Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पति को नींद की गोलियां खिलाकर भाग गई पत्नी:घर में रखे सारे गहने और रुपए ले गई, 10 लाख रुपए लेकर की थी शादी

पति को नींद की गोलियां खिलाकर भाग गई पत्नी:घर में रखे सारे गहने और रुपए ले गई, 10 लाख रुपए लेकर की थी शादी

जयपुर
बयाना, भरतपुर भरतपुर में शादी के ढाई महीने बाद पत्नी पति को नींद की गोली देकर गहने और रुपए लेकर फरार हो गई। युवक ने 10 लाख रुपए देकर शादी की थी। बुधवार रात पत्नी ने उसे नींद की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और घर से सोने, चांदी के गहने और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गई। हालत खराब होने पर पति को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि बयाना के सिकंदरा गांव के 35 साल के भगवान सिंह की शादी नहीं हो रही थी। भगवान सिंह के मामा हीरा गूजर ने अपने एक रिश्तेदार से बात की। हीरा के रिश्तेदार ने धौलपुर जिले के मोहरी का पुरा गांव की नीलम के बारे में बताया। नीलम और भगवान सिंह की शादी की बात हुई। तय हुआ कि वह नीलम के परिवार को शादी से पहले 10 लाख रुपए देगा। भगवानसिंह ने 10 लाख रुपए दे दिए, जिसके बाद 7 नवंबर को दोनों की शादी हो गई।...
गोल्डन गर्ल को गिफ्ट मिली कस्टमाइज्ड XUV-700

गोल्डन गर्ल को गिफ्ट मिली कस्टमाइज्ड XUV-700

जयपुर
जयपुर टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन करने वाली अवनी लेखरा को आनंद महिंद्रा ने स्पेशल कार गिफ्ट करने का वादा किया था। बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा करते हुए अवनी को स्पेशल कस्टमाइज्ड XUV-700 कार गिफ्ट की। जिसमें अवनी के लिए स्पेशल हाइड्रोलिक सीट लगाई गई है ताकि अवनी आसानी से कार में चढ़ और उतर सकें। इस कार की कीमत करीब 28 लाख रुपए बताई जा रही है।...
ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में राजस्थान के CM बोले- आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल

ब्रह्माकुमारी के कार्यक्रम में राजस्थान के CM बोले- आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल

जयपुर
माउंट आबू PM मोदी ने आबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थान में अमृत महोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जुड़े थे। मोदी की मौजूदगी में गहलोत ने कहा, 'हमारा देश हमेशा से वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला रहा हैं, विनोबा भावे ने जय जगत का नारा दिया। आज देश में तनाव, हिंसा का माहौल है। इससे छुटकारा मिले, यह हम सबकी इच्छा रहती है। शां​ति और अहिंसा और भाईचारा पर चलकर ही देश का विकास कर सकते हैं।' गहलोत ने आगे कहा कि PM ने जब से महोत्सव मनाने की घोषणा की तब से लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। आजादी त्याग बलिदान से मिलती है। 75 सल के इस उत्सव में प्रोग्राम चलते रहते हैंं। मुझे बचपन से ही माउंट आबू जाने का मौका मिला है। आज ओम शांति की आवाज गूंजी तो बचपन याद आ गया। तब तत्कालीन दादी मां ने कहा था कि जब तनाव हो तो ओम शांति बोलने से वातावरण में अलग ऊर्जा आ जाती है।...
तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसात के आसार; फिर बढ़ेगी ठंड

तीन दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बरसात के आसार; फिर बढ़ेगी ठंड

जयपुर
जयपुर राजस्थान में शुक्रवार से तीन दिन मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा। मौसम विभाग ने फिर से बारिश- ओले गिरने की आशंका जताई है। जयपुर सहित 11 जिलों में बारिश का यह दौर शुक्रवार से शुरू होगा, जो 23 जनवरी तक चलने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से देखने को मिला। इससे जयपुर, दौसा, टोंक, करौली, अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादल छाए रहे। सूरज की बादलों में लुका-छिपी चलती रही। देर शाम तक कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी व्यक्त की। इन जिलों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने शुक्रवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर जिलों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई हैं।...
1.25 करोड़ की चरस पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

1.25 करोड़ की चरस पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

जयपुर
चौमूं सीआईडी सीबी की क्राइम ब्रांच की टीम ने चरस तस्करी में एक बदमाश को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से सवा करोड़ रुपए कीमत की 5 किलो चरस जब्त की है। क्राइम ब्रांच टीम ने यह कार्रवाई चौमूं के टांटियावास टोल प्लाजा पर प्राइवेट कंपनी की वीडियो कोच में की। फिलहाल आरोपी तस्कर से पूछताछ की जा रही है। सीआईडी सीबी टीम के निरीक्षक राम सिंह नाथावत ने बताया कि चरस तस्करी में आरोपी आरिफ अली खान निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया है। वह प्राइवेट कंपनी की वीडियो कोच में सवार होकर अमृतसर से अजमेर जा रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि बस में सवार तस्कर के पास भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ है। सूचना पर टीम टांटियावास टोल प्लाजा पर कार्रवाई के लिए पहुंची। सुबह करीब साढ़े दस बजे बस के पहुंचे ही संदिग्ध को पकड़कर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास चरस मिली। क्राइम ब्रांच ने आरोपी आर...
राजस्थान: किसानों की जमीनें नीलाम करने पर रोक, सियासी बवाल के बाद सीएम ने जारी किया आदेश

