Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजपूताना राइफल में हवलदार झुंझुनूं का बेटा 12 साल से कर रहा ट्रेनिंग, अब तक जीते 5 गोल्ड

राजपूताना राइफल में हवलदार झुंझुनूं का बेटा 12 साल से कर रहा ट्रेनिंग, अब तक जीते 5 गोल्ड

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
झुंझुनूं झुंझुनूं के सुनील जाखड़ 26 जनवरी से शुरू होने जा रही फेंसिंग वर्ल्ड कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। गांव सुनारी निवासी सुनील जाखड़ का भारतीय टीम में चयन हुआ है। 26 जनवरी हो दोहा कतर में होने वाले फेंसिंग वर्ल्ड कप में वे हिस्सा लेंगे। बेटे के चयन पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सुनील जाखड़ इससे पहले नेशनल चैम्पियनशिप में पांच गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। फिलहाल वह भारतीय सेना की राजपूताना राइफल में तैनात हैं। सुनील ने बताया कि वह 12 साल से तलवारबाजी कर रहे हैं। इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में खेलने के लिए उन्होंने पुणे स्थित आर्मी स्पोट्‌र्स इंस्टीट्यूट में प्रैक्टिस की है।...
तीसरी लहर में जहां संक्रमण कम, वहां भी हो रही मौत; जयपुर-जोधपुर समेत 7 जिलों में पॉजिटिव ज्यादा

तीसरी लहर में जहां संक्रमण कम, वहां भी हो रही मौत; जयपुर-जोधपुर समेत 7 जिलों में पॉजिटिव ज्यादा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। चिंता की बात यह है कि अब कम संक्रमण वाले जिलों जालोर, झालावाड़ और राजसमंद में भी मौत हो रही है। रविवार को यहां एक-एक मौत हुई। जालोर में सिर्फ 4 पॉजिटिव केस मिले, जबकि यहां महज 5 एक्टिव केस है। झालावाड़ में 77 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 448 हैं। राजसमंद में 180 पॉजिटिव मिले और एक्टिव केस 596 हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस 20127 हैं। उदयपुर में एक्टिव केस 3678 हैं। जयपुर में 2 और उदयपुर में एक मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से रविवार को 6 लोगों की मौत हुई।...
दरगाह में वीडियो बनाने वाली लड़की है नेशनल लेवल जिमनास्ट:बोलीं- यह उनका सजदा करने का तरीका था

दरगाह में वीडियो बनाने वाली लड़की है नेशनल लेवल जिमनास्ट:बोलीं- यह उनका सजदा करने का तरीका था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जिम्नास्टिक का वीडियो बनाने वाली युवती मिशा ने जयपुर में भास्कर से बात की। उन्होंने कहा कि स्टंट किसी का अपमान करने के लिए नहीं किया। ये उन्होंने सजदा करने के इरादे से किया था। उनका किसी की भी भावना को आहत करने का इरादा नहीं था। मिशा नेशनल लेवल जिम्नास्ट हैं। उन्होंने बताया कि अजमेर दरगाह से उनका बहुत जुड़ाव है। वह हर किसी बड़े काम को करने से पहले अजमेर दरगाह पर जरूर जाती हैं। इस बार नवंबर में जब मिशा दरगाह पर गईं तो उन्होंने सोचा की वह जिमनास्टिक स्टाइल में दरगाह पर सजदा करें। उसका वीडियो मिशा ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। अब जनवरी में इस वीडियो के वायरल होने के बाद दरगाह के लोगों ने मिशा पर धार्मिक भावना को आहत करने का आरोप लगाया है। हालांकि मिशा के माफी मांगने के बाद शिकायत वापस ले ली गई है।...
10 शहरों में 5 डिग्री से नीचे गिरा पारा, माउंट आबू में -2 डिग्री; ठिठुरन बढ़ी

