Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बच्ची की तोतली आवाज और अंदाज के करोड़ों फैन:3 साल की अलिजे का गाना ‘दिल पहाड़ों में खो गया’

बच्ची की तोतली आवाज और अंदाज के करोड़ों फैन:3 साल की अलिजे का गाना ‘दिल पहाड़ों में खो गया’

जयपुर
कोटा कोटा की 3 साल की बच्ची अलिजे की तोतली आवाज और उनके अंदाज के करोड़ों लाेग फैन हैं। उसके पहले ही सॉन्ग को 10 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और बॉलीवुड के बड़े स्टार इस पर रील बना चुके हैं। अलिजे के मामा आदिल रिजवी का कोटा में ही स्टूडियो है। मामा सलमान इलाही ने ' मेरा दिल पहाड़ों में खो गया है...' सॉन्ग लिखा था। आदिल ने इस गाने को अपने स्टूडियो में अलिजे की आवाज में शूट करवाकर रिकॉर्डिंग की। अलिजे ने बोलने के साथ ही गाना भी शुरू किया6 महीने पहले इस सॉन्ग को आदिल ने अपने यूट्यूब चैनल एरिज म्यूजिक एंड फिल्म पर अपलोड किया। उन्होंने गाना अलिजे के इंस्टा अकाउंट पर भी इसे शेयर कर दिया। इसके बाद तोतली आवाज में यह सॉन्ग इतना ट्रेंड हुआ कि अब तक इंस्टा पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। आदिल ने बताया कि अलिजे का अधिकांश समय रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ही बीता था। बोलने के साथ ही उसने गान...
रोडवेज की टक्कर से पिता-पुत्र सहित 3 की मौत:घने कोहरे में टेंपों को मारी टक्कर

रोडवेज की टक्कर से पिता-पुत्र सहित 3 की मौत:घने कोहरे में टेंपों को मारी टक्कर

जयपुर
धौलपुर घने कोहरे के कारण आज सुबह रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई। 3 घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर मारकर भागा रोडवेज ड्राइवरसदर थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने आज सुबह सवारियों को लेकर रोडवेज बस धौलपुर से जयपुर जा रही थी। रास्ते में चांदपुर गांव के पास बाडी से रहे टेंपों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद रोडवेज ड्राइवर बस को भगाकर ले गया। पुलिस ने पीछा कर बाडी से ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को जब्त किया। फिलहाल सामने आया कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपों में सवार 3 युवक घायलथाना प्रभारी ने बताया कि हुसैनपुर गांव का रहने वाला राजेंद्र (25) टेंपो चलाता था। वह आज सुबह अपने पिता रतन सिंह (50) को टेंपों से धौलपुर लेकर आ रहा था। रास्ते में उ...
दूसरी शादी करने पर पंचों का तालिबानी फैसला:पत्नी व उसके दूसरे पति को पहले पति के परिवार ने रस्सियों से बांधकर 2 घंटे लाठियों से पीटा

दूसरी शादी करने पर पंचों का तालिबानी फैसला:पत्नी व उसके दूसरे पति को पहले पति के परिवार ने रस्सियों से बांधकर 2 घंटे लाठियों से पीटा

जयपुर
उदयपुर राजसमंद के एक गांव में पंचों के तालिबानी फैसले के तहत पति-पत्नी को गांव में सरेआम लाठी-डंडों में पीटा गया। दरअसल, महिला अपने पहले पति को छोड़ नाता प्रथा के तहत उदयपुर में दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। यह ससुराल वालों को सहन नहीं हुआ। वे महिला और उसके दूसरे पति को अपने गांव ले आए। पंचों ने सजा देने का तालिबानी फरमान सुनाया। इसके बाद महिला और दूसरे पति को रस्सियों से बांध दिया। लोग उन्हें 2 घंटे तक पीटते रहे। सास ने थप्पड़ मारे तो दूसरी महिला ने जमकर डंडे बरसाए। केलवाड़ा के माचड़ गांव का यह मामला 6 दिन पुराना है, लेकिन समाज व पंचों के डर से कोई कुछ नहीं बोल पाया। अब बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया तो पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाई और गोगुंदा थाने में पहले पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। करीब एक महीने पहले महिला से दूसरी शादी करने वाले उदयपुर जिले के गोगु...
हवा में 20 मिनट से ज्यादा नहीं टिकता ओमिक्रॉन

