Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कटरीना की बहनें भी मुंबई लौटीं

कटरीना की बहनें भी मुंबई लौटीं

जयपुर, मनोरंजन
जयपुर बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की हाई प्रोफाइल शादी गुरुवार को संपन्न हो गई। इन दोनों ने सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बंधन में बंधने के बाद विक्की-कैट शुक्रवार को मुंबई लौट गए। सुबह करीब 9 बजे एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से कटरीना और विक्की अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ रणथंभौर में शेरपुर हवाई पट्‌टी से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर मुंबई के लिए उड़ान भरी। इसके बाद कटरीना की बहनें, भाई और मां भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान शादी में शामिल हुए मेहमानों को दी गई मिठाई की तस्वीर भी सामने आई। बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी, पत्नी नेहा धूपिया, डायरेक्टर कबीर खान भी जयपुर पहेंचे।...
शहीद की मां के आगे कमर तक झुके थे रावत

शहीद की मां के आगे कमर तक झुके थे रावत

जयपुर
बाड़मेर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को बाड़मेर कभी भुला नहीं सकता। शहीद धर्माराम की प्रतिमा के अनावरण पर आए रावत की विनम्रता हर किसी को याद है। दुश्मन के खिलाफ दबंग रावत की यह विनम्रता उस समय झलकी, जब वे शहीद की मां के आगे पूरी तरह झुक गए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था। शहीद की मां के आगे झुके रावत ने बेटों को भी वादा कर दिया था। तब शहीद के परिवार से यह वादा किया था कि बहुत जल्द बाड़मेर में आर्मी रैली करवाकर यहां के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा शामिल करवाया जाएगा। उस समय थल सेनाध्यक्ष थे। उन्होंने इस वादे के साथ शहीद की मां अमरूदेवी के समक्ष रावत ने झुक कर आशीर्वाद लिया था।...
शहीद कुलदीप की आखिरी झलक के लिए गांव पहुंचे लोग

शहीद कुलदीप की आखिरी झलक के लिए गांव पहुंचे लोग

जयपुर
झुंझुनूं शहीद कुलदीप सिंह राव का आज अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। ​​​​ कुलदीप के चचेरे भाई मनोज राव ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए शहीद कुलदीप सिंह राव के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को शेयर किया। मनोज कुमार राव ने बताया कि शहीद कुलदीप सिंह राव का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था। इस सपने को उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पूरा किया। करीब 2 महीने पहले कुलदीप राव परिवार के साथ 3 दिन छुट्टियां मनाने वाघा बॉर्डर पर गए थे। कुलदीप काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि कुलदीप बहुत ही मिलनसार था। पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द में उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। दूर दराज से सभी लोग कुलदीप सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने उनके गांव पहुंचे।...
IIT रुड़की के स्टूडेंट की बांध में डूबने से मौत

IIT रुड़की के स्टूडेंट की बांध में डूबने से मौत

जयपुर
बांसवाड़ा कागदी बांध में वाटर रोलिंग बलून से संतुलन बिगड़ने पर पानी में डूबे IIT रुड़की स्टूडेंट की गुरुवार रात को मौत हो गई। महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उसे रात करीब 8 बजे तक बचाने की कोशिश हुई, लेकिन प्रयास विफल रहे। इससे पहले हादसे में पुष्पानगर निवासी विनय (20) पुत्र दिनेश मईड़ा और उसकी बहन दोनों पानी में डूब गए थे। यहां मौजूद लोगों ने दोनों को निकालने के भरपूर प्रयास किए। इस प्रयास में वे विनय की बहन को बचाने में सफल रहे, लेकिन विनय गहरे तक डूब चुका था। करीब आधा घंटा बाद बाहर निकाला गया। पंपिंग की गई। कोई असर नहीं हुआ तो अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मेडिकल टीम ने भरतपूर प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।...
ऐसी होती है शहीद की मां:बोलीं- शहादत ही बेटे की कमाई, बहू को भी सेना में भेजूंगी

ऐसी होती है शहीद की मां:बोलीं- शहादत ही बेटे की कमाई, बहू को भी सेना में भेजूंगी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
झुंझुनूं तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह की मां कमला देवी की आंखें नम हैं, लेकिन उन आंखों में बेटे के लिए गर्व भी है। कुलदीप की मां ने कहा कि मेरा बेटा शहीद हो गया। मेरे बेटे की यही कमाई है।देश की सेवा करते हुए बेटा शहीद हुआ है। अब बहू को भी सेना में भेजूंगी। 7 महीने पहले आए थे गांवशहीद कुलदीप राव के चाचा के बेटे एक्स नेवी पर्सन राजेंद्र राव ने बताया कि बचपन से ही कुलदीप पायलट बनना चाहता था। कुलदीप खिलौने का हवाई जहाज हाथ में लेकर घूमता था। कहता-एक दिन में पायलट जरूर बनूंगा। राजेन्द्र ने बताया कि 7 महीने पहले कुलदीप परिवार में चाचा के लड़के की शादी में घरडाना खुर्द में आए थे। अपने स्कूल भी गए थे। वहां बच्चों से मिलकर उन्हें सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। बेटे के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद माता-पिता झु...
माकन-डोटासरा के सामने हंगामा, रोकना पड़ा भाषण

