Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

माता-पिता की याद में बनाया अस्पताल:बेटा थाईलैंड में डायमंड ब्रोकर, करोड़ों रुपए खर्च कर सीएचसी को बना दिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

माता-पिता की याद में बनाया अस्पताल:बेटा थाईलैंड में डायमंड ब्रोकर, करोड़ों रुपए खर्च कर सीएचसी को बना दिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

जयपुर
पाली पितृपक्ष के 15 दिनों में पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध किया जाता है। इन दिनों लोग अपने पूर्वजों के लिए शांति की कामना करते हुए दान-पुण्य और कई धार्मिक कार्य करते हैं। दैनिक भास्कर पितृपक्ष में उन लोगों की कहानी लेकर आ रहा है, जिन्होंने अपने माता-पिता या पूर्वजों की याद में समाज में परिवर्तन लाने वाले कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। पाली जिले के एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाते हैं, जिसने विदेश में रहते हुए भी माता-पिता के लिए अपने गांव में करोड़ों रुपए खर्च कर ग्रामीणों के लिए सुविधाजनक अस्पताल, स्कूल और गोशाला का निर्माण करवाया। घाणेराव के मोहनीदेवी-जुगराज हिंगड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बना वार्ड। घाणेराव गांव के मूल निवासी महेशचंद हिंगड़ डायमंड ब्रोकर हैं। वर्तमान में बैंकॉक (थाईलैंड) में रह रहे हैं। वर्ष 1994-95 की बात है, पाली जिले के छोटे स...
जहर खाने से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर लगाया सॉरी का स्टेटस; जवाब सही नहीं निकलने से तनाव में था

जहर खाने से पहले युवक ने वॉट्सऐप पर लगाया सॉरी का स्टेटस; जवाब सही नहीं निकलने से तनाव में था

जयपुर
अलवर अलवर के बानसूर कस्बे के पास के सांथलपुर रोड चंदवाली निवासी 27 वर्षीय विष्णु यादव ने मंगलवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। विष्णु ने सुसाइड से पहले वॉट्सऐप पर लिखा कि वाह रे नौकरी-रीट। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। गलती है तो मेरी और जिम्मेदार हूं तो मैं। सॉरी। रात को करीब डेढ़ बजे बाद परिवार को विष्णु के जहर खाने का पता चला। सुबह पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। गांव के लोगों ने बताया कि विष्णु रीट के आंसर देखने के बाद से ही निराश था। उसको सिलेक्शन की उम्मीद नहीं थी। विष्णु के भाई ने बताया कि विष्णु चौमू में 26 सितंबर को रीट का पेपर देकर आया था। उसने रीट लेवल 2 की परीक्षा दी थी। बानूसर कस्बे में रूम किराए पर लेकर पढ़ाई कर रहा था। पेपर देकर आने के बाद पहले कमरे पर गया। इसके बाद घर आ गया। घर में देर रात करीब 12 बजकर 19 मिनट पर उसने खुद के मोबाइल के वॉट्सऐप स्टेटस लगा ...
बच्ची के दुष्कर्मी-हत्यारे को फांसी की सजा:जज ने कहा- ‘8 साल की बच्ची खुद का बचाव नहीं कर सकती, उससे दुष्कर्म और हत्या राक्षसी काम है, ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं’

बच्ची के दुष्कर्मी-हत्यारे को फांसी की सजा:जज ने कहा- ‘8 साल की बच्ची खुद का बचाव नहीं कर सकती, उससे दुष्कर्म और हत्या राक्षसी काम है, ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं’

