Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

एक सास ऐसी भी:शादी के 6 महीने बाद बेटा नहीं रहा तो बहू को पढ़ा-लिखा लेक्चरर बनाया

एक सास ऐसी भी:शादी के 6 महीने बाद बेटा नहीं रहा तो बहू को पढ़ा-लिखा लेक्चरर बनाया

जयपुर
सीकर सीकर में सरकारी टीचर ने अपनी विधवा बहू की दूसरी शादी कर मिसाल पेश की। सास ने बहू को बेटी की तरह विदा किया। टीचर के छोटे बेटे की शादी 2016 में हुई थी। शादी के 6 महीने बाद ही ब्रेन स्ट्रोक के कारण उसकी मौत हो गई थी। सास ने बहू को पढ़ाया- लिखाया और ग्रेड फर्स्ट की लेक्चरर बनाया। रामगढ़ शेखावाटी के ढांढण गांव में कमला देवी के छोटे बेटे शुभम की शादी सुनीता से 25 मई 2016 को हुई थी। शादी के बाद शुभम MBBS की पढ़ाई करने के लिए किर्गीस्तान चला गया। जहां नवंबर 2016 में उसकी ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। इसके बाद सास ने बहू को अपनी बेटी की तरह प्यार दिया। अब 5 साल बाद सास ने अपनी बेटी की तरह धूमधाम से दूसरी शादी की।...
राजस्थान के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक

राजस्थान के राज्यपाल का ट्विटर अकाउंट हैक

जयपुर
जयपुर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। सुबह 11.28 बजे राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में ट्वीट किया गया। साथ में एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया गया है, जिसमें किस ऑफ लव साइन दिखाई दे रहा है। जयपुर के मुफ्ती खालिद अयूब मिसबाही से दैनिक भास्कर ने ट्वीट की हिंदी में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अरबी में किए गए ट्वीट का मतलब है- ‘गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं।’...
युवक के पैर बांधकर बुरी तरह पीटा, अधमरा

युवक के पैर बांधकर बुरी तरह पीटा, अधमरा

जयपुर
अलवर सोशल मीडिया पर कमेंट करने से नाराज युवकों ने सेकेंड ईयर के कॉलेज स्टूडेंट को इतना पीटा की वह अधमरा हो गया। गुंडों ने युवक पर लट्ठ बरसाए, जिससे उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अलवर जिले का है। पुलिस ने बताया कि बानसूर के गिरुड़ी के निकट मंडिजा बसई गांव के राहुल गुर्जर को नदी के पास सुनसान क्षेत्र में ले जाकर जमकर पीटा। तीन जनों ने गाली-गलौज करते हुए लट्ठ बरसाए। युवक जान की भीख मांगता रहा,माफी मांगता रहा, लेकिन बदमाश उसे लगातार पीटते रहे। आखिर में अधमरा छोड़कर चले गए। अस्पताल में भर्ती युवक के पुलिस ने बयान लिए है।दो नामजद, दो अज्ञातपुलिस ने बताया कि मारपीट करने वालों में दो नामजद है। जो पास के नारायणपुर और बालावास के बताए गए हैं। दो अज्ञात है। पुलिस को बदमाशों की तलाश है। दहशत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर दिखाया वी...
खुद नहीं पढ़े, स्कूली बच्चों में बांटे 4 करोड़

खुद नहीं पढ़े, स्कूली बच्चों में बांटे 4 करोड़

जयपुर
नागौर नागौर के पूर्णा राम राजस्थान में 'जगत मामा' के नाम से पहचाने जाते हैं। पूर्णा राम खुद पढ़ नहीं पाए, लेकिन उन्होंने गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए मोटिवेट किया। वे बच्चों को 4 करोड़ से ज्यादा रुपए की नकद राशि इनाम के तौर पर बांट चुके हैं। 3 दिन पहले 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जिले के राजोद गांव के रहने वाले पूर्णाराम के परिचितों ने बताया कि उनकी लोकप्रियता इतनी थी कि बच्चे उन्हें मामा कहकर बुलाते और वे बच्चों को भांजा। उनके निधन के उनकी याद में जायल कॉलेज का नामकरण 'जगत मामा' के नाम से करने की मांग की जा रही है।...
ऑनलाइन लोन ऐप से ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खुलासा

