Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

जयपुर में आया सोने और चांदी के दाम में बदलाव, ये रहे दाम

जयपुर में आया सोने और चांदी के दाम में बदलाव, ये रहे दाम

जयपुर
जयपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 48,720.0 रुपये रहा। कल की तुलना में सोना आज 310.0 रुपये गिरा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,460.0 रुपये रहा। जयपुर में कल सोने का भाव 49,030.0 रुपये और चांदी का भाव 63,390.0 रुपये था। सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है। 24 कैरेट सोने से नहीं बनती ज्वैलरी। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।...
REET पेपर लीक मामले में SOG ने रीट परीक्षा के स्टेट को-आॅर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

REET पेपर लीक मामले में SOG ने रीट परीक्षा के स्टेट को-आॅर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

जयपुर
जयपुर रीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसओजी ने रीट परीक्षा के स्टेट को-आॅर्डिनेटर प्रदीप पाराशर को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। प्रदीप पाराशर तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के पक्के दोस्त बताए जाते हैं। एसओजी ने शनिवार को ही प्रदीप पाराशर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। प्रदीप पाराशर की गिरफ्तारी के बाद अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डीपी जारौली की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। जारौली के राज्य सरकार ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था। प्रदीप पाराशर पर पेपर उपलब्ध कराने का आरोप है। ...
REET पेपर लीक मामला: CM गहलोत बोले- हर गलती कीमत मांगती है, कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, CBI जांच से इंकार

REET पेपर लीक मामला: CM गहलोत बोले- हर गलती कीमत मांगती है, कीमत चुकाने के लिए रहें तैयार, CBI जांच से इंकार

जयपुर
जयपुर रीट भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में सीएम गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। सीएम गहलोत ने कहा कि हर गलती कीमत मांगती है। हर व्यक्ति की जिंदगी में गलती कीमत मांगती है। जिसने गलती की है। उसे कीमत चुकानी पड़ेगी। सीएम ने कहा कि इसलिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया गया। बोर्ड के सचिव को निलंबित कर दिया गया। सीएम गहलोत ने शहीदी दिवस पर सचिवालय में बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से कहा कि रीट पेपर लीक मामले में एसओजी सही दिशा में जांच कर रही है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने एसओजी की जांच की सही बताया है। लेकिन भाजपा के कुछ नेता बेवजह की राजनीति कर रहे हैं। जिम्मेदार पदों पर बैठे भाजपा नेताओं की हरकत शोभा नहीं देती है। सीएम ने कहा कि रीट अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। दोषियों की सजा दी जाएगी। नकल और पेपर लीक माम...
गहलोत सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू में दी राहत, शहीदी दिवस पर आज बाजार खुले रहेंगे

गहलोत सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू में दी राहत, शहीदी दिवस पर आज बाजार खुले रहेंगे

जयपुर
जयपुर शहीदी दिवस पर 30 जनवरी को राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू नहीं रहेगा। अगले संडे को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। गहलोत सरकार की नई संशोधित गाइडलाइंस 31 जनवरी से  प्रदेश में प्रभावी होने जा रही है। राज्य सरकार ने यह संशोधित गाइडलाइंस शुक्रवार को जारी की थी। संशोधिक गाइडलाइंस के अनुसार प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। शहीदी दिवस पर पूरे भर में श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसलिए गहलोत सरकार ने संडे कर्फ्यू में राहत दी है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक प्रदेश में संडे कर्फ्यू समाप्त कर दिया है। सिर्फ रात्रिकालीन जन अनुशासन कर्फ्यू जारी रहेगा। गाइडलाइंस की अन्य पाबंदियों में सोमवार से छूट रहेगी।...
बजट पूर्व सीएम गहलोत का संवाद, महिला प्रोफेशनल्स ने की रियायती दरों पर जमीन देने की मांग

बजट पूर्व सीएम गहलोत का संवाद, महिला प्रोफेशनल्स ने की रियायती दरों पर जमीन देने की मांग

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सीएम गहलोत बजट पूर्व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव ले रहे हैं। सीएम ने उद्योगपतियों से सुझाव लेने के बाद महिला प्रोफेशनल्स से अहम सुझाव लिए है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बैक टू वर्क योजना का विस्तार कर 15 हजार महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा। प्रदेश में उड़ान योजना के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को निशुल्क सैनेटरी नेपकीन उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  प्रदेश में एक हजार करोड़ रुपये की इंदिरा महिला शक्ति योजना शुरू की गई है। इंदिरा महिला शक्ति उद्म प्रोत्साहन योजना एवं आईएम शक्ति प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण एवं कौशल शक्ति योजना से महिलाओं को फायदा मिल रहा है।...
जोधपुर: शिक्षक ने छात्रा को अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल, पिता का एटीएम चोरी करवा 2.83 लाख वसूले