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सिरोही सिरोही पॉक्सो विशेष कोर्ट ने 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सोमवार को अहम फैसला सुनाया। एक साल बाद आए फैसले में दुष्कर्मी को फांसी की सजा सुनाई गई है। अपने फैसले में जज अजिताभ आचार्य ने कहा- '8 साल की बच्ची, जो खुद का बचाव नहीं कर सकती। उसके साथ दुष्कर्म हुआ, फिर हत्या कर दी गई। यह राक्षसी कृत्य दर्शाता है। ऐसे लोगों को समाज में जीने का कोई अधिकार नहीं है।' पॉक्सो विशेष न्यायालय में दोपहर 3:25 बजे फैसला सुनाया गया। दोषी नौकाराम उर्फ भारमाराम (24) पुत्र मालाराम गरासिया निवासी तेलपी खेड़ा अनादरा सिरोही को फांसी की सजा दी गई। वकील मंडल के अध्यक्ष मानसिंह देवड़ा ने कहा कि जघन्य अपराधों में फांसी की सजा का प्रावधान है। न्यायालय ने इस मामले को भी ऐसा ही प्रकरण माना। यह फैसला 21वीं सदी का पहला केस है, जिसमें दोषी को सजा-ए-मौत दी गई। भाइयों के साथ नहाने गई थी ...
60 साल की महिला से गैंगरेप के बाद हत्या:जयपुर में बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से सिर और चेहरा कुचला, नाले में मिला शव

60 साल की महिला से गैंगरेप के बाद हत्या:जयपुर में बदमाशों ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से सिर और चेहरा कुचला, नाले में मिला शव

जयपुर
जयपुर जयपुर के बस्सी इलाके में 60 वर्षीया महिला का अपहरण कर गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला का सिर और चेहरा पत्थरों से कुचल कर हत्या की गई। बदमाशों ने महिला के शव को निर्वस्त्र हालत में नाले में फेंक दिया। शनिवार देर शाम से लापता हुई महिला का शव रविवार को बरामद हुआ। इसके बाद बांसखोह के रहने वाले 65 वर्षीय पति की तरफ से बस्सी थाने में हत्या, अपहरण, दुष्कर्म और सबूत मिटाने के लिए शव को छिपाने का मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि वारदात में दो और इससे ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। 60 वर्षीया महिला बस्सी रीको एरिया में प्लायबोर्ड बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम करती थी। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह फैक्ट्री से घर जाने के लिए निकली थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची। तब उसके पति और अन्य परिजनों ने महिला के साथ काम करने वाले लोगों से बातचीत की, लेकिन कु...
राजस्थान में 1 से 5वीं तक के स्कूल खुले:ऑड-ईवन फॉर्मूले पर पहले दिन चुनिंदा स्टूडेंट ही पहुंचे स्कूल, कोरोना से बचाव के लिए सप्ताह में दो बार होंगे सेफ्टी सेमिनार

राजस्थान में 1 से 5वीं तक के स्कूल खुले:ऑड-ईवन फॉर्मूले पर पहले दिन चुनिंदा स्टूडेंट ही पहुंचे स्कूल, कोरोना से बचाव के लिए सप्ताह में दो बार होंगे सेफ्टी सेमिनार

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना संक्रमण का असर कम होने के साथ ही अब प्राइमरी स्कूल शुरू हो चुके हैं। सरकार के आदेश के बाद सोमवार से कक्षा पहली से 5वीं तक के स्टूडेंट्स को भी ऑड-ईवन फॉर्मूले पर प्रवेश दिया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्लास में बैठाया गया। इससे पहले स्टूडेंट्स का टेम्प्रेचर चेक कर उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया। टीचर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जयपुर में स्कूल संचालकों की मानें तो कक्षा पहली से 5वीं तक के बच्चों के लिए सरकार ने भले ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन अब भी अभिभावक छोटे बच्चों को स्कूल भेजने से हिचक रहे है। जिस वजह से आज पहले दिन जयपुर के चुनिंदा स्कूलों ने ही पहली से 5वीं तक के बच्चों की ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू करवाई है। ऑनलाइन भी पढ़ सकेंगे छात्रलंबे समय बाद खुले स्कूलों में फिलहाल 40% स्टूडेंट्स को ही हर दिन क्लास में...
जोधपुर पहुंचे रणबीर-आलिया

