Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

विक-कैट का मंडप दिल्ली के फूलों से सजा:5.5 टन फूल मंगाए

विक-कैट का मंडप दिल्ली के फूलों से सजा:5.5 टन फूल मंगाए

जयपुर, मनोरंजन
सवाई माधोपुर आज विक्की-कटरीना की शादी है। इससे पहले दो दिन तक उनका प्री-वेडिंग फंक्शन चला। सेलेब्स हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। राजस्थान के सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में मंडप को सजा दिया गया है। गुरुवार सुबह दिल्ली से फूल पहुंचे थे। दोनों शाम 6 बजे गोधूलि बेला में फेरे लेंगे। इसके बाद वेडिंग सेरेमनी के कार्यक्रम चलेंगे। दिल्ली के गाजीपुर से फूल लाने वाले ट्रक ड्राइवर ने बताया कि अलग-अलग वैराइटी के साढ़े पांच टन फूल लाए गए हैं। सेहराबंदी से लेकर डिनर के लिए भी अलग-अलग फूलों का डेकोरेशन किया गया।...
जयपुर में फिर कोरोना विस्फोट:11 संदिग्ध के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए

जयपुर में फिर कोरोना विस्फोट:11 संदिग्ध के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में एक बार फिर विस्फोट हुआ है। शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 25 मरीज मिले हैं। जो 2 जुलाई को मिले 27 मरीजों के बाद सबसे ज्यादा है। 5 महीने में पहली बार एक दिन में इतने मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों के मिलने से जयपुर में ओमिक्रॉन वैरियंट के केस और ज्यादा फैलने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि इनमें 11 ऐसे मरीज हैं, जो ओमिक्रॉन पॉजिटिव और संदिग्धों के संपर्क में आए है। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमएचओ की टीम ने सभी को संदिग्ध मानते हुए उनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भिजवाए है।...
विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां:सवाई माधोपुर का हलवाई ही तैयार कर रहा बीकानेर का गोंद पाक और जोधपुर की मावा कचौरी

विक-कैट की शादी में राजस्थानी-गुजराती मिठाइयां:सवाई माधोपुर का हलवाई ही तैयार कर रहा बीकानेर का गोंद पाक और जोधपुर की मावा कचौरी

जयपुर
सवाई माधोपुर विक्की-कटरीना की शादी में आए मेहमान राजस्थानी ओर गुजराती मिठाइयां का स्वाद चखेंगे। सवाई माधोपुर की जनता जोधपुर स्वीट्स से करीब 10 तरह की मिठाइयां भेजी गई हैं। इसके अलावा नाश्ते में समोसा और दाल की कचौरी हैं। जोधपुर स्वीट होम के अर्जुन उपाध्याय ने बताया कि स्पेशल गेस्ट के लिए ये मिठाइयां भेजी गई हैं। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट जोधपुर की मावा कचौरी और बीकानेर के गोंद पाक का भी स्वाद चखेंगे। इसके अलावा ब्रेक फास्ट में गुजराती ढोकला भी परोसा गया है। हल्दी सेरेमनी के लिए समोसा, कचौरी और ढोकला हैं।...
ऑफिसों के चक्कर काटते-काटते पति की मौत, पत्नी पर आई 7 बच्चों को पालने की जिम्मेदारी

ऑफिसों के चक्कर काटते-काटते पति की मौत, पत्नी पर आई 7 बच्चों को पालने की जिम्मेदारी

जयपुर
जयपुर देश के सबसे बड़े आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी स्कैम के मास्टरमाइंड मुकेश मोदी ने राजस्थान से लेकर देश भर में निवेशकों से हजारों करोड़ रुपए लूटे थे। रुपए डबल करने का झांसा देकर भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाया। 1999 से सिरोही से शुरू हुई सोसायटी की 2012 तक 806 शाखाएं खुल चुकी थीं। इन्होंने 13 साल में पूरे देश में स्कैम का जाल बिछा दिया था। मोदी बंधुओं ने सरकारी नौकरी करने वालों से लेकर किसानों व मजदूरों तक को नहीं छोड़ा। किसी ने बेटी की शादी के लिए रुपए निवेश किए तो किसी ने भविष्य में मकान बनाने के लिए रुपए जमा कराए थे। कई लोगों ने तो जीवन भर की पूंजी ज्यादा रुपए मिलने की आस में निवेश कर दी थी।...
CRPF जवान सब्जी बेचने वाले से बना गैंगस्टर राजू फौजी:भाभी के प्रेमी के नाक-कान काट दिए थे

CRPF जवान सब्जी बेचने वाले से बना गैंगस्टर राजू फौजी:भाभी के प्रेमी के नाक-कान काट दिए थे