राजस्थान: किसानों की जमीनें नीलाम करने पर रोक, सियासी बवाल के बाद सीएम ने जारी किया आदेश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में किसानों की कर्जमाफी के वादों व दावों के विपरीत ऋण नहीं चुकाने वाले किसानों की जमीनें बैंकों व वित्त संस्थानों द्वारा नीलाम करने की कार्रवाई शुरू करने के बाद उसे बीच में रोकना पड़ा है। नीलामी के खिलाफ भाजपा व किसान संगठनों ने आंदोलन छेड़ दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को आदेश जारी कर नीलामी नहीं करने का आदेश दिया। सीएम गहलोत ने रोडा एक्ट के तहत किसानों की जमीनें नीलाम करने पर रोक लगाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। सीएम गहलोत ने आदेश में कहा है कि किसानों के कर्ज का भुगतान नहीं करने पर बैंकों द्वारा 'कठिनाई निवारण अधिनियम'  (रोडा एक्ट) के तहत पूरे प्रदेश में कृषि भूमि की नीलामी रोक दी जाए।  जमीनों की नीलामी के खिलाफ गुरुवार को दौसा जिले के किसानों ने गहलोत के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और जो किसान कर्ज नहीं चुका पाएं, उनकी जमीने...
बीकानेर में नौकरी के लिए संघर्ष:REET 2018 के दस परसेंट पदों पर नियुक्ति अब तक अटकी हुई

बीकानेर में नौकरी के लिए संघर्ष:REET 2018 के दस परसेंट पदों पर नियुक्ति अब तक अटकी हुई

What's Hot, जयपुर, बीकानेर
बीकानेर राज्य सरकार भले ही REET 2021 के आधार पर तीस हजार टीचर्स की भर्ती का प्रोसेस शुरू करके वाहवाही लूट रही है लेकिन हकीकत ये है कि REET 2018 के ही सैकड़ों टीचर्स अब तक नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय के बाहर पिछले एक साल से धरने पर बैठे बेरोजगार टीचर्स का आरोप है कि शिक्षा विभाग उनकी नियुक्ति के लिए रास्ता आसान करने के बजाय मुश्किल करता जा रहा है। REET 2018 में लेवल वन में 894 पदों लेवल टू में अंग्रेजी विषय के साथ ही बाहरी राज्यों से डिग्री वाले आज तक नियुक्ति से वंचित है। फरवरी 21 में नियुक्ति से पहले ही अदालत ने स्टे दे दिया था। अभ्यर्थियों की डिमांड थी कि रिक्त पदों की रिसफल किया जाए। इसके बाद से ये मामला अदालत में ही चल रहा है। अब 25 जनवरी को फिर राजस्थान उच्च न्यायालय में तारीख है। इस बीच अभ्यर्थियों ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर 25 जनवरी को अदालत में उनके पक्ष ...
नई गाइडलाइन की तैयारी; 1 फरवरी से बिना वैक्सीनेशन वालों पर सख्ती, जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू

नई गाइडलाइन की तैयारी; 1 फरवरी से बिना वैक्सीनेशन वालों पर सख्ती, जारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। इसमें कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। इस बैठक में पहले एक्सपर्ट्स के प्रेजेंटेशन के बाद स्वास्थ्य मंत्री और दूसरे मंत्री भी राय रखेंगे। ऐसे इलाके जहां कोरोना अनकंट्रोल है, वहां सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। नई गाइडलाइन भी आ सकती है। वहीं, कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय होगी। माना जा रहा है जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगाई है, उन पर सरकार सख्त पाबंदियां लागू कर सकती है। मंत्रिपरिषद की बैठक में कोरोना गाइडलाइन के कुछ प्रावधानों में बदलाव पर फैसला हो सकता है। जिन इलाकों में पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी के आसपास है, वहां सख्ती बढ़ाने के प्रावधान लागू होना तय माना जा रहा है। ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले इलाकों में नई पाबंदियां लगाई जाएंगी। 31 जनवरी के बाद भी स्कूल ...
अलवर कांड में जोमैटो डिलीवरी बॉय हिरासत में

अलवर कांड में जोमैटो डिलीवरी बॉय हिरासत में

जयपुर
अलवर अलवर के तिजारा फाटक पुलिया पर लहूलुहान मिली मूक-बधिर नाबालिग के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय को हिरासत में लिया है। इसी युवक की बाइक से लड़की को टक्कर लगी थी। उसने यह बात कबूल की है। टक्कर के समय वहां राजस्थान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बस सवारी उतारने रुकी थी, जिसकी आड़ में होने की वजह से बाइक CCTV में नजर नहीं आई। मामले में SP तेजस्वनी गौतम बुधवार को खुलासा कर सकती हैं। पुलिस ने यह तो पहले ही मान लिया था कि नाबालिग से गैंगरेप नहीं हुआ। अब उसके तथ्य भी जुटाए हैं। फूड डिलीवरी बॉय ने भी कबूल किया कि लड़की को उसकी बाइक से टक्कर लगी थी। इसके बाद वह सीधा निकल गया। अब पुलिस यह गुत्थी सुलझाने में लगी है कि लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट कैसे लगी। अब खुलासा यह होना बाकीपुलिस अधिकारी जांच में लड़की के एक्सीडेंट होने तक पहुंच गए हैं। फूड डिलीवरी बॉय से पूछताछ...
21, 22 व 23 जनवरी को कई जिलों में बारिश की चेतावनी, सर्द हवाओं से गिरेगा पारा

21, 22 व 23 जनवरी को कई जिलों में बारिश की चेतावनी, सर्द हवाओं से गिरेगा पारा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में दो दिन सर्दी से राहत के बाद फिर बारिश और शीतलहर की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश से दिन-रात का पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 व 22 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में कही- कहीं पर तेज बारिश होगी। बारिश का यह दौर 23 जनवरी को भी बने रहने की संभावना है। इन जिलों में बारिश का अलर्टमौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें पूर्वी राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा व धौलपुर जिलों में तेज बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर, चूरू, गंगानगर व हनुमानगढ...