जोधपुर पहुंचे रणबीर-आलिया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैन्स बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। लंबे अरसे से दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे हैं। जोधपुर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों यहां शादी के लिए लोकेशन की तलाश में आए हैं। वैसे कल यानी 28 सितंबर को रणबीर का जन्मदिन भी है। ऐसे में दोनों जन्मदिन के बहाने अपनी शादी की लोकेशन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। रणबीर और आलिया रविवार शाम साढ़े चार बजे जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे सीधे जवाई बांध स्थित जवाई रिसॉर्ट पहुंचे। इस क्षेत्र में तेंदुए बहुत हैं। दोनों जवाई लेपर्ड एरिया में सफारी कर तेंदुए देखेंगे। शाम को सफारी के बाद दोनों सड़क मार्ग से वापस जोधपुर आएंगे। यहां आने के बाद उनका सीधे मेहरानगढ़ फोर्ट जाने का प्रोग्राम है। यहां से वे उम्मेद भवन जाएंगे। दोनों ...
10 तस्वीरों में खूबसूरत राजस्थान:यहां है 200 फीट गहराई और 1800 सीढ़ियों वाला अद्भुत आकार का कुंड, रहस्यमयी कहानियों वाला किला; जंगलों में बसती खूबसूरती

10 तस्वीरों में खूबसूरत राजस्थान:यहां है 200 फीट गहराई और 1800 सीढ़ियों वाला अद्भुत आकार का कुंड, रहस्यमयी कहानियों वाला किला; जंगलों में बसती खूबसूरती

जयपुर
जयपुर राजस्थान का नाम आते ही लोगों के जहन में रेगिस्तान की परिकल्पना उभरने लगती है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज हम राजस्थान के ऐसे स्थानों के बारे में बताएंगे, जो अब तक लोगों की नजरों से दूर थे। पिछले कुछ वक्त में हुए विकास के चलते न सिर्फ राजस्थान बल्कि भारत की पहचान बन चुके हैं। इन्हें देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में विदेशी सैलानी भी भारत आते हैं। आज वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर राजस्थान की कुछ अनोखी जगह तस्वीरों के जरिए देखिए.. सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दबंग के दौरान पन्ना मीना कुंड के किनारे कर चुके हैं डांस। जयपुर के आमेर में बना पन्ना मीणा कुंड अद्भुत आकार की सीढ़ियों और अष्टभुजा के किनारों की वजह से पर्यटकों की पहली पसंद बन चुका है। कुंड के चारों तरफ किनारों पर बनी छोटी छतरियां और मंदिर जहां इसे अनोखा स्वरूप देते हैं। वहीं 200 फीट गहराई और 1800 सीढ...
किसान-मजदूर संगठनों ने जयपुर में रैली निकालकर बाजार कराए बन्द:परकोटे में ट्रैक्टर रैली के साथ निकला मार्च, कांग्रेस ने भी दिया भारत बन्द को समर्थन, राजस्थान में बन्द का मिला जुला असर

किसान-मजदूर संगठनों ने जयपुर में रैली निकालकर बाजार कराए बन्द:परकोटे में ट्रैक्टर रैली के साथ निकला मार्च, कांग्रेस ने भी दिया भारत बन्द को समर्थन, राजस्थान में बन्द का मिला जुला असर

