Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में एक जगह पैंथर, भालू और मगरमच्छ सफारी

राजस्थान में एक जगह पैंथर, भालू और मगरमच्छ सफारी

जयपुर
पाली कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी शुरू हो गई है। पर्यटक अब खुली जिप्सी में 578 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले अभ्यारण में खुले में घूम रहे जंगली जानवर पैंथर, भालू आदि देखने के साथ ही आप यहां के सौन्दर्य को भी निहारने का आनंद ले सकेंगे। वन्य अधिकारियों की माने तो इस बार बरसात कम होने से वाटर पॉइंट पर जंगली जानवर ज्यादा आएंगे। इससे सफारी के दौरान पर्यटक ज्यादा जंगली जानवर देख सकेंगे।...
मां ने की 8 साल के बेटे की हत्या

मां ने की 8 साल के बेटे की हत्या

जयपुर
कोटा-झालावाड़ मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपने 8 साल के बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह फरार हो गई। पिछले करीब 7 साल से वह बच्चे के साथ पीहर में रह रही थी। रविवार सुबह मामा और नाना की नींद खुली तो बेड पर मासूम का शव पड़ा मिला। यह मामला झालावाड़ के सुनेल कस्बे का है। हत्या की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। जानकारी के अनुसार, ममता (35) की शादी पिड़ावा के नोलाई गांव में गोपाल गुर्जर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति से अनबन शुरू हो गई थी। इसके बाद ममता ने पति से तलाक ले लिया। 7 साल से अपने पीहर सुनेल आकर रह रही थी। 8 साल का बेटा विजय गुर्जर भी उसी के साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार की रात भी वह अपनी मां के साथ पलंग पर सो रहा था। रात में ही मां ने उसका गला रेत कर हत्या कर दी। घर में नाना और मामा ही थे। रविवार सुबह जब वे उठे तो पलंग पर विजय का शव पड़ा था। पीहर वालों का ...
हीरालाल-महिला कॉन्स्टेबल के बीच एक साल में 55 सौ कॉल

हीरालाल-महिला कॉन्स्टेबल के बीच एक साल में 55 सौ कॉल

जयपुर
जयपुर निलंबित RPS हीरालाल सैनी व महिला कॉन्स्टेबल को स्वीमिंग पूल में 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकतें किए जाने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। हीरालाल सैनी की जमानत भी खारिज हो चुकी है। स्वीमिंग पूल में अश्लील वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने हीरालाल व कॉन्स्टेबल के मोबाइल रिकाॅर्ड खंगाले तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। दोनों रोजाना एक दिन में 15 से अधिक बार फोन पर बातें करते थे। एक साल में इनके बीच में 5500 से ज्यादा कॉल किए गए थे। घंटों तक आपस में दोनों के बीच में बातें होती थीं। हीरालाल के मोबाइल की लोकेशन भी ज्यादातर कालवाड़ में मिली थी। पुलिस अधिकारी भी रिकॉर्ड देखकर हैरान रह गए।...
लव मैरिज करने वाली बहन पर भाई ने तेजाब फेंका

लव मैरिज करने वाली बहन पर भाई ने तेजाब फेंका

जयपुर
नागौर नागौर के नावां शहर में एक भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहन-जीजा की कार पर तेजाब से हमला कर दिया। हमले के साथ बहन को किडनैप करने की कोशिश भी की गई। गनीमत रही कि जीजा ने समय रहते उसके इरादे भांप लिए। कार के शीशे बंद कर गाड़ी को लाॅक कर दिया। इससे तेजाब कार की बॉडी पर गिर गया। हमले में कार को काफी नुकसान हुआ है। मौके पर भीड़ एकत्र होने के बाद आरोपी भाई अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। सामने आया है कि बहन ने एक साल पहले परिजन की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।...
सीएम का BJP और पायलट कैंप पर हमला

सीएम का BJP और पायलट कैंप पर हमला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमरे में बंद रहने के बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही सीएम ने नाम लिए बिना पायलट खेमे को भी निशाने पर लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे विपक्षी लोग कहते हैं कि सीएम कमरे में बंद हैं। अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों की कृपा से हम 34 दिन होटलों में रहे तो बंद कैसे रहे। आप लोगों की बड़ी कृपा रही। हमारे विधायकों की कृपा से वो टाइम भी निकल गया। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे सीएस महोदय, ब्यूरोक्रेट सबसे पहले चिंतित होते हैं कि पता नहीं सरकार रहेगी या नहीं। सचिवालय में भी पहले यही चर्चा होती है। कामकाज बंद और चर्चा शुरू हो जाती थी। हम उस हालत में चल रहे थे कि सरकार रहेगी या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पांच साल चलेगी। पांच साल ही नहीं अगली बार सरकार वापस बनेगी। धारीवाल जी को इसी विभाग का मंत्री बनाऊंगा। सेम पोर्टफोलियो इनके पास होगा। ...
पुलिस अधिकारी ने 15 साल छोटी युवती से किया रेप

