Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

लखीमपुरखीरी घटना पर सीएम का यूपी सरकार पर हमला

लखीमपुरखीरी घटना पर सीएम का यूपी सरकार पर हमला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचले जाने से हुई हिंसा के बाद सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी सरकार ​पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखित बयान जारी कर यूपी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लखीमपुर खीरी जिले में कल जो किसान मारे गए उनके परिवारों से मिलने जा रही थीं। विपक्षी नेताओं को गैरकानूनी तरीके से रोका जाना लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है। किसान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पहले किसानों पर भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ियां चढ़ाकर उनको बर्बरता...
REET-2021 रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

REET-2021 रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

जयपुर
जयपुर REET-2021 रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सोमवार को REET अभ्यर्थी जयपुर निवासी भागचन्द शर्मा ने यह याचिका लगाई है। राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी, एलीमेंट्री एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान के सेक्रेटरी और कोऑर्डिनेटर REET को पार्टी बनाया गया है। हाईकोर्ट में केस पेंडिंग रहने तक रिजल्ट पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। साथ ही, जल्द सुनवाई की गुजारिश की गई है। एडवोकेट दिनेश कुमार गर्ग और एडवोकेट दीपक कुमार कैन याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे हैं।...
पंचायत चुनाव का घमासान शुरू

पंचायत चुनाव का घमासान शुरू

जयपुर
जयपुर राजस्थान के अलवर ओर धौलपुर जिलों में पंचायत चुनाव का घमासान सोमवार से शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज अधिसूचना जारी करने के साथ ही दोनों जिलों में नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हाे गया। नामांकन भरने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी। चुनावों में इस बार दोनों जिलों के 72 जिला परिषद सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के 504 मेंबर के लिए तीन चरणों में वोटिंग करवाई जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी शेड्यूल के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र भरने शुरू हो गए, जो दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। 8 अक्टूबर तक लगातार हर रोज नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 7 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू होने के दिन भी नामांकन भरे जाएंगे। इसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर नामांकन नवरात्रि के पहले दिन और नामांकन के आखिरी दिन यानी 8 अक्टूबर को सबसे ज्यादा आने की उम्मीद है...
REET में बिहार की गैंग ने करवाई नकल

REET में बिहार की गैंग ने करवाई नकल

जयपुर
अलवर REET में अलवर और भरतपुर में बिहार के ग्रेजुएट युवाओं ने डमी कैंडिडेट बन कर परीक्षा दी है। इसका अलवर की राजगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है। अलवर में पकड़े गए चार युवकों में से एक भरतपुर के बयाना, दूसरा अलवर के लक्ष्मणगढ़ और तीसरे राजगढ़ में परीक्षा देने पहुंचा था। चौथा इनका मुखिया है। ये परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 8-8 लाख रुपए में सौदा करते थे, जो पास होने के बाद देने होते हैं। उससे पहले अभ्यर्थियों से खाली चेक, मूल दस्तावेज और स्टाम्प लेते थे। अलवर में एक डमी कैंडिडेट का फोटो नहीं मिलने इस गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस इनके गिरोह के दूसरे लोगों को नहीं पकड़ सकी है।...
जयपुर की युवती से सीकर में गैंगरेप:दंपती ने 8 हजार रुपए में डील कर मसाज के लिए भेजा था

जयपुर की युवती से सीकर में गैंगरेप:दंपती ने 8 हजार रुपए में डील कर मसाज के लिए भेजा था

जयपुर
जयपुर जयपुर से एक युवती को सीकर भेजकर गैंगरेप के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात जयपुर से एक दंपती को गिरफ्तार किया है। जिस युवती से गैंगरेप हुआ था वह 10 दिन पहले बीच सड़क पर बेसुध हालत में मिली थी। युवती से बेरहमी के साथ मारपीट की गई थी। जांच में पता चला है कि 8 हजार रुपए में उसे जयपुर से सीकर भेजा गया था। इससे पहले पुलिस युवती के बयान लेकर 4 आरोपियों को पहले से गिरफ्तार कर चुकी है।...
लखीमपुर खीरी कांड पर राजस्थान में उबाल:यूथ कांग्रेस ने योगी-शाह का पुतला जलाया

लखीमपुर खीरी कांड पर राजस्थान में उबाल:यूथ कांग्रेस ने योगी-शाह का पुतला जलाया

जयपुर
जयपुर लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में हुई किसानों की मौत की आग राजस्थान तक पहुंच गई है। इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ​प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने और विपक्षी नेताओं को रोकने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर सहित प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। यूपी के सीमावर्ती जिले भरतपुर और अलवर में दोपहर बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। जयपुर कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस के अलावा सीपीएम विधायक बलवान पूनिया की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा ने योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस नेता आयुष भारद्वाज और दुष्यंत राज चुंडावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया।...
पंजाब कांग्रेस विवाद में गहलोत की एंट्री:पंजाब सीएम को कल अशोक गहलोत देंगे भोज

