Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पति का अफेयर, बेटी के साथ टांके में कूद सुसाइड:वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला ऑडियो

पति का अफेयर, बेटी के साथ टांके में कूद सुसाइड:वॉट्सऐप ग्रुप पर डाला ऑडियो

जयपुर
जालोर पटवारी पति का जयपुर की महिला पटवारी से अफेयर चल रहा है। पिछले छह माह से पत्नी से बात तक करनी बंद कर दी थी। इससे परेशान पत्नी ने ढाई साल की बेटी के साथ सुसाइड कर लिया। सास-ससुर घर से बाहर गए थे। इतने में महिला ने सुसाइड से पहले ऑडियो रिकॉर्ड किया और वॉट्सऐप के फैमिली ग्रुप में डाल दिया। उसने सुसाइड के लिए पति को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही, सास-ससुर को बेगुनाह बताया है। मामला जालोर के सांचौर का है।...
राजेंद्र राठौड़ बोले वसुंधरा हमारी नेता:वे 2 बार सीएम रहीं लेकिन सीएम के चेहरे के लिए संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा

राजेंद्र राठौड़ बोले वसुंधरा हमारी नेता:वे 2 बार सीएम रहीं लेकिन सीएम के चेहरे के लिए संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा

जयपुर
भरतपुर उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि भाजपा में सीएम के चेहरे को लेकर टिप्पणी करने का अधिकार मुझे नहीं है। यह अधिकार संसदीय बोर्ड को है, लेकिन वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं यह कहने में मुझे संकोच नहीं है। राठौड़ ने यह बात बुधवार को धौलपुर जाते समय कही। कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी जन आक्रोश रैली निकाल रही है। धौलपुर में जिसकी कमान बीजेपी नेता राजेंद्र राठौर संभाल रहे हैं। धौलपुर जाते समय राजेंद्र राठौर भरतपुर में रुके। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।...
बाड़मेर रिफाइनरी के पास चलती बस में आग:प्राइवेट बस से सीकर जा रहे थे 12 यात्री

बाड़मेर रिफाइनरी के पास चलती बस में आग:प्राइवेट बस से सीकर जा रहे थे 12 यात्री

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर (पचपदरा) रिफाइनरी के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात यात्रियों से भरी बस में आग लग गई। इस निजी बस के ड्राइवर ने फौरन बस को किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतारा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। तब तक सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल आए थे। उधर, हाईवे पर जाम लग गया। हादसा पचपदरा रिफाइनरी के बेहद करीब हुआ। इसलिए यह काफी खतरनाक साबित हो सकता था। पुलिस ने दमकलों को बुलाया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रही थीं। पूरी बस खाक हो गई।...
होमगार्ड भर्ती में अपनी जगह किसी और को दौड़ाया:नकली अभ्यर्थी 18 दिन बाद गिरफ्तार

होमगार्ड भर्ती में अपनी जगह किसी और को दौड़ाया:नकली अभ्यर्थी 18 दिन बाद गिरफ्तार

जयपुर
भरतपुर भरतपुर में 25 नवंबर को हुई होमगार्ड में भर्ती एक अभ्यर्थी ने अपनी जगह दूसरे फर्जी अभ्यर्थी को दौड़ा दिया। दौड़ पूरी होने के बाद नकली अभ्यर्थी तो फरार हो गया, लेकिन असली अभ्यर्थी को होमगार्ड के अधिकारीयों ने मौके पर ही पकड़ लिया। मथुरा गेट थाना पुलिस ने अब दौड़ लगाने वाले नकली अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नकली अभ्यर्थी के दौड़ लगाने का खुलासा जब हुआ तब होमगार्ड के अधिकारीयों ने दौड़ पूरी होने के बाद सीसीटीवी देखा। दरअसल 25 नवंबर को भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होमगार्ड की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से दौड़ लगवाई जा रही थी। होमगार्ड में भर्ती होने के लिए धौलपुर के कंचनपुरा थाना के पदावली गांव के युवक कृष्ण कुमार भी भाग ले रहा था, लेकिन जब अभ्यर्थियों के दौड़ लगाने की बारी आई तो कृष्ण कुमार ने अपनी जगह धौलपुर जिले में सरमथुरा थाना इलाके के मडासील गांव का रहने वाला शिवम न...
पबजी-फ्री फायर की उधारी चुकाने के लिए भाई की हत्या:16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई का शव जमीन में गाड़ा

