Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर गिरे, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा

तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, बाइक से उछलकर दूर गिरे, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ा

जयपुर
झुंझुनूं झुंझुनूं के पिलानी में देर रात को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और 8 साल के बेटे की मौत हुई है। घटना रात करीब 11:30 बजे की है। पति-पत्नी और बेटा बाइक से लोहारू से अपने गांव गोकूल का बास जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गोकुल का बास निवासी मुकेश कुमार (38), पत्नी सुमन(36) और 8 साल का बेटा हादसे का शिकार हुए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के पास एक मकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया गया। फुटेज में सामने आया कि बाइक को टक्कर तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने मारी थी। टक्कर के बाद कैंपर चालक कैंपर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में कैंपर गाड़ी के नंबरों के आधार पर चालक की तलाश कर रही...
प्रधान का चुनाव हार गई थीं, लोगों ने पति को नोटों की मालाओं से लादा; गिनने बैठे तो हैरान रह गए

प्रधान का चुनाव हार गई थीं, लोगों ने पति को नोटों की मालाओं से लादा; गिनने बैठे तो हैरान रह गए

जयपुर
जोधपुर मारवाड़ में चुनाव हार चुकी एक प्रत्याशी के पति को लोगों ने 70 लाख रुपए भेंट किए। आर्थिक रूप से सांत्वना देने के लिए लोगों ने ये राशि दी थी, ताकि हार के बाद चुनाव में खर्च हुई राशि के मलाल को दूर किया जा सके।जनसहयोग का ये अनूठा उदाहरण बुधवार को जोधपुर जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र के बारनी खुर्द गांव में देखने को मिला। प्रधान का चुनाव हार चुकी महिला प्रत्याशी ने लोगों से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन किया। इस सभा में उन्हें सांत्वना देने सैकड़ों लोग उमड़ पड़े। सभी ने हाथों-हाथ जनसहयोग राशि (क्राउड फंडिंग) के तौर पर 71 लाख रुपए जुटाकर चुनाव हार चुकी ब्रह्माकुमारी पारासरिया के प्रत्याशी के पति रामप्रसाद उर्फ बबलू को भेंट किए।...
तेज ब्लास्ट के साथ कमरे से बाहर गिरा, बचने के लिए मकानों की छत पर दौड़ा, अस्पताल में दम तोड़ा

तेज ब्लास्ट के साथ कमरे से बाहर गिरा, बचने के लिए मकानों की छत पर दौड़ा, अस्पताल में दम तोड़ा

जयपुर
अलवर अलवर में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां किराए पर रह रहे एक युवक के कमरे में गैस लीक होने से आग लग गई और तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की एक तरफ की पूरी दीवार करीब 50 फीट दूर जाकर गिरी। कमरे में मौजूद युवक भी आग से जलता हुआ एक मंजिल नीचे गिर गया। आग की लपटों से घिरा युवक खेतों की तरफ दौड़ गया। धमाके की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक पर लगी आग को बुझाया, लेकिन अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कमरे के अंदर सो रहा बानसूर निवासी 21 साल का युवक खुशविंदर पुत्र गोपाल 70 प्रतिशत झुलस गया था। धमाके से कमरे की एक दीवार गिर गई। वहीं दूसरी दीवारें भी गिराने की हालत में हैं। विस्फोट काफी तेजी से हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए थे।...
BSP से कांग्रेस में आए 4 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला

BSP से कांग्रेस में आए 4 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के साइड इफेक्ट राजस्थान में भी दिख रहे हैं। BSP छोड़कर कांग्रेस में आए 6 में से 4 विधायकों- राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह, वाजिब अली और संदीप यादव ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। दरअसल ये विधायक दलबदल के खिलाफ दायर अर्जियों की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के सिलसिले में दिल्ली गए थे लेकिन अब लौट नहीं रहे हैं, क्योंकि वे अशोक गहलोत सरकार से नाराज हैं। इस नाराजगी की 2 वजह हैं। पहली ये कि कांग्रेस में आने के 2 साल बाद भी उन्हें कोई पद नहीं मिला है। दूसरी ये कि सब कुछ दांव पर लगाकर कांग्रेस में आए और अब सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ने के लिए ढंग का वकील तक उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। विधायकों की नाराजगी की गंभीरता तो समझते हुए कांग्रेस भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। उन्हें मनाने का जिम्मा मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं को दिया गया है, जो कई ...
गैंगस्टर सुभाष बराल के पास पेट्रोल के लिए नहीं थे रुपए, 5 लाख की उधारी चुकाने लॉरेंस के नाम से 1 करोड़ की फिरौती मांगी

गैंगस्टर सुभाष बराल के पास पेट्रोल के लिए नहीं थे रुपए, 5 लाख की उधारी चुकाने लॉरेंस के नाम से 1 करोड़ की फिरौती मांगी

जयपुर
जयपुर जयपुर में बिल्डर निश्चल भंडारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने की साजिश का कनेक्शन शेखावाटी गैंग से जुड़ा हुआ है। शेखावाटी के सबसे बड़े बदमाश सुभाष बराल के माध्यम से राजस्थान में फिर से लॉरेंस ने एंट्री कर ली है। लंबे समय से टूटी हुई आनंदपाल की गैंग फिर सक्रिय हो गई है। यह गैंग अब पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही है। यह खुलासा जयपुर में एक बिल्डर से मांगी 1 करोड़ रुपए फिरौती के मामले में हुआ है। पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ी तो सामने आया कि शेखावाटी से ही फिरौती की पूरी प्लानिंग की गई। यह रुपए लॉरेंस के नाम से मांगे गए। मकसद था कि गैंग को दोबारा खड़ा किया जाए और यह बताया जाए कि यह गैंग राजस्थान में अब एक्टिव हो चुकी है। सुभाष बराल ही वह गैंगस्टर था, जिसने एक अन्य बदमाश आनंद शांडिल्य के साथ मिलकर फिरौती की योजना बनाई थी। वह भी इसलिए क्योंकि जेल से बाहर आने के बाद गैंगस्टर बराल ने एक लग्ज...
राजस्थान में आज से फिर तेज होगा मानसून

राजस्थान में आज से फिर तेज होगा मानसून

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र में मानसून की एक्टिविटी बुधवार से फिर से तेज होगी। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में आज हल्की दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अच्छी बारिश भी हुई है। जोधपुर, चूरू, बीकानेर क्षेत्र कुछ क्षेत्रों में एक इंच तक पानी गिरा। चूरू के बीदासर में सबसे ज्यादा 71MM (3 इंच) बारिश हुई। जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम के असर के कारण राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में अगले 4 दिन बारिश का दौर बना रहेगा। उदयपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर, सिरोही, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़ जिलों में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना जता...
जवाई हिल्स पर आलिया-रणबीर के रोमांटिक पल

जवाई हिल्स पर आलिया-रणबीर के रोमांटिक पल

जयपुर
जोधपुर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में शामिल रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट तीन दिन तक जवाई लेपर्ड एरिया में साथ समय बिताने के बाद बुधवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। दोनों रविवार शाम तक जोधपुर पहुंचे थे। यहां से वे जवाई लेपर्ड एरिया के लिए निकले। तीन दिनों तक दोनों इसी एरिया में थे। मंगलवार शाम दोनों सफारी पर निकले। इस दौरान लेपर्ड साइटिंग भी की। मंगलवार को रणबीर का बर्थ डे था। इससे पहले दोनों सफारी के लिए निकले और फोटो क्लिक किए। आलिया ने रणबीर के साथ डैम किनारे का फोटो शेयर करते हुए बर्थ-डे विश किया। इसके बाद वे हिल्स एरिया पहुंचे, जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। जवाई के ही एक रिसॉर्ट में बर्थ-डे सेलिब्रेशन को लेकर पार्टी रखी गई थी। इसके बाद बुधवार को दोनों सुबह जवाई से निकल जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।...
सिद्धू को मनाने में जुटे हरीश चौधरी