पंजाब कांग्रेस विवाद में गहलोत की एंट्री:पंजाब सीएम को कल अशोक गहलोत देंगे भोज

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस में जारी विवाद और कलह में अब ऑब्जर्वर हरीश चौधरी के बाद सीएम अशोक गहलोत की भी एंट्री हो गई है। पंजाब कांग्रेस की कलह के बीच मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल जयपुर आ रहे हैं। चन्नी के सम्मान में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम निवास पर भोज रखा है। इस भोज में गहलोत कैबिनेट के सभी मंत्री और प्रमुख कांग्रेस नेताओं को बुलाया है। पंजाब कांग्रेस के विवाद में अब तक सीएम गहलोत ने केवल सोशल मीडिया पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को ही सलाह दी थी। इसके अलावा कोई बयान नहीं दिया था। अब चन्नी को बड़ा भोज देकर एक तरह से पंजाब कांग्रेस विवाद में गहलोत की भी एंट्री हो गई है।...
पाकिस्तान वापस जाने के लिए सड़क पर बैठे 19 परिवार

पाकिस्तान वापस जाने के लिए सड़क पर बैठे 19 परिवार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए कुछ लोग 12 दिनों से वाघा बॉर्डर के पास बैठे हैं।जो पाक विस्थापित हैं। कुल 19 परिवार में 99 लोग इसमें शामिल हैं। 57 बच्चे 22 महिलाएं हैं। ना तो खाने की व्यवस्था है। न ही सोने की व्यवस्था। परिवार ने भास्कर से वीडियो कॉल पर बात कर हकीकत बयां की। उन्होंने बताया कि एक दलाल ने उन्हें जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए भेजा गया है। यहां रोकने पर वापस उसको कॉल किया तो वह मुकर गया। बोला- मैने कब कहा था। पाक विस्थापित परिवार का कहना है कि हम सब पैसा देकर यहां तक पहुंच गए, लेकिन वाघा बॉर्डर पर उन्हें इसलिए नहीं जाने दिया जा रहा है कि कागज पूरे नहीं है। उनका कहना है कि उनके परिवार वाले तीन बसों में गए हैं। उनके पास भी कागज नहीं थे। इस परिवार ने वीडियो कॉल करके बताया कि बॉर्डर के पास सतनाम ढाबे के आस पास सड़क पर रह रहे हैं। यहां बच्चे बीमार पड़ रहे है। वीडियो म...
रेल मंत्री ने ढाबे पर उबाली चाय

रेल मंत्री ने ढाबे पर उबाली चाय

जयपुर
पाली केन्द्रीय रेल, संचार एवं सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार सुबह पाली से सुमेरपुर के लिए जाते हुए ढाबे पर कार्यकर्ताओं के साथ चाय की चुस्की ली। किरवा स्थित ढाबे पर उन्होंने गैस पर रखी चाय में उबाल भी लगाया। इस दृश्य को वहां मौजूद कई लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वे आगे अपने तय कार्यक्रमों के लिए निकल गए। इससे पहले उन्होंने पाली में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी टेक्नोलॉजी आती हैं तो उसके उपयोग व दुरुपयोग दोनों पक्ष होते हैं। इसका दुरुपयोग न हो इसलिए बैलेंस रखते हुए इसका उपयोग करें। जगह-जगह अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि यह मामला ध्यान में है। सुधार के लिए जल्द उचित कदम उठाएंगे। पश्चिमी राजस्थान को ट्रेनों की सौगात द...
तड़पते ड्राइवर को छोड़ भागी खनन विभाग की टीम

तड़पते ड्राइवर को छोड़ भागी खनन विभाग की टीम

जयपुर
उदयपुर उदयपुर शहर से सटे लखावली पुलिया पर बजरी से भरे एक ट्रोले को रुकवाने के दौरान रविवार को हादसा सामने आया। खनन विभाग की टीम को देख चालक ने चलते ट्रोले से ही बजरी खाली करने की कोशिश की। जिससे ट्रोला बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन सबसे शर्मनाक बात रही, ट्रोला पलटते ही घायल चालक खनन विभाग की टीम का वहां से भाग निकलना। इस हादसे का एक CCTV सामने आया है। दरअसल उदयपुर खान विभाग के उड़न दस्ते की टीम माइंस फोरमैन महेश मीणा के नेतृत्व में गोगुन्दा इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी बनासकांठा (गुजरात) से बजरी भरकर गोगुंदा से उदयपुर की तरफ एक ट्रोला आया। खनन विभाग की टीम को देखकर चालक घबरा गया और उसने ट्रोले को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान उसने अंबेरी जाने के बजाय ट्रोले को लखावली गांव की तरफ जाने वाले सर्विस लाइन पर मोड़ दिया। उड़नदस्ते टीम ने भी मौका पा...