पबजी-फ्री फायर की उधारी चुकाने के लिए भाई की हत्या:16 साल के नाबालिग ने 12 साल के चचेरे भाई का शव जमीन में गाड़ा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर नागौर में 16 साल के नाबालिग को 'पबजी' और 'फ्री फायर' की ऐसी लत लगी कि उसने अपने 12 साल के चचेरे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को जमीन में गाड़ दिया। इतना ही नहीं, असम में बैठे चचेरे भाई के अंकल को फेक इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगता रहा। सोमवार सुबह लाडनूं पुलिस ने आरोपी नाबलिग को डिटेन कर उसकी निशानदेही पर गांव के तालाब किनारे जमीन में गड़ी लाश बरामद कर ली। फिलहाल लाडनूं CHC पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। दरअसल, 8 दिसंबर को धुड़ीला गांव का प्रवीण शर्मा (12) अपनी मम्मी का मोबाइल लेकर घर से गायब हो गया था। प्रवीण के चाचा नरेश पुत्र पन्नालाल शर्मा ने अगले दिन पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि प्रवीण को पबजी और फ्री फायर खेलने की आदत थी। इस पर पुलिस ने सायबर तकनीक से प्रवीण की तलाश शुरू कर दी। वहीं, इस बीच असम...
दुल्हन बनी कटरीना ने बहनों संग शेयर की फोटो:लिखा- हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की, वे मेरी ताकत

दुल्हन बनी कटरीना ने बहनों संग शेयर की फोटो:लिखा- हम बहनों ने हमेशा एक-दूसरे की रक्षा की, वे मेरी ताकत

जयपुर, मनोरंजन
जयपुर विक्की कौशल और कटरीना रोज अपनी शादी की फोटोज शेयर कर रहे हैं। सोमवार को भी कटरीना ने शादी की फोटोज शेयर की। इनमें कटरीना दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। साथ ही कटरीना की बहनें भी नजर आ रही हैं। इससे पहले कटरीना हल्दी और मेहंदी की फोटोज भी शेयर कर चुकी हैं।
राहुल के भारत को हिंदुओं का देश बताने पर विवाद:ओवैसी बोले- भारत सब भारतीयों का

राहुल के भारत को हिंदुओं का देश बताने पर विवाद:ओवैसी बोले- भारत सब भारतीयों का

जयपुर
जयपुर जयपुर की रैली में राहुल गांधी के भारत को हिंदुओं का देश बताने और हिंदू बनाम हिंदुत्व की नई परिभाषा पर विवाद हो गया है। बीजेपी के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने ट्वीट कर की प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी सहित कई नेताओं के बयानों के बाद रविवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सफाई देने के अंदाज में ट्वीट किया।...
राजस्थान में जयपुर का दिन सबसे ठंडा:बीकानेर, सीकर, चूरू, गंगानगर में राहत नहीं, 2 दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में जयपुर का दिन सबसे ठंडा:बीकानेर, सीकर, चूरू, गंगानगर में राहत नहीं, 2 दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

जयपुर
जयपुर राजस्थान में सोमवार को भले ही न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई हो, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। सुबह से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। आज भी जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ समेत कई जगह आसमान में हल्के बादल और धुंध छायी रही। सीकर, चूरू समेत कई शहरों में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राज्य में सबसे कम तापमान फतेहपुर शेखावाटी में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, कोटा, उदयपुर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर चला गया। जयपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सबसे कम था। जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, आज डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान में 4 अंक बढ़कर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 10.6 पर पहुंच गया। दक्षिणी राजस्थान के अन्य जिले चित्तौड़गढ़ में रविवार के मुकाबले तापमान...
जयपुर में ओमिक्रॉन के 4 और केस:सबसे ज्यादा मरीजों वाला राजस्थान दूसरा राज्य बना

जयपुर में ओमिक्रॉन के 4 और केस:सबसे ज्यादा मरीजों वाला राजस्थान दूसरा राज्य बना

जयपुर
जयपुर जयपुर में ओमिक्रॉन के 4 और मरीज मिले हैं। इसी के साथ राजस्थान में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। राजस्थान देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मरीज हैं। 18 मरीजों के साथ महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। पूरे देश में 42 मरीज नए वैरिएंट के मिल चुके हैं। जयपुर के लिए राहत की बात यह है कि पूर्व में मिले 9 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इनमें से किसी में भी लक्षण नहीं थे। नए मिले 4 पॉजिटिव लोग वही हैं, जो पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका से लौट कर आए परिवार के संपर्क में आए थे। सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के 4 सदस्यों के अलावा इनके संपर्क में आदर्श नगर जनता कॉलोनी का एक परिवार भी संपर्क में आया था। इसमें 5 लोग पहले ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके थे। शेष 4 लोगों की रिपोर्ट और पॉजिटिव मिली है। इन संदिग्ध लोगों क...
विक्की कौशल की कजिन ने शेयर की अंदर की झलक, टॉयलेट की कीमत बताई 6 लाख

विक्की कौशल की कजिन ने शेयर की अंदर की झलक, टॉयलेट की कीमत बताई 6 लाख

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सवाई माधोपुर सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में शादी करने के बाद विक्की कौशल और कटरीना वापस लौट चुके हैं। अब विक्की कौशल की कजन उपासना वोहरा और उनके पति अरुणेंद्र ने शादी के बीच बनाए अपने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने शादी के रस्मों के दौरान होटल के बनाए वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि जिस रूम में वे रुके हैं, उसका टॉयलेट ही 6 लाख रुपए का है। विक्की कटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में शादी की थी।...