Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कटरीना की शादी के लिए बहन नताशा जयपुर पहुंचीं

कटरीना की शादी के लिए बहन नताशा जयपुर पहुंचीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को होने वाली शादी के लिए सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। दोनों होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लेंगे। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर कटरीना की बहन नताशा अपने परिवार के साथ पहुंची। वे यहां से सीधे सिक्स सेंसेस फोर्ट के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर कुल 25 लोगों की टीम मेहमानों को रिसीव करने के लिए रखी गई है। सोमवार को कटरीना के परिवार के 32 सदस्य व अन्य सेलिब्रिटी जयपुर पहुंच रहे हैं। ये सभी लोग मुंबई से एक विमान से दोपहर तक पहुंचेंगे। इनके अलावा अलग-अलग फ्लाइट्स से 8 और सेलिब्रिटी आएंगे। कटरीना और विक्की भी शाम तक एक अलग चार्टर से जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ 12 और सदस्य होंगे। वहीं, बाउंसर्स की टीम भी होटल और एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। उन्होंने सिक्योरिटी की व्यवस्था संभाल ली है। सिक्योरिटी को देखते हुए ...
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने विधायक खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो का सोर्स पूछा

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने विधायक खरीद-फरोख्त से जुड़े ऑडियो का सोर्स पूछा

जयपुर
जयपुर फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए हैं। गहलोत के ओएसडी चार नोटिस के बाद आज पहली बार क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए। दिल्ली क्राइम ब्रांच के रोहिणी ऑफिस में लोकेश शर्मा से पूछताछ चल रही है। लोकेश शर्मा पेश होने के लिए कल ही दिल्ली चले गए थे। क्राइम ब्रांच फोन टैपिंग केस से जुड़े सबूतों के बारे में पूछताछ कर रही है। सबसे बड़ा सवाल विधायक खरीद फरोख्त के दावे वाले ऑडियो टेप का है। क्राइम ब्रांच सीएम के ओएसडी से उस ऑडियो के सोर्स के बारे में पूछ रही है। हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल 25 मार्च को सीएम के OSD लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ फोन टैपिंग, ऑडियो वायरल करके छवि खराब करने के ...
कुएं में कूदकर जान देने वाली मां और 5 बेटियों का एक चिता पर अंतिम संस्कार

कुएं में कूदकर जान देने वाली मां और 5 बेटियों का एक चिता पर अंतिम संस्कार

जयपुर
कोटा कोटा की मदनपुरा ग्राम पंचायत के कालियाखेड़ी गांव में रविवार शाम मां और 5 बेटियों की चिता एक साथ जली। रविवार को मां अपनी 5 बेटियों के साथ कुएं में कूद गई थी। सभी की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर झगड़ा करने के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है। दो बेटियां मां के साथ नहीं गईं तो जिंदा बच गई। पुलिस पूछताछ में दोनों बेटियों ने पूरी घटना के बारे में बताया। बेटी गायत्री (14) ने बताया कि शाम को खाना खिलाने के बाद मां ने सभी बेटियों के सिर पर हाथ फेरा। घंटों सभी को प्यार करती रही। उनका माथा चूमती रही। इसके बाद हम सभी सो गए। सुबह नींद खुली तो मां व पांच बहन घर में नहीं थी। अब परिवार में गायत्री व पूनम (7) जीवित बची है।...
जिंदा पशुओं को मरा बताकर भी हड़प लिया पैसा:2014 में मुकेश मोदी ने सांसद का टिकट मांगा था

जिंदा पशुओं को मरा बताकर भी हड़प लिया पैसा:2014 में मुकेश मोदी ने सांसद का टिकट मांगा था

जयपुर
जयपुर देश के सबसे बड़े आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाले का संस्थापक अध्यक्ष मुकेश मोदी शुरू से ही जालसाज रहा है। सिरोही में बीमा एजेंट रहते हुए मुकेश ने जिंदा मवेशियों को मृत बताकर पैसे हड़प लिए थे। 2014 से भाजपा से सिरोही-जालोर सीट से लोकसभा का टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिला। 
बाड़मेर के दो गांवों में दहशत, जोधपुर से बुलाई गई वन विभाग की स्पेशल टीम