माकन-डोटासरा के सामने हंगामा, रोकना पड़ा भाषण

जयपुर
जयपुर कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए जयपुर में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली स्थगित करने की मांग को लेकर पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल के सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने के बाद पार्टी में बवाल हो गया है। रैली की तैयारी को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस की पीसीसी में बुलाई गई बैठक में इस मुद्दे को लेकर जबरदस्त हुआ। ज्योति खंडेलवाल के विरोधी कांग्रेस नेता मित्रोदय गांधी ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भाषण के बीच में ही हंगामा शुरू कर दिया। बाद में विधायक अमीन कागजी और दूसरे नेताओं ने हंगामा शांत करवाया।...
सर्जिकल स्ट्राइक में था रावत का बड़ा रोल

सर्जिकल स्ट्राइक में था रावत का बड़ा रोल

जयपुर
जयपुर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सैन्य अफसरों के निधन से उनके साथ काम कर चुके अफसर भी गमगीन हैं। जयपुर में रहने वाले मेजर जनरल रिटायर्ड अनुज माथुर ने विपिन रावत के साथ लम्बे समय तक काम किया है। कई पोस्टिंग्स में दिवंगत बिपिन रावत के साथ काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। माथुर के मुताबिक रावत का सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ा रोल था। साथ ही उन्होंने UN फोर्सेज के साथ कॉन्गो में कमांड भी संभाली। ब्रिगेड जनरल विपिन रावत के निधन से उन्हें भी गहरा धक्का लगा है। जयपुर में मेजर जनरल रिटायर्ड अनुज माथुर ने दैनिक भास्कर के विपिन रावत को लेकर अपने अनुभव साझा किए। मेजर जनरल माथुर ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त जनरल रावत वाइस चीफ ऑफ दी इंडियन आर्मी के पद पर थे। मिलिट्री ऑपरेशंस की शाखा डायरेक्ट वाइस चीफ के अंडर में काम करती है। सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग और एक्जीक्य...
बिपिन रावत के साथ शहीद हुआ झुंझुनूं का लाल

बिपिन रावत के साथ शहीद हुआ झुंझुनूं का लाल

जयपुर
झुंझुनूं तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी शहीद हुए हैं। वे घरडाना खुर्द गांव के रहने वाले थे। इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर (Mi-17V5) को ग्रुप कैप्टन पीएस चौहान और को-पायलट कुलदीप सिंह उड़ा रहे थे। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी समेत 11 अन्य अफसरों और जवानों की मौत हो गई है। इसमें ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी मौजूद थे। पूरा परिवार जयपुर से घरडाना खुर्द (झुंझुनूं) के लिए निकल चुका है। कुलदीप का परिवार वर्तमान में जयपुर में ही रहता है। उनके पिता रणधीर सिंह राव एक्स नेवी अफसर हैं। उनकी बहन भी इंडियन नेवी में है। वो माता-पिता के इकलौते बेटे थे। शादी दो साल पहले ही हुई थी।...
10 साल पहले खंडहर था विक-कैट का वेडिंग वेन्यू

10 साल पहले खंडहर था विक-कैट का वेडिंग वेन्यू

जयपुर
जयपुर विक्की-कटरीना की शादी से चर्चा में आया फोर्ट बरवाड़ा और सिक्स सेंसेस होटल कभी खंडहर हुआ करता था। रेनोवेशन के बाद यहां पहली शाही शादी हो रही है। इससे पहले इसे फाइव स्टार होटल का लुक देने के लिए 10 साल का समय और करीब 150 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब यह किला देशभर में 'टॉक ऑफ द टाउन' बन चुका है। इस होटल में कई सुइट हैं। सबसे महंगे सुइट का एक दिन का टैरिफ 7 लाख रुपए है। यहां 100 से ज्यादा कमरे हैं। दरअसल, इस किले का असली नाम 'चौथ का बरवाड़ा' है। यह सवाई माधोपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले के मालिक पृथ्वीराज सिंह हैं, जो कि बरवाड़ा परिवार के राजा मानसिंह के परिवार से हैं। पृथ्वीराज ने इस किले को लीज पर देकर एक भाग में भव्य होटल बनवाया है। अक्टूबर में ही ये होटल शुरू हुआ है। ऐलिमेंटल स्टूडियो की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया गया था।...
पिता की जिद ने बनाया इंटरनेशनल पोलो खिलाड़ी:14 की उम्र में थामी घोड़े की लगाम

पिता की जिद ने बनाया इंटरनेशनल पोलो खिलाड़ी:14 की उम्र में थामी घोड़े की लगाम

जयपुर, स्पोर्ट्स
जोधपुर विश्व स्तर पर पोलो गेम का लोहा मनवाने वाले पोलो खिलाड़ी सय्यैद बशीर अली इन दिनों जोधपुर पोलो में अपने गेम का जलवा दिखा रहे हैं। जोधपुर पोलो के पहले मैच में अकेले बशीर ने 8 गोल कर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और फाइनल में जगह बनाई। हैदराबाद के बशीर अली 26 वर्षों से पोलो खेल रहे है। अंडर 14 टूर्नामेंट कोलंबिया में पहली बार भारत को रिप्रेजेंट किया था। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलो खेलने के शुरुआत का कनेक्शन राजस्थान से ही है। 14 वर्ष की उम्र में जब वह हैदराबाद से जोधपुर आए थे, तब यहां के चामी पोलो ग्राउंड से सीखना और खेलना शुरू किया था। फिर जोधपुर पोलो टीम से ही उन्होंने करियर के शुरुआती मैच खेले।...