पुलिस अधिकारी ने 15 साल छोटी युवती से किया रेप

जयपुर
पाली पाली जिले के एक विवाहिता ने तत्कालीन नैनवा सीआई (सब इंस्पेक्टर) रामलाल मीणा के खिलाफ रेप करने का मामला कोर्ट के जरिए कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। युवती ने धोखे से शादी कर 4 साल रेप करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। दरअसल, युवती ने 2020 में भी बूंदी के नैनवा थाने में भी तत्कालीन प्रभारी रामलाल मीणा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें दोनों का राजीनामा हो गया था। युवती ने अब एक बार फिर 16 सितंबर को रामलाल मीणा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। शनिवार को युवती के सामने आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। कोतवाली थाने में दी गई रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया कि बिलाड़ा (जोधपुर) में उसका ससुराल है। पति से परेशान होकर उसने 2016 में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस दौरान पुलिस अधिकारी रामलाल मीणा के संपर्क में आई। उसने खुद को अविवाहित बताकर...
जोधपुर-पाली, झुंझुनूं में 3 इंच बरसात

जोधपुर-पाली, झुंझुनूं में 3 इंच बरसात

जयपुर
जयपुर अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान शाहीन का आंशिक असर राजस्थान में पड़ा है। पाली, जोधपुर, झुंझुनूं जिले के कुछ क्षेत्रों में बीती शाम से सुबह तक करीब 3 इंच से ज्यादा बरसात हुई। पाली क्षेत्र में अच्छी बरसात होने के कारण जवाई बांध में भी पानी आया, जिससे बांध का गेज 4 सेंटीमीटर बढ़ गया। वहीं, बीसलपुर बांध का गेज भी पिछले 24 घंटे में 3 सेंटीमीटर बढ़ गया। जयपुर मौसम विभाग की माने तो शाहीन का मामूली असर राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में पड़ा है। इसके अलावा थर्डरस्ट्रॉम के चलते भी पश्चिमी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बीते 24 घंटे के दौरान जोधपुर, पाली, झुंझुनूं क्षेत्र में अच्छी बरसात हुई। इसके अलावा राजसमंद, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में भी बरसात हुई। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान के पूर्वी हिस्से कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के ए...
हरीश चौधरी बोले- पंजाब में कांग्रेस कमजोर नहीं मजबूत हुई, विवाद वो कर रहे जो जनता तक फैसले नहीं पहुंचने देना चाहते

हरीश चौधरी बोले- पंजाब में कांग्रेस कमजोर नहीं मजबूत हुई, विवाद वो कर रहे जो जनता तक फैसले नहीं पहुंचने देना चाहते

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस के ऑब्जर्वर हरीश चौधरी ने नाम लिए बिना कैप्टन अमरिंदर सिंह और जी-23 के नेताओं को निशाने पर लिया है। हरीश चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सामान्य बैकग्राउंड के व्यक्ति चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया है। पंजाब में विवाद कौन कर रहा है?। विवाद वे लोग कर रहे हैं जो आम लोगों तक ताकत और फैसले नहीं पहुंचने देना चाहते। नवजोत सिं​ह सिद्धू की नाराजगी और मुद्दों पर सहमति के सवाल पर चौधरी ने कहा कि सिद्धू के इस्तीफे और मुद्दों पर सहमति का मामला मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सिद्धू हमारे पार्टी के नेता हैं, उन्होंने जो इस्तीफा दिया है यह आलाकमान पर निर्भर करता है कि वह क्या करेंगे? हरीश चौधरी ने कपिल सिब्बल और जी-23 के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष कैसे नहीं हैं, सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। सवाल वे लोग उठा रहे हैं जो कांग्र...
कबड्डी के सचिन : कबड्डी का जुनून ऐसा कि राजस्थान से हरियाणा तक पहुंच जाते थे, आज सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार

कबड्डी के सचिन : कबड्डी का जुनून ऐसा कि राजस्थान से हरियाणा तक पहुंच जाते थे, आज सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार

जयपुर
झुंझुनूं राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बड़बर गांव के रहने वाले सचिन तंवर वैसे तो राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं, लेकिन वे प्रो कबड्डी लीग में पटना की टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें 84 लाख में खरीदा गया है। उनका ये सफर आसान नहीं था। वे छिपकर हरियाणा तक कबड्डी खेलने जाते थे। चोट लग जाती तो घर आकर नहीं बताते थे। खेल के प्रति लगाव के चलते वे 10वीं में फेल भी हो गए, लेकिन कबड्डी का जुनून कम नहीं हुआ। आज यही सचिन देश के पांच सबसे महंगे कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं। सचिन ने बताया कि वैसे तो उनका परिवार हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के पाथेड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन बुआ की बड़बर गांव में शादी हुई थी और वे दो साल की उम्र से ही बड़बर में रहने लगे। यहीं पर पढ़ाई की और मकान बना लिया और फिर कबड्डी खेलना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा।...
किन्नर से अश्लील हरकत, गंजा कर बाजार में घुमाया

किन्नर से अश्लील हरकत, गंजा कर बाजार में घुमाया

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक किन्नर का अपहरण कर उसके साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। किन्नर के बाल मुंडवाते हुए एक वीडियो भी है। दरअसल, 50 गांवों के इलाके को लेकर किन्नर का विवाद उसी के साथी किन्नरों से चल रहा था। किन्नर का अपहरण कर उसके साथी कुचामन ले गए। उसके बाल काट कर गंजा कर दिया। मारपीट कर उसके साथ अश्लील हरकतें की और पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। पीड़ित किन्नर ने जयपुर के विद्याधर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।...