सिद्धू को मनाने में जुटे हरीश चौधरी

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बीच कांग्रेस नेता डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। इस बार डैमेज कंट्रोल की कमान राजस्थान के राजस्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के ऑब्जर्वर हरीश चौधरी ने संभाल रखी है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देते ही हरीश चौधरी जयपुर से चंडीगढ़ पहुंच गए। हरीश चौधरी चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं से मिलकर डैमेज कंट्रोल में लगे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने के साथ दूसरे विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के लिए हरीश चौधरी और अजय माकन को हाईकमान ने ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था। अजय माकन दिल्ली लौट आए थे, लेकिन हरीश ने नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की पूरी कैबिनेट बनने तक चंडीगढ़ और दिल्ली में ही रुके। चौधरी राहुल गांधी के नजदीक माने जाते हैं, पंजाब के पूरे घटनाक्रम पर राहुल गांधी को पल-पल की रिपोर्ट दे रहे हैं। हरीश चौधरी इससे पहले पंजाब के प्रभारी रह...
UPSC टॉपर्स से इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल:IAS के बजाय इस सर्विस को XYZ कहते तो क्या आप जॉइन करते? IRS को IRAS क्यों नहीं कहते? आप जहां बैठे हैं, वहां से इंडिया गेट किस तरफ है?

UPSC टॉपर्स से इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल:IAS के बजाय इस सर्विस को XYZ कहते तो क्या आप जॉइन करते? IRS को IRAS क्यों नहीं कहते? आप जहां बैठे हैं, वहां से इंडिया गेट किस तरफ है?

जयपुर, बीकानेर
बीकानेर, अजमेर, जयपुर यूपीएससी में इस साल राजस्थान से कई युवा टॉपर्स में शामिल हुए। इनसे कई तरह के सवाल पूछे गए। इन सवालों से साफ हो गया कि आपको किताबी ज्ञान के बजाय व्यावहारिक ज्ञान होना जरूरी है, तभी आप सिविल सर्विसेज के लायक माने जाओगे। इतना ही नहीं अपनी हॉबी बताने से पहले तय कर लें कि उसके बारे में आपको पूरी जानकारी है या नहीं? निर्णय लेने की आपकी क्षमता जबर्दस्त होनी चाहिए। आपका प्रजेंस ऑफ माइंड देखने के लिए भी कई चौंकाने वाले सवाल हो सकते हैं। इस दौरान भास्कर ने यूपीएससी क्लीयर करने वाले टॉपर्स से उनके सवालों के बारे में जाना। साथ यूपीएससी के सवालों की लिस्ट में से 25 रोचक सवाल भी निकाले, जो स्टूडेंट्स के लिए तैयार किए गए। इनमें एक सवाल था कि आप IAS बनना चाहते हो, क्या करते अगर इस सर्विस का नाम XYZ सर्विस होता? IRS को IRAS क्यों नहीं कहा जाता? जब इंटरव्यू खत्म होने के कगार पर था त...
कोरोना के बाद बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा

कोरोना के बाद बढ़ा हार्ट अटैक का खतरा

जयपुर
जयपुर अगर आप कोरोना से रिकवर हो चुके हैं तो भी लापरवाह होने की गलती नहीं करें। ऐसा इसलिए है क्योंकि शोध से पता चला है कि कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। राजस्थान समेत भारत में कई राज्यों में कोरोना मरीजों में ठीक होने के बाद खून के गाढ़ा और थक्के जमने जैसी परेशानी सामने आ रही हैं। इसके कारण उनमें दिल की बीमारी से जुड़ी समस्याएं देखने को मिली हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना के बाद दिल की बीमारी के केसों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।...