Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

‘लेडी डॉन’ के प्यार में 2 गैंगस्टर बने जानी दुश्मन

‘लेडी डॉन’ के प्यार में 2 गैंगस्टर बने जानी दुश्मन

जयपुर
करौली अनुराधा के बाद रेखा मीना राजस्थान की दूसरी 'लेडी डॉन' बनकर उभरी है। पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आई करौली की 19 साल की रेखा की अपराध की दुनिया में कैसे एंट्री हुई, कैसे उसके चक्कर में दो गैंगस्टर दोस्त एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए, ये सब कहानी भी कम चौंकाने वाली नहीं है।रेखा की प्रोफाइल से कई वाकये सामने आए हैं। दो बदमाश दोस्तों में फूटकरौली के कुड़गांव थाने का हिस्ट्रीशीटर व बीजलपुर भड़क्या का रहने वाला पप्पू मीणा उर्फ पीएल भड़क्या और 2 हजार का इनामी बदमाश अनुराज मीणा अच्छे दोस्त थे। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अचानक दोनों के बीच फूट पड़ी और अलग हो गए। एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। पप्पू मीणा और अनुराज मीणा के बीच गैंगवार अब मामूली बात हो गई है।...
जयपुर, सीकर, अजमेर समेत 12 जिलों में पानी बरसा; अगले 3 दिन धुंध-कोहरा

जयपुर, सीकर, अजमेर समेत 12 जिलों में पानी बरसा; अगले 3 दिन धुंध-कोहरा

जयपुर
जयपुर राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभाग के 12 से ज्यादा जिलों में बीती रात बारिश हुई। राजधानी जयपुर में देर रात बिजली कड़कने के साथ कई इलाकों में तेज बरसात हुई। बारिश रुक-रुक कर सुबह तक होती रही। जयपुर में पिछले 12 घंटे के दौरान 8MM से ज्यादा पानी बरसा, जो जनवरी के महीने में एक दिन में हुई बारिश का पिछले 4 साल का सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। उधर, मौसम विभाग ने अगले 3 दिन अब प्रदेश में घना कोहरा पड़ने की आशंका जताई है। इसको लेकर जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे तक कई हिस्सों में सूरज नहीं निकला। बादल छाए रहे। मौसम के यू-टर्न के बाद सर्दी फिर बढ़ गई। हालांकि किसानों के लिए यह राहत भरी रही। गेहूं, सरसों, चने, जौ की फसलों में सिंचाई का इंतजार कर रहे किसानों को अब सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रदेश में ...
जयपुर एयरपोर्ट पर 25.58 लाख की फॉरेन करेंसी पकड़ी

जयपुर एयरपोर्ट पर 25.58 लाख की फॉरेन करेंसी पकड़ी

जयपुर
जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के साथ-साथ कोकिन और अब फॉरेन करेंसी की भी तस्करी होने लगी है। एयरपोर्ट पर शनिवार को कस्टम विभाग की टीम ने एक युवक के पास से 1 लाख 30,200 यूएई दिरहम बरामद किए है। युवक गुजरात का रहने वाला है और यह रुपए दुबई ले जाने की फिराक में था। युवक गुजरात से मुंबई और वहां से डोमेस्टिक फ्लाइट में जयपुर पहुंचा आया। यहां से दुबई जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने से पहले ही उसे पकड़ लिया। युवक के पास से बरामद की गई ये विदेश मुद्रा भारतीय रुपए में 25 लाख 58,430 रुपए है। कस्टम ने युवक को फोरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 1999 के तहत गिरफ्तार कर रुपए जब्त कर लिए है। कस्टम कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में हुई। उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले यह युवक 25 साल का है। मुंबई से इंडिगो की फ्लाइट से शुक्र...
सरिस्का में जहर से शिकार, तेंदुए तड़प-तड़पकर मर रहे

सरिस्का में जहर से शिकार, तेंदुए तड़प-तड़पकर मर रहे

जयपुर
अलवर सरिस्का के जंगलों में शिकारी जहर देकर तेंदुओं को तड़पा तड़पा कर मार रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में महंगे दामों में खाल, दांत और नाखून की तस्करी के लिए शिकारी सरिस्का में मौत का कारोबार चला रहे हैं। दो दिन पहले ही एक लेपर्ड और दो शावकों के शव मिले तो इसका खुलासा हुआ। दैनिक भास्कर की टीम इंवेस्टिगेशन के लिए अलवर से 22 किमी दूर देहरा शाहपुरा से अमृतवास के आगे सरिस्का से सटे झिर के जंगलों में पहुंची। इन घने जंगलों में 400 से ज्यादा लेपर्ड और उनकी फैमिली है। इसके अलावा 25 बाघ भी हैं। अमृतवास से यह जगह करीब 5 किलोमीटर दूर है। यह वही जगह है, जहां 3 तेंदुओं के शव मिले। यहां भास्कर टीम कमल नाम के युवक से मिली। कमल ने तेंदुओं के शव देखे थे। वह हमें एक पहाड़ पर ले गया। इसी पहाड़ पर एक नाले के नीचे डेढ़ फीट गहरे गड्‌ढे में तेंदुए को दबाया गया था। तेंदुए के बाल और खाल के हिस्से काफी दूर त...
राजस्थान में कोरोना के 16878 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

