जयपुर
चंबल के बीहड़ों के डकैतों की जड़ें जेल तक फैली हुई हैं। सजा काट रहे डकैत धौलपुर जेल से अपना गिरोह चला रहे हैं। फिरौती लेनी हो या हथियार पहुंचाने हों, जेल से ही आदेश निकाला जाता है। जगन गुर्जर से लेकर मुकेश ठाकुर गैंग के डकैत जेलों में बंद हैं। हर बड़े डकैत के पास मोबाइल है। मोबाइल के जरिए ही ये डकैत जेल से अपना गिरोह चला रहे हैं।...
कोटा
हाड़ौती की जनता को अभेडा बायोलॉजिकल पार्क में नए चिड़ियाघर की सौगात मिली है। लगभग 715 बीघा (143 हैक्टर ) में फैला यह चिड़ियाघर अपने आप में अनोखा होगा। यहां करीब 20 हजार पौधे लगाए गए है। पहले फेज में 17 एनक्लोजर बनाए गए हैं। इनमें जानवरों और पक्षियों को रखा गया है। वन्यजीव को देखने के लिए 3 किलोमीटर लंबा कोबल पाथ (ट्रैक) बनाया गया है। इस ट्रैक पर चलकर पर्यटकों को जंगल का एहसास होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अगले 5 से 7 दिन में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।...
जयपुर
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 1226 पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए अभ्यर्थी SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर 29 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी का चयन रिटन एग्जाम, स्क्रीनिंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। रिटन एग्जाम अगले साल जनवरी में होने की संभावना है। हालांकि, एग्जाम के एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को जारी कर दिए जाएंगे।
पदों की संख्या : 1226
वैकेंसी डिटेल्स
सीबीओ रेग्युलर वैकेंसी - 1100 पदएसबीआई सीबीओ बैकलॉग वैकेंसी - 126 पदएसबीआई बैंक में कुल खाली पदों की संख्या - 1226
स्टेट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
राजस्थान - 104 पदमध्य प्रदेश - 162 पदछत्तीसगढ़ - 52 पदकर्नाटक - 278 पदतमिलनाडु - 276 पदगुजरात - 354 पद
सैलरीSBI द्वार...
जोधपुर
खंडों और खावण खंडों (खाने-पीने में माहिर) के शहर जोधपुर का हर जायका निराला है। यहां के खान-पान की बात हो और मिर्ची बड़े का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आपको हैरानी होगी कि अकेले जोधपुर में हर रोज करीब एक लाख मिर्ची बड़े खाए जाते हैं। मिर्ची बड़े के दीवाने केवल जोधपुर में ही नहीं देश और विदेशों में भी है। यहां तक कि लंदन में तो जोधपुरी मिर्ची बड़ा फेस्टिवल भी हो चुका है। ...
उदयपुर
उदयपुर में एक हफ्ते पहले वकील के घर के बाहर फायरिंग कर धमकी देने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिल्वेस्टर नाम का बदमाश वकील के बेटे को खुलेआम धमकी देता नजर आया। बदमाश ने पुलिस को चुनौती भी दी। सिल्वेस्टर को भूपालपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, भूपालपुरा में पार्किंग विवाद के बाद सिल्वेस्टर उर्फ दीपू ने वकील पूरनमल जैन के घर के बाहर तीन बार गोलियां चलाई। इस दौरान उसने कहा मैं सिल्वेस्टर हूं। कोई आ तो जाए। इतनी गलतफहमी पाल ली है क्या? अब बुलाओ पुलिस को। करीब 1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में आरोपी बेखौफ होकर हवा में फायर करता रहा। आरोपी ने वकील के बेटे को धमकाते हुए कहा- गोली ही गोली मार दूंगा। मैं सिल्वेस्टर हूं।
इस दौरान जैन घर पर नहीं थे। उनका बेटा ही घर पर मौजूद था। आरोपी और वकील का घर भी एक ही गली में आमने-सामने है। ऐसे में कार पार्किंग को लेकर टोके जाने पर आर...
