Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

ASI का ऑडियो, SHO ने घूस लेकर निलंबित करवाया:सुसाइड की धमकी

ASI का ऑडियो, SHO ने घूस लेकर निलंबित करवाया:सुसाइड की धमकी

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा में एक निलंबित ASI ने सुसाइड करने की धमकी दे दी। साथ ही चेतावनी दी कि इसके लिए SP और SHO समेत एक पुलिसकर्मी जिम्मेदार होंगे। एएसआई का ऑडियो सामने आने से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। एसएचओ अब जांच का हवाला दे रहे हैं। मामला जिले के बनेड़ा थाने का है। यहां 6 नवंबर को एक ट्रक हादसा हुआ था। जांच अधिकारी के तौर पर मौके पर एएसआई सत्यनारायण नरूका को भेजा गया। ट्रक ड्राइवर ने कार को टक्कर मार दी थी। इस मामले में ट्रक ड्राइवर ने नरूका पर आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट कर दो हजार रुपए ले लिए और मोबाइल छीन लिया गया। जब शिकायत एसपी तक पहुंची तो उसे सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले को रविवार को एएसआई नरूका ने एक ऑडियो शेयर किया। इसमें कहा कि हादसे में आरोपी को बचाने के लिए थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा व दीवान मांगीलाल जाट ने ट्रक मालिक से 40 हजार रुपए ले लिए। इस मामले में एसपी को ...
कड़ाके की सर्दी में जैकेट, ब्लेजर, शॉल-मफलर पर पाबंदी, सिर्फ बिना जेब वाली स्वेटर पहन सकेंगे

कड़ाके की सर्दी में जैकेट, ब्लेजर, शॉल-मफलर पर पाबंदी, सिर्फ बिना जेब वाली स्वेटर पहन सकेंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से प्रदेश के 25 जिलों में 3 हजार 896 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 27 व 28 दिसंबर को होगी। जिसमें प्रदेश के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम में अभ्यर्थियों को सवालों के साथ ही कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह है सरकारी ओर से जारी गाइडलाइन। गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थी कोट, टाई, मफलर, जैकेट, जरकिन, ब्लेजर, पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थी सर्दी से बचने के लिए सिर्फ शर्ट, बिना जेब वाली स्वेटर जिनमें बड़े बटन नहीं लगे हो वहीं पहन सकेंगे। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थी भी हेट, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगी। परीक्षा से 7 दिन पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmss...
राजस्थान के पांच शहरों में तापमान माइनस में:जयपुर के जोबनेर, सीकर, चूरू और करोली में बर्फ जमी; दो दिन कोई राहत नहीं

राजस्थान के पांच शहरों में तापमान माइनस में:जयपुर के जोबनेर, सीकर, चूरू और करोली में बर्फ जमी; दो दिन कोई राहत नहीं

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। सीकर के फतेहपुर में लगातार चौथे दिन भी तापमान माइनस में दर्ज हुआ। वहीं, चूरू, सीकर, करौली, जोबनेर में भी आज न्यूनतम तापमान माइनस में रहा। इन शहरों में आज भी खुले इलाकों में बर्फ की परत जमी नजर आई। इधर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर जैसे शहर जो कल जमाव बिंदु पर पहुंच गए थे, वहां आज तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठण्ड से कोई खास राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और सर्दी का असर थोड़ा बहुत कम होगा। सबसे ठण्डी रात जयपुर के जोबनेर में रहीं, जहां न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज सर्दी के कारण खेतों में, पेड़ों पर ओंस की बूंदी जमकर कांच के झूमर की तरह दिखने लगी। इससे एक दिन पहले जोबनेर में पारा -5 पर पहुंच गया था, जो पिछले ढाई दशक का सबसे कम तापमान रहा था।...
जयपुर में साक्षी के साथ धोनी ने किया कैंडल-लाइट डिनर