हवा में 20 मिनट से ज्यादा नहीं टिकता ओमिक्रॉन

जयपुर
जयपुर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का वायरस 20 मिनट से ज्यादा हवा में नहीं टिक पाता है। यहीं कारण है कि जहां भीड़-भाड़ कम है, वहां इसका असर कम हो रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट 3 से 4 फीट तक जाते हैं। इसके 5 से 6 फीट के बाद इसके ड्रॉपलेट कमजोर होकर खत्म हो जाते हैं। इम्यूनोलॉजिस्ट और रेस्पिरेटरी डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शहरों और महानगरों में कोविड संक्रमण तेजी से फैलता है। गांवों में इसका असर कम है। क्योंकि हवा में यह ज्यादा समय तक नहीं रह पाता। उनका कहना है कि किसी के छींकने या खांसने पर ड्रॉपलेट 3 से 4 फीट तक जाते हैं। इसके बाद 5 से 6 फीट के बाद इसके ड्रॉपलेट कमजोर होकर खत्म हो जाते हैं।...
जयपुर में ट्रक-मिनी बस की भीषण टक्कर, 2 की मौत

जयपुर में ट्रक-मिनी बस की भीषण टक्कर, 2 की मौत

जयपुर
जयपुर जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में मिनी बस पलट गई। दो सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों के नाम रामनगर निवासी कविता शर्मा और वीकेआई निवासी धनवीर बताए जा रहे है। टीआई वेस्ट मनफूल सिंह ने बताया की घटना आज सुबह करीब 8 बजे की है। हादसा वीकेआई के रोड नं 17 पर प्रेम इंडस्ट्री चौराहा पर हुआ। जहां ट्रक को साइड देने के चक्कर में रूट नंबर 55 पर चलने वाली बस पलट गई। मनफूल सिंह ने बताया कि वीकेआई के रोड नं 17 पर प्रेम इंडस्ट्री चौराहा पर 14 नंबर रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही 55 नंबर रूट पर चलने वाली मिनी बस को टक्कर मार दी। जिससे मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक का पिछला हिस्सा मि...
राजस्थान में सीजन का सबसे घना कोहरा

राजस्थान में सीजन का सबसे घना कोहरा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान का आधा हिस्सा घने कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से 50 मीटर से ज्यादा दूर कुछ नजर नहीं आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पांच साल बाद राजस्थान में विजिबिलिटी 50 मीटर तक घट गई। इससे पहले 14 जनवरी 2016 को विजिबिलिटी 50 मीटर रिकॉर्ड की गई थी। प्रदेश में एक कम तीव्रता का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ऐसी परिस्थितियां बनी है। शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि 4-5 दिन बाद मौसम बदलने के आसार हैं। तब ठिठुरन से राहत मिल सकती है। सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित 18 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इससे कई जगहों पर सुबह 9 से 10 बजे के बाद सूरज नहीं दिखा। जहां कहीं धूप निकली भी तो सर्द हवाओं की वजह से गलन व ठिठुरन के बीच उसका असर न के बराबर रहा। फतेहपुर शेखावाटी में बीती रात को पारा गिरकर 2 डिग्री से नीचे चला गया। माउंट आबू में भी पारा लगातार 9वे...
मैरिज एनिवर्सरी मनाने राजस्थान आए अक्षय कुमार