10 शहरों में 5 डिग्री से नीचे गिरा पारा, माउंट आबू में -2 डिग्री; ठिठुरन बढ़ी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में बीती रात 10 शहरों में पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया। माउंट आबू में पारा -2 डिग्री चला गया। सर्द हवाओं से ठिठुरन और गलन भरी ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश के आधे हिस्से में रविवार को घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी राजस्थान में झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, करौली, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर जिले के कुछ हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, बीकानेर जिले के कई हिस्सों में जबर्दस्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी काफी कम रही। जयपुर में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। हालांकि रविवार सुबह करीब 10 बजे बाद धूप निकली, लेकिन इसका असर कम ही रहा। यहां बीती रात को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने से लोग अंगीठी जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। वीकेंड कर्फ्यू की वजह से ज्यादातर लोग बाहर नहीं निकले।...
मोटरसाइकिलों पर सवार 3 युवकों को 20 फीट तक घसीटता ले गया ट्रक, फिर भी जिंदा बच गए

मोटरसाइकिलों पर सवार 3 युवकों को 20 फीट तक घसीटता ले गया ट्रक, फिर भी जिंदा बच गए

जयपुर
नागौर नागौर में एक ट्रेलर दो बाइक पर सवार तीन युवकों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवक 20 फीट तक ट्रेलर के साथ घिसटते चले गए, लेकिन चमत्कार देखिए कि सभी की जान बच गई। हादसे में दो युवकों को मामूली चोट आई है, जबकि एक गंभीर घायल है। गंभीर घायल को जोधपुर रेफर किया गया है। शनिवार दोपहर हुए रोंगटे खड़े करने वाले इस हादसे का CCTV फुटेज रविवार को सामने आया है। ऐसे हुई पूरी घटनाएक ट्रेलर तेज स्पीड में जोधपुर की तरफ से नागौर जा रहा था। खींवसर के पदमसर चौराहा पर शनिवार दोपहर साइड से आए बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ट्रेलर पर कंट्रोल खो दिया। ट्रेलर ने उस बाइक को चपेट में लेते हुए डिवाइडर के दूसरी तरफ खड़ी बाइक को भी टक्कर मार दी। बाइक ट्रेलर के टायर में फंसीहादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक ट्रेलर के टायर में फंस गईं और ट्रेलर तीनों युवकों को बाइक के सा...
राजस्व मंत्री रामलाल जाट पॉजिटिव

राजस्व मंत्री रामलाल जाट पॉजिटिव

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना की थर्ड वेव का पहला वीकेंड कर्फ्यू रविवार से लागू हो गया। कर्फ्यू में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। पुलिस की गाड़ियां शहर में घूम-घूम कर कर्फ्यू का पालन करा रही हैं। इधर,राज्य सरकार में राजस्व मंत्री रामलाल जाट कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दरअसल, प्रदेश में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू की गाइडलाइन प्रदेश में लागू की है। संडे को इमरजेंसी सर्विसेज, पेट्रोल पम्प और छूट वाली कैटेगरी छोड़कर सब कुछ बंद रहा। बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, क्लब बंद रहे। सिर्फ रोजमर्रा की आम जरूरत की चीजों की दुकानें ही खुली हैं। जैसे- मेडिकल और कैमिस्ट स्टोर, डेयरी बूथ, दूध की दुकानें, फल-सब्जी की दुकानें, किराना की दुकानें। ऐसी दुकानें भी रात 8 बजे तक ...
जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी का सुसाइड नोट