जयपुर में साक्षी के साथ धोनी ने किया कैंडल-लाइट डिनर

जयपुर
जयपुर राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी के फंक्शन में रविवार को बॉलीवुड कलाकारों के साथ राजनेताओं ने जमकर एंजॉय किया। इस दौरान सलमान खान हॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा के साथ नजर आए। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ कैंडल लाइट डिनर किया। रविवार को जयपुर के रामबाग पैलेस में प्रफुल्ल पटेल के बेटे की बारात निकाली गई। इस दौरान बैंड की धुनों पर जहां बॉलीवुड कलाकारों के साथ राजनेताओं और बिजनेस टायकून ने जमकर डांस किया। वहीं, गुलाबी नगरी की ठंड से बचने के लिए मेहमानों ने अलाव का सहारा भी लिया। इस दौरान मेहमानों ने लेट नाइट पार्टी में भी जमकर डांस किया। साथ ही शादी में सलमान खान, समांथा, पॉलिटीशियन शाइना एनसी और शिल्पा शेट्टी एक साथ नजर आए।...
किले जैसे हैं काशी विश्वनाथ के दरवाजे:एक का वजन 3 टन

किले जैसे हैं काशी विश्वनाथ के दरवाजे:एक का वजन 3 टन

जयपुर
जालोर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता के चर्चे आजकल हर जुबान पर हैं। इसमें सागवान की लकड़ी से बने कई टन वजनी दरवाजे चार चांद लगा रहे हैं। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी चाहते थे कि कॉरिडोर के दरवाजे भी भव्य हों, इसलिए राजे-रजवाड़ों की धरती राजस्थान के कारीगरों को इसे बनाने का काम दिया गया। इन्हें बनाने के लिए जालोर के 35 कारीगरों ने ढाई महीने तक 18-18 घंटे काम किया। इनकी नक्काशी देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कारीगरों की खूब तारीफ की। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में 6 दरवाजे लगाए गए हैं। इन दरवाजों को बनाने का जिम्मा अहमदाबाद की PCP कंपनी को दिया गया था। उसने इसका काम जालोर के कालूराम सुथार को दिया। सुथार ने अपनी टीम के साथ मिलकर ये दरवाजे तैयार किए। ऐसे 4 दरवाजे कॉरिडोर में अंदर जाने या बाहर निकलने वाले रास्तों पर हैं। सभी दरवाजों का वजन और लंबाई-चौड़ाई एक जैसी है।...
तस्करों ने पुलिस के पीछे दौड़ाई गाड़ी, 4 को पीटा:अपने तस्कर भाई को छुड़ाने आए थे, पेड़ों के पीछे छिपकर बचाई जान

तस्करों ने पुलिस के पीछे दौड़ाई गाड़ी, 4 को पीटा:अपने तस्कर भाई को छुड़ाने आए थे, पेड़ों के पीछे छिपकर बचाई जान

जयपुर
नागौर नागौर में दो तस्करों ने अपने भाई को पुलिस से छुड़ाने के लिए 4 पुलिस जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया। तस्करों ने पुलिस के पीछे गाड़ी दौड़ाई। इसके बाद अपने तस्कर भाई को भी छुड़ा कर ले गए। तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में 4 पुलिस जवान घायल हो गए। इसके बाद चारों पुलिसकर्मी खींवसर थाने पहुंचे और यहां से उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया। मामला खींवसर थाना क्षेत्र के थांबड़िया गांव का है। खींवसर SHO गोपाल कृष्ण ने बताया कि रविवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि डोडा पोस्त तस्करी के मामले में वांटेड तस्कर बाबूलाल पुत्र बेड़ाराम विश्नोई निवासी थांबड़िया अपनी ढाणी में आया हुआ है। इस पर पुलिस टीम तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची। पुलिस को देखते ही बाबूलाल और उसका एक साथी खेतों की तरफ दौड़ने लगा। पुलिस टीम भी उ...
गैंगवार थी पुलिस कस्टडी में मर्डर की वजह:आनंदपाल जैसा बनना चाहता था लॉरेंस गैंग का सुरेश