राजस्थान में कोरोना के 16878 नए मामले, 15 मरीजों की मौत

जयपुर
जयपुर  राजस्थान में कोरोना के 16,878 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से पंद्रह मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 16,878 नए संक्रमित मरीज मिले।  नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 4035, जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, भरतपुर में 898, उदयपुर में 857, चित्तोडगढ में 682, अजमेर में 657, कोटा में 594, पाली में 504 संक्रमित शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को राज्य में 10,175 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 84,787 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। विभाग के अनुसार, संक्रमण के कारण पंद्रह लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद राज्य में अब तक कुल मिलाकर 9059 लोगों की मौत हो चुकी है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार शाम तक राज्य में 8,99,42,441 लाभार्थियों क...
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: कहा- प्रशासनिक सेवा में संशोधन संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन

सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: कहा- प्रशासनिक सेवा में संशोधन संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन

जयपुर
जयपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा(संवर्ग) नियम, 1954 के नियम 6 (संवर्ग अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति) में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में सीएम गहलोत ने कहा है कि प्रस्तावित संशोधन हमारे संविधान की सहकारी संघवाद की भावना को प्रभावित करने वाले हैं। इससे केंद्र एवं राज्य सरकारों के लिए निर्धारित संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन होगा और राज्य में पदस्थापित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों में निर्भय होकर एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने की भावना में कमी आएगी।  सरदार पटेल के भाषण की दिलाई यादप्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में सीएम गहलोत ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा 10 अक्टूबर, 1949 को संविधान सभा में दिए गए भाषण की याद दिलाई। अखिल भारतीय सेवा पर हुई बहस के दौरान सरदार पटेल ने कहा था ...
हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली दंपती गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली दंपती गिरफ्तार, तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए

जयपुर
जयपुर राजस्थान के बूंदी से हनीट्रैप में लोगों को फंसाकर रुपये एंठने वाली दंपती को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने एक बिचौलिए को भी उठाया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से बिचौलिए को जेल भेज दिया गया है, वहीं दंपती को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान पूरा मामला खुलने की सभावना है।  जयपुर उत्तर संजय सर्किल थानाधिकारी मोहम्मद शफीक खान ने बताया कि तीनों आरोपियों को पीड़ित हिमांशु के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर 18 लाख रुपये की मांग की गई थी। जब आरोपी फिरौती की रकम लेने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान प्रिया शर्मा, उसके पति...
राजस्थान: छोटे बेटे की शादी के लिए मां बाप ने बड़े बेटे से मांगी मदद, तो रच दी चार लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी

राजस्थान: छोटे बेटे की शादी के लिए मां बाप ने बड़े बेटे से मांगी मदद, तो रच दी चार लाख रुपये की लूट की झूठी कहानी

जयपुर
जालोर बाइक सवार चार युवकों द्वारा करीब 4 लाख रुपये लूटने की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा कर रामसीन पुलिस ने लूट की मनगढ़ंत कहानी बनाने वाले गांव खेड़ा बोरटा निवासी परिवादी गणपत सिंह पुत्र भीम सिंह (27) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में कारोबार है। छोटे भाई की शादी के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आया था। माता पिता ने छोटे भाई की शादी के लिए सहायता मांगी तो उसने रुपयों की लूट होने की कहानी बना ली।एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि शुक्रवार को लूर से बोरटा जाने वाली रोड पर लूट होने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी रामसिन अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले गणपत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह छोटे भाई की शादी के लिए सायला निवासी जीतू सिंह से 3.90 लाख रुपये लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में दो बाइक पर आए चार व्यक्तियों ने उसकी बाइक में लकड़ी फंसा कर गिरा दिया और बैग ...
15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने के आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर की मांग

15 साल की बच्ची से दुष्कर्म, सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने के आरोप, राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर की मांग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
 अलवर  राजस्थान के अलवर जिले में 11 जनवरी को हुई नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर एक वीडियो सामने आया है जिसमें नगर परिषद के सफाई कर्मचारी घटना स्थल पर झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने इसे लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है और इसे सीबीआई जांच से पहले सबूत मिटाने की कोशिश करार दिया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस पर सख्त रुख दिखाया है और राजस्थान सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है। रेखा शर्मा ने इस पर एक ट्वीट में कहा, 'एक नाबालिग बच्ची के खिलाफ दरिंदगी के अपराध में सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए राजस्थान राज्य सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।'...
REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड भजनलाल गुजरात से गिरफ्तार

REET पेपर लीक का मास्टरमाइंड भजनलाल गुजरात से गिरफ्तार

जयपुर
जयपुर REET पेपर लीक मामले SOG ने मास्टर माइंड भजनलाल विश्नोई को गुजरात से गिरफ्तार किया है। टीम गुरुवार को आरोपी को लेकर जयपुर पहुंची। बत्तीलाल समेत 20 आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान भजनलाल का नाम सामने आया था, तभी से SOG से ढूंढ़ रही थी। भजनलाल से पूछताछ में रीट पेपर लीक से जुड़े कई खुलासे होने की भी संभावना है। भजनलाल ने रीट का पेपर 30 से 40 लाख रुपए में अभ्यर्थियों को बेचा था। SOG की टीम पिछले 4 महीने से भजनलाल की तलाश में जुटी थी। SOG इंस्पेक्टर मोहनलाल पोसवाल लगातार राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात व उत्तरप्रदेश में दबिश दे रहे थे। इस बीच SOG को भजनाल के गुजरात में होने की सूचना मिली। टीम गुजरात पहुंची और भजनलाल को गिरफ्तार कर लिया। भजनलाल विश्नोई जालोर के रानोदर, चितलावना का रहने वाला है। गौरतलब है कि इसके बाद बत्तीलाल मीणा और पृथ्वीराज मीणा ने सवाईमाधोपुर और गंगापुरसिटी मे...