Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पुलिस चौकी में महिला से रेप की कोशिश, कॉन्स्टेबल सस्पेंड

पुलिस चौकी में महिला से रेप की कोशिश, कॉन्स्टेबल सस्पेंड

जयपुर
उदयपुर उदयपुर में पुलिस का घिनौना चेहरा सामने आया है। एक एएसआई और कांस्टेबल ने आदिवासी शादीशुदा महिला और उसके माता-पिता को जबरन रात भर चौकी में रखा। जहां कांस्टेबल ने उससे रेप का प्रयास किया। इतना ही नहीं महिला से खाना बनवाया और जूठे बर्तन भी साफ कराए। दोनों पुलिसकर्मी उसे अपनी निजी स्कॉर्पियो में बैठाकर दो दिन तक गुजरात भटकते रहे। वहां भी उससे छेड़छाड़ की।...
पुलिस काफिले के साथ दौड़ी तस्कर के गुर्गों की गाड़ियां:भीलवाड़ा से जोधपुर शिफ्ट कर रहे थे

पुलिस काफिले के साथ दौड़ी तस्कर के गुर्गों की गाड़ियां:भीलवाड़ा से जोधपुर शिफ्ट कर रहे थे

जयपुर
नागौर कुख्यात तस्कर राजू फौजी को जोधपुर से भीलवाड़ा लाने के दौरान पुलिस के साथ ही उसके साथी भी एस्कॉर्ट कर रहे थे। तस्कर को भीलवाड़ा लाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ASP सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के काफिले के पास एक कार दौड़ती नजर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस काफिले के साथ गाड़ियां दौड़ा रहे इन बदमाशों ने राजू को ले जा रही एम्बुलेंस को अपनी निगरानी में रखा। इतना ही नहीं इस दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि ये वीडियो फौजी के साथियों के हो सकते हैं। ये हाल तब था जब भीलवाड़ा से उसे जोधपुर शिफ्ट करने की तैयारी गोपनीय रखी गई थी। भीलवाड़ा ASP चंचल मिश्रा की लीडरशिप में शनिवार रात कड़ी सुरक्षा में राजू फौजी को भीलवाड़ा लाया गया था । दरअसल, शनिवार को जब फौजी को भीलवाड़ा लगाया गया तब ASP ने ये माना था कि उसकी जान को खतरा था, क्योंकि उ...
राजस्थान में घना कोहरा, सर्द हवाओं से ठिठुरन:150 मीटर तक रह गई विजिबिलिटी, 4-5 दिन रहेगी धुंध

राजस्थान में घना कोहरा, सर्द हवाओं से ठिठुरन:150 मीटर तक रह गई विजिबिलिटी, 4-5 दिन रहेगी धुंध

जयपुर
जयपुर राजस्थान के 14 से ज्यादा शहरों में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को सर्दी का असर दोबारा बढ़ गया है। जयपुर ,नागौर, अजमेर, अलवर सहित कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला। इससे विजिबिलिटी बहुत कम रह गई। 150 मीटर दूर खड़ा व्यक्ति या वाहन भी नहीं दिख रहा था। जयपुर में बीते 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 4.9MM बारिश हुई। जयपुर के अलावा अजमेर, नागौर, अलवर, बीकानेर, श्रीग्ंगानगर हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, टोंक और करौली जिले में बारिश हुई। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक प्रदेश के कोटा, अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना है। कोहरे के कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट ऑन करके कम स्पीड में गाड़ियां चलानी पड़ी। जयपुर शहर में अलसुबह तक बादल छाने के साथ कोहरा भी छाया हुआ था,...
पायलट साफा बांधने में ‘कैप्टन’:कांग्रेस नेता सचिन ने रिकॉर्ड 106 सेकेंड में 51 फीट लंबा साफा बांधा

पायलट साफा बांधने में ‘कैप्टन’:कांग्रेस नेता सचिन ने रिकॉर्ड 106 सेकेंड में 51 फीट लंबा साफा बांधा