बाड़मेर के दो गांवों में दहशत, जोधपुर से बुलाई गई वन विभाग की स्पेशल टीम

जयपुर
बाड़मेर झाड़ियों में छुपे पैंथर के हमले में युवक बाल-बाल बचा है। वह पैंथर को भगाने का प्रयास कर रहा था। उसके पीछे आधा दर्जन से अधिक लड़के थे। अचानक पैंथर ने छलांग लगाकर झपट्‌टा मारा। इतने में उसके साथ के लड़के शोर मचाते हुए लाठी लेकर आगे बढ़े। तब जाकर उसकी जान बची। इसका वीडियो सामने आया है। बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके में पिछले 24 घंटे से आतंक है। रविवार की शाम अरटी गांव में अलग-अलग जगह पैंथर ने 3 लोगों को जख्मी किया है। उर्स खान, हासम खान व हुसैन खान (25) शामिल हैं। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं।...
ओमिक्रॉन के लिए कितना तैयार है राजस्थान

ओमिक्रॉन के लिए कितना तैयार है राजस्थान

जयपुर
जयपुर तेजी से पैर पसारते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने राजस्थान में भी दस्तक दे दी है। इस नए वैरिएंट के एक साथ 9 मरीज जयपुर में मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इन सभी को राजस्थान के सबसे बड़े कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में भर्ती किया गया है। अब नए वैरिएंट के केस बढ़ने की आशंका भी गहराने लगी है। कुल मिलाकर तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता। ...
छत पर नहाते हुए युवती के अश्लील वीडियो बनाए:ब्लैकमेल कर रेप किया

छत पर नहाते हुए युवती के अश्लील वीडियो बनाए:ब्लैकमेल कर रेप किया

जयपुर
अजमेर युवती की अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल और रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का पड़ोसी ही है। जिसने छत पर नहाते समय पीड़िता का वीडियो बना लिया था। पीड़िता की शिकायत पर मांगलियावास थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच गेगल थाना SHO को सौंपी गई है। पुलिस ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने मांगलियावास थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह नहाने व कपडे़ धोने के लिए छत के कमरे में जाती थी। इस दौरान आरोपी ने 2 साल पहले चोरी छिपे मोबाइल से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर परेशान किया। कई बार रेप भी किया। बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बताया।...
भारत-पाक बॉर्डर पर शाह का दौरा

भारत-पाक बॉर्डर पर शाह का दौरा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान दौरे पर आए गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर BSF जवानों के साथ बिताए। उन्होंने भारतीय सीमा पर अतिक्रमण के प्रयास को लेकर बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और चीन को भी चेताया। BSF जवानों को राइजिंग डे से पहले कई सौगातें दीं। अमित शाह ने शनिवार की शाम रेतीले धोरों से सनसेट भी देखा। जवानों के साथ बैठकर उनकी मेस में बनने वाला खाना खाया। शनिवार की रात रोहतास चौकी पर ही रात बिताई। रविवार की सुबह राइजिंग डे पर उन्होंने एयरफोर्स के पूनम सिंह स्टेडियम पर जवानों को संबोधित किया।...
देश का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव घोटाला:परिवार को मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी बांटी

देश का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव घोटाला:परिवार को मुकेश अंबानी से ज्यादा सैलरी बांटी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सिरोही के टैक्सी ड्राइवर और कैसेट रिकॉर्डिंग करने वाले 2 भाइयों ने 20 लाख इंवेस्टर के 14 हजार करोड़ रुपए हजम करके देश का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव घोटाला किया था। दोनों भाइयों ने आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी बनाकर स्कैम को अंजाम दिया। फर्जी कंपनी बनाकर अपने परिवार वालों को मुकेश अंबानी से भी ज्यादा सैलरी बांटी। 19 साल पुराने इस घोटाले की परतें 3 साल पहले खुली थीं। पिछले दिनों राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश ने पीड़ितों को थोड़ी राहत दी है। इससे उनके पैसे वापस मिलने की कुछ उम्मीद बंधी है। ...
गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नागौर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में इंडियन शकीरा के नाम से फेमस डांसर गौरी नागौरी जमकर धूम मचा रही है। स्टेज परफॉर्मेंस में गौरी की दिलकश अदाएं और बोल्ड मूव्स लोगों को पागल कर रहे हैं। उनकी बोल्डनेस के कारण कई बार विवाद भी खड़ा हुआ है। हाल के दिनों में यूपी के जौनपुर में उमड़े लोग उनका डांस देख इस कदर पागल हुए कि स्टेज पर चढ़ने और गौरी को देखने के लिए आपस में ही भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि प्रोग्राम को अधूरा छोड़ बाउंसरों को कड़ी मशक्कत कर गौरी को वहां से निकालना पड़ा था।...