ऑनलाइन लोन ऐप से ब्लैकमेलिंग का खौफनाक खुलासा

जयपुर
जयपुर कोरोना काल में लोगों की नौकरियां चली गईं। पैसों की तंगी शुरू हुई तो ऑनलाइन इंस्टेंट लोन ऐप ने ट्रैप करना शुरू कर दिया। राजस्थान में युवाओं ने छोटी-मोटी रकम लोन में क्या ले ली, उनकी मान-मर्यादा, यहां तक कि जान पर बन आई। घर की बहू-बेटियों को रेप की धमकियां दी जाने लगीं। उनकी न्यूड तस्वीरें मांगी गईं। रिश्तेदारों को पोर्न वीडियो की लिंक भेजी गई। लोन लेने वाले जरूरतमंद लोगों को इतना बदनाम किया गया कि शहर तक छोड़ना पड़ा। कई पीड़ितों ने तो सुसाइड तक की कोशिश की। कई ने घर के गहने तक बेच डाले। फिर भी इन डिजिटल सूदखोरों के उत्पीड़न से छुटकारा नहीं मिला। पेमेंट में जरा सी देरी होने पर ये एक-एक दिन में दो-दो सौ कॉल करते हैं। लोन लेने वालों को गालियां बकते हैं। धमकियां देते हैं। पुलिस को राजस्थान में ऑनलाइन लोन ऐप से जुड़ीं 40 से 50 शिकायतें रोज मिल रही हैं।...
बजरी माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से किसान को कुचला, मौत

बजरी माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से किसान को कुचला, मौत

जयपुर
भरतपुर भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक बजरी माफिया ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एक किसान को बुरी तरह कुचल दिया। टक्कर से घायल किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान को घायल करने के बाद ढलान के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली एक खेत में ले गया। वहां से भगाने के दौरान खेत में खड़ी फसल भी ख़राब हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने धौलपुर-रूपवास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पहले व्यक्ति को कुचला फिर फसल की बर्बाद ओडेल गद्दी गांव का रहने वाला किसान नईम खेतों में घूमने गया था। वह खेतों के किनारे चल रहा था इतने में भरतपुर की तरह से बजरी माफिया खाली ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आया और नईम के ऊपर चढ़ा दी। नईम के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली खेतों में उतर गई। बजरी माफिया खेतों में खड़ी फसल को रोंदते हुए खेतों से निकल गया। जिससे खड़ी ...
3 महीने में 50 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

3 महीने में 50 हजार पदों पर बंपर भर्तियां

जयपुर
जयपुर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगले 3 महीने में 11 विभागों में लगभग 50 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में 2786, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी में 8700, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 1120, राजस्थान सरकार में 32,000 शिक्षक, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन में 190, सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में 120, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में 647, नवोदय विद्यालय समिति में 1925, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में 570, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में 1092 और रक्षा मंत्रालय में 41 पदों पर भर्ती निकाली गई है।...
गवर्नर कलराज मिश्रा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट

गवर्नर कलराज मिश्रा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर  राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। राजभवन के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि हैकर ने @KalrajMishra हैंडल से अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया। फिलहाल अकाउंट बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जानकारी भी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया  गया है और उन्होंने ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से वो ट्वीट नहीं हटाया गया है और अभी तक उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैकराज्यपाल कलराज मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट भी भी हैक होने की खबर है। राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा...
हनीट्रैप करने वाली महिला के महंगे शौक:6 साल पहले जिम ट्रेनर से की लव मैरिज

हनीट्रैप करने वाली महिला के महंगे शौक:6 साल पहले जिम ट्रेनर से की लव मैरिज

जयपुर
जयपुर हनीट्रैप में पुलिस की गिरफ्त में आए दंपती की लाइफ स्टाइल देखकर पुलिस भी दंग रह गई। दंपती ने अपने शौक पूरे करने के लिए युवक को फंसाने का प्लान बनाया था। महिला 7 हजार रुपए के जूते पहनती है। जयपुर पुलिस ने दंपती और दलाल को सोमवार तक पीसी रिमांड पर लिया है। किराए के मकान में रहते थे दपंतीसंजय सर्किल SHO मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि 6 साल पहले आरोपी प्रिया बूंदी में ही एक जिम में जाती थी। वहां वह जिम ट्रेनर विवेक के संपर्क में आई और दोनों में अफेयर हो गया। दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों के 4 साल की एक बेटी है। पूछताछ में प्रिया ने बताया कि दोनों किराए के मकान में रहते हैं और लाइफ स्टाइल को मेंटेन करने के लिए शिक्षा विभाग में LDC युवक को फंसा रही थी। SHO ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पति के साथ मिलकर प्रिया ने हनीट्रैप का जाल बिछाया था। प्लानिंग कर LDC को फंसाया। मह...
फायरमैन भर्ती में परीक्षा पहले कपड़े उतार कर होगी तलाशी

फायरमैन भर्ती में परीक्षा पहले कपड़े उतार कर होगी तलाशी

जयपुर
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच 629 पदों के लिए 29 जनवरी को फायरमैन भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के 1 लाख 50 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सवालों के साथ ही कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है सरकारी ओर से जारी गाइडलाइन। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थी सर्दी से बचने के लिए सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हो वहीं पहन सकेंगे। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी। इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों को गर्म कपड़े उतार अपनी तलाशी भी देनी पड़ेगी। परीक्षा से 7 दिन पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती प...