जयपुर
जयपुर/ टोंक राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने 51 फीट लंबा साफा करीब डेढ़ मिनट में बांध सभी को हैरत में डाल दिया। पायलट रविवार को टोंक के धांस गांव के दौरे पर थे। यहां गांव में विकास के काम मंजूर होने पर गांव के लोगों ने 51 फीट लंबा साफा बांध उनका स्वागत किया। इसके बाद पायलट ने रिकॉर्ड 1 मिनट 46 सेकेंड में 51 फीट लंबा साफा खुद बांधकर ग्रामीणों को हैरत में डाल दिया। पायलट ने बाद में साफा पास ही खड़े बुजुर्ग ग्रामीण समर्थक के सिर पर बांध दिया। पायलट ने ग्रामीणों के सामने 51 फीट लंबा साफा अच्छे से बांधकर उनके जैसा होने का अहसास करवाया। फील्ड दौरों में सभी नेता साफे बंधवाते हैं, लेकिन इतना लंबा साफा कम ही पहनाया जाता है। पायलट ने यहां केंद्र सरकार पर हमला बोला, वहीं अपने धुर विरोधी CM अशोक गहलोत की तारीफ की।...
एक महीने पहले अहमदाबाद से आया था कुख्यात तस्कर, भाभी के प्रेमी के भाई ने अपने तबेले में दी पनाह

एक महीने पहले अहमदाबाद से आया था कुख्यात तस्कर, भाभी के प्रेमी के भाई ने अपने तबेले में दी पनाह

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाले कुख्यात तस्कर राजू फौजी को शनिवार देर रात कड़ी सुरक्षा में भीलवाड़ा लाया गया। इधर, पुलिस को राजू फौजी पर हमले की आशंका का डर भी सता रहा था। दरअसल, रुपए के लिए फौजी ने जोधपुर के कुख्यात तस्कर कैलाश मांजू की 80 लाख रुपए की सुपारी ली थी। पुलिस को आशंका थी कि जोधपुर से भीलवाड़ा लाने के दौरान उस पर हमला न हो जाए। ऐसे में एसपी चंचल मिश्रा के नेतृत्व में करीब 30 पुलिस जवान और कमांडो के साथ उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले राजू फौजी को जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के खोखरिया से शनिवार तड़के गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि फौजी एक महीने से जोधपुर में छिपा था। जोधपुर में जिस लूणाराम के यहां तबेले में छिपा था उसे फौजी पहले से जानता था। ये वो ही लूणाराम है, जिसके भाई की राजू ने नाक काटी थी। लूणाराम के भाई श्रवण ...
10 जिलों में बारिश का अलर्ट:बीकानेर में बारिश; जोधपुर अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बादल छाए, बूंदाबांदी की संभावना

10 जिलों में बारिश का अलर्ट:बीकानेर में बारिश; जोधपुर अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में बादल छाए, बूंदाबांदी की संभावना

जयपुर
जयपुर राजस्थान के उत्तरी हिस्से में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लग गया। बीकानेर, हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर और चूरू जिले के कुछ हिस्से में सुबह से बादल छाए हुए है और हल्की सर्द हवा चल रही है। वहीं बीकानेर जिले में सुबह 10:30 बजे बूंदाबांदी हुई। इससे दिन में सर्दी का असर बढ़ गया। हालांकि बीकानेर संभाग के जिलों में बीती रात के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान के 33 जिलों में से 4 को छोड़ दे तो शेष सभी में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक प्रदेश के 6 संभाग के जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक रविवार को अलवर, पाली, बारां, सवाईमाधोपुर ही ऐसे शहर है,जहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शेष सभी जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जिससे लोगों को ...
आपके बच्चों के वैक्सीनेशन को तैयार है राजस्थान:15 से 18 साल के एज ग्रुप के 51 लाख से ज्यादा बच्चों को 2 से 3 डोज लगेगी

आपके बच्चों के वैक्सीनेशन को तैयार है राजस्थान:15 से 18 साल के एज ग्रुप के 51 लाख से ज्यादा बच्चों को 2 से 3 डोज लगेगी

जयपुर
जयपुर कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 से 18 साल की एज ग्रुप के बच्चों के लिए 3 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू करने का ऐलान किया है। ऐसे में राजस्थान के करीब 51 लाख से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर दी गई है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से ये भी तैयारी की जा रही है कि बच्चों को हॉस्पिटल के अलावा स्कूल में भी वैक्सीनेशन की सुविधा मिले। वहीं बच्चों को वैक्सीन के दो से तीन डोज लग सकते हैं। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीए) ने बच्चों के लिए जायडस कैडिला कंपनी की बनाई जायकोव-डी और भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को इमरजेंसी उपयोग की मंजूरी दे दी है। ऐसे में जायकोव-डी वैक्सीन लगाई जाती है तो बच्चों को इस वैक्सीन के तीन शॉट (डोज) दिए जाएंगे। हर शॉट में 0.1ML की खुराक होगी। ये वैक्सीन फार्मा जेट मशीन ...
विधायक और अधिकारी लाभार्थियों तक नहीं पहुंचने देते पैसा : दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लगाया सरकारी प्रतिनिधियों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप

विधायक और अधिकारी लाभार्थियों तक नहीं पहुंचने देते पैसा : दौसा सांसद जसकौर मीणा ने लगाया सरकारी प्रतिनिधियों पर लोगों को गुमराह करने का आरोप

जयपुर
दौसा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के कार्यक्रम में सांसद जसकौर मीणा ने राज्य सरकार पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा सरकार के 3 साल हो गए, लेकिन वह केंद्र सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर यश ले रही है, चाहे बात जल जीवन मिशन हो या फिर अन्य योजना की। जसकौर ने कहा, भारत सरकार ने जल जीवन मिशन में जो पैसा दिया उसमें राज्य सरकार ने अपनी तरफ से कोई अंशदान नहीं दिया और उस पैसे की राज्य सरकार जनता के बीच वाहवाही ले रही है। वहीं दूसरी जो योजनाएं हैं पक्का घर, जनधन खाता, शौचालय के लिए पैसा मिलना, गैस कनेक्शन जैसी योजनाओं का केंद्र सरकार ने लाभार्थी के खाते में सीधा पैसा जमा करवाया जिससे कोई बिचौलिया पैसा नहीं खा सके और करप्शन नहीं हो। वहीं राजस्थान सरकार किसी भी तरीके से लाभार्थियों को पूरा लाभ ना देकर बिचौलियों को बीच में डालकर चाहे फिर वह उनके विधायक हों या अधिकारी यह लाभा...
बीकानेर के जोड़बीड़ में लगता है गिद्धों का मेला:2 हजार KM दूर रूस, मंगोलिया से आते हैं हजारों गिद्ध

बीकानेर के जोड़बीड़ में लगता है गिद्धों का मेला:2 हजार KM दूर रूस, मंगोलिया से आते हैं हजारों गिद्ध

जयपुर
बीकानेर कोरोना प्रोटोकॉल के चलते विदेशी नागरिकों का आवागमन बाधित है लेकिन विदेशी पक्षियों के आने का सिलसिला जारी है। बीकानेर के जोड़बीड़ एरिया में इन दिनों करीब चार हजार वल्चर यानी गिद्ध पहुंच गए हैं। इनमें अधिकांश वल्चर करीब दो हजार किलोमीटर की दूरी तय करके हर सर्दी में बीकानेर आते हैं, कुछ महीने यहां ठहरने के बाद वापस अपने वतन लौट जाते हैं। दरअसल, बीकानेर के जोड़बीड़ एरिया को देश का सबसे बड़ा वल्चर सेंटर माना गया है। पिछले पचास सालों से बीकानेर में एक ही जगह मृत पशुओं को डाला जाता है, जो गिद्धों के लिए भोजन का सबसे बड़ा केंद्र है। इन दिनों बीकानेर में मंगोलिया, कजाकिस्तान, रूस सहित कई देशों से गिद्ध आए हैं। ये गिद्ध यहां दिसम्बर और जनवरी तक ठहरेंगे। इन दिनों में मंगोलिया, कजाकिस्तान और रूस में इतनी जबर्दस्त बर्फबारी होती है कि इनके लिए जीवन का संकट खड़ा हो जाता है। वहीं बीकानेर में...
प्री-एग्जाम कल से, हो सकती है इंटरनेट बंदी:सिरोही में नेटबंदी की घोषणा

प्री-एग्जाम कल से, हो सकती है इंटरनेट बंदी:सिरोही में नेटबंदी की घोषणा

जयपुर
जयपुर VDO यानी ग्राम विकास अधिकारी की प्री-परीक्षा 27 और 28 दिसम्बर को कुल 4 चरणों में होने जा रही है। सोमवार सुबह 10 से 12 बजे पहले चरण की परीक्षा होगी। दूसरे चरण का एग्जाम दोपहर 2.30 बजे से शाम 4:30 बजे है। इसी तरह मंगलवार को तीसरे चरण की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। चौथे चरण का एग्जाम दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक होगा। परीक्षा में इस बार निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एग्जाम को लेकर सिरोही जिले में इंटरनेट बंदी की घोषणा कर दी गई है। दूसरे जिलों में भी ये फैसला लिया जा सकता है। बाड़मेर, चूरू, धौलपुर, जैसलमेर, जालौर, करौली और प्रतापगढ़ में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। एग्जाम में 14.92 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे।...