जर्मनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी का सुसाइड नोट

जयपुर
अजमेर ससुराल वालों से दुखी होकर विवाहिता ने अपने पीहर में फांसी लगा ली। उसने छह पेज का सुसाइड नोट भी लिखा। 6 पेज का यह सुसाइड नोट घटना के कुछ देर बाद सामने आया। हालांकि पुलिस ने जब्त कर लिया है। परिवार वाले 5 ही पेज दैनिक भास्कर को उपलब्ध करा पाए। उसने अपने पति व सुसराल वालों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। ससुर और देवर पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। शनिवार को अजमेर में पति के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर और ससुराल वालों से परेशान महिला ने खुदकुशी कर ली थी। वैशालीनगर के शिव सागर कॉलोनी में रहने वाले मधुसूदन सोमानी की बेटी अनुराधा (31) के सुसाइड के समय घर पर केवल उसकी 2 साल की बेटी अनन्या थी। माता-पिता व भाई बाहर गए थे। उसके पिता शिवशंकर सोमानी व भाई सर्वेश्वर का आरोप है कि वह लंबे समय से परेशान थी। समाज का भी सहयोग नहीं मिला। ऐसे में दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उ...
कोरोना की थर्ड वेव से फिर लौटी दहशत:100 साल में ऐसी महामारी, 1 साल तक कैद रहे लोग

कोरोना की थर्ड वेव से फिर लौटी दहशत:100 साल में ऐसी महामारी, 1 साल तक कैद रहे लोग

जयपुर
जयपुर 100 साल के इतिहास में पहली बार था, जब लोग एक साल से भी ज्यादा घरों में कैद रहे। राजस्थान ने 24 घंटों में 169 मौतों से लेकर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए तरसती लाशों का खौफनाक मंजर देखा। वो अर्थियां देखीं, जिन्हें चार तो क्या एक कंधा तक नसीब नहीं हो पाया। अस्पतालों के बाहर ऑक्सीजन के इंतजार में सांसें थम गईं। कोरोना ने किसी को नहीं बख्शा। एक बार फिर कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। तीसरी लहर फिर जख्म देने लगा है। फिर मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज संडे बिग स्टोरी में देखिए महामारी के दौर की वो तस्वीरें जिन्हें हमारी पीढ़ियां भुला नहीं पाएंगी....।...
CISF में ASI की निकली बंपर भर्ती:ग्रेजुएट अभ्यर्थी 5 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

CISF में ASI की निकली बंपर भर्ती:ग्रेजुएट अभ्यर्थी 5 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

जयपुर
जयपुर सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। CISF ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के 647 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जिसके लिए ग्रेजुएट अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर 5 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन, ट्रायल टेस्ट और प्रोफिशिएंसी टेस्ट पर आधारित होगा। सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 40 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। सिलेक्टेड कैंडिडेट को भत्तों का भी लाभ मिलेगा। पदों की संख्या : 647 योग्यताकैंडिडेट को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। आयु सीमाकैंडिडेट की आयु सीमा 1 अगस्त, 2021 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। 1 अगस्त, 2021 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेसकैंडिडे...
पिता नीचे खड़े मना करते रहे, बचाने को अंदर भागे तब तक 5वीं मंजिल से कूद गई बेटी

पिता नीचे खड़े मना करते रहे, बचाने को अंदर भागे तब तक 5वीं मंजिल से कूद गई बेटी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा कोटा में 17 साल की लड़की के सुसाइड का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। लड़की हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदती है और वहीं आसपास लगे CCTV कैमरे में यह दर्दनाक घटना रिकॉर्ड हो जाती है। जमीन पर गिरते ही 45 सेकेंड में उसकी मौत हो जाती है। फुटेज में छात्रा के पिता, हॉस्टल संचालक और बाहर खड़े कुछ लोग छात्रा को मना करते दिखाई दे रहे हैं। उससे सीढ़ियों से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन तब तक अनहोनी हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छात्रा बालकनी में खड़ी होकर नीचे कूदने जा रही थी तभी उसे बचाने के लिए पिता हॉस्टल के अंदर दौड़े। पिता को आता देखकर उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे भी कुछ लोग खड़े हुए थे, लेकिन उसे बचाया न जा सका। छात्रा के हाथ-पैरों और सिर पर गंभीर चोट लगी।...