नागौर
चूरू जिले के सुजानगढ़ इलाके के बहुचर्चित गनोड़ा हत्याकांड में शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मंजीत सिंह सहित 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। मंजीत प्रदेश के कुख्यात डॉन रहे आनंदपाल सिंह का छोटा भाई है। फिलहाल अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। इससे 3 साल पहले चूरू जिले की सुजानगढ़ ADJ कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि इस केस के अलावा दूसरे केस में वांटेड होने के चलते आरोपियों को अभी जेल में ही रहना पड़ सकता है।
राजस्थान हाईकोर्ट ने मंजीत सिंह सहित रामसिंह, मोंटी सिंह, कैलाशदान, महावीर सिंह और छोटू सिंह को रिहा किए जाने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने फैसले में लिखा कि प्रॉसिक्यूशन अपराध को साबित करने में जरूरी साक्ष्य समझाने में विफल रहा है। प्रॉसिक्यूशन की स्टोरी में भी बड़ी खामियां है, जिन्हें सुलझाया नहीं गया है। इसलिए ट्रायल कोर्...
जयपुर
हाई प्रोफाइल पार्टियों का स्टेटस सिंबल बना एमडी, एमडीएमए (मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन) ड्रग और स्मैक कई लोगों की जिंदगी निगल गया। ये इतना खतरनाक है कि इसकी लत में कई बड़े अधिकारियों और स्टूडेंट तक ने सुसाइड का प्रयास कर लिया। इसकी लत इंसान को मरने पर मजबूर कर देता है।
जयपुर
जयपुर में विवाहिता के साथ दो साल से लिव इन में रह रहा युवक उसके पति को देखकर इतना डर गया कि पांचवीं मंजिल से कूद गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला प्रतापगढ़ थाने के रिया अपार्टमेंट का है। हादसे के बाद से प्रेमिका और उसका पति दोनों फरार है।
थानाधिकारी बलवीर सिंह कस्बा ने बताया कि उत्तरप्रदेश का कन्नौज निवासी मोहसिन उर्फ आजम (30) करीब ढाई साल पहले नैनीताल से 24 साल की विवाहिता को भगाकर जयपुर ले आया था। वह करीब सात महीने मालवीय नगर में रहा। इसके बाद एक महीने से वह एनआरआई सर्किल के पास रिया अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल पर किराए के फ्लैट में रह रहा था। सोमवार दोपहर अचानक विवाहिता का पति अपनी पत्नी को ढूंढ़ते हुए फ्लैट पर आ गया। महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला तो मोहसिन उसके पति को देखकर डर गया और पांचवीं मंजिल से कूद गया। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल म...
जयपुर
पूरी दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का डर फैला हुआ है। भारत में भी इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राजस्थान में अब तक इस वैरिएंट से संक्रमित 17 मरीज मिल चुके हैं। कई संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। कोरोना के इस नए वैरिएंट के खतरे के बीच अब हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की मांग उठने लगी है। ऐसे में इन ग्रुप को बूस्टर डोज दिया जाए या नहीं इसके आंकलन के लिए राज्य सरकार ने एक सीरो सर्वे करवाना शुरू कर दिया है। इसमें पूरे प्रदेश के 17 हजार से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी की जांच की जाएगी।
जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्यमंत्री कोविड कंट्रोल कमेटी के सदस्य डॉ. सुधीर भंडारी ने बताया कि ये सर्वे प्रदेश के 14 जिलों में करवाया जा रहा है। ज्यादातर जिलों से हमारे पास ब्लड सैंपल आ गए हैं और...
चौमूं
दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर सुसाइड करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। महिला अपने कॉन्स्टेबल पति की शराब की लत से परेशान थी। इसके साथ ही परिवार पर लाखों रुपए का कर्जा भी था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। पुलिस ने बताया कि इससे परेशान महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मारा और इसके बाद खुद ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच पर भेजा है। मोबाइल में छिपे राज से दो बच्चों की हत्या और महिला के सुसाइड से जुड़े मामले में और खुलासे हो सकते हैं।...