गैंगवार थी पुलिस कस्टडी में मर्डर की वजह:आनंदपाल जैसा बनना चाहता था लॉरेंस गैंग का सुरेश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर मारवाड़ में गैंगवार की एंट्री हो गई है। आनंदपाल और अनुराधा चौधरी के बाद लॉरेंस अपना नेटवर्क फैला चुका है। गैंगवार का ही नतीजा है कि जोधपुर में शनिवार को दिन दहाड़े पुलिस कस्टडी में बदमाश सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हमला पाली के हिस्ट्रीशीटर जब्बर सिंह ने करवाया था। दरअसल, सुरेश आनंदपाल जैसा बड़ा गैंगस्टर बनकर पाली में दहशत फैलाना चाहता था। यहां पहले से हिस्ट्रीशीटर जब्बर सिंह सक्रिय था। एक साल पहले जब वो लॉरेंस के कॉन्टैक्ट में आया तो काला जठेड़ी को जब्बर सिंह की सुपारी दी। लेकिन फायरिंग में जब्बर सिंह बच गया। हिस्ट्रीशीटर ने इसी का बदला लेने के सुरेश को पुलिस कस्टडी में ही मरवा दिया। नेतागिरी और रंगदारी के बाद हथियार तस्करी का सरगनासुरेश सिंह पाली के डरी गांव का रहने वाला था। पहले नेतागिरी करता था। फिर आरटीआई कार्यकर्ता बन गया। आरटीआई के नाम से लोगों को ब्लैकमेल...
जयपुर की रॉयल वेडिंग में सलमान ने किया डांस:हुक्के का कश लेते दिखे धोनी; अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने जुम्मे की रात पर किया परफॉर्म

जयपुर की रॉयल वेडिंग में सलमान ने किया डांस:हुक्के का कश लेते दिखे धोनी; अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी ने जुम्मे की रात पर किया परफॉर्म

जयपुर
जयपुर रॉयल वेडिंग के लिए पिंक सिटी जयपुर में एक बार फिर सेलिब्रिटीज, राजनेताओं और बिजनेस टाइकून आए हुए हैं। राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय की हाई-प्रोफाइल शादी के फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, अनिल कपूर और शिल्पा शेट्‌टी ने जमकर डांस किया। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हुक्के का कश लेते देखिए। इस शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल, अनिल अग्रवाल, अनिल अंबानी, सुनील मित्तल सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई बिजनसमैन परिवार के साथ जयपुर आए हुए हैं।...
2 कारों की भिड़ंत में 3 की मौत:मौत पर शोक जताकर लौट रहे परिवार के 5 सदस्य घायल

2 कारों की भिड़ंत में 3 की मौत:मौत पर शोक जताकर लौट रहे परिवार के 5 सदस्य घायल

जयपुर
चूरू चूरू में शनिवार देर शाम दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी विकास जांगिड़ ने बताया कि हादसे में गोठ्या बड़ी निवासी राजेंद्र सिंह, लसेड़ी गांव निवासी वीर सिंह और भामासी निवासी जयनारायण सिंह की मौत हो गई। तीनों एक कार में सवार थे। दूसरी कार में पिलानी में रहने वाले गिरवर सिंह, उसकी पत्नी सरमेश, बेटा पुष्पेंद्र सिंह, भाई सतवीर सिंह और पोता यशवर्धन सिंह थे। गिरवर सिंह अपने गांव लाखलान बड़ी में मौत पर शोक जताने परिवार सहित शनिवार को आया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह परिवार सहित पिलानी लौट रहा था। सादुलपुर-पिलानी रूट पर चांदगोठी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ...
जयपुर की पॉश कॉलोनी में 3 घंटे तेंदुए की दहशत:घरों के ऊपर दौड़ता रहा

जयपुर की पॉश कॉलोनी में 3 घंटे तेंदुए की दहशत:घरों के ऊपर दौड़ता रहा

जयपुर
जयपुर जयपुर में रविवार को तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर मालवीय नगर की पॉश कॉलोनी में घुस गया। करीब तीन घंटे तक लोगों में तेंदुए की दहशत बनी रही। आखिरकार मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। इससे पहले करीब तीन घंटे तक तेंदुआ कॉलोनी में बने मकानों में एक छत से दूसरी छत पर कूदता फांदता रहा। कॉलोनी के लोग डर के मारे दरवाजा बंद कर घर में बैठे रहे।आसपास के मकानों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए के फोटो क्लिक किए और वीडियो भी बनाए।...