Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान ने खुशी के मामले में सबको पीछे छोड़ा:जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं, वो जिला सबसे ज्यादा खुश

राजस्थान ने खुशी के मामले में सबको पीछे छोड़ा:जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं, वो जिला सबसे ज्यादा खुश

जयपुर
जयपुर क्या हम राजस्थान के लोग कोविड के डेढ़ साल के अवसाद से उबर पाए हैं? हमसे जो खुशी छिन गई थी वह वापस लौट पाई है? 33 जिलों में राज्य के हजारों लोगों के बीच जाकर भास्कर संवाददाताओं ने इसका जवाब ढूंढ़ने के लिए 30 तरह के सवाल पूछे। सारे जवाब पढ़िए… आप मानेंगे कि खुशी तो लौटी ही है, साथ ही भरोसा भी बढ़ा है खुद पर, अपनों पर भी और सिस्टम पर भी।...
इतिहास की सबसे ठंडी रात:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री, फसलों पर बर्फ, नलों में पानी जम गया

इतिहास की सबसे ठंडी रात:फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री, फसलों पर बर्फ, नलों में पानी जम गया

जयपुर
सीकर प्रदेश में सबसे ठंडे माने जाने वाले फतेहपुर में शनिवार की रात इतिहास की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2014 में 30 दिसंबर को यहां तापमान माइनस 4.6 डिग्री दर्ज किया गया था। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते लगातार तीसरे दिन भी फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस में रहने के साथ ही शीतलहर के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। दूसरे दिन भी खुले स्थानों पर तालाब, खेतों में पाइप के अंदर पानी जम गया।...
गर्लफ्रेंड की तवे से गला काटकर हत्या:प्रेमी को शक था कि प्रेमिका का दूसरे युवक से भी अफेयर है

गर्लफ्रेंड की तवे से गला काटकर हत्या:प्रेमी को शक था कि प्रेमिका का दूसरे युवक से भी अफेयर है

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर में शादीशुदा प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका की तवे से गला काटकर हत्या कर दी। युवक को शक था कि गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे युवक से भी अफेयर चल रहा था। महिला का पति के साथ झगड़ा चल रहा था, इसलिए कुछ समय से अपने पीहर ही थी। महिला तीन बच्चों की मां थी। बालोतरा शहर के हीरा बा की ढाणी स्थित एक मकान में 14 दिसंबर की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बालोतरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। मृतका राणकी पत्नी पप्पाराम निवासी हीरा बा की ढाणी के गले से धारदार हथियार के निशान मिले। वहीं हर तरफ खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था।...
सेना के अभ्यास के दौरान गोला फटा, जवान की मौत

सेना के अभ्यास के दौरान गोला फटा, जवान की मौत

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर के किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान गोला फटने से एक जवान की मौत हो गई। 4 अन्य जवान गंभीर घायल हो गए। सभी को रामगढ़ अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर BSF के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर स्थित किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में BSF पंजाब फ्रंटियर के जवान मोर्टार के साथ फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे। अभ्यास के दौरान मोर्टार का गोला फटने से पास खड़े जवान संदीप सिंह व अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सबको तुरंत रामगढ़ अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान जवान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार मोर्टार फटने से हादसे हो चुके हैं। कई जवान अपनी जान गंवा चुके हैं। हादसे की जांच के ...
पबजी-फ्री फायर हत्यारे बना रहे बच्चों को:मोबाइल गेम के लिए चचेरे भाई को मार डाला

पबजी-फ्री फायर हत्यारे बना रहे बच्चों को:मोबाइल गेम के लिए चचेरे भाई को मार डाला

जयपुर
जयपुर नागौर में 15 साल के लड़के को 'फ्री फायर' (ऑनलाइन गेम) की ऐसी लत लगी कि वह परिवार वालों पर ही आक्रामक हो गया। पिता ने मोबाइल देने से इनकार किया तो उनको कमरे में बंद कर खूब उत्पात मचाया। नागौर में ही इस गेम के चक्कर में एक लड़का कर्ज के दलदल में ऐसा धंसा कि उसने रकम के लिए अपने ही चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। चूरू का नाबालिग तो गेम के चक्कर में सबको भुला बैठा। उसे न परिवार वालों का ख्याल रहा, न ही अपनी सेहत का। हालत बिगड़ी तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया। ये तो उदाहरण भर हैं। राजस्थान में बच्चे मरने-मारने पर उतारू हो रहे हैं। प्रदेश में इस तरह के रोज दो से ढाई सौ शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं। 10-12 बच्चे रोज घर छोड़ रहे हैं।...
10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती

10वीं पास के लिए निकली बंपर भर्ती

जयपुर
जयपुर नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी को इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। वहीं 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान परीक्षा होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की और से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।...
नीति आयोग ने कहा- भारत में ब्रिटेन जैसा संक्रमण फैला तो तीसरी लहर में रोजाना 14 लाख तक केस आ सकते हैं

नीति आयोग ने कहा- भारत में ब्रिटेन जैसा संक्रमण फैला तो तीसरी लहर में रोजाना 14 लाख तक केस आ सकते हैं

जयपुर
दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने चिंता जाहिर की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ पॉल ने कहा कि अगर हम ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के संक्रमण का पैमाना देखें और भारत की आबादी से उसकी तुलना करें तो कहा जा सकता है कि संक्रमण फैलने पर भारत में रोजाना 14 लाख केस आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर केस की जीनोम सीक्वेंसिग नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते केस के लिए ओमिक्रॉन संक्रमण माना जा रहा है, लेकिन यह इसे लेकर अभी सारी बातें साफ नहीं हुई हैं। इस पर रिसर्च जारी है और सरकार सभी नए डेवलपमेंट पर नजर बनाए हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि ओमिक्रॉन स्ट्रेन हल्का इंफेक्शन ही फैलाता है। उन्होंने यूरोप में ओमिक्रॉन के संक्रमण की रफ्तार को हाईलाइट किया और भारत की आबादी से उसकी तुलना की।...
रॉयल वेडिंग में शामिल होने जयपुर आए महेंद्र सिंह धोनी

रॉयल वेडिंग में शामिल होने जयपुर आए महेंद्र सिंह धोनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान देश दुनिया में अब हाई प्रोफाइल डेस्टिनेशन वेडिंग का प्रमुख केंद्र बन गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विकी कौशल के बाद अब राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी जयपुर में होने जा रही है। शादी में शामिल होने के लिए इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचे। उनके साथ धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। धोनी की पत्नी साक्षी एयरपोर्ट पर भीड़ देख लोगों से नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना चल रहा है दूर रहें। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री और फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार सुबह जयपुर पहुंच गए हैं। 2 दिन तक चलने वाले इस खास समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कलाकारों के साथ कई VVIP मेहमान जयपुर आएंगे। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर 42 चार्टर विमानों का जमघट लगेगा।...
ठंड ऐसी कि रेगिस्तान में भी जम गई बर्फ:चार जिलों में पारा माइनस में पहुंचा

ठंड ऐसी कि रेगिस्तान में भी जम गई बर्फ:चार जिलों में पारा माइनस में पहुंचा

जयपुर
जयपुर हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड के मैदानों में बर्फ जमने जैसा नजारा आज राजस्थान के कई शहरों में देखने को मिला। राजस्थान में कल रात प्रदेश में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। शीतलहर चलने और गलनभरी सर्दी के कारण चूरू, माउंट आबू, फतेहपुर, जयपुर के जोबनेर में पारा माइनस में चला गया। इस साल पहली बार ऐसा हुआ जब फतेहपुर के अलावा अन्य तीन और जगहों पर पारा जीरो से नीचे चला गया। शेखावाटी अंचल, हिल स्टेशन माउंट आबू, जयपुर समेत कई जगह खुले इलाकों में बर्फ जम गई। बीती रात सबसे कम तापमान फतेहपुर में माइनस 3.8 दर्ज हुआ। कड़ाके की सर्दी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। सब्जियों और रबी की फसल में पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई।...
गहलोत के सलाहकार का फिर पायलट कैंप पर हमला

गहलोत के सलाहकार का फिर पायलट कैंप पर हमला

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने सरकार के तीन साल पूरे होकर चौथे साल में प्रवेश की बधाई देने के साथ इशारों में सचिन पायलट कैंप पर हमला बोला है। संयम लोढ़ा ने ट्वीट करके पायलट कैंप पर इशारों में हमला बोला है। संयम लोढ़ा ने लिखा-सरकार की शुरुआत दुधारी तलवार की नोक पर। लगातार अस्थिरता सिर उठाती रही। सूरज को तो पग पग तपना ही है। "खेला होबे" तो पंचर ही रहेगा। राज्य के कोने-कोने में फैला विकास, उत्सव का भाव तो पैदा करता ही है। संयम लोढ़ा ने खेला होबे तो पंचर रहेगा लिखकर पायलट कैंप पर हमला बोला है। लोढ़ा सलाहकार बनने से पहले भी इशारों में पायलट कैंप पर हमले करते रहे हैं। सीएम के सलाहकार बनने के बाद भी लोढ़ा के पायलट कैंप पर इशारों में हमले जारी हैं। संयम लोढ़ा से ट्वीट के मायनों के बारे में जब पूछा तो उन्होंने भास्कर से कहा-पाठक समझदार है, ट्वीट के मायने निकालने के...