मामला: फेसबुक लाइव में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर पेपर बेचने के आरोप लगाने वाला शिक्षक निलंबित

जयपुर
उदयपुर। रीट पेपर लीक मामले में कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय पर अप्रत्यक्ष रूप से पेपर बेचने का आरोप लगाने वाले रोजगार महासंघ के अध्यक्ष एवं शिक्षक असलम चोपदार को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। उदयपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि असलम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खरवड़ों का गुड़ा में लेवल-2 शिक्षक के पद पर कार्यरत था। बांसवाड़ा पुलिस ने शिक्षक को मावली के घासा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। मंत्री पर लगाया था आरोप, अब खुद ठगी के आरोप में घिराआरोपी शिक्षक असलम चोपदार ने जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में रीट के पेपर 132 अभ्यर्थियों को 5.50-5.50 लाख रुपए बंटवाने का आरोप लगाया था। यह आरोप उसने फेसबुक लाइव के जरिए लगाए थे। इसके बाद उसका वीडियो वायरल होने के बाद महेंद्र जीत सिंह मालवीय ने लिखित में पुलिस अधीक्षक को शिकायत की थी। आरोपी शिक्षक असलम च...
CM गहलोत का बजट पूर्व मंथन, CM बोले- विधानसभा सत्र में तैयारी के साथ आए अफसर

CM गहलोत का बजट पूर्व मंथन, CM बोले- विधानसभा सत्र में तैयारी के साथ आए अफसर

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को बजट पूर्व सभी विभागों के अफसरों के साथ मंथन किया। सीएम ने विभिन्न विभागों से लगने वाले प्रश्नों के समुचित जवाब देने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत मुख्यमंत्री कार्यालय से वीसी के जरिए कनेक्ट हुए। शुक्रवार को सीएम गहलोत ने विधानसभा सत्र से पहले सचिवालय में एसीएस, प्रमुख शासन सचिव, विशिष्ट सचिव और शासन सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा सत्र में विभिन्न विभागों से लगने वाले प्रश्नों के समुचित जवाब देने, साथ ही पेश होने वाले स्टेट बजट को लेकर चर्चा की गई। सीएम गहलोत ने बैठक में अफसरों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीएम गहलोत ने सभी विभागों के आला अधिकारियों को विधानसभा सत्र के दौरान पूरी तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि आधी-अधूरी तैयारी के सा...
राजस्थान में 5 फरवरी से हटेगा नाइट कर्फ्यू, शादियों में 250 लोगों के शामिल होने की इजाजत

राजस्थान में 5 फरवरी से हटेगा नाइट कर्फ्यू, शादियों में 250 लोगों के शामिल होने की इजाजत

जयपुर
जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना के घटते मामलों के बीच नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है। हालांकि गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अभी कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी। सरकार का यह आदेश पांच फरवरी से लागू होगा। राजस्थान के गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक या अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 250 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। हालांकि इसकी जानकारी भी www.covidinfo.rajasthan.gov.in या 181 पर देनी होगी। वहीं विवाह समारोह में बैंड-बाजा वालों को 250 की संख्या से अलग रखा गया है।...
राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियां विधानसभा सत्र के बाद, कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के दौरे से बढ़ी हलचल

राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियां विधानसभा सत्र के बाद, कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के दौरे से बढ़ी हलचल

जयपुर
जयपुर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन 6 और 7 फरवरी को राजधानी जयपुर में रहेंगे। माकन कांग्रेस के विधायकों को दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप को संबोधित करेंगे। माकन के जयपुर दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्तओं को राजनीतिक नियुक्तियां मिलने की उम्मीद जगी है। अजय माकन पंजाब विधानसभा चुनाव की वजह से व्यवस्त चल रहे थे। इस वजह से राजनीतिक नियुक्तियां अटकी हुई थी। पहले माना जा रहा था कि मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक नियुक्तिया होने की उम्मीद थी। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बाद राजनीतिक नियुक्तियां कर दी जाएंगी। विधानसभा सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है।...