जयपुर
जयपुर किसान-मजदूर संगठनों ने भारत बन्द के तहत सड़क पर उतरकर रैली निकाली। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील समेत मोर्चा के पदाधिकारियों ने जयपुर में ट्रैक्टर की रैली निकाली। साथ ही परकोटे में मार्च निकालकर बाजार बन्द करवाए। बन्द का मिला जुला असर देखने को मिला। जब रैली निकली उस वक्त बाजार बन्द रहे। हालांकि कॉलोनियों और भीतरी इलाकों में दुकानें खुली रहीं। गवर्नमेंट होस्टल से परकोटा होकर कलक्ट्रेट तक रैली गवर्नमेंट होस्टल पर शहीद स्मारक से सभी किसान,मजदूर, छात्र, युवा, महिला सामाजिक संगठन रैली निकालते हुए एमआई रोड, सांगानेरी गेट, बड़ी चौपड़, छोटी चौपड़, चांदपोल बाजार, संजय सर्किल,सिंधी कैंप बस स्टैंड,खासा कोठी सर्किल से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। स्टूडेंट्स और युवाओं की टोलियां बाजारों में व्यापारियों से बाजार बन्द करवाने की अपील करती देखी गई। एमआई ...
राजस्थान में शुरू होगा विलेज टूरिज्म : ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

राजस्थान में शुरू होगा विलेज टूरिज्म : ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार

जयपुर
जयपुर राजस्थान सरकार ने प्रदेश के गांवों की तस्वीर बदलने की योजना बनाई है। वहां के महत्व को देखते हुए ‘राजस्थान ग्रामीण पर्यटन प्रोत्साहन स्कीम‘ के तहत गांवों को टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। शहरों की तर्ज पर अब सुदूर इलाकों में भी गेस्ट हाउस, एग्रीकल्चर टूरिज्म यूनिट, कैंपिंग साइट्स और कैरावैन पार्क बनाए जाएंगे। गांव-ढ़ाणी में होगा पर्यटन गांवों में बढ़ेगा रोजगार, पलायन रुकेगापर्यटन गतिविधियों से जोड़ने पर गांवों में सीधे रोजगार बढ़ेगा। गांव के लोगों की आमदनी बढ़ेगी। ढ़ाणियों और गांवों की पहचान देश-दुनिया तक होगी। वहां का खान-पान, गीत-संगीत, लोक कला, पहनावा, बोल-चाल, लोकल हैंडीक्राफ्ट, मेहमान नवाजी केवल वहीं तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि दुनिया भर में पहचान बनेगी। सरकार को पर्यटन से मिलने वाले रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। राजस्थान ग्रामीण पर्यटन प्रोत्साहन स्कीम में 4 यूनिट्स बनेंगी...
REET के लिए काटनी पड़ी कान की बालियां:जयपुर में नवजात को मामा की गोद में छोड़ मां ने दी परीक्षा, फुल आस्तीन के सूट वाली महिला अभ्यर्थियों को हुई परेशानी; मंगलसूत्र भी उतारने पड़े

REET के लिए काटनी पड़ी कान की बालियां:जयपुर में नवजात को मामा की गोद में छोड़ मां ने दी परीक्षा, फुल आस्तीन के सूट वाली महिला अभ्यर्थियों को हुई परेशानी; मंगलसूत्र भी उतारने पड़े

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के इतिहास में सबसे बड़ा REET 26 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसके लिए जयपुर शहर की सड़कों पर सुबह 7 बजे से ही वाहनों की रेलमपेल शुरू हो गई। दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों से लोग अपने सेंटरों की ओर जाने की जल्दी में दिखे। सेंटर में एंट्री से पहले महिलाएं सूट की आस्तीन, कानों की बालियां काटती हुई नजर आईं। जयपुर में सीकर रोड पर चौमूं सर्किल पर पुलिस और आरएसएस स्वयंसेवक वाहनों में सवार अभ्यर्थियों को परीक्षा सेंटर का पता बता रहे थे। निवारु रोड पर दरबार स्कूल में परीक्षा केंद्र के बाहर एक महीने की भांजी को लेकर कार में बैठे मामा गणेश चौधरी। नवजात को गोद में लेकर बैठा रहा मामादरबार स्कूल के बाहर ही एक कार में युवक की गोद में एक महीने की नवजात बच्ची नजर आई। युवक ने बताया कि उसका नाम गणेश चौधरी है। वह बच्ची का मामा है। उसकी बहन रामफूल चौधरी परीक्षा देने आई है। वे ब...