जोधपुर: शिक्षक ने छात्रा को अश्लील फोटो से किया ब्लैकमेल, पिता का एटीएम चोरी करवा 2.83 लाख वसूले

जयपुर
जोधपुर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले में एक शिक्षक के कृत्य से गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार हो गया। यहां पर एक शिक्षक ने छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। सिर्फ इतना ही नहीं, उसने छात्रा को अपने पिता का एटीएम कार्ड चुराने पर भी मजबूर किया। छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वायरल करने की दी थी धमकीमामला जोधपुर जिले के डांगियावास थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल से जुड़ा है। निजी स्कूल के शिक्षक जितेंद्र ने 9वीं क्लास की एक 16 साल की छात्रा का अश्लील फोटो लेकर उसे वायरल करने की धमकी दे डाली। शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिक्षक की धमकी से डरी-सहमी छात्रा ने अपने पिता का एटीएम कार्ड व पिता का सिम शिक्षक को दे दिया। उसके बाद शिक्षक ने एटीएम का पासवर्ड रिसेट कर खाते से 2 लाख 83 हजार रुपए निकाल...
गधों के बाद अब बकरियां बनीं राजस्थान पुलिस का सिरदर्द, तलाश के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

गधों के बाद अब बकरियां बनीं राजस्थान पुलिस का सिरदर्द, तलाश के लिए बनाई गई स्पेशल टीम

जयपुर
जयपुर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक महीने पहले 70 गधों के गायब होने की घटना के बाद अब चोरी गई बकरियां पुलिस के लिए नया सिरदर्द बन गई हैं। पिछले एक महीने से यहां की खुइयां पुलिस 70 गधों की तलाश में जुटी है। वहीं अब टिब्बी पुलिस थाने में 14 बकरियों के चोरी की सूचना ने पुलिस को हलकान कर दिया है। टिब्बी थाने की एक विशेष टीम बकरियों की तलाश में लगा दी गई है। पुलिस ने निकलवाए सीसीटीवी फुटेजटिब्बी पुलिस थाना प्रभारी भूप सिंह ने कहाकि कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घरों से बकरियां चोरी कर ली गई हैं। शिकायत करने वालों का कहना है कि पहले 15 जनवरी को सात बकरियों की चोरी की गई। इसके बाद 25 जनवरी को फिर सात बकरियों की चोरी हो गई। बकरियों की चोरी अलग-अलग घरों से की गई है। एसएचओ भूप सिंह ने बताया कि हमने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं। इसमें नजर आ रहा है कि छोटी कार में सवार कुछ अनजान लोग...
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में राज्य सरकार गंभीर- अशोक गहलोत

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा मामले में राज्य सरकार गंभीर- अशोक गहलोत

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) मामले को गंभीरता से लिया है और जिसने गलती की है उसको कीमत चुकानी पड़ेगी। सीएम गहलोत ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के मौके पर मीडिया से आज यहां यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस प्रकार से मामले में भनक लगते ही जो एक्शन लिया, एसओजी को जम्मिेदारी सौंपी, उस एसओजी ने बहुत कम समय के अंदर वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी।  उन्होंने कहा कि एसओजी के काम को सराहाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी एसओजी की जांच को वेलकम किया है। तो वह समझते है कि थोड़ा इंतजार करें क्योंकि हमने भी एक्शन किए हैं। उन्होंने आपराधिक लापरवाही को भी बड़ा जुर्म बताते हुए कहा कि इसमें निलंबित एवं बर्खास्त की कार्रवाई की गई है और धी...
जयपुर में तारपीन की फैक्ट्री में लगी आग, 4 जिंदा जले; मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

जयपुर में तारपीन की फैक्ट्री में लगी आग, 4 जिंदा जले; मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

जयपुर
जयपुर जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ में तारपीन के तेल की फैक्ट्री में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह 9 बजे हुई। जमवारामगढ़ तहसील के धुलारावजी ग्राम में यह घटना हुई। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल है। मृतक बच्चों की  उम्र 1 से 5 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री में केमिकल होने से आग ने भीषम रूप धारण कर लिया। हादसे में शिकार हुए मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।...
राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली भी बर्खास्त, कड़े प्रावधानों वाले विधेयक लाने के संकेत

राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली भी बर्खास्त, कड़े प्रावधानों वाले विधेयक लाने के संकेत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने और कोताही एवं कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने परीक्षा संचालित करने वाले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को भी शनिवार को बर्खास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले बोर्ड के सचिव अरविंद कुमार को निलंबित किया जा चुका है। राज्य सरकार ने आगामी विधानसभा सत्र कें दौरान परीक्षा में नकल एवं पेपर लीक आदि पर रोक के लिए कठोर प्रावधानों वाला विधेयक लाने के संकेत भी दिये। गहलोत ने कहा कि परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कुछ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिससे कोई आगामी भर्ती परीक्षा न हो सके। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, ...