जयपुर
नागौर 8 महीने पहले भीलवाड़ा में दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला कुख्यात गैंगस्टर राजू फौजी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस भले ही गैंगस्टर को पकड़ने के लिए कई प्लान तैयार कर रही है लेकिन बदमाश पुलिस को चुनौती देकर हर बार निकल रहा है। डेढ़ महीने पहले भी रायला के पास गैंगस्टर राजू फौजी की सूचना पर पीछा किया था। हालांकि इसमें कोई दूसरा बदमाश था लेकिन इस हादसे में भी एक पुलिस जवान की मौत हो गई। पुलिस ने गैंगस्टर को पकड़ने के लिए भी 1 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है लेकिन पुलिस का यहां भी मुखबिर तंत्र फेल हो गया। पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद अपने साथियों को साफ कह दिया था कि या तो मरेंगे या फिर मारेंगे। इधर, राजू फौजी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया।...
विक-कैट की शादी में हाई प्रोफाइल गेस्ट:अंबानी परिवार के लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व

विक-कैट की शादी में हाई प्रोफाइल गेस्ट:अंबानी परिवार के लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व

जयपुर
सवाई माधोपुर विक्की-कटरीना की शादी के लिए सेलिब्रिटीज का पहुंचना जारी है। बताया जा रहा है कि विक-कैट की शादी में अंबानी परिवार भी मेहमान बन सकता है। उनके लिए ओबेरॉय होटल में 5 रूम रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, अभी तक अंबानी परिवार के लोग सवाई माधोपुर नहीं पहुंचे हैं। वहीं यह भी चर्चा है कि शादी में विराट-अनुष्का के साथ अक्षय कुमार और दूसरे सेलिब्रिटीज भी आ सकते हैं।...
राजस्थान ठिठुरा; फतेहपुर में पारा 0.8 डिग्री

राजस्थान ठिठुरा; फतेहपुर में पारा 0.8 डिग्री

जयपुर
जयपुर उत्तर भारत में बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी। राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। सीकर के फतेहपुर में सोमवार को सीजन की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, चूरू में आज न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 2-3 दिन में उत्तरी राजस्थान में सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ सकता है। कुछ जिले शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं।...
प्रिंसिपल समेत 9 टीचर ने किया गैंगरेप, छेड़खानी भी की:4 नाबालिग स्टूडेंट पहुंचीं थाने

प्रिंसिपल समेत 9 टीचर ने किया गैंगरेप, छेड़खानी भी की:4 नाबालिग स्टूडेंट पहुंचीं थाने

जयपुर
अलवर अलवर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल समेत 9 टीचर के खिलाफ गैंगरेप व छेड़खानी का मामला सामने आया है। इन छात्राओं ने गैंगरेप और छेड़खानी के 3 मामले दर्ज करवाए हैं। बुधवार सुबह सीबीईओ सरिता यादव जांच करने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। 10वीं में पढ़ने वाली स्टूडेंट का आरोप है कि उसके साथ स्कूल के टीचर ने गैंगरेप किया। इसके साथ ही दो महिला टीचर ने उसके अश्लील वीडियो बनाए। स्कूल में कक्षा 6वीं, चौथी व तीसरी में पढ़ने वाली छात्राओं ने टीचर पर अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों ने स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार, शिक्षक राजकुमार व प्रमोद कुमार सहित अन्य पर मामले दर्ज कराए है।...
जयपुर में सबसे घातक वैरियंट के सबसे ज्यादा मरीज, फिर भी रैली करने पर अड़ी कांग्रेस

जयपुर में सबसे घातक वैरियंट के सबसे ज्यादा मरीज, फिर भी रैली करने पर अड़ी कांग्रेस

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर में ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बावजूद कांग्रेस नेता 12 दिसंबर को बड़ी रैली करने पर अड़े हुए हैं। शहर में रैली करने से आगे खतरा और बढ़ गया है। कल बीजेपी ने इनडोर में हजारों कार्यकर्ताओं को बुलाकर जनप्रतिनिधि सम्मेलन किया। कल ही 9 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई। खतरा सामने होने के बावजूद दोनों पार्टियों प्राथमिकता में सियासत पहले दिख रही है, पब्लिक हेल्थ बाद में।...
यूक्रेन से आई युवती कोरोना पॉजिटिव; आदर्श नगर में एक अन्य सदस्य भी संक्रमित

यूक्रेन से आई युवती कोरोना पॉजिटिव; आदर्श नगर में एक अन्य सदस्य भी संक्रमित

जयपुर
जयपुर जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर में सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर पहुंची एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। हाई रिस्क कंट्री यूक्रेन से आई है। युवती को RUHS में भर्ती कराया गया है। आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं, उनका एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है। मेडिकल एंड हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, एयर अरेबिया से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची युवती जांच में पॉजिटिव मिली। इसके बाद उसे प्रशासन ने RUHS भिजवाया। यहां उसका RTPCR टेस्ट करवाया गया है। आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य नए वैरिएंट से पॉजिटिव मिले हैं, उसी परिवार का एक अन्य सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी रिपोर्ट सोमवार सुबह प्रशासन को मिली। इसके बाद प्र...