मैरिज एनिवर्सरी मनाने राजस्थान आए अक्षय कुमार

जयपुर, मनोरंजन
सवाई माधोपुर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विकल खन्ना परिवार के साथ रणथंभौर आए हैं। यह कपल अपनी शादी की 21वीं सालगिरह यहीं सेलिब्रेट करेगा। अक्षय कुमार सोमवार को सुबह की पारी में परिवार के साथ टाइगर सफारी करने वाले थे। तेज ठंड और घने कोहरे के कारण उन्होंने सुबह टाइगर सफारी नहीं की। अक्षय अब शाम की पारी में रणथंभौर में टाइगर सफारी करेंगे। वह होटल शेर बाग की पर्सनल जिप्सी से टाइगर सफारी करेंगे। इसके बाद परिवार के साथ होटल में अपनी मैरिज एनिवर्सरी मनाएंगे।...
बेटी को पिता का प्यार मिले, इसलिए लड़ती रही अनुराधा

बेटी को पिता का प्यार मिले, इसलिए लड़ती रही अनुराधा

जयपुर
अजमेर अजमेर में सुसाइड करने वाली अनुराधा अपनी बेटी को पिता का प्यार दिलाना चाहती थी। वह बहुत हिम्मतवाली थी। B. Tech., MBA डिग्री होल्डर अनुराधा ने अपने स्तर पर हर संभव कोशिश करके घर-परिवार बचाए रखने की कोशिश की। इसलिए 10 दिन से वह पति से बात करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। पति, सास और दोस्तों से भी हेल्प मांगी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। सुसाइड से पहले सास को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं किया। जब कहीं से कोई उम्मीद नहीं दिखी तो वह टूट गई और फंदा लगाकर जान दे दी। विवाहिता के भाई सर्वेश्वर सोमानी ने बताया, 'मेरी बहन ब्रेव थी। फैशन शो में भी भाग लेती थी। हर चीज के लिए लड़ती थी। वह रिश्ता बचाने के लिए लड़ रही थी। अपनी परेशानी को लेकर जूझ रही थी। इसके समाधान और न्याय के लिए हर संभव प्रयास खुद के स्तर पर कर रही थी। हर जगह से मदद की उम्मीद कर रही थी, लेकिन जब मदद नहीं ...
288 साल पुराना महल बन चुका था खंडहर, 135 करोड़ खर्चकर फिर रॉयल लुक में संवारा

288 साल पुराना महल बन चुका था खंडहर, 135 करोड़ खर्चकर फिर रॉयल लुक में संवारा

जयपुर
जयपुर जयपुर में मानसागर झील के बीच 288 साल पहले बने जलमहल को 135 करोड़ खर्च कर फिर रॉयल लुक दिया गया है। जलमहल अब अपने पुराने रॉयल हेरिटेज लुक के नए अवतार में नजर आने लगा है। खंडहर होते जलमहल को जयपुर के माने हुए क्राफ्टमैन और आर्किटेक्ट ने अपने बेहतरीन आर्टवर्क से तैयार किया है। जलमहल में बर्ड की कई वैरायटी और अरावली पर्वतमाला की खूबसूरत वादियों को देखना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। ...
मौत बनकर दौड़ा कंटेनर और जीत गई जिंदगी

मौत बनकर दौड़ा कंटेनर और जीत गई जिंदगी

जयपुर
नागौर नागौर में बाइक सवार दो युवकों को कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की चपेट में आने के बाद बाइक चला रहा युवक 30 फीट घिसटते चला गया और तुरंत ही खड़ा हो गया। दूसरा युवक सड़क से थोड़ा दूर उछल गया। हादसे में दोनों युवकों की जान बच गई। रोंगटे खड़े करने वाले इस हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। दो दिन पहले भी इसी जगह पर ऐसा ही हादसा हुआ था। दो बाइक सवार तीन युवकों को कंटेनर रौंदता हुआ आगे निकल गया था। तब भी तीनों सही सलामत बच गए थे। खींवसर SHO गोपालकृष्ण ने बताया कि हादसे में बाइक सवार मुकेश (18) पुत्र जगाराम बावरी ​​​​​​ निवासी सैनणी (25) व राजवीर पुत्र मंछीराम बावरी निवासी लवेरा खुर्द घायल हो गए। दोनों को खींवसर CHC में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कंटेनर को थाने में खड़ा करवा दिया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।...